Home Himachal>Una पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा पकड़ा,दो काबू

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा पकड़ा,दो काबू

0
ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने 2.60 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए कलोह बैली चौंक में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 02.60 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित मंगलेश शर्मा निवासी गाँव अन्दोंरा लोअर अम्ब के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में अम्व पुलिस ने 1.88 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए लिंक रोड अम्ब से गगरेट राम मंदिर लोअर अंदोरा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 01.88 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपित युवक लक्की निवासी हीरानगर त. अम्व व् अन्य के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here