Blog

  • जालंधरः ढाई किलो अफीम सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 2.5 किलो अफीम सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने कोट कलां चौक, जालंधर में चेकिंग की और फगवाड़ा से जालंधर जा रही होंडा सिटी DL13-C-2660 को रोका गया।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर कार सवार तेजी से गाड़ी भागने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस पार्टी ने कार रोकी और उसमें सवार 3 व्यक्तियों को काबू कर लिया। तालाशी दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान विकास सिंह निवासी जिला गाजियाबाद, पवन निवासी जिला बदाऊ, यूपी और लकी मंडल निवासी जिला मालदा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने 3 आरोपियों के 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर 23 दिनांक 06-03-2024 धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में मामला दर्ज किया है।

    वहीं एक अन्य मामले में पुलिस पार्टी ने गांव प्रतापपुरा जालंधर से ऑल्टो K10 कार PB36-H-9509 को रोका। कार में सवार 3 आरोपियों की तलाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र केवल सिंह निवासी गांव पसाला थाना नूरमहल, कुलदीप कुमार उर्फ ​​दीपी पुत्र प्रीतम दास निवासी कीर्ति नगर धर्मकोट और इंद्रजीत सिंह ​​उर्फ मोनू पुत्र अवतार सिंह निवासी नीम वाला चौक गुरु अर्जन नगर थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि थाना सदर जालंधर में एफआईआर 49, दिनांक 06-03-2024 को धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि गुरमुख सिंह और कुलदीप कुमार की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, जबकि इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।

  • पंजाबः B.A का स्टूडेंट 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार

    लुधियानाः CIA-2 की पुलिस ने अफीम के सहित छात्र को गिरफ्तार किय है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बीए का छात्र है। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की है। तस्कर का मोबाइल पुलिस स्कैन करवा रही है ताकि डिलीवरी लेने वाले तस्कर का पता चल सके। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि पुलिस पार्टी ने टी-पुआंइट डाबा नजदीक जी.टी. रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चैकिंग की।

    नाकाबंदी दौरान शक पड़ने पर पैदल आ रहे शख्स मनवीर बैनीपाल उर्फ पिंटू निवासी गांव हेम नगर जोलवाला जिला जोधपुर राजस्थान को रोका गया। आरोपी की चैकिंग की तो उसके बैग से पुलिस को 2 किलो अफीम बरामद हुई। तस्कर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी पर आज NDPS एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पिंटू मुताबिक वह पहली बार ही अफीम की तस्करी करने आया था। 

  • विमान क्रैश होने पर दंपति सहित 3 बच्चों की हुई मौ+त

    ओन्टारियोः कनाडा के ओंटारियो के नैशविले के पास एक विमान क्रैश होने पर एक दंपति सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से पायलट की आखिरी बातचीत के मुताबिक, हादसा इंजन में खराबी के कारण हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में मारे गए परिवार के सदस्य किंग सिटी के रहने वाले थे। मृतक विक्टर, 43 वर्ष, उनकी पत्नी रीमा, 39 वर्ष और उनके तीन बच्चे डेविड, 12 वर्ष, एडम, 10 वर्ष और एम्मा, 7 वर्ष की पहचान की गई है।

    जानकारी के मुताबिक विक्टर इस विमान का पायलट था. ब्रैम्पटन फ्लाइंग क्लब से उधार लिया गया विमान 2,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था जब इंजन बंद हो गया। इस रिपोर्ट के प्राप्त होने पर, विमान को राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के लिए आपातकालीन व्यवस्था की गई, लेकिन हवाई यातायात नियंत्रकों के निर्देशों के बावजूद, विमान पहुंचने में विफल रहा और रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापान परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।

  •  शराब पीने से रोकने पर पत्नी को जलाया जिंदा 

    उत्तरप्रदेश: बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहा शख्स ने शराब पीने से रोके जाने पर अपनी 40 साल की पत्नी को जिंदा जला दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि आरोपी मुनीश सक्सेना शराबी था और गुरुवार रात नशे की हालत में वो घर लौटा था जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

    मिली जानकारी अनुसार, आरोपी जब घर लौटने के बाद उसकी पत्नी शन्नो ने उसे और अधिक शराब पीने से रोकने की कोशिश की, तो सक्सेना ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला, उस पर डाला और आग लगा दी. शन्नो की सास मुन्नी देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ भी झुलस गए. पुलिस ने बताया कि जब महिला के दो बच्चों (8 साल) सनी और अर्जुन (5 साल) ने अपनी मां को जलते हुए देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया.

