गोंडा : जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में टेंट लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसियों पर गोलियां बरसा दीं। यहां फौजी ने 7 लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दरअसल, पड़ोसी के लड़के की आज बारात जानी थी। शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे के घरवालों ने घर के पीछे तिरपाल घेरकर नहाने के लिए बनाया था।

फौजी ने उसे हटाने के लिए कहा। इस पर उसका दूल्हे के घरवालों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायरिंग की। इसमें दूल्हे समेत 7 लोगों को गोली लग गई। सभी को आनन-फानन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने घायलों को गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां से 4 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्लीः शंभू बॉर्डर के बाद अब जींद सीमा पर पंजाब के किसानों की हरियाणा पुलिस से झड़प हुई है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर पर करीब 18 हजार जवानों की तैनाती की गई है। CISF, BSF और रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है। जींद पंजाब बॉर्डर पर भी किसानों जमावड़ा लग रहा है। संगरूर से सटे हुए आसपास के 4 जिलों के किसान इसी रास्ते से दिल्ली कूच करना चाह रहे हैं। पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को राजपुरा बाईपास पार कर हरियाणा के अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने की अनुमति दे दी है।
वहीं किसानों को तमिलनाडु से भी समर्थन मिल रहा है। वहां के किसान बिना कपड़ों के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों ने 13 मार्च को दिल्ली जाने का आह्वान दिया है और यह अपील बहुत से लोगों को दिल्ली आने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है और किसी भी सामूहिक गतिविधि की वर्दी में रोक लगाई गई है। किसान संगठनों को धरना और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रियों के लिए सावधानीपूर्वक सलाह जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) और अन्य महत्वपूर्ण बॉर्डर्स पर डायवर्जन रहेगा। सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के साथ इस मसले पर पांच घंटे तक बैठक की, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी किसी भी मांग को गंभीरता से लेती है। उन्हें हमारी मांगों को पूरा करने की इच्छा है।”
फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेस-वे पर सुबह लगभग 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मौजपुर टोल नाके से टकरा गया। इससे ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि इसमें सवार ड्राइवर व कंडक्टर को उतरने का मौका ही नहीं मिला। ड्राइवर और कंडक्टर मेवात के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही उनके नाम का पता चल पाएगा। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और छायसा थाना पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि ट्रक में रोड़ी भरी हुई थी। यह पलवल की ओर से आ रहा था और इसे नोएडा की ओर जाना था। ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ओवरलोड होने के चलते ट्रक बेकाबू होकर टोल प्लाजा के नाके से टकरा गया। इसके चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक से ड्राइवर व कंडक्टर के जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
चंडीगढ़ः पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांगों पर अड़े हुए हैं। जिसके चलते भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं भुल्तथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर आए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह भी खुलकर किसानो का समर्थन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि ऐसे हालात अंग्रेजों ने भी नहीं पैदा किए थे। वहीं अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा भारी इकट्ठ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है। इस दौरान वह शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए है। शंभू बॉर्डर पर पुल के दोनों तरफ लगाई लोहे की रेलिंग को किसानों ने तोड़ दिया है। आंसू गैस के कारण कुछ लोगों को चोटें आई हैं। वहीं चार पुलिस मुलाजिम भी घायल हुए हैं। सभी को सिटी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
दूसरी ओर किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
