Blog

  • Premanand Maharaj की शरण में पहुंचे कुमार सानू, बताई दिल की बात

    Premanand Maharaj की शरण में पहुंचे कुमार सानू, बताई दिल की बात

    धर्म: वृंदावन में स्थित प्रेमानंद महाराज से मिलने दूर-दूर से लोग आते हैं। कई स्टार्स सेलेब्स अपने मन की शांति की तलाश में उनसे मिलने मीलों दूर आते हैं। विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्र, बी प्रॉक के अलावा हाल ही में राजपाल यादव ने भी प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए गए थे। अब प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए मशहूर सिंगर कुमार सानू पहुंचे। उन्होंने महाराज से आशीर्वाद भी लिया।

    प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कुमार सानू

    कुमार सानू प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम में पहुंचे। वहां पर उनकी टीम ने सानू का परिचय करवाया। टीम ने कहा कि कुमार सानू की उपलब्धि कितनी बड़ी है। वो अभी तक 27 हजार गाने गा चुके हैं। उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। इसके बाद कुमार सानू ने हाथ जोड़कर प्रेमानंद महाराज से कहा कि – आपको देख लिया बस हो गया। सिर्फ आपका आशीर्वाद लेने आए। बस आप अपना आशीर्वाद दीजिएगा कि मैं जो काम कर रहा हूं वो ठीक से कर पाऊं।

    इससे नीचे स्तर पर मत जाना

    इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने कहा कि – देखिए पूर्व में आपने कोई बड़ा तप किया होगा जो आप इतने लोकप्रिय हुए हैं। ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं होती है। जनमानस स्तर पर आपने अपने अधिकार बनाया हमारे भारतीय और अन्य भी जो प्रियजन हैं। उनके सदवचन आपकी वाणी में हैं। ये पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों का फल है। अब कुछ ऐसा कीजिए कि इससे नीचे न जाएं। समझ रहे हैं ना ऐसा भजन ऐसा पुण्य ऐसा लोकोप्कार कीजिएगा जिससे भारत में आप जन्में फिर आपका यश हो। इससे नीचे स्तर पर अब जाना ठीक नहीं है। इतना फेमस होने के बाद अगर हमारी गति बिगड़ जाए तो ये ठीक नहीं है। अब अगर हम जन्में तो मनुष्ट रुप में ही जन्में और समाज की सेवा करें। बहुत सुंदर, अच्छा लगा आपसे मिलकर। इसके बाद कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज को अपना मशहूर गाना जब कोई बात बिगड़ जाए भी सुनाया। महाराज ने बड़े ध्यान से उनका गाना सुना। सिंगर ने कहा कि – ‘ये गाना हम सबके लिए गा सकते हैं, माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी कोई भी कह सकता है’।

    कुनिका सदानंद संग लिव इन रिलेशनशिप में थे सिंगर

    कुमार सानू पिछले कुछ दिनों से अपने अफेयर, टूटी शादी और एक्स वाइफ को लेकर काफी चर्चा बटौर रहे हैं। सिंगर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ भी लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं। कुनिका ने खुद अपना रिश्ता शादीशुदा सिंगर के साथ बिग बॉस में कबूल किया था। हाल ही में सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्या ने भी उन पर चीटिंग समेत कई आरोप लगाए थे। जवाब में कुमार सानू ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और मानहानि का दावा ठोका था। केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है।
  • आवारा सांड का कहरः व्यक्ति को हवा में उछाल कर जमीन पर पटका, देखें वीडियो

    आवारा सांड का कहरः व्यक्ति को हवा में उछाल कर जमीन पर पटका, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बरवाला क्षेत्र में सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति को अचानक आवारा सांड ने टक्कर मार दी। इस  घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आवारा सांड द्वारा बेरहमी से बुजुर्ग पर हमला किया जाता है। बुजुर्ग सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ा था। इस दौरान अचानक आवारा सांड सड़क पर आता है और बुजुर्ग को हवा में उछालकर सड़क पर पटक देता है। जिसके बाद बुजुर्ग घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा रहा। घटना के बाद लोग मदद के आए और सांड को घटना स्थल से भगाया। वहीं बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
  • Himachal News: जिला सीए प्रकोष्ठ के सह संयोजकों की घोषणा

    Himachal News: जिला सीए प्रकोष्ठ के सह संयोजकों की घोषणा

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के सीए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीए दीपक भारद्वाज ने प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजकों तथा जिला के शीर्ष भाजपा नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा एवं परामर्श के उपरांत जिला सीए प्रकोष्ठ के सह संयोजकों की घोषणा की है। गगरेट मंडल से सीए अमित शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

    वहीं ऊना मंडल से सीए नवनीत शर्मा, चिंतपूर्णी अपर मंडल से सीए सागर शर्मा, ऊना से सीए रविंद्र शर्मा तथा दौलतपुर चौक मंडल से सीए अमन राणा को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीए दीपक भारद्वाज ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

    उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। साथ ही कहा कि सीए प्रकोष्ठ पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को समाज के बुद्धिजीवी वर्ग तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