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के पास 2 मेडिकल की दुकानों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमारः शहर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला सिविल अस्पताल के पास से सामने आया है। जहां चोरों ने दो मेडकिल की दुकानों को निशाना बनाया है। सिविल अस्पताल के नजदीक बने मेडिकल स्टोर की 2 दुकानों पर के शटर तोड़कर दुकान से हजारों की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए भारत मेडिकल हॉल दुकान के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना की देर रात अपनी दुकान बंद कर कर गए थे। इस दौरान सुबह 4: 30 के करीब दुकान के आगे से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर सूचना कि उनकी दुकान का दुकान का शटर टूटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंचकर देखा कि चोर दुकान के तिजौरी में पड़े हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। वहीं जाते समय चोर दुकान के बाहर लगा कैमरा भी तोड़कर साथ ले गए। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • फगवाड़ाः 4 नौजवानों पर आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/ राजेश कुमारः कपूरथला जिले के खजुर्ला में देर रात आधा दर्जन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 4 नौजवानों पर हमला कर दिया। हादसे में 4 व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अपने कमरे में पैसों का हिसाब कर रहे थे।

    इस दौरान आधा दर्जन के हमलावार आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उनको घायल कर दिया। घायल व्यक्ति ने बताया कि उसका भाई ठेकेदारी का काम करता है। पैसों के हिसाब के दौरान हमलावर जाते समय उसके सारे हिसाब के पैसे भी उठा कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित नौजवानों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

  • पंजाबः 780 ग्राम हेरोइन सिह 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जांच में हुआ खुलासा, USA तक चल रहा था नेटवर्क 

    तरनतारनः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 780 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबरी बाइक और 2 फोन भी बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि बीते दिन बीएसएफ से थाना खालड़ा के अधीन आते इलाके में ड्रोन गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसपी डी अजय राज और डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह की अगुवाई में थाना खालड़ा की पुलिस ने सर्च दौरान ड्रोन बरामद कर मुकद्दमा नंबर 28 जुर्म 10.11.12 एयर क्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

    इस मामले में पुलिस ने गहनता से जांच दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरलाल सिंह पुत्र शिंदा सिंह निवासी राजोके और लवदीप सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी राजोके के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के फोन की लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को नामजद करके गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरलाल सिंह के घर से ड्रोन द्वारा ऑर्डर की गई 500 ग्राम हेरोइन और आरोपी लवदीप सिंह के घर से 280 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले की जांच में पता चला है कि राजोके गांव का सतनाम सिंह अमेरिका में बैठा है और वह विदेश में नशे का कारोबार करता है। पुलिस ने इस मामले में सतनाम सिंह को नामजद कर लिया है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी लवदीप सिंह का भाई मनप्रीत सिंह पहले से ही एनडीपीएस एक्ट में 37 किलो हेरोइन के साथ फिरोजपुर जेल में पुलिस में बंद है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। दरअसल, आरोपियों से बरामदगी और अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर से खुलासा हुआ है कि ये रुपए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और क्लर्क तक पहुंचाए जाने थे। फिलहाल दोनों आरोपी डॉक्टर व क्लर्क फरार हैं। जिनकी धरपकड़ में टीमें जुटी हुई हैं। अंबाला एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के अनुसार, पानीपत के आधार अस्पताल के संचालक डॉक्टर विशाल मलिक, सिविल अस्पताल के डॉक्टर पवन कुमार और क्लर्क नवीन कुमार ने बरसत रोड पर चल रहे इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का जनवरी 2024 में निरीक्षण किया था।

    निरीक्षण के दौरान तीनों ने शिकायतकर्ता पर FIR दर्ज न करवाने व जारी किए गए नोटिस को फाइल करवाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। तीनों के खिलाफ करनाल एसीबी थाना में IPC 384, 120बी और 7/ 7A करप्शन के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉ. विशाल मलिक का बरसत रोड पर आधार अस्पताल है। कई सालों पहले मलिक ने बरसत रोड पर ही अपने दोस्त का इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर खुलवाया था। इस सेंटर संचालक की पत्नी आरोपी विशाल के अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत है।

    शिकायतकर्ता डॉक्टर मूल रूप से कैथल के कलायत का रहने वाला है। जिसके सेंटर पर जनवरी 2024 में पानीपत सिविल अस्पताल के SMO एवं लिंग जांच के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम के इंचार्ज डॉक्टर पवन कुमार ने रेड की थी। यहां शिकायत थी कि लिंग जांच कर भ्रूण लिंग के बारे में बताया जाता है। रेड करने के बाद यहां सेंटर के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की गई थी। जिसके बाद सेंटर संचालक पर बड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा था। कार्रवाई न करने पर 3 लाख रुपए की मांग की थी।