गुरदासपुर : बटाला में महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति काफी समय से विदेश में है और उनके 3 बच्चे हैं। कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली कि उसका पति विदेश से लौटा है और उसने दूसरी शादी कर ली है। महिला ने सिविल लाइन थाने के बाहर हंगामा किया। महिला ने बताया कि जब पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज जब वह आई तो पता चला कि उसका पति थाने में नहीं है. इसके बाद महिला ने भारी हंगामा शुरू कर दिया, महिला का आरोप है कि जब उसके पति को गिरफ्तार किया गया तो पुलिस ने उससे पैसों की मांग की और फिर बाद में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए 40,000 रुपए की अलग से मांग की।
जब मैंने देने में असमर्थता जताई तो उल्टे मैंने उसके पति से पैसे ले लिए और उसे छोड़ दिया। महिला ने सुबह पूरे थाने की तलाशी ली लेकिन कोई बड़ा अधिकारी नहीं मिला तो वह थाने से बाहर आ गई और सड़क पर हंगामा करने लगी। इस बारे में बात करने पर डीएसपी ललित शर्मा ने कहा कि महिला की बात सुन ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला को न्याय जरूर मिलेगा।
कपूरथला : पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध हथियारों सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक निहंग तथा एक कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल है। जिनके खिलाफ थाना कोतवाली तथा सिटी थाना में अलग-अलग 3 FIR भी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि काबू किए गए आरोपी आपराधिक छवि वाले हैं। उनके पास से 4 पिस्तौल और 5 कारतूस, 2 राइफल और 4 कारतूस, एक ब्रेजा कार तथा एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। चार आरोपिओ पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के संबंध जेल में बंद गैंगस्टरों से भी होने के आसार है। जिनका खुलासा पूछताछ में होगा।
एसएसपी कपूरथला ने CIA स्टाफ के ASI हरवंत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नवांपिंड गेट वाला के नजदीक नाकाबंदी की थी। इसी दौरान गांव भवानीपुर की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर आ रहे फतेह सिंह उर्फ़ फत्तू निवासी गांव धकड़ा, अरविंदर सिंह उर्फ़ सोनू निवासी इब्राहिमवाल तथा यादविन्दर सिंह उर्फ़ यादा निवासी गांव खुर्दा, सुल्तानपुर लोधी को शक के आधार पर रोका गया। उनकी तलाशी दौरान उनके पास से 3 पिस्टल 7.65 MM तथा 3 कारतूस बरामद हुए हैं। तीनो आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है।
इसके अलावा CIA स्टाफ के ASI जसवीर सिंह ने गांव कांजली के सरकारी स्कूल के नाकाबंदी दौरान एक ब्रेजा कार नंबर ( PB-57-C-4000 ) को काबू कर किया, जिसमें सवार हरविंदर सिंह उर्फ़ दारा निवासी गांव गडीबक्श, थाना भोगपुर की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल 7.65 MM तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हरविंदर सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर की गई है।तीसरे मामले में ASI केवल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कांजली रोड जंगलात विभाग के नजदीक से अमृतपाल सिंह उर्फ़ अमृत निहंग निवासी पत्तड़ कलां, करतारपुर को काबू किया। जिसके पास से एक 12 बोर की सिंगल बैरल राइफल तथा 2 कारतूस तथा एक डबल बैरल 12 बोर की राइफल तथा दो कारतूस बरामद हुए हैं। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस में FIR दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह पर 3 मामले दर्ज है। जिनमे गैंबलिंग एक्ट, धारा 307 तथा NDPS एक्ट के तहत दर्ज है। इसी तरह आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। जिनमें एक जालंधर के थाना करतारपुर में तथा एक थाना सिटी कपूरथला में धारा 307 के तहत दर्ज है। आरोपी फतेह सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें थाना बेगोवाल में 2 लड़ाई झगड़े और एक स्नेचिंग का मामला दर्ज है। आरोपी अरविंदर सिंह के खिलाफ सिटी थाना कपूरथला में धोखाधड़ी का मामला है।
अंबालाः किसानों ने दिल्ली कूच का मन बना लिया है। इस दौरान किसान जहां बैरिकेड्स तोड़कर आगे जाने पर अड़े हुए है। वहीं इस मामले को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 हजार किसान शंभु बॉर्डर पहुंच गए है। किसान नेता ने कहाकि किसान शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन दूसरी ओर हरियाणा सरकार उन पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इस दौरान वह वहां जाकर स्थिति को देखने के लिए वहां जा रहे है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा बेरिकेड्स उठाकर फ्लाईओवर से फेंकने की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ किसान फ्लाईओवर के नीचे खड़े है और कुछ फ्लाईओवर से बेरीकेड्स फैंक रहे है। इस दौरान प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारे किसानों पर छोड़ी जा रही है। शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं अन्य वीडियो में किसानों द्वारा फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को किसानों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है।
