Blog

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलिया

    अमृतसर: बाबा बकाला मे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए है।

    पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बाबा बकाला साहिब में 2 संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों का  पीछा किया। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस की गाड़ी देख फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों से जो हथियार मिले हैं वह गैर लाइसेंसी हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नही की है।  

  • लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

    इस जगह से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, पढ़े सूची

    नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड सीट से दावेदारी करते नजर आएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस बार राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। 


    पार्टी के  महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं। इस लिस्ट में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। इसमें जांजगीर चांपा से शिवकुमार दहिया, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, वायनाड से राहुल गांधी, बेंगलुरू ग्रामीण से डीके सुरेश दावेदारी करेंगे।

    कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने से एक दिन पहले पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। गुरुवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सचिन पायलट समेत तमाम कद्दावर नेता मौजूद थे। राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं इसलिए वो कांग्रेस CEC की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इस बैठक के बाद ही ये लग रहा था कि कांग्रेस नेतृत्व कभी भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस से पहले बीजेपी भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है

  • लुधियाना : बदमाशों ने कार डीलर का किया किडनेप, देखे cctv

    लुधियाना: कार खरीदने-बेचने के कारोबारी को कुछ लोगों द्वारा किडनैप कर पीटने का मामला सामने आया है। बदमाश उसे एक ढाबे से किडनेप कर गांव की मोटर पर ले गए और वहा उसे नंगा करके पीटा। बताया जा रहा है कि कारोबारी का बदमाशों के साथ पैसों का लेन-देन है। जिस कारण बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। किडनेपिंग की सीसीटीवी भी सामने आई। 

    जानकारी देते हुए पीड़ित रजिंद्र सिंह ने बताया कि 1 मार्च को वह अपने भतीजे गुरशरन सिंह के साथ पाल एक्लेव से वापिस घर जा रहा था। वह गांव बुलारा की मार्केट में फरेड्रेंस ठेका के नजदीक अहाता में खाना खाने लगा। वहा पहले से कुछ युवक बैठे थे। उन युवकों में से संदीप सिंह के साथ उसकी पुरानी रंजिश थी। 

    जब राजिंदर अहाते में बैठकर खाना खाने लगा, तो उसे संदीप उर्फ सीप ने फोन किया और ब्याज पर दिए हुए पैसे मांगने लगा। जिसे लेकर दोनों के बिच खा सुनी हो गई। जिसके बाद संदीप आने साथियो के साथ उसे अपनी i20 कार में किडनेप करके लोहारा शमशान घाट ले आया। जहा उसे नंगा कर पीटा गया।  जिसके बाद वह उसे कुछ दूरी पर बने खेतों की मोटर पर ले गए। बदमाशों ने उससे वहां जमकर मारपीट की। 

    रजिंद्र के भतीजे ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा संदीप के घर पर रेड की गई । जिसका पता चलते ही वः राजिंदर को नग्न हालत में मोटर पर छोड़  कर फरार हो गया। राजिंदर के मुताबिक उसके पास 70 हजार की नकदी थी, जो संदीप ने छीन ली।
     
    इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सीप सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा IPC की धारा 323,341,365,148,149,506 तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • महिला आरक्षी पुष्पा समेत 65 को किया सम्मानित

    लोधी माजरा की बीटा ड्रग कंपनी में मनाया महिला दिवस

    बद्दी/ सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र लोधी माजरा स्थित एक बीटी ड्रग  कंपनी में महिला दिवस मनाया। इस मौके पर मानपुरा थाने की महिला आरक्षी पुष्पा समेत कंपनी की 65 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर कंपनी की निदेशक सीमा चौपड़ा ने कहा कि एक महिला को शिक्षित होना बेहद जरूरी है तभी समाज का उत्थान होगा। महिला शिक्षित होगी तो वह अपने बच्चों को अच्छे से शिक्षा दिलाएगी।

    साध ही एक शिक्षित महिला अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होगी।  समारोह के विशेष अतिथि ईएसआई से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि महिला उत्थान व सशक्तिकरण को मूर्तरूप करने की जरूरत है। सभी महिला को सम्मान देना शुरू करें और हर व्यक्ति इसे अपने घर से ही शुरू करे। मानपुरा थाना के प्रभारी श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि पुलिस की महिला की रक्षा व उसके सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

    इस मौके पर सभी 65 महिला अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित किया गया। ब्जाज एलांयस इंश्योरेंस कंपनी की प्रंबधक अनुपम शर्मा समारोह विशेष अतिथि उप स्थित रहे। समारोह में कपनी के निदेशक बलवंत ठाकुर, सहायक प्रबंधक एचआर सरिता चौहान, एचआर प्रंबधक प्रीति, संजीव चौपड़ा समेत   गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  •  युवक के शारीरिक संबंध न बनाने पर दोस्तों ने उतारा मौ’त के घाट 

    राजस्थान: बारां जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बीते दिनों सूखे पड़े तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. पुलिस का कहना है कि शख्स की हत्या उसके दो दोस्तों ने कर दी थी. हत्या इसलिए की गई थी, क्योंकि मृतक ने ओरल सेक्स से इनकार कर दिया था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    एजेंसी के अनुसार, पुलिस को नौ दिन पहले 40  साल के ओम प्रकाश बैरवा नाम के व्यक्ति की उसके दो दोस्तों ने ओरल सेक्स करने से इनकार करने पर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसके शव को सूखे तालाब में फेंक दिया था. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे ने गिरफ्तारी के डर से जहरीला पदार्थ खा लिया था, इस वजह से उसे पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश बैरवा 26 फरवरी को बारां शहर थाना क्षेत्र में मृत मिला था. तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बारां शहर के रहने वाले 32 वर्षीय मुरलीधर प्रजापति और सुरेंद्र यादव को पकड़कर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया. पुलिस ने मुरलीधर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है.

