ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने देर रात टाहलीवाल में दड़ा-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर “अजय सहगल बूट हाउस” स्टोर में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान राम पाल निवासी नंगलकलां और हरमेश सिंह निवासी बट्ट खुर्द के कब्जे से 18,950 रुपये नकद तथा दड़ा-सट्टा से संबंधित पर्चियां बरामद की गईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।