Blog

  • Punjab News: RSS नेता के घर पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS नेता के घर पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आरएसएस नेता बलदेव अरोड़ा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या पर परिवार के साथ दुख साझा किया। अश्विनी शर्मा ने परिवार को आश्वासन दिलवाया की पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी है।

    उन्होंने सरकार पर निशाना साधते कहा कि पंजाब सरकार कानून व्यवस्था स्थापित करने में बुरी तरह फेल हुई है। 4 साल में शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो जब पंजाब में लूटपाट हत्या गोली चलने की वारदात या फिरौती रंगदारी के मामले सामने ना आए हो। सरकार से अपील करते कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को पड़कर सख्त से सख्त सजा दी जानी जाए। पूरी बीजेपी प्रशासन के संपर्क में है सरकार को चुप्पी तोड़कर आगे आना चाहिए और उन्होंने मांग की की मृतक के परिवार को एक सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए, ताकि वह अपना परिवार पाल सके।

  • Punjab News: 11 लाख की चोरी के बाद दूसरी बार ज्वैलर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: 11 लाख की चोरी के बाद दूसरी बार ज्वैलर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

    लुधियानाः जिले के कंगनवाल इलाके में ज्वैलरी की दुकान पर 2 महीने पहले 11 लाख रुपये की चोरी होने की घटना सामने आई थी। हैरानी की बात यह है कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब फिर से चोरों ने उसी ‘श्री पार्वती ज्वैलरी’ की दुकान को दूसरी बार निशाना बनाने की हिमाकत की। गनीमत यह रही कि इस बार दुकान मालिक अभिषेक सोनी खुद दुकान के भीतर सो रहे थे, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर इस बड़ी वारदात को होने से टाल दिया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार अभिषेक सोनी ने बताया कि पिछली चोरी के बाद वह लगभग एक महीने से दुकान के अंदर ही सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 3 बजे उन्हें अजीब सी खटपट की आवाज़ सुनाई दी। मालिक ने बताया कि उसने ज़ोर से आवाज़ लगाई और चिल्लाना शुरू किया। तभी उक्त चोर मौके से भाग गए। अभिषेक ने कहा कि जब उसने बाहर देखा तो 3 से 4 संदिग्ध युवक बल्ली और डंडों के सहारे ऊपर चढ़कर गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। घटनास्थल पर टूटे हुए लकड़ी के डंडे और गेट पर टूट-फूट के निशान भी मिले हैं। दुकानदार अभिषेक सोनी का आरोप है कि पिछली 11 लाख की चोरी के बाद उन्होंने FIR दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाती है जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई शून्य है। पीड़ित ने कहा कि अगर वह रात को दुकान में नहीं सोया होता तो उसकी दुकान फिर से साफ हो चुकी होती। पीड़ित का आरोप है कि प्रशासन गहरी सुस्ती में डूबा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चोरी लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त इलाके से गायब है। जांच अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा रात की गश्त बढ़ा दी गई है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
  • Jalandhar News: खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेंगा जुर्माना, होगी FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेंगा जुर्माना, होगी FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। ऐसे में सरकार ने खुले में सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। ऐसे में सड़कों पर अब कूड़ा फैंकने वालो पर सख़्त कार्रवाई होनी शुरू हो गई है। इसके लिए अब सड़कों पर अब टीमों को तैयार किया गया है। नगर निगम के मेयर का विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का कहना है।

    शहर को हरा भरा रखने के लिए सरकार की ओर से ये सख्त कदम उठाया है। जिसके लिए अब जालंधर के मेयर विनीत धीर ने एक्शन शुरू किया है अब सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले लोग सावधान हो जाए। शहर के इलाको में अब टीमों को तैनात किया जाएगा।

    जिसमें अगर कोई भी सड़कों पर कूड़ा फेंकता दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना और एफ़आइआर दर्ज का प्रवाधान शामिल किया गया है। शहर में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई कल रात से शुरू की गई है। बीती रात भी कूड़ा फैंकने वाले पर कारवाई की गई है ओर मेयर ने चेतावनी दी है कि अब कूड़ा फैंकने वालो की शामत आ गई है।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब में Sikh Youth Service Society का शुभारंभ, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब में Sikh Youth Service Society का शुभारंभ, देखें वीडियो

