Home Himachal>Una रामपुर चौकः अवैध शराब की 14 बोतल बरामद

रामपुर चौकः अवैध शराब की 14 बोतल बरामद

0
ऊना-सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की बोतलों के साथ रामपुर के ही रहने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार को जिस समय पुलिस गश्त पर थी तब किसी ने उन्हें सूचना दी कि रामपुर में एक व्यक्ति दो नंबर की शराब का काम करता है। पुलिस ने जब उसके ठिकाने की तालाशी ली तो उन्हें अवैध देसी शराब की 14 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अब राकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here