Blog

  • Heavy बारिश के बीच Landslide, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Heavy बारिश के बीच Landslide, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग, 5 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास हादसा हुआ में भारी बारिश के बाद भीषण लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है। केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हुई है, इनमें दो बच्चे भी शामिल थे।

    केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड जा रही है। .वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच सुबह 7.30 बजे सुलूर से रवाना हो गए हैं। बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा। केरल के वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित सभी अस्पताल तैयार हैं।

    रात में सभी स्वास्थ्य कर्मी सेवा के लिए पहुंचे थे। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमें तैनात की जाएंगी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है। इलाके के सीएमओ के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए है।

  • बड़ा रेल हादसा: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

    बड़ा रेल हादसा: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

    नई दिल्ली :  देश में एक के बाद एक होते रेल हादसे हो रहे है। अब मंगलवार को झारखंड के चक्रधरपुर में ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर में ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस ट्रेन हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ डायवर्ट कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। हादसे के बाद हजारों यात्री बीच रास्ते में फंस गये हैं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शॉर्ट टर्मिनेट की गईं ट्रेनें-बरौनी-टाटा (18114) राउरकेला में,एर्नाकुलम-टाटा (18190) चक्रधरपुर ,हावड़ा-चक्रधरपुर (18011) आदित्यपुर। रद्द की गईं ट्रेनें-हावड़ा-टिटलागढ़-केबजोर इस्पात एक्सप्रेस (22861)खड़गपुर-झाझा-धनेश्वर (08015/18019)हावड़ा-बरौनी-हावड़ा जन शताब्दी (12021/12022)
     
  • आज का राशिफल, 30 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 30 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलेगा। पहले शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

     वृष राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा।संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे।  आपको जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है।

     मिथुन राशि-आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज ख़त्म होगी। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।राजनीति व सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं।

    कर्क राशि– आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।  इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं।अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए।

    सिंह राशि-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेगी।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

    कन्या राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलने से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी।

    तुला राशि-आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं।आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

    धनु राशि- आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने मन की बात किसी खास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है।ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। दोस्त की बर्थ-डे पार्टी मे जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते हैं जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।

    मकर राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे।आज आपको माता-पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    मीन राशि– आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करायेगा।आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा।  राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। पारिवारिक माहौल शानदार रहने वाला है। घर पर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

  • मलूवाल में महिला ने पड़ोसी के घर में लगा कैमरा चुराया, FIR दर्ज़

    मलूवाल में महिला ने पड़ोसी के घर में लगा कैमरा चुराया, FIR दर्ज़

    ऊना/ सुशील पंडित: मल्लू बाल की एक महिला मीनाक्षी देवी पत्नी राजकुमार ने पुलिस थाना हरोली में एक शिकायत पत्र दिया , जिसमें उसने आरोप लगाया कि इसका पुराना रिहायशी मकाम गांव पोलियां बीत में है तथा इसके पति भारतीय सेना से रिटायर हैं । मलूबाल में इसने एक निर्माणाधीन मकान खरीद रखा है।  जिसका विवाद साथ में अलग मकान में रह रही एक महिला दर्शना देवी के साथ चल रहा है तथा माननीय न्यायालय में भी केस लगा रखे है ।
    इस दौरान शिकायतकर्ता ने अपने घर में अपनी जमीन और घर की सुरक्षा के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे तथा कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग अपने पास ले रखी थी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को शिकायतकर्ता के घर की सड़क वाली साइड को लगे कैमरे को पड़ोसी महिला दर्शना देवी ने एक डंडे के सहारे से मौका पाकर तोड़ दिया था जिसके रिकॉर्डिंग भी कैमरा में दर्ज़ थी ।
    जिस संदर्भ में शिकायतकर्ता ने पहले भी पुलिस थाना में रिपोर्ट की थी जिसके द्वारा पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई थी और दर्शना देवी को समझाया था कि वह कानून को हाथ में ना लें। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दोबारा नया कैमरा वहां पर लगाया परंतु दर्शना देवी ने अबकी बार मौका पाकर कैमरा ही चोरी कर लिया।
     जिस संदर्भ में शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई पुलिस ने मामला दर्ज करवाई शुरू कर दी है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी महिला दर्शन देवी के घर महिला पुलिस के साथ रेड की और रेड के दौरान दर्शना देवी के घर से चोरी किया गया कैमरा बरामद हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  • Punjab : सांसद अमृतपाल सिंह का भाई अपने साथी सहित जेल से हुआ रिहा

    Punjab : सांसद अमृतपाल सिंह का भाई अपने साथी सहित जेल से हुआ रिहा

    जालंधऱ। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी सिख और खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह का भाई फिल्लौर कोर्ट के आदेशों के बाद अपने साथी लवप्रीत सिंह के साथ आज सोमवार शाम पटियाला जेल से बाहर आ गया। कोर्ट ने गुरुवार को हरप्रीत और लवप्रीत जमानत देने के आदेश दिए थे। लवप्रीत को लेने के लिए पटियाला जेल में अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह पहुंचे थे।

    बता दें कि, 21 जुलाई को कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख दी थी। लेकिन मंगलवार को लवप्रीत सिंह और हैप्पी की जमानत पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। वीरवार को अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने हैप्पी को जमानत दे दी है।