    भाई गुरदीप सिंह लुहारा मुख्य सेवादार नियुक्त

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब में दमदमी टकसाल फेडरेशन भिंडरावाले के नेता भाई रणजीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब जाकर अरदास करने के बाद एक नए संगठन सिख यूथ सर्विस सोसाइटी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भाई गुरदीप सिंह लुहारा (लुधियाना) को इस नए सेवा संगठन का मुख्य सेवादार चुना गया है, जबकि कई अन्य पंथिक सिखों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाई रणजीत सिंह ने कहा कि पंथ और पंजाब पर लगातार शारीरिक और वैचारिक हमले हो रहे हैं, जिनका मुकाबला करने के लिए सिख युवाओं को हर शहर और गांव में एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की लगातार हो रही बेअदबी, सरकारों द्वारा न्याय न दिए जाने और बंदी सिखों की रिहाई न होने पर कड़ा विरोध जताया। रणजीत सिंह ने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन बेअदबी के मामलों में सिखों को कभी न्याय नहीं मिला। उन्होंने भारत सरकार पर आरोप लगाया कि गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत का जिक्र तो होता है, लेकिन उनके वारिसों यानी बंदी सिखों को रिहा नहीं किया जा रहा। पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या की ओर ध्यान दिलाते उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर केशधारी और अमृतधारी बनने और हथियार उठाकर पंथ की सेवा करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि दुश्मन ताकतें अश्लीलता, नशे और तरह-तरह की साजिशों के जरिए पंजाब को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही, रणजीत सिंह ने गुरु साहिबाना पर फिल्में बनाने की फिर से हो रही कोशिशों पर कड़ा विरोध जताते कहा कि कोई भी अभिनेता हमारे गुरु साहिबाना का किरदार नहीं निभा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई निर्माता या सिनेमा मालिक ऐसी फिल्म चलाने की कोशिश करेगा, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। गुरदीप सिंह लुहारा ने कहा कि वे लंबे समय से जरूरतमंद परिवारों की सेवा करते आ रहे हैं और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।
  • Punjab News: मालखाने से करोड़ो की ड्रग मनी गायब के मामले में गिरफ्तार मुंशी से लाखों की नगदी बरामद

    Punjab News: मालखाने से करोड़ो की ड्रग मनी गायब के मामले में गिरफ्तार मुंशी से लाखों की नगदी बरामद

    लुधियानाः सिधवां बेट के मालखाने से करोड़ों रुपये की ड्रग मनी गायब करने के आरोप में मुंशी गुरदास को हाल ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तार मुंशी से पुलिस ने भारी मात्रा में नगदी बरामद की है। पुलिस रिमांड के दौरान गुरदास ने स्वीकार किया कि उसने लाखों रुपये अपने घर में छिपा रखे थे। दरअसल, आरोपी गुरदास सिंह को लगभग 3 साल पहले मालखाने की जिम्मेदारी मिली थी।

    वर्ष 2023 में पुलिस ने एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसमें भारी मात्रा में ड्रग मनी बरामद हुई थी। आरोपी ने जुए की लत के कारण सवा करोड़ रुपये की ड्रग मनी गायब कर दी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची, जहां उसने अपने वेहड़े में दबाकर रखे 10 लाख रुपये बाहर निकाले। इसके अलावा पुलिस ने अलमारी से 3 लाख रुपये और बरामद किए। पुलिस ने कुल 13 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

    गुरदास का 4 दिन का पहला रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने उसे फिर अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन का अतिरिक्त रिमांड मंजूर किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंशी गुरदास को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया था। वहीं एसएसपी द्वारा बनाई गई टीम मामले की गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। ताकि मामले को लेकर मालखाने का रिकार्ड पूरा चेक किया जा सके।

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक ऐसे नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया था जो पुलिस वर्दी का दुरुपयोग करता था। ये आरोपी बॉर्डर पार करते समय पुलिस वर्दी पहनते और बाद में गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर नशे की खेप पहुंचाते थे। इस गिरोह के खिलाफ थाना सिधवां बेट में केस दर्ज किया गया था।

    आरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी, निवासी गांव ढूडीके (मोगा), हरजिंदर सिंह उर्फ रिंदी, निवासी रायपुर आरिया (जालंधर) हाल निवासी मुल्लापुर, कमलप्रीत सिंह, निवासी रूपा पत्ती रोडे (वाघापुराना, मोगा) के ताैर पर हुई थी। 54 क्विंटल चूरापोस्त, 20 किलो की 270 बोरी, 4 पुलिस वर्दियां, 2 अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस, 14 नंबर प्लेट, तथा सवा करोड़ रुपये की ड्रग मनी। यह पूरी बरामदगी थाना सिधवां बेट के मालखाने में सील कर रखी गई थी।

  • Punjab News: बस स्टैंड पर चली गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: बस स्टैंड पर चली गोलियां, एक की मौत

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में बीते दिन नवांशहर के बंगा में बस स्टैंड के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए थे। वहीं अब ताजा मामला अमृतसर के बस स्टैंड से सामने आया है, जहां बस की टाईमिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गई।

    इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोलियां चलने से बस स्टैंड में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Motorcycle Showroom में महिला मैनेजर ने मारी 12 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: Motorcycle Showroom में महिला मैनेजर ने मारी 12 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के एक नामी मोटरसाइकिल शोरूम में एक मैनेजर के पद पर काम करने वाली लड़की की ओर से कंपनी के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। उक्त लड़की की ओर से करीब 12 लाख रुपये की ठगी मारी गई है। शोरूम मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाने में लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल लड़की अभी फरार है।

