Blog

  • Punjab : सांसद अमृतपाल सिंह का भाई अपने साथी सहित जेल से हुआ रिहा

    Punjab : सांसद अमृतपाल सिंह का भाई अपने साथी सहित जेल से हुआ रिहा

    जालंधऱ। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कट्टरपंथी सिख और खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह का भाई फिल्लौर कोर्ट के आदेशों के बाद अपने साथी लवप्रीत सिंह के साथ आज सोमवार शाम पटियाला जेल से बाहर आ गया। कोर्ट ने गुरुवार को हरप्रीत और लवप्रीत जमानत देने के आदेश दिए थे। लवप्रीत को लेने के लिए पटियाला जेल में अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह पहुंचे थे।

    बता दें कि, 21 जुलाई को कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख दी थी। लेकिन मंगलवार को लवप्रीत सिंह और हैप्पी की जमानत पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। वीरवार को अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने हैप्पी को जमानत दे दी है।

    फिल्लौर पुलिस ने 11 जुलाई को किया था गिरफ्तार
    फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी और लवप्रीत अपनी क्रेटा कार में लुधियाना के हैबोवाल निवासी संदीप से 10 हजार रुपए का आइस ड्रग खरीदने आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ लिया था। एसएसपी अंकुल गुप्ता ने बताया था कि रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों काले शीशे लगी सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग लेने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास लाइटर और पन्नी भी थी।

  • स्कूल में घुसकर बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां, मांगी 20 लाख की फिरौती

    स्कूल में घुसकर बाइक सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां, मांगी 20 लाख की फिरौती

    रोहतक: हरियाणा के रोहतक में आज बदमाशों ने प्राइवेट स्कूल में घुसकर फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाशों ने एक चिट्‌ठी फेंकी, जिसमें उन्होंने 20 लाख की फिरौती मांगी है। इस दौरान उन्होंने फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है की घटना के दौरान बाइक पर दो बदमाश आए थे और यह दोनों चिट्ठी फेंककर और फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं स्कूल संचालक सुदेश देशवाल ने वारदात की सूचना कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी है।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस और सीआईए मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव भैयापुर में नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल है। जिसमें शाम करीब साढ़े 4 बजे 2 बदमाश घुसे और गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गोली स्कूल के गेट के शीशे में लगी। गोली चलने और शीशा टूटने की आवाज सुनकर कर्मचारी तुरंत बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश चिट्‌ठी फेंककर फरार हो चुके थे।

    बदमाशों ने एक चिट्‌ठी भी अंदर फेंकी। जिसमें लिखा है कि अमन पुत्र सुखवीर बोल रहा हूं। अबकी बार तो सिर्फ गोली चलाई है। अगर 20 लाख रुपए का इंतजाम नहीं किया तो तुझे (स्कूल संचालक) जान से मार देंगे। पुलिस ने स्कूल संचालक से अमन नाम के व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।

  • Punjab : महिला से  1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

    Punjab : महिला से 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

    लुधियाना। साइबर क्राइम पुलिस ने हांगकांग से संचालित हो रहे धोखाधड़ी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। इस आरोपी ने शहर की एक महिला को बड़ा मुनाफे का लालच देकर उससे 1.40 करोड़ रुपये का निवेश करवाकर धोखाधड़ी की थी। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर के विद्याधर नगर के विनीत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम के SHO इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जयपुर से एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पूरी चैन का हिस्सा था। इस गैंग में कुछ और लोग भी शामिल हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं।

    विनिकेत शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने लक्ष्यों से धन प्राप्त करने के लिए चालू खातों की व्यवस्था करता था। इंस्पेक्टर जतिंदर ने कहा कि आरोपी खाताधारकों को उनके खाते का उपयोग करने के लिए ‘किराए’ के ​​रूप में पैसे देता था। सराभा नगर पुलिस ने 22 मई को बठिंडा के मॉडल टाउन की डॉ. रेणुका गोयल की शिकायत के बाद सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 420, 120-बी और 66 डी के तहत ठग गिरोह के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों ने भारी लाभ के लिए उनके माध्यम से निवेश के बहाने उनसे 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

  • Punjab : रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab : रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के चमरंग रोड इलाके में रंजिश को लेकर देर रात धारदार हथियार से हमला व गोली मारने की खबर सामने आई है। जहां, हमलावारों ने एक युवक को गोली मारकर घायल व दो युवक घायल हो गये। जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद घटना बारे जांच शुरू दी है। पीड़ित के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे चमरंग रोड के रहने वाले हैं। हमलावारों ने मेरे साथी पर हमला किया और दो गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गये। मामले की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें दोनों ने खुलेआम बदमाशी की है।

    मामले बारे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि शिबू को कुछ युवकों ने गोली मार दी है, जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश जा रही है।

  • अब सामान्य समयानुसार सुबह 9 से शाम 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

    अब सामान्य समयानुसार सुबह 9 से शाम 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

    ऊना/ सुशील पंडित :ऊना जिले में गर्मी के भयंकर प्रकोप के समय में स्कूलों की समय-सारणी में किए गए परिवर्तन को अब वापिस ले लिया गया है। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 30 जुलाई से जिले के सभी सरकारी और निजी (प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक) स्कूल अब सामान्य दिनचर्या के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, जिले में गर्मियों की छुट्टियों के बाद 30 जुलाई से सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 3 बजे बंद होंगे।
  • रोटरी क्लब ऊना ने आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए

