Blog

  • Punjab: गैस एजैंसी मालिक के घर पर फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab: गैस एजैंसी मालिक के घर पर फायरिंग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हल्का डेरा बाबा नानक के गांव साहपुर जाजन में देर रात दो बाइक सवार युवक गैस एजेंसी मालिक के घर पर फायिरंग कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल मामले कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार गैस एजेंसी मालिक से एक दिन पहले विदेशी नंबर से काल करके 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में फायरिंग की गई है।

  • Punjab: चोरों ने शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: चोरों ने शिक्षा के मंदिर को बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    चौकीदार का मुंह बांध कर की पिटाई

    मोगाः शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नही ले रहीं, ताज़ा मामला निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव रणसीह कला से सामने आया है, जहां चोरों ने एक स्कूल को निशाना बनाकर वहां से 40 हज़ार नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने स्कूल के चोकीगाप रा मुंह बांधकर उसके साथ मारपीट भी की ओर स्कूल के सामान की तोड़फोड भी की है। मिली जानकारी के अनुसार चोरो ने स्कूल में घुसकर स्कूल के चौकीदार को बांध कर स्कूल के दफ्तर से अलमारी में पड़ा 40 हजार रुपए नकदी चुरा लिया। चोरों स्कूल में पड़े मिड-डे-मील का सामान यहा तक दाले सर्फ और मसाला पिसने के लिए रखी मिक्सी को भी नहीं छोड़ा। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, वही स्कूल स्टाफ की ओर से पुलिस को रिपोर्ट कर दी गई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। वही प्रिंसिपल ने बताया की आज जब वह स्कूल आए तो हमने देखा कि देखा की चौकीदार को चोरों ने बांधा हुआ था, वह स्कूल की अलमारी से 40 हज़ार व अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। यह सारी घटा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद में कैद हो गई है । वही जब चौकीदार से बात की गई तो उसने बताया कि बताया की उसकी बाजओं को बांध दिया गया था। उन्होंने बताया कि चोरी करने वालो ने अपने मुंह को ढका हुआ था, उन्होंने मेरे मुंह पर भी टेप लगा दी थी और मेरी पिटाई भी की।उन्होंने दफ्तर का सारा रिकार्ड भी खुर्द बुर्द कर दिया फाड़ दिया । वही पुलिस अधिकारी मंगल सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरों में चोरों ने मुंह ढके हुए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम आस-पास की सारी सीसीटीवी कैमरों को देख रहे हैं।
  • Punjab: DC Office के बाहर Akali Dal ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: DC Office के बाहर Akali Dal ने दिया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ी कीमतों को विरोध में अकाली दल ने लुधियाना डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। जिसमें लुधियाना के सीनियर लीडरशिप के साथ वर्कर और पंजाब कार्यकारी प्रधान बलविंदर भुंदड़ शामिल हुए। धरने को संबोधित करते कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे, लेकिन सरकार बनाने के बाद हर फ्रंट पर सरकार फेल साबित हो रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। आए दिन लूटपाट, छीना झपटी और लोगों के सरेआम मर्डर हो रहे है। बीती दिनी भी खन्ना में भी किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

  • भारी भूस्खलन से 5 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    भारी भूस्खलन से 5 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    नई दिल्ली – उत्तराखंड में केदारनाथ हाईवे के नाम से प्रसिद्ध सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच भू-स्खलन हुआ है। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो चुकी है और 2 घायल हैं। हालांकि मलबे में कई अन्य यात्रियों के दबे होने की आशंका है जिनके लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

    सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेक्टर मजिस्ट्रेट सोनप्रयाग को तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से ऑपरेशन चलाया, जिसमें 5 मृतकों और 2 घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मलबा आने से कुछ यात्रियों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई।

    स्वयं संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। बाबा केदार से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ। सीएम धामी ने कहा कि मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जा रही है।

  • ये आसान और स्वादिष्ट Sandwich Recipe बच्चों को खूब आएगी पसंद

    ये आसान और स्वादिष्ट Sandwich Recipe बच्चों को खूब आएगी पसंद

    Cooking Tips: अगर आप बच्चों के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए और स्वादिष्ट भी हो, तो सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्नैक न केवल बच्चों को बेहद पसंद आता है, बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान और स्वादिष्ट सैंडविच रेसिपी, जो बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट हैं!

    चीज़-वेगी सैंडविच
    इस सैंडविच में आप ताजे वेजिटेबल्स जैसे खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ में चीज़ की स्लाइस डालकर इसे टोस्ट कर दें। यह सैंडविच न केवल पौष्टिक है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।

    पीनट बटर-बनाना सैंडविच
    पीनट बटर और केला का मेल बच्चों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। ब्रेड पर पीनट बटर लगाएं और केले की स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार करें। यह नाश्ते या स्नैक टाइम के लिए आदर्श है।

    ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच
    चीज़ सैंडविच बच्चों का ऑल टाइम फेवरेट होता है। इसे आप ब्रेड पर चीज़ डालकर ग्रिल कर सकते हैं। गर्मागर्म और कुरकुरी यह सैंडविच बच्चों को बेहद पसंद आएगी।

    पिज्जा सैंडविच
    बच्चों को पिज्जा पसंद है तो क्यों न पिज्जा फ्लेवर वाला सैंडविच बनाया जाए! ब्रेड पर पिज्जा सॉस, मोज़ेरेला चीज़ और वेजिटेबल्स डालें और इसे ग्रिल कर लें। यह सैंडविच बच्चों को पिज्जा जैसा ही स्वाद देगा।

    इन आसान और स्वादिष्ट सैंडविच रेसिपी को आप बच्चों के टिफिन में रख सकते हैं या शाम के स्नैक्स के तौर पर परोस सकते हैं। यकीन मानिए, ये सैंडविच हर उम्र के बच्चों को खूब पसंद आएंगे!

