Blog

  • Punjab News: सरेआम कार में बैठे परिवार सहित गाड़ी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम कार में बैठे परिवार सहित गाड़ी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    मोगाः अमृतसर रोड़ पर स्थित कोरियर कंपनी में कार चालक परिवार के साथ कोरियर करने के लिए बीते दिन देर शाम आया था। इस दौरान कार चालक ने गाड़ी स्टार्ट रखी और परिवार को गाड़ी में बिठाकर वह कोरियर कंपनी में कोरियर करने के लिए चला गया। कोरियर करने के बाद जब वह बाहर आया तो देखा पार्किंग में से गाड़ी सहित पत्नी और बच्चा गायब था। जिसके बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि 2 लुटेरे पत्नी और बच्चे सहित कार लेकर फरार हो गए।


    घटना के दौरान कुछ दूरी पर लुटेरों ने बच्चे और महिला और उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे गाड़ी के पीछे खड़े आपस में बात कर रहे है। काफी देर तक बातचीत करके लुटेरे गाड़ी के पास आए और गाड़ी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान आसपास दुकानें खुली हुई थी, लेकिन बेखौफ लुटेरे सरेआम घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    वहीं घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। वहीं पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    बटाला – विदेश में पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान मेजर मसीह (35) निवासी गांव चैनेवाल के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मेजर मसीह पिछले 7 साल से सऊदी अरब में काम कर रहा था और वहां ट्राला ड्राइवर था। मेजर सिंह की ट्राला चलाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।


    मेजर सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और इलाके में गम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 7 साल की बेटी को छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का छोटा भाई भी सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करता है और वह लगभग 5 महीने पहले विदेश चला गया था। परिजन शव को भारत भेजने की अपील कर रहे है।

    वहीं परिजनों ने बताया कि उसने अपनी कमाई से नया घर बनाया था, लेकिन उसको नया घर देखना नसीब नही हुआ। नवंबर महीने में उसने छुट्टी पर घर आना था। लेकिन उनके आने से पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई।

  • स्टार खिलाड़ी के खिलाफ FIR दर्ज, लगा हत्या का आरोप

    स्टार खिलाड़ी के खिलाफ FIR दर्ज, लगा हत्या का आरोप

    नई दिल्ली: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन के पाकिस्तान दौरे के दौरान बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 5 अगस्त को रुबेल इस्लाम की हुई हत्या के मामले में अपने देश में शाकिब पर का नाम सामने आया है। शाकिब पर रुबेल इस्लाम की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है और उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

    इस मामले में शाकिब अल हसन और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि अदबोर पुलिस स्टेशन में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बात की पुष्टि इंस्पेक्टर मोहम्मद नजरुल इस्लाम ने की है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में शाकिब अल हसन और शेख हसीना के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजमुल हसन का नाम भी हैं। इस मामले में 156 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

    बता दें कि बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से ही आशांति का माहौल है। इसी वजह से महिला विश्व कप भी यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, नजमुल हसन भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का पद छोड़ चुके हैं। शाकिब अल हसन इस समय बांग्लादेशी टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर हैं। यहां पर दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। शाकिब उल हसन ने इस मामले पर अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया है।

     

     

  • Jalandhar : हाइवे पर 2 बसों और Car की हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar : हाइवे पर 2 बसों और Car की हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS –  अड्डा रायपुर रसूलपुर के सामने सड़क पर खड़ी प्राइवेट बस में रोडवेज बस द्वारा टक्कर मारने की खबर है। इस हादसे में रोडवेज बस के पीछे आ रही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे दोनों बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए। प्राइवेट बस के ड्राइवर बग्गा ने रोडवेज बस के ड्राइवर गुरसेवक सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क पर प्राइवेट बस खड़ी कर के सवारी चढ़ा रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट बस के ड्राइवर बग्गा ने बताया कि सवारी चढ़ाने वाली बात झूठी है। उसने बताया कि रायपुर रसूलपुर की तरफ से अचानक ऑटो रिक्शा आ गया। जिसे देखकर उसने बस का ब्रेक लगाया। बग्गा ने बताया कि सरकारी बस की स्पीड ज्यादा थी। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। दोनों बस ड्राइवर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।

