Blog

  • पंजाब : कार सवार लुटेरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही। चोरों के मन से पुलिस और सीसीटीवी का खौफ खत्म हो चुका है। हर रोज चोरों की ओर से किसी न किसी दुकान या मकान को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोगा के संतोख सिंह मार्किट से सामने आया है।

    जहां अज्ञात पांच चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर और अंदर लगे कांच के गेट को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वही जानकारी देते हुए दुकानदार ने कहा के मुझे सुबह 4.30 बजे के करीब काल आई कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।

    जब मैं जब दुकान पर गया तो देखा दुकान का शटर और कांच का गेट टूटा हुआ था। एल.ईडी, मोबाइल फोन के इलावा गल्ले से रखी नगदी भी गायब थी। जब सीसीटीवी देखी तो पता चला की लेंसर कार पर 5 चोर आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हमारा 70 से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • नेहरू युवा केंद्र ने छेड़ा मतदान जागरूकता अभियान 

    मेरा पहला बोट देश के लिए थीम के तहद समूर कलां में कार्यक्रम 

    ऊना/ सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना के तत्वावधान में शिक्षा भारती बीएड महाविद्यालय समूर कलां में मतदान जागरूकता के लिए बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। मेरा पहला वोट देश के लिए थीम पर आधारित इस कार्यक्रम मे निर्मल ठाकुर चेयरमैन विद्या भारती समूह ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की।  कार्यक्रम मे स्वीप अभियान के अंतर्गत युवाओं को मतदान पहचान पत्र – बनाने के लिए प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन किया गया। नेहरू युवा केंद्र की तरफ से जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने युवाओं को माई भारत – पोर्टल के बारे में बताया और पोर्टल में युवाओं का  रजिस्ट्रेशन भी किया किया। साथ ही साथ युवाओं को सशक्त लोकतंत्र में वोट की अहमियत के वारे मे समझाया गया।

    कालेज के इंचार्ज हंसराज ने मतदान करने से पहले उम्मीदवार की जाति, धर्म नहीं देख कर योग्यताओं के आधार पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन मे नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विजय भारद्वाज ने सभी युवाओं से इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने व 10 अन्य साथियों को मतदान के लिए प्रेरित करवाने की प्रतिज्ञा करवाई। इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त कर्मियों, नेहरू युवा केंद्र के अक्षय शर्मा व ऋषभ चौधरी तथा लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया।
  • कांग्रेस ने 5 ‘नारी न्याय’ गारंटी का किया एलान, महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बड़े-बड़े एलान कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार की घोषणा के बाद कांग्रेस ने अब महिलाओं के लिए एलान किया है। कांग्रेस ने बुधवार को नारी न्याय गारंटी देने का दावा किया है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र में सरकार बनने पर वो ये गारंटी देगी। कांग्रेस का दावा है कि महालक्ष्मी गारंटी के तहत देश की सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। दूसरी इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा। तीसरी इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और मिड डे मिल कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

    चौथी इस गारंटी के तहत हर पंचायत में एक अधिकार मैत्री को तैनात किया जाएगा। इनका काम महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करना और उनको कानूनी सहायता दिलाना होगा। पांचवीं देशभर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल बनाया जाएगा। फिर इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी। कांग्रेस ने इससे पहले युवाओं के लिए पांच गारंटी की घोषणा की थी। इसमें 30 लाख सरकारी नौकरी, प्रशिक्षुओं को 1 लाख रुपए (₹8,500/माह), पेपर लीक से मुक्ति, गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के बिजनेस के लिए 5,000 करोड़ रुपये का एक कोष बनाने का एलान किया है।

  • पंजाब : ट्रक चालकों को लूटने वाले महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा :पंजाब में ट्रक ड्राइवरों को रात के अंधेरे में निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह रात को ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट मांगने का बहाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने महिला सहित 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। केनाल पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि बठिंडा के रिंग रोड पर एक ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक लेकर जा रहा था कि रास्ते में एक महिला ने उसे लिफ्ट मांगने के बहाने उसे रोका और बाद में उसके दो साथी आ गए।

    जिसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर को 2 हजार की नकदी लूट ली और 15000 पेटीएम के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने इसकी शिकायत बठिंडा के कनाल पुलिस स्टेशन में की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर 

    नई दिल्लीः  आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। एक और टीम जहां अपने कप्तान ऋषभ पंत की वापसी का जश्न मना रही थी। वहीं टीम को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपना नाम आईपीएल के आगामी सीजन से वापस ले लिया है। बता दें कि टीम ने ब्रूक को 4 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। इससे पहले हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था। उनके नाम वापस लेने के बाद अब फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट की तलाश है।