  • Punjab: पूर्व Army Officer के प्लाट पर निहंग सिंहों ने की कब्जे की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab: पूर्व Army Officer के प्लाट पर निहंग सिंहों ने की कब्जे की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पूर्व Army Officer के खाली प्लाट पर निहंग सिंहों की ओर से कब्जा करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार निहंग सिंह गंडासे और तलवारें लेकर प्लाट में घुसे। इस दौरान वहां रह रहे प्रवासी मजदूर पर हमला कर डाला। इस दौरान निहंग सिंहों ने प्लाट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले।परिवार ने मौके पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचते ही निहंग सिंह मौके से भाग गए।

    इस दौरान 4 से 5 निहंग सिंहों को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूर्व आर्मी अफसर सुंदरपाल सिंह के प्लाट में निहंग सिंहों ने कब्जा करने की नीयत से प्रवासी परिवार पर हमला किया है। जिनकी तरफ से तोड़पोड़ भी की गई है। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • दिवाली पर नहीं चलेंगे पटाखे, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    दिवाली पर नहीं चलेंगे पटाखे, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    नई दिल्ली: दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने इस बार भी दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय ने घोषणा की कि दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी, जो 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगी।

    गोपाल राय ने बताया कि यह प्रतिबंध न केवल सामान्य पटाखों पर, बल्कि उनकी ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) और राजस्व विभाग के साथ मिलकर एक विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है।

    राय ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पटाखों पर रोक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य दिल्ली के लोगों को प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, खासकर सर्दियों में जब वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।

    दिल्ली सरकार के इस फैसले से साफ है कि प्रदूषण को लेकर उनकी प्राथमिकता बेहद सख्त है और इस दिवाली भी दिल्लीवाले पटाखों के बिना उत्सव मनाएंगे।

  • BJP को बड़ा झटका: युवा आयोग के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

    BJP को बड़ा झटका: युवा आयोग के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

    सोनीपत: जिले की गन्नौर विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। करीब 10 साल से क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता एवं युवा आयोग के चेयरमैन देवेंद्र कादियान ने मंगलवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। वे गन्नौर से भाजपा की टिकट पर दावा ठोक रहे थे। माना जा रहा है कि टिकट की ना होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। देवेंद्र कादियान ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पार्टी छोड़ने व निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

    इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए। चर्चा है कि भाजपा पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक को गन्नौर से टिकट देने का फैसला कर चुकी है। हालांकि वर्तमान विधायक निर्मल चौधरी भी टिकट के लिए जोर आजमाइश में लगी हैं। देवेंद्र कादियान मन्नत ग्रुप होटल्स के चेयरमैन हैं। उन्होंने राजनीति की शरुआत युवा कांग्रेस में की। वे राहुल गांधी के करीबी रहे हैं। युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

    2019 में भूपेंद्र हुड्‌डा से नाराजगी के बाद कांग्रेस छोड़ कर उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। तब वे भाजपा में टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने टिकट निर्मल चौधरी को दे दी। वे क्षेत्र में समाजसेवी की छवि रखते हैं। फ्री में एंबुलेंस चला रहे हैं, गरीब युवाओं की शिक्षा में भी सहयोग कर रहे हैं। देवेंद्र कादियान इस बार अपनी टिकट को पक्का मान कर चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के जवाब देने के बाद उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया।

  • Haryana Elections Update: AAP ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

    Haryana Elections Update: AAP ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगाई गई है। अब तक पार्टी ने कुल 29 उम्मीदवार उतार दिए हैं। इस लिस्ट से यह साफ हो गया है कि अब कांग्रेस के साथ उसका गठबंधन होना मुशकिल है। हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।

    आप पार्टी ने सढौरा से रीता बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज, इंद्री से हवा सिंह, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, बरवाला से प्रोफेसर छत्रपाल सिंह, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता और तिगांव से अबाश चंदेला के नाम पर मोहर लगाई है।

     

  • Punjab: जमीन का कब्जा लेने पहुंचे निगम अधिकारियों और दुकानदारों में हुई तीखी बहसबाजी, देखें वीडियो

    Punjab: जमीन का कब्जा लेने पहुंचे निगम अधिकारियों और दुकानदारों में हुई तीखी बहसबाजी, देखें वीडियो

    अमृतसरः झबाल रोड पर निगम अधिकारियों और दुकानदारों में तीखी बहसबाजी का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 27 कनाल एकड़ में बनी 20 दुकानों को लेकर निगम और माल विभाग के अधिकारी कब्जा लेने पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों को विरोध का सामने करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि उक्त दुकानें उनके नाम पर है।

    जिनकी रजिस्ट्रियां 2005 से पहले उनके नाम पर हो चुकी है। 25-25 लाख में यह दुकाने खरीदी थी। लेकिन अब माल विभाग और निगम अधिकारी जानबूझ कर हमें परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि 4 साल पहले भी उक्त दुकानों को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान निगम ने लिखित में दिया था कि उक्त जमीन के साथ उनका कोई लेनादेना नहीं है। जिस पर पटवारी सहित तहसीलदारों के भी हस्ताक्षर है। लेकिन अब फिर उन्हें परेशान किया जा रहा है।