  • Punjab News: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरियां केस में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरियां केस में 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोहालीः जिले के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय उर्फ राणा बलाचौरिया का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस मामले में एजीटीएफ और सेंट्रल एजेसिंयों ने सांझी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान करन पाठक और तरनदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा, विदेश में बैठे हैंडलर अमर खाबे राजपूता के करीबी रिश्तेदार आकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को आगे की जांच के लिए पंजाब लाया जाएगा। मामले से जुड़े बाकी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं, ताकि पूरे मामले का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

    बता दें कि इस केस को लेकर 17 दिसबंर को लालडू हाईवे के पास बने खंडहर में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ तरनतारन जिले के नौशेहरा पन्नुआं निवासी हरजिंदर उर्फ मिड्डू पुलिस एनकाउंटर में मारा गिराया ता। वहीं मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए थे। एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया था कि इस ऑपरेशन के बारे में बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस टीम पर जिगाना पिस्टल से फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें वो घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, हरजिंदर इस हत्याकांड का ग्राउंड लेवल पर मुख्य प्लानर और हैंडलर था। वो वारदात के समय मौके पर मौजूद था. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी बाइक से फरार हुए थे। कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर वे कार में सवार होकर भाग निकले। पुलिस जांच के दौरान इस केस के मास्टरमाइंड ऐशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, ऐशदीप मॉस्को से इस हत्याकांड की साजिश कर भारत आया था और गिरफ्तारी के वक्त मस्कट लौटने की फिराक में था।

    ऐशदीप के खुलासों के आधार पर ही पुलिस हरजिंदर तक पहुंची। ऐशदीप विदेश में गैंगस्टर डोनी बाल के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे डोनी बाल और लकी पटियाल गैंग का हाथ है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग कबड्डी टूर्नामेंटों पर अपना दबदबा कायम करना चाहता था। गैंग को शक था कि राणा बलाचौरिया, जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी है और इसी शक के आधार पर उसे निशाना बनाया गया।

  • Punjab News: पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी और व्यक्ति पर केस दर्ज

    Punjab News: पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी और व्यक्ति पर केस दर्ज

    बरनालाः जिले के विधान सभा हलका भदौड़ के गांव पक्षो कलां में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गुरलाल सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी गांव पक्षो कलां के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मृतक गुरलाल सिंह के माता, पिता, भाभी, भाई और चाची ने बताया कि गुरलाल सिंह और संदीप कौर की दूसरी शादी थी, दोनों का 11 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के पहले भी बच्चे थे।

    परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाए है कि मृतक गुरलाल सिंह की पत्नी संदीप कौर का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। गुरलाल सिंह अक्सर उसे रोकता था, लेकिन मृतक की पत्नी संदीप कौर उसे छोड़कर जाने की धमकियां देती थी। उन्होंने बताया कि पिछलेदिन जब गुरलाल घर वापस नहीं लौटा, तो उन्होंने जांच शुरू की और सड़क किनारे एक पेड़ से लटका हुआ शक की हालत में गुरलाल सिंह का शव मिला। परिवार के सदस्यों ने शक जताया कि उसकी पत्नी संदीप कौर का गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।

    उनकी उसकी गर्दन तोड़कर उसे लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उनकी पत्नी उसके प्रेमी और मृतक के ससुराल समेत दोनों दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। इस मामले को लेकर थाना रूदके कलां के एस.एच.ओ बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पेड़ से लटकती हुई एक लाश के बारे में जानकारी मिली थी। प्रारंभिक जानकारी से ही आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता तेजा सिंह के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी संदीप कौर और गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: मशहूर गायक पर हमले की फिराक में बैठे सरपंच सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: मशहूर गायक पर हमले की फिराक में बैठे सरपंच सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू पर हमला करने की कोशिश में बैठे 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए SSP मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि थाना सिटी 2 के एसएचओ चरणजीत सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ व्यक्तियों ने एक गिरोह बनाया है जो प्रसिद्ध हस्तियों पर हमला करके दबाव बनाकर फिरौती वसूलते हैं।

    एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएचओ चरणजीत सिंह ने रणनीति के साथ अभियान चलाते हुए जिले के गांव कोटदुन्ना के वर्तमान सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर मान और गुरविंदर सिंह उर्फ गिल्ल को मोगा-बरनाला बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए इन व्यक्तियों से एक देसी पिस्टल .32 बोर के साथ कारतूस, एक डंमी पिस्टल, 4 मोबाइल फोन, एक लकड़ी की लाठी और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

    पुलिस का दावा है कि इन गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान माना कि वे प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि कुछ समय पहले गुलाब सिद्धू ने सरपंचों के संबंध में गाए गए एक गीत के कारण कोटदुन्ना के सरपंच गुलाब सिद्धू के साथ तनाव रहा था और उसने गुलाब सिद्धू के खिलाफ एक धमकी भरी वीडियो भी पोस्ट की थी।

    एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए उक्त व्यक्तियों का मकसद गुलाब सिद्धू पर हमला कर अपनी दबंगई दिखाना था और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों एवं व्यवसायियों से फिरौती वसूलना चाहते थे। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत कई थानों में 12 मुकदमों में जेल में हैं, जबकि गुरविंदर सिंह गिल्ल पर 2 मुकदमे और बलविंदर सिंह पर एक मुकदमा दर्ज है।

  • अर्की बाजार में लगी आग पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

    अर्की बाजार में लगी आग पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात घटित सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें आठ वर्षीय बच्चे की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने सूचना मिलते ही जिला प्रशासन कोे युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ जिला शिमला के बालूगंज, जिला सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल दो लोगों का उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तुरन्त सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए है तथा जिला प्रशासन को इस घटना की गहन जांच करने के आदेश दिए। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

  • Punjab News: माइनर में कार गिरने से मां-बेटी की मौत

    Punjab News: माइनर में कार गिरने से मां-बेटी की मौत

    अबोहरः लंबी से दुखद घटना सामने आई है, जहां गांव आलमवाला के पास अबोहर माइनर में कार गिरने के कारण एक महिला और उसकी 3 साल की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का पति कार की खिड़की खुलने के कारण बाल-बाल बच गया। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय सिमरन कौर और 3 साल की तक़दीर कौर के रूप में हुई है, जो गांव जंडवाला भीमेशाह, जिला फाजिल्का की रहने वाली थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

    बताया जा रहा है कि हादसा गांव आलमवाला के पास नहर के पुल के निकट एक तीखे मोड़ पर हुआ, जहां कार चालक संतुलन खो बैठा और कार सीधे माइनर में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आलमवाला गांव के गुरुद्वारे से स्पीकर से सूचना (होका) के माध्यम से ग्रामीणों से मौके पर पहुंचने की अपील की गई। सूचना पर थाना कबरवाला की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए मां और बेटी के शवों को नहर से बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट भेज दिया गया है।

    मृतका का पति साहिल खेड़ा, निवासी गांव जंडवाला भीमेशाह, अपनी पत्नी सिमरन कौर और बेटी तकदीर कौर के साथ स्विफ्ट कार में सिरसा से घर लौट रहा था। आलमवाला के पास तीखे मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए मृतका के पति को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।

    वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि साहिल अपनी स्विफ्ट कार से पत्नी और बच्ची के साथ जा रहे थे। जब वह सिरसा के मेन रोड से उतरकर अरनियांवाला से गांव आलमवाल की तरफ नहर की पटरी से जाने लगे तो ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही वे नहर की तरफ दौड़े। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आई। जब तक वह पहुंचे ड्राइवर झाड़ियां पकड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला।

     

  • घर में घुसकर हमलावारों ने चलाई गोलियां, नौजवान की मौत

    घर में घुसकर हमलावारों ने चलाई गोलियां, नौजवान की मौत

    लुधियाना: विदेशों में गैंगस्टरों द्वारा पंजाबी नौजवानों की हत्याओं की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कनाडा के एब्सफोर्ड शहर से सामने आया है, जहां गैंगवार से जुड़ी एक घटना में जगराओ के गांव सुधर से संबंधित एक नौजवान नवप्रीत सिंह धालीवाल को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक अपने परिवार के साथ कनाडा में स्थायी रूप से रह रहा था। मृतक के रिश्तेदार और पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह धालीवाल ने बताया कि जब यह घटना हुई।

    घटना के दौरान नवप्रीत अपनी मां के साथ घर में था, तभी अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर नवप्रीत पर गोली चलाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर डोनी बब्ल और मुहब्बत रंधावा ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि नवप्रीत धालीवाल संग उनके नुकसान करना चाहता था।

  • Punjab News: कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में आरोपियों का हुआ Encounter, CP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में आरोपियों का हुआ Encounter, CP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हैबोवाल एरिया में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दूसरी ओर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के 2 आरोपियों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकान पर फायरिंग करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

    उन्होंने कहा कि 5 दिन पहले हुई गोलीबारी में गोदारा गैंग के गुर्गे ने फिरौती की मांग करते हुए दुकान पर फायरिंग की थी। पुलिस को आरोपियों को लेकर गुप्त सूचना मिली थी आरोपी ठिकाना बदल रहे है। इस मामले को लेकर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। वहीं बाइक सवार आरोपियों को रूकने का इशारा किया और आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों ओर से 5-5 फायर किए गए। सीपी ने बताया कि आरोपियों को 3 से 4 गोलियां लगी है और आरोपियों की हालत गंभीर है। आरोपियों पर अटैंप टू मर्डर सहित कई मामले दर्ज है।

    सीपी ने बताया कि 3 आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें 2 आरोपी गोली लगने से घायल हुए है। वहीं इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मी की पगड़ी में गोली छूकर निकली, जिससे पुलिस कर्मी का बचाव रहा। इस घटना में पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। सीपी ने बताया कि तीनों आरोपी कपड़ा व्यपारी की बंद दुकान पर फायरिंग करने के मामले में शामिल थे।