    हैरी ब्रूक ने पारिवारिक कारण का हवाला देते हुए आखिरी समय पर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भी नाम वापस लिया था। उस वक्त इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी थी। बोर्ड ने सभी से ब्रूक और उनके परिवार के मैटर में प्राइवेसी बनाए रखने की बात कही थी। अब आईपीएल से भी उन्होंने नाम वापस लिया और क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी देते हुए फ्रेंचाइजी का एक बयान भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का भी नाम चर्चा में था। वहीं सरफराज खान के नाम पर भी कई लोग चर्चा कर रहे हैं।

    क्रिकबज ने अधिकारी के हवाले से लिखा,’जब खिलाड़ी एक बार ऑक्शन के लिए रजिस्टर कर देता है और ऑक्शन में सोल्ड होता है तो उसे कॉन्ट्रैक्ट की इज्जत करनी चाहिए। वहां से अपना नाम वापस लेना या कॉन्ट्रैक्ट की इज्जत नहीं करना काफी अनप्रोफेशनल रवैया है। बीसीसीआई को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।’ इससे पहले इंग्लैंड के कई खिलाड़ी, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी भी ऐसा कर चुके हैं।

  • पंजाबः मीटिंग में CM Mann ने पुलिस को जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब के जिला पुलिस प्रमुखों के साथ लुधियाना में बैठक की है। यहां पर पुलिस लाइन के सेमिनार हाल में एक घंटा चली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रभारी को आदेश दिए हैं कि वह लोकसभा चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर पैनी नजर रखें, चुनाव के दौरान शराब और दूसरे नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ा देते हैं, उन पर नजर रखने की जरूरत है। इसके अलावा पिछले समय में देखने को मिला है कि धार्मिक जगह पर जांच करते समय वहां के धार्मिक ग्रंथ और धार्मिक चिह्नों की मर्यादा भंग हो जाती है।

    इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मीटिंग में सीएम मान ने अधिकारियों को बताया कि चुनाव में पंजाब में बाहर से भी काफी संख्या में फोर्स आएगी। इस स्थिति में जब नाके लगाए जाएं तो कुछ सावधानियां बरती जाएं। कोशिश की जाए कि किसी भी आदमी के धार्मिक चिह्नों का अपमान न हो। नाकों पर तैनात मुलाजिमों को पहले से ही इस बारे में अवेयर किया जाए। इसके अलावा उनकी तरफ से राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, लाइसेंसी अस्लाह जमा करवाने, फरार अपराधियों को पकड़ने और अवैध शराब निकालने वालों पर भी सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि एसएसपीस चौकी से लेकर डीएसपी कार्यालय तक खुद मॉनिटरिंग करेंगे और आदर्श चुनाव आचार संहिता को लागू करवाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।मीटिंग के बाद पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सीएम ने कहा है कि निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव को लेकर जो हिदायत दी जाएगी, उनका सख्ती से पालन होगा। सीएम ने सभी एसएसपी व कमिश्नर को हिदायत दी है कि इस बारे में सभी पुलिस अधिकारियों को जागरूक किया जाए। वहीं, हथियारों को जमा करने से लेकर अन्य चीजों पर रणनीति बनी है। पीओ व अन्य सारे नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उम्मीद है कि इससे लोगों काे फायदा होगा।

  • पंजाबः पत्नी और ससुर परिवार से परेशान नौजवान ने की आ+त्मह+त्या

    7 साल पहले हुई थी शादी

    बरनालाः जिले के धनौला कस्बे के जाबंधा पिंडी में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जिसकी शादी 7 साल पहले रवनीत कौर से हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह ने शादी के बाद अपनी पत्नी को विदेश भेजने के लिए आईईएलटीएस करवाया। जिसके बाद परिवार उसे विदेश भेजने के लिए पैसे खर्च कर रहा था।

    बताया जा रहा है कि परिवार ने बहू को विदेश भेजने के लिए दो एकड़ जमीन बेची और कुछ समय पहले 8 लाख रुपये खर्च भी किए। आरोप है कि ससुराल वाले पैसों की मांग को लेकर मृतक गुरप्रीत सिंह के परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे। जिसके बाद लड़के के ससुराल वाले परिवार वाले झगड़ा करके बहू को अपने घर ले गए। इससे तंग आकर मृतक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

