Home Himachal>Una फ़सल खरीद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी,चैक बाउंस, शिमला के व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

फ़सल खरीद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी,चैक बाउंस, शिमला के व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

0
फ़सल खरीद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी,चैक बाउंस, शिमला के व्यक्ति पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव पंजावर में एक व्यक्ति द्वारा फ़सल खरीद के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने की शिकायत पर शिमला के एक व्यक्ति पर थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह निवासी गांव पंजावर तहसील हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि  18 मार्च 24 को कुलदीप सिंह पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव दधवाली, जाहू, शिमला हाल पता राणा आयुर्वेदिक गांव पंजावर ने इससे आलू की खेती लगाने के लिए रूपये मांगे तो कुलदीप सिंह को 19 लाख उन्होंने दे दिए I लकिन कुलदीप सिंह ने इसे पैसे वापिस नही दिए जो चैक दिए वो बाउंस हो गए है I इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना हरोली में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।और माननीय अदालत से रिमांड हासिल किया जा रहा है व आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here