छपरा : चोरी के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर अब धार्मिक स्थानों को निशाना बना रहे है। मूर्ति चोरों ने अष्टधातु की अति प्राचीन राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां चुरा ली हैं। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी की है। चोरी की घटना सोमवार की देर रात हुई लेकिन जानकारी मंगलवार की सुबह मिली। पुजारी जब मंदिर का गर्भगृह खोलने गए तो मुख्य ग्रिल टूटा था और मूर्तियां गायब थी।
पुजारी ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन को दी। फिर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इधर चोरी की घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते-देखते ठाकुरबाड़ी मंदिर पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा..बनियापुर ठाकुरबाड़ी से चोरी गई मूर्ति अति प्राचीन बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह 500 वर्ष से भी पुरानी है। यह अति प्राचीन अष्टधातु की थी। बाजार मूल्य का आकलन करीब 3 करोड़ रुपए किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
बनियापुर ठाकुरबा़ड़ी मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर दास ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार की रात आरती करके सोने चले गए थे। मंगलवार की सुबह पूजा के लिए दरवाजा खोला तो मूर्ति गायब थी। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया गया है।
रामेश्वर दास के अनुसार चोरी गई मूर्ति में राम, लक्ष्मण, सीता और लड्डू गोपाल की मूर्ति है। इन्हें करीब 500 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। अगर 48 घंटे में मूर्ति बरामद नहीं होगी तो आमरण अनशन किया जाएगा।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि ठाकुरबाड़ी से मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द से जल्द मामले का खुलासा करते हुए मूर्तियां बरामद की जाएगी।
नई दिल्लीः सुल्तानपुर में एक्ट्रेस और सिंगर विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत का शव मिला है। शव उनके घर में पंखे से फंदे पर लटका था। वारदात के वक्त मां और पिता घर पर थे। कमरे का दरवाजा खुला था। मां ने बताया कि रात को बेटी से थोड़ी बहस हुई थी। सुबह देखा तो कमरे में उसका शव लटका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक जांच के बाद कमरे की सील कर दिया है। मल्लिका राजपूत सुल्तानपुर के सीताकुंड इलाके की रहने वाली थी। वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, इधर काफी दिनों से सुल्तानपुर में थीं। मल्लिका सिंगर शान और कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी थी। कंगना के साथ फिल्म रिवॉल्वर रानी में स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा, दो वेब सीरीज, 600 से ज्यादा गजलें गा चुकी थीं। जगजीत सिंह और अनूप जलोटा के साथ भी उन्होंने काम किया।

40 साल की मल्लिका माता-पिता के साथ रहती थी। मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि सोमवार रात को उनकी बेटी से बहस हुई थी। इसके बाद हम सभी लोग कमरे में सोने चले गए। मल्लिका ने भी कमरा बंद कर लिया। मां ने बताया कि सुबह जब काफी देर तक नहीं उठी तो उसके कमरे में गए। वहां दरवाजा सटा हुआ था। अंदर खिड़की से झांककर देखा तो मल्लिका का शव फंदे से लटका था। यह देखकर वह घबरा गईं। चीखती हुई बाहर आई। घर में मौजूद मल्लिका के पिता बब्बन सिंह भी भागते हुए आए। उन्होंने तुरंत शव को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मल्लिका की मौत से घर में कोहराम मचा है। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा है। कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। मल्लिका की मौत के बाद मां बदहवास है। वह रो-रोकर कह रहीं हैं कि कोई ऐसी बात नहीं हुई थी। मुझसे ही थोड़ी बहस हुई थी। सोचा नहीं था कि ऐसा कदम उठा लेगी। जितनी बहस हुई थी वह लगातार होती रहती थी। मां के मुताबिक, बेटी मुंबई में रहती थी। वह यू ट्यूबर भी थी। 4-5 साल मुम्बई में ही प्रदीप शिंदे जनार्दन से शादी कर ली थी।
हालांकि, शादी के बाद कुछ विवाद हो गया। इसके बाद वह ज्यादातर वक्त सुल्तानपुर में ही परिवार के साथ रहती थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मल्लिका की मैरिटल लाइफ में भी तनाव चल रहा था। जिससे वह परेशान रहती थी। फिलहाल, मल्लिका की मौत से हर कोई शॉक्ड है।