    मरने से पहले मृतक ने अपने मोबाइल फोन पर अपना एक वीडियो बनाकर छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, दादी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः महापंचायत को लेकर बड़ी संख्या में ट्रेन से रवाना हुए किसान, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब भर में किसान कल दिल्ली में होने वाली महापंचायत को लेकर ट्रेनों के जरिये रवाना हो रहे है। इसी के चलते आज पटियाला रेलवे स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली को रवाना होने के लिए पहुंचे। इस मौके किसानों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर पंजाब भर से किसान गाड़ी ट्रेन बस के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल की महापंचायत केंद्र सरकार के लिए चेतावनी होगी जल्द किसने की मांगे नहीं मानेगी तो बड़े और तीखे संघर्ष किए जाएंगे।

  • पंजाबः बैटरी चोरी के शक में व्यक्ति के गुप्तांग में डाल दी मिर्च, 2 गिरफ्तार

    मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा ट्रक की बैटरी चोरी के संदेह में मजदूर को बंधक बनाकर उसे खौफनाक सजा दी गई। दरअसल, लोगों ने बैटरी चोरी के शक में व्यक्ति से पहले तो मारपीट की उसके बाद उसके गुप्तांग पर मिर्च भी डाल दी। पीड़ित फिलहाल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

    पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है और देर शाम वह रीगो गोदाम में मौजूद था कि वहां पर आशू सेठ उर्फ इशांत बांसल पुत्र सतपाल बांसल निवासी निकट सिटी क्लब गिद्दड़बाहा व ड्राइवर कुलदीप सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी यात्री की सत्थ कोटभाई गोदाम में पहुंचे और धोखे से उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आशू सेठ और कुलदीप ने उस पर बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि यदि बैटरियां वापस नहीं की तो अच्छा नहीं होगा।

    युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अपने कोटभाई रोड पर बने फार्म में ले गए और रस्सी से टांगे व बाजू बांध दिए। उसके कपड़े उतार कर उसके गुप्तांग में मिर्च डाल दी गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक मालिक आशू उर्फ इशांत बांसल व ड्राइवर कुलदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना गिद्दड़बाहा में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः रेलवे स्टेशनों पर भारी मात्रा में पहुंचे किसान, महापंचायत के लिए हुए रवाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली में संजुक्त किसान मोर्चे द्वारा वीरवार, 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में बुलाई गई किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए पंजाब भर में किसान रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गए है। जहां वह दिल्ली कूच के लिए रवाना होना शुरू हो गए है। इस दौरान अमृतसर, पटियाला और मानसा रेलवे स्टेशन से विभिन्न संगठनों के किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसानों ने कहा कि कल दिल्ली में होने वाली महा पंचायत रैली में भाग लेने के लिए वह आज रेलवे स्टेशन पहुंचे है। 

    वहीं अमृतसर पहुंचे किसानों का कहना है कि वहां एक दिवसीय महापंचायत करने के बाद वे पंजाब लौटेंगे और चुनाव के दौरान उन पर फेंके गए आंसू गैस के गोलों के बारे में राजनीतिक नेताओं से भी पूछताछ की जाएगी। ऐसे में किसान अब दिल्ली में होने वाली महापंचायत की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, उनका कहना है कि आज सैकड़ों किसान बसों, ट्रेनों और अपने वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे और ये महापंचायत रामलीला मैदान में होगी। वहीं किसान नेता का कहना है कि जब चुनाव होंगे और बीजेपी नेता हमसे वोट मांगने आएंगे तो उनसे ये सवाल जरूर पूछा जाएगा कि जिन लोगों पर आपने आंसू गैस के गोले फेंके वो कौन थे, वो कहते रहे कि किसान अनाज भी उगाता है और उनके आंसू गैस के गोले भी झेलता है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश न करने देने पर जोर दिया है, लेकिन लाखों की संख्या में किसान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे नेताओं ने कहा कि किसानों का हाल-चाल देखने के बाद केंद्र सरकार ने इस रैली को करने की इजाजत दी है। किसानों की ताकत के आगे सरकार झुक गई है। किसानों का कहना है कि अगर सरकार नहीं झुकती और उन्हें पता होता कि पूरे देश में बड़े मार्च हो सकते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा यह बताना चाहता है कि अगर हम मिलकर यह आंदोलन लड़ेंगे तो कोई भी सरकार हमें झुका नहीं सकती। बता दें कि बुधवार की सुबह मानसा के रेलवे स्टेशन पर किसान नेता महेंद्र सिंह दर्शन सिंह और सुखजीत कौर ने कहा कि आज किसान संगठनों के किसानों ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। दिल्ली में किसान महापंचायत में देशभर के किसान इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा कि खेती कानून को रद्द करवाने के लिए किसानों द्वारा प्रदर्शन किया गया था।