    हरकवल सिंह ने बताया कि हाईवे पर बसों की स्पीड बहुत तेज होती है। वह जालंधर से पठानकोट शहर अपने काम के लिए जा रहे थे। पीछे से उसकी गाड़ी को ओवरटेक करके एक बस आगे निकली, जिसने आगे जाकर अचानक ब्रेक लगा दी और उसकी गाड़ी उस बस के पीछे जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। सरकारी बस के ड्राइवर गुरसेवक ने सरकारी डिपो नवांशहर और पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत सुन ली है। जिसकी गलती होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों ड्राइवर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे, कि उसकी गलती के कारण यह हादसा हुआ।

  • Punjab News: कपड़े की दुकान में भयानक आग लगने से आसमान में छाया धुएं का गुबार

    Punjab News: कपड़े की दुकान में भयानक आग लगने से आसमान में छाया धुएं का गुबार

    संगरूरः दिड़बा के कोहरियां रोड पर आज दोपहर गर्ग खदर भंडार व गर्ग फैशन के नामक कपड़े की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि आग से धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था और कुछ ही देर में आसमान में धुएं का गुबार बन गया। आग को देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग लगने से कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

    वहीं मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद विभाग की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि आगजनी से उसका भारी नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। वहीं पुलिस की टीम आगे की जांच में भी जुटी गई है। आग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

     

     

  • बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर करेंगे निर्वाचक नामावलियों का सत्यापन – डीसी

    बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर करेंगे निर्वाचक नामावलियों का सत्यापन – डीसी

    ऊनासुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला ऊना के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों(बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावलियों की सत्यापन प्रक्रिया की जा रही है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के शुद्ध, त्रुटिरहित व अद्ययतन का कार्य 8 सितम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर के मुखिया की मदद से फोटोयुक्त मतदाता सूची में विद्यमान मतदाता की प्रविष्टियों का सत्यापन करंेगे तथा त्रुटि पाए जाने पर उसे प्रारुप 8 के जरिए ठीक किया जाएगा।

    इस दौरान 1 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे व छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में प्रारूप 6 के माध्यम से दर्ज किया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दोहरे पंजीकृत/मृत/अस्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम प्रारूप 7 के माध्यम से मतदाता सूची से हटाने के लिए कार्यवाही की जाएगी। इस सत्यापन प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो और जानकारी अपलोड करने के अलावा मतदान केंद्र की जनसंख्या से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जाएगी।

    फोटो मतदान सूची में विद्ययमान मतदाताओं की खराब व धुंधली फोटो को उनके नवीनतम रंगीन फोटो से प्रारुप-8 के जरिए बदला जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा की जा रही मतदाता सूचियों के सत्यापन प्रक्रिया में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

  • Jalandhar सहित Punjab के कई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar सहित Punjab के कई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज पंजाब राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड विभाग में काम कर रहे पी.ई.एस.-1 काडर के अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी सूची के मुताबिक जालंधर के प्रिंसीपलों सहित कई अधिकारियों के तबादलें व तैनाती की गई।

    वहीं बता दें कि उक्त तबादलों के कारण अगर कोई अधिकारी हटाया जाता है तो वह तुरंत अपने जिले से संबंधित जिल शिक्षा अफसर (सै.सि.) को रिपोर्ट करे ताकि उसकी तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जा सकें। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी उक्त रिपोर्ट तुरंत सरकार को भेजनी यकीनी बनाएं। ये आदेश शिक्षा मंत्री जी की मंजूरी के साथ जारी किए गए हैं इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। देखें लिस्ट

     

  • Anil Ambani पर लगा 25 करोड़ का जुर्माना, सिक्योरिटीज Market से 5 साल के लिए किया बैन

    Anil Ambani पर लगा 25 करोड़ का जुर्माना, सिक्योरिटीज Market से 5 साल के लिए किया बैन