    फिल्लौर पुलिस ने 11 जुलाई को किया था गिरफ्तार
    फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी और लवप्रीत अपनी क्रेटा कार में लुधियाना के हैबोवाल निवासी संदीप से 10 हजार रुपए का आइस ड्रग खरीदने आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ लिया था। एसएसपी अंकुल गुप्ता ने बताया था कि रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों काले शीशे लगी सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग लेने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास लाइटर और पन्नी भी थी।

  • स्कूल में घुसकर बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां, मांगी 20 लाख की फिरौती

    स्कूल में घुसकर बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां, मांगी 20 लाख की फिरौती

    रोहतक: हरियाणा के रोहतक में आज बदमाशों ने प्राइवेट स्कूल में घुसकर फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाशों ने एक चिट्‌ठी फेंकी, जिसमें उन्होंने 20 लाख की फिरौती मांगी है। इस दौरान उन्होंने फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है की घटना के दौरान बाइक पर दो बदमाश आए थे और यह दोनों चिट्ठी फेंककर और फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं स्कूल संचालक सुदेश देशवाल ने वारदात की सूचना कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी है।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस और सीआईए मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव भैयापुर में नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल है। जिसमें शाम करीब साढ़े 4 बजे 2 बदमाश घुसे और गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गोली स्कूल के गेट के शीशे में लगी। गोली चलने और शीशा टूटने की आवाज सुनकर कर्मचारी तुरंत बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश चिट्‌ठी फेंककर फरार हो चुके थे।

    बदमाशों ने एक चिट्‌ठी भी अंदर फेंकी। जिसमें लिखा है कि अमन पुत्र सुखवीर बोल रहा हूं। अबकी बार तो सिर्फ गोली चलाई है। अगर 20 लाख रुपए का इंतजाम नहीं किया तो तुझे (स्कूल संचालक) जान से मार देंगे। पुलिस ने स्कूल संचालक से अमन नाम के व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।

  • Punjab : महिला से  1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

    Punjab : महिला से 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

    लुधियाना। साइबर क्राइम पुलिस ने हांगकांग से संचालित हो रहे धोखाधड़ी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। इस आरोपी ने शहर की एक महिला को बड़ा मुनाफे का लालच देकर उससे 1.40 करोड़ रुपये का निवेश करवाकर धोखाधड़ी की थी। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर के विद्याधर नगर के विनीत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम के SHO इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जयपुर से एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पूरी चैन का हिस्सा था। इस गैंग में कुछ और लोग भी शामिल हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं।

    विनिकेत शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने लक्ष्यों से धन प्राप्त करने के लिए चालू खातों की व्यवस्था करता था। इंस्पेक्टर जतिंदर ने कहा कि आरोपी खाताधारकों को उनके खाते का उपयोग करने के लिए ‘किराए’ के ​​रूप में पैसे देता था। सराभा नगर पुलिस ने 22 मई को बठिंडा के मॉडल टाउन की डॉ. रेणुका गोयल की शिकायत के बाद सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 420, 120-बी और 66 डी के तहत ठग गिरोह के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों ने भारी लाभ के लिए उनके माध्यम से निवेश के बहाने उनसे 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

  • Punjab : रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab : रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के चमरंग रोड इलाके में रंजिश को लेकर देर रात धारदार हथियार से हमला व गोली मारने की खबर सामने आई है। जहां, हमलावारों ने एक युवक को गोली मारकर घायल व दो युवक घायल हो गये। जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद घटना बारे जांच शुरू दी है। पीड़ित के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे चमरंग रोड के रहने वाले हैं। हमलावारों ने मेरे साथी पर हमला किया और दो गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गये। मामले की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें दोनों ने खुलेआम बदमाशी की है।

    मामले बारे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि शिबू को कुछ युवकों ने गोली मार दी है, जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश जा रही है।

  • अब सामान्य समयानुसार सुबह 9 से शाम 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

    अब सामान्य समयानुसार सुबह 9 से शाम 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

    ऊना/ सुशील पंडित :ऊना जिले में गर्मी के भयंकर प्रकोप के समय में स्कूलों की समय-सारणी में किए गए परिवर्तन को अब वापिस ले लिया गया है। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 30 जुलाई से जिले के सभी सरकारी और निजी (प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक) स्कूल अब सामान्य दिनचर्या के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, जिले में गर्मियों की छुट्टियों के बाद 30 जुलाई से सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 3 बजे बंद होंगे।
  • रोटरी क्लब ऊना ने आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए

    रोटरी क्लब ऊना ने आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए

    ऊना/सुशील पंडित :रोटरी क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए। रोटरी क्लब ऊना के नवनिर्वाचित प्रधान डा. केआर आर्य ने कहा कि क्लब विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत क्लब सदस्यों ने रोटरी आयुर्वदिक अस्पताल ईसपुर में 40 से अधिक रोगियों को फल इत्यादि वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी रोगियों के स्वस्थ होने की भी कामना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के वरिष्ठ सदस्य एचएन चीटू, ठाकुर यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान बलदेव चंद, संजीव अग्रिहोत्री, रंजीत जसवाल, डा. राज कुमार, डा. नीरज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।