    आरोपी ने स्वीकार किया की रास्ते में हत्या से पहले बनाया था संबंध बनाने का दबाव

    पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मुरलीधर प्रजापति ने ओम प्रकाश बैरवा की हत्या की बात स्वीकार कर ली है. हत्या के दिन मुरलीधर प्रजापति, सरेंद्र यादव और ओम प्रकाश बैरवा ने एक साथ शराब पी. इसके बाद पास के गांव में पहुंचे थे. वहां से वापस लौटते समय मुरलीधर प्रजापति और सुरेंद्र यादव ने ओम प्रकाश बैरवा पर ओरल सेक्स करने का दबाव बनाया.

    जब ओम प्रकाश ने ओरल सेक्स  करने से इनकार कर दिया तो उसकी पिटाई की और हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक सूखे तालाब में फेंक दिया था. बारां शहर पुलिस थाना प्रभारी राम विलास ने बताया कि मुरलीधर प्रजापति सड़क किनारे एक ढाबा चलाता था, जबकि दूसरा आरोपी दिहाड़ी मजदूर है.

  • बीबीएन में हर्षोल्लास के साथ मनाई शिवरात्रि

    मंदिरो में सुबह से लोगों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

    बद्दी/ सचिन बैंसल :  बीबीएन में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी शिवालयों को एक दिन पहले से ही दुधिया प्रकाश से सजाया गया। सुबह से शिव मंदिरों में लोगों की लाइने लगनी शुरू हो गई थी। बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर, बरोटीवाला, मधाला, भटोली कलां, हरिपुर संडोली, मानपुरा, किशनपुरा, खरूणी, खेड़ा, बागवानिया, नालागढ़, भाटियां, ढांग निहली, दभोटा, माजरा, पंजेहरा व जोघों स्थित शिव मंदिरो में शिवरात्रि पर लोगों की तांता लगा रहा।

    लोगों ने  दूध व पानी से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बद्दी शिव मंदिर के पुजारी महंत प्यारे लाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह चार बजे से मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया था। रात्रि के चारों पहर पर मंदिर में  जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। पुजारी दवारिका प्रसाद बहुगणा  ने बताया कि यहां  पर शिव परिवार की भी स्थापना की गई। इसके लिए पांच दिनों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चला हुआ था। रात्रि दस बजे से चारों पहर की पूजा होगी उसके बाद सुबह दस बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है।

    और दोपहर एक बजे से भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर पूजा सामग्री की दुकाने भी सजी रही जिसमें भक्तो ने जम कर खरीददारी की किशनपुरा स्थित मंदिर में भी शिवरात्रि पर चारों पहर की पूजा अर्चना होगी। पूर्व प्रधान दलीप चंद ने बताया कि शिवलिंग पर बेल पत्री, दूध व गंगाजल से जलाभिषेक कार्यक्रम रखा गया है। शनिवार को यहां पर भंडारे का कार्यक्रम भी होगा। 
  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 122 के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस द्वारा वीरवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 122 वाहन चालकों के चालान किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 122 चालकों में से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 22800 रूपए प्राप्त हुए हैं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 10 ऐसे लोगों के चालान भी किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। उनसे 1000 रूपए जुर्माना वसूला गया है। तीसरी कार्रवाई में अवैध खनन करने वाले 4 वाहन पकड़े गए हैं।  इन वाहनों से पुलिस ने 18,950 रूपये जुर्माना वसूला है।
  • बंगाणाः मानसी राणा को हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड

    ऊना/सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बंगाणा की मानसी राणा को हिमालय जनकल्याण समिति बद्दी ने सम्मानित किया है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिमाचल के कोने कोने से प्रतिभाशाली महिलाओं को बुलाया गया था। स्काउट एंड गाइड, थ्रो बाल, शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों में अपना योगदान देने के लिए बंगाणा की मानसी राणा को हिम गौरव नारी शक्ति सरोकार अवार्ड दिया गया।


    कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रो. बिंदू शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं। हिमालय जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल के अलावा इस कार्यक्रम में बिरला टैक्सटाइल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, पहाड़ी नेता मंजू शर्मा, उपाध्यक्ष रशेण राणा व अन्य मौजूद रहे।
  • बाइक को टक्कर मारकर ट्रक सवार फरार

    ऊना/ सुशील पंडित : भदसाली गांव में जेजों मोड़ पर वीरवार को हुए सड़क हादसे में ट्रक सवार अभी भी फरार है। हरोली थाने में शिकायत देने वाली भदसाली गांव की शीतल देवी पुत्री कमलजीत का दावा है कि वीरवार को जब वह जेजों मोड़ पर मौजूद थी तब एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड पर चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गिर गया जिसे काफी चोटें भी आई हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187  के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
  • भैराः देसी शराब की 90 बोतलें बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब पुलिस ने वीरवार को भैरा गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की 90 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के पास गुप्त सूचना थी कि भैरा के एक व्यक्ति ने घर में शराब का अवैध जखीरा छिपाकर रखा है। अम्ब पुलिस की एक टीम ने जब भैरा निवासी राजकुमार पुत्र जय चंद के घर की तालाशी ली तो उन्हें देसी शराब की 90 बोतलें मिलीं जो कि अवैध रूप से जमा की हुई थीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।