    रोटरी क्लब ऊना ने आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए

    ऊना/सुशील पंडित :रोटरी क्लब ऊना ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल ईसपुर में रोगियों को फल वितरित किए। रोटरी क्लब ऊना के नवनिर्वाचित प्रधान डा. केआर आर्य ने कहा कि क्लब विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत क्लब सदस्यों ने रोटरी आयुर्वदिक अस्पताल ईसपुर में 40 से अधिक रोगियों को फल इत्यादि वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी रोगियों के स्वस्थ होने की भी कामना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के वरिष्ठ सदस्य एचएन चीटू, ठाकुर यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान बलदेव चंद, संजीव अग्रिहोत्री, रंजीत जसवाल, डा. राज कुमार, डा. नीरज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • Punjab : J&K में हुए आतंकी हमलों पर पूर्व राज्यसभा सांसद व BJP नेता का आया विवादित बयान, देखें वीडियो

    Punjab : J&K में हुए आतंकी हमलों पर पूर्व राज्यसभा सांसद व BJP नेता का आया विवादित बयान, देखें वीडियो

    बटाला: पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता श्वेत मलिक द्वारा जेएंडके में हुए आतंकी हमलों पर दिए गए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बटाला में पत्रकारों से बात करते हुए श्वेत मलिक ने जेएंडके में हुए आतंकी हमलों को छुटपुट घटना बता दिया। पत्रकारों ने उनके मुंह से यह बात सुनी तो उन्होंने नेता के बयान पर विरोध जताया। इस दौरान उनके साथ बैठे पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी और पूर्व विधायक बलविंदर लाडी भी असहज नजर आए। जिसके बाद मलिक ने अपनी बात बदलकर पीछा छुड़ाया। श्वेत मलिक पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं। वह अमृतसर के मेयर रह चुके हैं। इसके अलावा 2016 में उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। इस वक्त वह पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के मेंबर हैं। श्वेत मलिक को दिवंगत भाजपा नेता अरूण जेटली का करीबी माना जाता था। जेटली के अमृतसर से चुनाव के वक्त मलिक ने उनकी चुनाव कमान संभाली थी। हालांकि तब जेटली हार गए थे।

    प्रेस क्लब में पहुंचे BJP नेता श्वेत मलिक पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे हाल ही में जम्मू में हुए आतंकी हमले और कई जवानों के शहीद होने के बारे में पूछा। इस पर श्वेत मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार चुनावों में बिजी थी। तब ऐसी छिटपुट घटनाएं होना एक साजिश है। इतना सुनते ही पत्रकारों ने उन पर सवाल खड़े कर दिए।

    पत्रकारों के द्वारा उनसे इस बारे जवाब मांगा गया कि वे अपने इस बयान को क्लियर करें कि क्या 5-5 जवान शहीद हो गए और आप उसे छिटपुट घटना बोल रहे है। पत्रकारों ने सवाल खड़े किए कि वह जवानों के शहीद होने को छिटपुट घटना बोल रहे हैं।

    आतंकी हमले को छिटपुट बोले जाने के मामले में मलिक ने सफाई देते हुए कहा कि सीमा पर जवान पूरी तरह से आतंकियों का विनाश कर रहे हैं। पाकिस्तान की साजिश का लगातार जवाब दिया जा रहा है। पंजाब से आतंकवाद खत्म हो गया है। कश्मीर से आतंकवाद खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मलिक ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर यह मोदी सरकार की उपलब्धि है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को मोदी ने कनविंस किया कि युद्ध विराम करो। जिसके बाद पुतिन ने कहा कि मैंने युद्ध रोक दिया। जिसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज आदि में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। अफगानिस्तान से भी श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप को हरदीप पुरी लेकर आए।

  • Punjab : शार्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab : शार्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। बटाला के एक निजी अस्पताल श्री बावा लाल अस्पताल में अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल के अंदर धुआं फैल गया। वहीं, जान बचाने के लिए लोगों में अफरातफरी मच गई। जहां, मरीज अस्पताल से बाहर भागते हुए दिखे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • खेत में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, देखें लाइव वीडियो

    खेत में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, देखें लाइव वीडियो

    गुजरात: भारत में हर साल बिजली गिरने से हजारों लोग अपनी जान गंवाते हैं। हाल ही में, गुजरात के साबरकांठा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब खेत में काम कर रहे चार मजदूरों पर बिजली गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूरों को बचा लिया गया। वहीं, एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    खेत में बिजली गिरने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमें खेत में काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिरते देखा जा सकता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बिजली गिरते ही खेत में आग जैसी तेज चमक उठ गई। गुजरात में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में 31 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

    प्री-मानसून के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। असम राज्य इस बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हालांकि, गुरुवार को स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, क्योंकि प्रमुख नदियों का जलस्तर कम हो गया है और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 66,267 रह गई है।

    असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को किसी व्यक्ति की जान नहीं गई, लेकिन अब तक बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या 114 बनी हुई है। बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि 10 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बुधवार के 69,671 से घटकर 66,267 हो गई है।

    मोरीगांव, धेमाजी, होजई, डिब्रूगढ़, शिवसागर, नागांव, गोलाघाट, गोलपाड़ा और जोरहाट अब भी बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हैं। बाढ़ से प्रभावित राजस्व सर्किलों की संख्या 21 है और बाढ़ के पानी में डूबे गांवों की संख्या बुधवार के 190 से घटकर 184 हो गई है।

  • Punjab : अवैध हथियार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : अवैध हथियार सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों से तीन अवैध हथियार भी बरामद किये हैं। सभी तस्कर फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। जिनके पास पास से दो 32 बोर की पिस्तौल और एक बेरेटा पिस्तौल जो इटली निर्मित महत्वपूर्ण पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी इन्वेस्टिगेशन रणदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी एनडीपीसी एक्ट, आर्म्स एक्ट और कई अन्य धाराओं के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

    आरोपी हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के आदी हैं इकबाल सिंह, मेवा, लवप्रीत सिंह और सुखप्रीत सिंह जो सभी फिरोजपुर जिले के निवासी हैं, उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जा रहा है।