    शेयरों में 14% की आई गिरावट

    नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अनिल अंबानी तथा रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य को कंपनी से पैसे के हेर-फेर के मामले में प्रतिभूति बाजार से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है और उन्हें पांच साल की अवधि के लिए प्रतिभूति बाजार से जुड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान वह किसी भी लिस्टेड कंपनी या सेबी के साथ रजिस्टर्ड किसी भी इंटरमीडिएटरी में डायरेक्टर या केएमपी के रूप में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस को प्रतिभूति बाजार से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया और उस पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस खबर के बाद अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है। ग्रुप के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट आई है। सेबी ने अपने 222 पन्नों के अंतिम आदेश में कहा कि अनिल अंबानी ने सीनियर अधिकारियों की मदद से रिलायंस होम फाइनेंस से पैसों के गबन के लिए एक धोखाधड़ी की साजिश रची। इसे सहायक कंपनियों के लोन के रूप में दिखाया गया। कंपनी के बोर्ड ने इस तरह के ऋण देने की प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और कॉर्पोरेट ऋणों की नियमित समीक्षा की थी। लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों की अनदेखी की। सेबी ने कहा कि इससे पता चलता है कि कामकाज के तरीके में बड़ी त्रुटि हुई, जिसे अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों ने अंजाम दिया। इन परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी को धोखाधड़ी में शामिल लोगों के समान जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। नियामक ने कहा कि इसके अलावा, शेष संस्थाओं ने या तो अवैध रूप से हासिल ऋणों के प्राप्तकर्ता होने की भूमिका या आरएचएफएल से धन को अवैध रूप से कहीं ओर पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम देने में भूमिका निभाई है। सेबी ने कहा कि उसके निष्कर्षों के अनुसार धोखाधड़ी की एक साजिश नोटिसी संख्या 2 (अनिल अंबानी) ने रची और आरएचएफएल के केएमपी ने इसे अंजाम दिया। इस साजिश के जरिए लिस्टेड कंपनी से धन की हेराफेरी की गई और उन अयोग्य उधारकर्ताओं को ऋण के रूप में दिया गया जो नोटिसी संख्या 2 (अनिल अंबानी) से संबद्ध संस्थाओं के प्रवर्तक पाए गए। अंबानी ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर अपने पद और आरएचएफएल की नियंत्रक (होल्डिंग) कंपनी में अपनी महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष शेयरधारिता का इस्तेमाल किया। सेबी ने गुरुवार को अपने आदेश में कंपनी के प्रबंधन तथा प्रवर्तक के लापरवाह रवैये का जिक्र किया, जिसके तहत उन्होंने ऐसी कंपनियों को सैकड़ों करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जिनके पास न तो परिसंपत्तियां थीं, न ही नकदी प्रवाह, ‘नेटवर्थ’ या राजस्व था। आदेश के अनुसार, इससे पता चलता है कि ‘कर्ज’ के पीछे कोई खतरनाक मकसद छिपा था। सेबी ने कहा कि स्थिति तब और भी संदिग्ध हो गई जब हम इस बात पर गौर करते हैं कि इनमें से कई कर्जदार आरएचएफएल के प्रवर्तकों से करीबी तौर पर जुड़े हुए हैं।
  • Punjab : दुकानदारों और व्यापारियों ने नगर निगम के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : दुकानदारों और व्यापारियों ने नगर निगम के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा: नगर निगम के बाहर दुकानदार और व्यापारी धरने पर बैठे है। इस दौरान नगर निगम के अंदर सदन की बैठक चल रही है। जानकारी के मुताबिक मीडिया को बैठक को कवर करने की अनुमति नहीं दी गई। नगर निगम कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बठिंडा में पार्किंग का मुद्दा पूरी तरह गरमाया गया है। इस दौरान व्यापारी और दुकानदार मांग कर रहे हैं कि प्राइवेट पार्किंग रद्द की जाए।

    नगर निगम टो वैन बंद कर दे। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि सदन की बैठक में 50 वार्डों के पार्षद व्यापारियों के पक्ष में वोट करेंगे। हम पार्षद का स्वागत करेंगे। दुकानदार ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो व्यापारी और दुकानदार अपनी दुकानों पर ताला लगाकर चाबियां प्रशासन को दे देंगे और हम खुद हरिद्वार चले जाएंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में महिला का बेरहमी से किया कत्ल, अलमारी से शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में महिला का बेरहमी से किया कत्ल, अलमारी से शव बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में दिन-ब-दिन लूट और हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जुझार सिंह एवेन्यू, एयरपोर्ट रोड से सामने आया है, जहां कुछ हमलावरों ने एक महिला का तेजधार हथियारों से बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतिका की पहचान शैली अरोड़ा के रूप में हुई है।


    मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान महिला घर में अकेली मौजूद थी और मृतिका महिला के परिजन किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। घटना के दौरान महिला का पति ड्यूटी पर गया हुआ था और बेटी स्कूल में मौजूद थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक महिला का खून से लथपथ शव अलमारी में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।