    सिविल लाइन थाना के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि शोरूम मालिक राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने शोरूम में नवप्रीत कौर की एक लड़की को मैनेजर की पोस्ट पर रखा था। इस दौरान जो भी ग्राहक कंपनी में सर्विस या मोटरसाइकिल के जो पार्ट लेने आते थे वह उन्हें बेचकर पैसों को अपने खाते में रख लेती थी, जबकि कंपनी को नहीं दिए जाते थे। राजन कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द लड़की को पकड़ा जाए और कंपनी के पैसे वापिस दिलाए जाएं।

    वहीं एसएचओ ने बताया कि मालिक की शिकायत के आधार पर लड़की के खिलाफ 12 लाख की ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी सामने आया है उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उक्त युवती पिछले डेढ़ साल से यहां काम कर रही थी। लड़की को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल पर हुआ हमला, वाइस प्रिंसिपल का कत्ल, 25 छात्राओं का किया अपहरण

    गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल पर हुआ हमला, वाइस प्रिंसिपल का कत्ल, 25 छात्राओं का किया अपहरण

    केबीः नाइजीरिया के केबी राज्य में स्कूल पर बड़े आतंकी हमले की घटना सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बंदूकधारियों ने केब्बी राज्य के एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल पर धावा बोलकर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया। इस घटना में आतंकियों ने स्कूल के वाइस प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि देर रात कई बंदूकधारी लूटेरे गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में घुसे और वहां के प्रिंसिपल की हत्या करने के बाद 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया।

    ‘वैनगार्ड न्यूज आउटलेट’ ने बताया कि केब्बी राज्य के डैंको/वासागु क्षेत्र के अंतर्गत मागा के माध्यमिक विद्यालय पर हमला किया गया था। पुलिस जनसंपर्क अधिकारी नफीउ अबुबकर कोटारकोशी ने सोमवार को एक बयान जारी किया। अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों ने सुबह लगभग 4:00 बजे स्कूल पर धावा बोला और दाखिल होते ही गोलीबारी शुरू कर दी। पीपीआरओ ने कहा कि स्कूल में तैनात पुलिस की सामरिक इकाइयों ने उनसे मुठभेड़ की। दुर्भाग्य से, संदिग्ध डाकू पहले ही स्कूल की बाड़ फांदकर घुस आए थे और 25 छात्रों को उनके छात्रावास से अगवा करके किसी अज्ञात स्थान पर ले गए थे।

    उन्होंने पुष्टि की कि एक कर्मचारी हसन मकुकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरे कर्मचारी, अली शेहू के दाहिने हाथ में गोली लगी है। अबु बकर ने कहा कि कमांड ने आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने और अपहृत लड़कियों को बचाने के लिए सैन्य कर्मियों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस सामरिक दस्तों को तुरंत तैनात किया। आगे बोले कि वे वर्तमान में अपहृत छात्राओं को बचाने और संभवतः इस नृशंस कृत्य के दोषियों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से डाकुओं के रास्तों और आस-पास के जंगलों की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Share Market: एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, Sensex 200 अंक लुढ़का

    Share Market: एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, Sensex 200 अंक लुढ़का

    बिजनेसः शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट पाई जा रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 84,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,950 पर कारोबार कर रहा है। आज फाइनेंस, IT और मेटल शेयर्स में गिरावट है।

    सोमवार को सेंसेक्स 388.17 अंक की तेजी के साथ 84,950.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103.40 अंक की तेजी के साथ 26,013.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को एनएसई पर 3,253 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1651 शेयर तेजी, 1523 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, 79 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।

    17 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹771 करोड़ और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹1,200 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹13,210 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹42,817 करोड़ के शेयर खरीदे।

    कल से ओपन होगा एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO
    एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है।

  • दिल्ली विस्फोट मामले में ED ने की यूनिवर्सिटी समेत 25 जगहों पर Raid

    दिल्ली विस्फोट मामले में ED ने की यूनिवर्सिटी समेत 25 जगहों पर Raid

    नई दिल्लीः दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दिल्ली के ओखला इलाके में स्थित अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने यूनिवर्सिटी सहित 25 जगहों पर छापेमारी की है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि ये छापे मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के एक मामले में हो रहे हैं, जिसमें यूनिवर्सिटी और इसके मालिकों-प्रबंधकों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं।

    जबकि जांच एजेंसियां दिल्ली कार बम धमाके के मामले की जांच जारी रखे हुए हैं। ऐसे में इस केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी उनके रडार पर है। दिल्ली आतंकी हमला अब फरीदाबाद, हरियाणा तक पहुंच गया है। इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ट्रस्टीज़, संबंधित व्यक्तियों और संगठनों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में आज सुबह से ही दिल्ली और अन्य स्थानों पर 25 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सुबह 5 बजे से जारी है। जांच एजेंसी की एक टीम ने आज सुबह फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कार्यालय पर छापा मारा।

    एजेंसी की टीम कैंपस के अंदर मौजूद है और विभिन्न दस्तावेज़ों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिन दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले में जालसाज़ी और धोखाधड़ी के संदर्भ में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को दो समन जारी किए थे। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) की शिकायत के आधार पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जालसाज़ी और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं।