Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में सांसद Gurjeet Aujla का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में सांसद Gurjeet Aujla का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरी बार ईमेल के जरिए धमकी मिली है। इस ई-मेल को लेकर बीएसएफ बम स्कावड की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ई-मेल में दावा किया गया है कि पाइपों में आरडीएक्स भरकर मंदिर के भीतर धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद पंजाब में हलचल का माहौल बन गया है। इसको लेकर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि दरबार साहिब को उड़ाने की धमकियां देने वाले लोग मानवता से दूर हैं और ऐसे लोगों की जितनी निंदा की जाए, कम हैं।

    उन्होंने कहा कि वह द्वार जहां हर किसी को आकर शांति मिलती है और जिसके 4 दरवाजे हर किसी के भले की अरदास करते हैं और जहां लोगों को सही राह पर चलने की शिक्षा मिलती है, उस दरबार को इस तरह उड़ाने की धमकी देना बहुत ही दुखद है। पंजाब और केंद्र सरकार से अपील है कि वह इस और अपने-अपने लैवल पर खास ध्यान दें और जो भी शरारती अनसर इसके पीछे है, उनको पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि लोग धैर्य बनाकर रखें।

  • Jalandhar News: फौजा सिंह के घर पहुंचे पूर्व मंत्री Kuldeep Dhaliwal, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने देर रात फौजा सिंह की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज फौजा सिंह के घर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल पहुंचे, जहां उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा किया।

    मीडिया से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि बापू सिख कौम और पंजाब की शान थे। मेराथन दौड़ा में दुनिया भर में उन्होंने जो नाम रोशन किया, उसे भूला नहीं जा सकता। धालीवाल ने कहाकि कल विधानसभा सत्र में फौजा सिंह के निधन के कारण मन खराब हो गया था। उन्होंने पुुराने पलों को याद करते हुए कहा कि जालंधर में उपचुनाव के दौरान वह आदमपुर हलके के इंचार्ज थे। उस दौरान वह बापू के ढाबे से खाना खाने कई बार आए, लेकिन उस दौरान बापू कनाडा दौरे पर थे।

    उन्होंने कहा कि आज वह पंजाब सरकार की ओर से परिवार के साथ दुख सांझा करने आए है। धालीवाल ने कहा कि परिवार के साथ हर समय परिवार खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज परिवार को वह श्रद्धाजंलि देने पहुंचे है। वहीं फौजा सिंह के नाम पर स्मारक बनाए जाने को लेकर धालीवाल ने कहा कि इसके लिए सरकार से बात की जाएंगी और उनकी यादों को स्मारक के रूप में याद रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगे।

  • Punjab News: Physiotherapist से दातर के बल पर लूट, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Physiotherapist से दातर के बल पर लूट, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं पुलिस भी इन लूटेरों पर लगाम कसने के लिए कुछ भी करती हुई नजर नहीं आ रही है। इसका ताजा उदाहरण जैन कॉलोनी से सामने आया है, जहां लूट के 16 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने के चलते व्यक्ति परेशान है। दरअसल, जैन कॉलोनी निवासी और एमजेएस अस्पताल, दरेसी में फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करने वाले ओपी सिंह के साथ 30 जून की रात लूट हुई थी। डाबा रोड पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनकी गर्दन पर दात तानकर 12,000 रुपए नकद, मोबाइल फोन, कपड़े, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था। ओपी सिंह को ट्रेन से मथुरा जाना था, लेकिन लूट की वारदात के चलते उन्हें अपना सफर केंसिल करना पड़ा।

    ओपी सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पास में मौजूद एक सुरक्षा गार्ड से फोन लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाद में वे शेरपुर पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज करने की बजाय उन्हें एएसआई प्रितपाल सिंह का नाम और फोन नंबर लिखी एक पर्ची थमा दी गई। अब जब मामला मीडिया में आया है, तब पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि केस को हल किया जाएगा और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठा किए हैं, जिसमें पूरी घटना कैद है। इसके बावजूद, 16 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ओपी सिंह ने कहा कि उसे अब भी न्याय की उम्मीद है। वहीं एएसआई प्रितपाल सिंह ने कहा कि लुटेरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। पिछले करीब 15 दिन से पुलिस लगातार काम कर रही है।

  • Punjab News: बारिश की मार से सब्जियों के बढ़े दाम, लोगों की जेब पर पड़ा असर, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश की मार से सब्जियों के बढ़े दाम, लोगों की जेब पर पड़ा असर, देखें वीडियो

    पठानकोटः एक तरफ जहां मौसम की मार से हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस बारिश का असर लोगों की जेब पर भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि बारिश की वजह से हिमाचल से आने वाली सब्जियों की सप्लाई काफी हद तक प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से सब्जियों के दाम आसमान छूते नजर आ रहे हैं, जिससे इन दिनों रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है।

    इस संबंध में जब दुकानदारों से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार सब्जियों के दाम एक महीने पहले ही बढ़ गए थे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में भूस्खलन के कारण हिमाचल से आने वाली सब्ज़ियां पठानकोट नहीं पहुंच रही हैं, जिससे सब्ज़ियों की आपूर्ति कम हो गई है और सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि आलू और प्याज़ को छोड़कर लगभग सभी सब्ज़ियों के दाम इस समय 50 रुपए से ऊपर हैं। उन्होंने बताया कि जो ग्राहक पहले एक किलो सब्ज़ी लेते थे, वे अब आधा किलो ले रहे हैं।

    उधर, पठानकोट सिविल अस्पताल में 10 रुपए प्रति प्लेट मरीजों को रोटी उपलब्ध कराने वाली सस्ती रसोई चलाने वाली संस्था से जब बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सब्जियों के महंगे होने के कारण उन्हें अपने मेन्यू से हरी सब्जियां हटानी पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि सब्जियों के महंगे होने के कारण वे हरी सब्ज़ियां नहीं उगा रहे हैं और अब सिर्फ़ दालों से ही काम चला रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सरकार से मांग की कि ये सब्ज़ियां एक महीने से महंगी हैं और सरकार लोगों को एक महीने के लिए सब्जियों पर सब्सिडी दे ताकि गरीब लोग सब्जियों का आनंद ले सकें।

  • Punjab News: भारी बारिश से गिरी मकान के घर की छत, मलबे में दबे मां-बेटा, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश से गिरी मकान के घर की छत, मलबे में दबे मां-बेटा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के कई इलाकों में पिछले 2 दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। अगर जिला फिरोजपुर की बात करें तो यहां भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। इस बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कई रास्तों की आवाजाही भी ठप हो गई। इसी बीच तेज बारिश के बीच फिरोजपुर शहर की बस्ती भटियाएं वाली में एक परिवार की घर की छत गिर गई। छत गिरने से महिला और उसका बेटा मलबे के नीचे दबने से वह घायल हो गए।

    जानकारी अनुसार महिला और उसका पुत्र रात को घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक आसमान से तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान उनके घर की छत उनके ऊपर गिर पड़ी, जिससे महिला और उसका बेटा छत के मलबे के नीचे आ गए और दोनों को चोटें भी आई हैं। मौके पर लोगों को सूचना मिली वह उनके घर पहुंचे और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    वहीं परिवार ने सरकार से मांग की है कि वह गरीब परिवार से है। उनकों मुआवजा दिया जाए, ताकि वह दोबारा घर को बना सके। घर का गुजारा पहले ही बड़ी मुश्किल से हो रहा है। दूसरी तरफ कुदरत की आफत ने हम पर ऐसा कहर ढाह दिया। परिवार और पड़ोसियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उन्हें कुछ मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने घर की छत फिर से बना सकें और अपना गुजारा चला सकें।

  • 2 दिन स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, जानें मामला

    2 दिन स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, जानें मामला

    हरियाणाः जिले में दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। दरअसल, 26 और 27 जुलाई को होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर फैसला लिया गया है। हालांकि 27 जुलाई को रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्‌टी रखनी होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षा को लेकर कोई अव्यवस्था न हो, इसलिए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

    जो अधिकारी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें वापस बुला लिया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक लाने और ले जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलेगी। महिला कैंडिडेट्स के परिवार का एक सदस्य भी मुफ्त में उनके साथ यात्रा कर पाएगा। परिवहन विभाग द्वारा सुबह के सत्र के लिए 7:30 बजे और शाम के सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे तक कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

    इसके अलावा, एग्जाम सेंटरों के निकटतम पॉइंट तक फ्री शटल बस सेवा भी मिलेगी। इसके लिए रोजाना लगभग 9 हजार साधारण बसें प्रयोग में लाई जाएंगी। कैंडिडेट परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://hartrans.gov.in/advance-booking-for-cet-2025/ पर अपनी डिटेल भरकर सीट की एडवांस बुकिंग भी कर सकते हैं।। परिवहन विभाग का कहना है कि एग्जाम के चलते 2 दिन परिवहन सुविधा बहुत कम रहेगी। इसलिए इन 2 दिनों में लोग जरूरी कार्य के चलते ही यात्रा करें, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते नशा तस्कर के घर पीला पंजा चलाया। यह कार्रवाई पुलिस ने गांव डीडा सांसिया में नशा तस्कर राजन उर्फ लाडी के घर पर की है। जानकारी अनुसार राजन के खिलाफ नशा तस्करी के 12 मामले दर्ज हैं और वह नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी 5 नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

    इस संबंध में डीएसपी दीनानगर रजिंदर मिन्हास ने बताया कि इन तस्करों ने नहरी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करके अपने आलीशान घर बनाए हुए थे और लंबे समय से नशा तस्करी का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राजन के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं और वह जेल में बंद है। उसकी पत्नी के खिलाफ भी 5 मामले दर्ज हैं, जो जमानत पर बाहर है। इसके अलावा इस गांव के 4 और लोगों के घर भी पहले ही गिराए जा चुके हैं, जिन्होंने नहरी विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपने घर बनाए थे और नशा तस्करी का काम करते थे। उन्होंने कहा कि इस गांव में कई और घर भी नशा तस्करी में शामिल हैं, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

    डीएसपी ने बताया कि आज की कार्रवाई नहरी विभाग ने डीसी साहब की आदेशों के बाद की है। नहरी विभाग ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है और कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

  • पुल के पास पलटा आम से भरा ट्रक, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    पुल के पास पलटा आम से भरा ट्रक, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    देहरादूनः जिले के रिस्पना पुल के पास देर रात करीब 3:30 बजे सड़क हादसा हो गया। दरअसल, पुल के पास देर रात आम से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इस घटना में ट्रक पलटते ही आम सड़क पर बिखर गए। बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 600 पेटियां आम लदी हुई थीं। वहीं सड़क पर आम बिखरे देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान लोगों में ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को छोड़कर सड़क से आम उठाने की होड़ मच गई। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी जैसा माहौल दिखा। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग एक्टिवा की डिग्गी और थैलों में आम भरते हुए दिखाई दे रहे है।
  • Punjab News: Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर: श्री दरबार साहिब को आज तीसरी बार ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लगातार श्री दरबार साहिब को मिल रही धमकी के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि यह केवल एसजीपीसी या सिखों का ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की आस्था का केंद्र है।

    एसजीपीसी ने धमकी भरे ई-मेल की जांच के लिए कमिश्नर पुलिस और साइबर सेल को लगातार पत्र भेजे हैं, लेकिन अभी तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो पाया है। धामी ने सावधान किया कि इन झूठी ई-मेल के जरिए लोगों में डर का माहौल बनाने की साजिश हो रही है।

    उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अपने स्तर पर जांच करा रही है, लेकिन यह मामला केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को होली स्क्रिप्चर नहीं, बल्कि लिविंग गुरु के रूप में माना जाता है। एसजीपीसी ने पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक ग्रंथों से संबंधित प्रस्तावित कानूनी संशोधनों में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर विरोध दर्ज कराया और मांग की है कि किसी भी कानून या रिपोर्ट में गुरु ग्रंथ साहिब की गुरूता की उपेक्षा न हो।