    इसके बाद आरोपी पवन, नवीन और विशाल के बीच साठ-गांठ हुई। विशाल के माध्यम से 2 लाख रुपए में डील हुई। सेंटर संचालक ने कैथल एसीबी को शिकायत देकर कहा कि उस पर रुपए देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद मुख्यालय की ओर से कैथल और अंबाला की संयुक्त टीम गठित हुई। रुपए देने के दौरान रेड की तो विशाल को भनक लग गई। उसने रुपए एक गत्ते के डिब्बे में फेंक दिए। टीम ने हाथ धुलवाए तो पानी गुलाबी हो गया।

  • पंजाबः शुभकरण के भोग पर पैसों के चढ़ावे को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

    किसान नेताओं की गुरुद्वारा के प्रधान के साथ 3 घंटे चली मीटिंग में हुआ खुलासा

    बठिंडा: खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए किसान शुभकरण सिंह के अंतिम भोग के दौरान गुल्लक में जमा किए गए पैसों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक किसान संगठन ने शुभकरण सिंह के भोग के दौरान गोलक में इकट्ठे हुए पैसों की मांग की है। वहीं इस वायरल ऑडियो को लेकर गुरुद्वारा के ग्रंथी की किसान यूनियन सिद्धपुर के नेताओं और गुरुद्वारा साहिब के प्रधान के साथ मीटिंग हुई। यह मीटिंग 3 घंटे तक चली।

    बैठक में किसान यूनियन सिद्धपुर की ओर से अध्यक्ष बलदेव सिंह संदोहा, मुक्तसर साहिब से सुखदेव सिंह,  मंडी कला अध्यक्ष बठिंडा से अध्यक्ष बलराज सिंह मौजूद रहे। वहीं बैठक में गुरुद्वारा साहिब कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह करम सिंह फौजी, राज सिंह बूटा सिंह और गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष रणजीत सिंह यार पुल ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव के दो व्यक्ति एकता किसान सिद्धपुर से जुड़े हुए हैं, उन्होंने गांव के गुरुद्वारा साहिब में आकर एक लाख रुपये मांगे थे। कमेटी अब उन दोनों आरोपियों के भी बयान लेगी, जिसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    शुभकरण सिंह खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से शहीद हो गया था और उनकी अंतिम भोग के लिए गांव की दाना मंडी में एक बड़ी सभा आयोजित की गई थी। जहां शुभकरण के भोग पर बड़ी संख्या में किसान संगठन और किसान पहुंचे थे। वहीं गांव के गुरुद्वारा साहिब की ओर से गुरु के पाठ का प्रकाशन किया गया और लोगों ने शुभकरण की अरदास पर पैसे चढ़ाए थे। इस दौरान  जब पैसों की गिनती की गई तो गांव की गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बताया गया कि पूरी रकम 90,000 थी। वही इस पैसों की किसानों द्वारा मांग करने की ऑडियो वायरल होने को लेकर मामला गरमा गया था। 

  • पंजाबः सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौ+त

    अबोहरः संगरूर ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विक्रम गोबिंद नगरी निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक  गोबिंद नगरी निवासी युवक देर रात घर लौट रहा था। इस दौरान गांव पक्की टिब्बी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अबोहर सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गोबिंद नगरी निवासी कृष्ण लाल का बेटा विक्रम संगरूर ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात था। शिवरात्रि के अवसर पर छुट्टी होने के कारण वह बीती रात अपनी स्विफ्ट कार से घर लौट रहे थे। जब वह गांव पक्की टिब्बी के पास पहुंचे तो कार को अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

    जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस चालकों को सूचना दी। जिस पर एम्बुलेंस चालक उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही उनके पड़ोसी के निर्देश पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिल कालानी, नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया, समिति सदस्य सोनू व मोनू ग्रोवर भी वहां पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे श्रीगंगानगर ले गए। वहां ले जाते समय विक्रम की रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी।

    मृतक के पड़ोसी प्रमिल कलानी ने बताया कि विक्रम अभी अविवाहित था और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। हाल ही में उन्होंने एक घर बनाया था. पहले वह शनिवार को घर लौटता था, लेकिन शुक्रवार को शिवरात्रि के कारण छुट्टी होने के कारण वह वीरवार शाम को ही घर लौट रहा था, लेकिन घर लौटते वक्त ये हादसा हो गया। जिससे खुशियां गम में बदल गईं। बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम का एक भाई भी बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है