Blog

  • Punjab News : उपचुनाव के लिए जल्द ही किया जाएगा उम्मीदवारों का ऐलान; Raja Warring, देखें वीडियो

    Punjab News : उपचुनाव के लिए जल्द ही किया जाएगा उम्मीदवारों का ऐलान; Raja Warring, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब में कांग्रेस पार्टी और मजबूत हुई है। जहां, 2 लोगों ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के अगुवाई में पार्टी ज्वाइन किया है। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए दोनों लोगों का राजा वडिंग ने सबसे पहले स्वागत किया है। इस दौरान राजा वडिंग ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2 से 4 दिन के बीच पंजाब के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद पत्नी को चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि वह अध्यक्ष की पत्नी है वह सीधे रूप में निवेदन पत्र नहीं दे सकती और इसका फैसला कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं हाई कमान करेगी।

    इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह से विरसा सिंह वल्टोहा वहां ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर शब्दावली का इस्तेमाल किया है वह सही नहीं है और सच्चा सिक्ख वही होता है जो सभी का सम्मान करें और हर बहन बेटी की इज्जत करें। जिस तरह से शब्दावली वल्टोहा का इस्तेमाल की है उनको नंगे पांव जाकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी से माफी मांगनी चाहिए।

  • Gold Price Today: खरीदना है गोल्ड तो रुको जरा… करवा चौथ से पहले इतने रूपये हुआ महंगा

    Gold Price Today: खरीदना है गोल्ड तो रुको जरा… करवा चौथ से पहले इतने रूपये हुआ महंगा

    मुंबई। सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज (शुक्रवार, 18 अक्टूबर) सोना 522 रुपए महंगा होकर 77,332 रुपए के स्तर पर जा पहुंचा।

    चांदी में 335 रुपये की तेजीः
    वहीं, चांदी 335 रुपए की तेजी के साथ 91935 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 91,600 रुपए पर थी। चांदी का ऑलटाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो है जो उसने 29 मई 2024 को बनाया है।

    फेस्टिव सीजन ने बढ़ाई सोने की मांग
    बढ़ती जियोपॉलिटिकल टेंशन के अलावा, फेस्टिव सीजन ने सोने की डिमांड बढ़ाई है. दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों को सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। फेस्टिव सीजन के बाद वेडिंग सीजन आने वाला है, इसलिए भी सोने में तेजी है।

  • Big news: कांग्रेस दल की बैठक में दिखी दरार, विनेश फोगाट सहित 3 नेता मीटिंग छोड़कर निकले

    Big news: कांग्रेस दल की बैठक में दिखी दरार, विनेश फोगाट सहित 3 नेता मीटिंग छोड़कर निकले

    चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कुमारी सैलजा और सभी विधायक मौजूद हैं। पार्टी हाईकमान की तरफ से भेजे गए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और अजय माकन भी बैठक में पहुंचे हैं। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में ये बैठक हो रही है। इसी दौरान विनेश फोगाट समेत 3 विधायक चलती बैठक के बीच बाहर निकल गये। जिसको लेकर राजनिती गलियारों में हलचल मच गई है।

  • Airport पर 2 यात्रियों से 45 iPhone 16 बरामद

    Airport पर 2 यात्रियों से 45 iPhone 16 बरामद

    नई दिल्ली : महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की तस्करी में संलिप्त लोग अक्सर नई-नई तरकीबों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर कई बार उनकी चालाकी काम नहीं आती है और वो  कस्टम अधिकारियों के हाथों पकड़े जाते है। भारत में iPhone जैसे महंगे स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ी है और इनकी तस्करी करने वाले लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश करते है।

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों से 45 iPhone 16 जब्त किए है। जिन्हें भारत में तस्करी के जरिये लाने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार ये यात्री अमेरिका और हांगकांग से दिल्ली पहुंचे थे और अपने सामान में छिपाकर इन महंगे फोन को भारत लेकर आए थे।

    जानकारी के अनुसार दिल्ली कस्टम विभाग ने बताया एयर इंडिया की फ्लाइट AI 104 से वॉशिंगटन से दिल्ली आए एक यात्री के पास से 37 iPhone 16 बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये है। इसके अलावा हांगकांग से आए यात्री के सामान से 8 और iPhone 16 बरामद किए गए है।

    कस्टम विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि एजेंसी भारत में महंगे आईफोन्स की तस्करी को रोकने के लिए हर संभव एक्शन ले रही है।  कस्टम अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में तेजी से जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: पति-पत्नी में हुआ विवाद, भारी हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: पति-पत्नी में हुआ विवाद, भारी हंगामा, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: आर्य नगर में पति-पत्नी में विवाद होने की घटना सामने आई है। जहां महिला द्वारा भारी हंगामा किया गया। महिला ने पति पर दूसरी महिलाओं से साथ संबंध होने के आरोप लगाए है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। महिला ने पति द्वारा धमकी देने के आरोप लगाए है। देर रात महिला के मायके के घर पर उसकी भाभी पर पति द्वारा हमला करवाने के आरोप लगाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर के दविंदर कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए दविंदर ने बताया कि महिला प्रवीण का पति के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। जिसके बाद से महिला मायके घर में रह रही है।

    दविंदर कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि दशहरे वाले दिन की घटना है। थाना 2 की पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। महिला का पति घर पर मौजूद नहीं है। वहीं पीड़ित महिला को थाने में लिखित शिकायत देने के लिए कह दिया गया है। प्रवीण का कहना है कि उसे प्रदीप सिंह ठोलू द्वारा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। महिला का कहना है कि प्रदीप सिंह ठोलू और उसके साथ अन्य आए अन्य साथियों द्वारा जाने से मारने की धमकियां मिली है। महिला का कहना है कि उसके पास धमकियां मिलने की रिकार्डिंग मौजूद है। महिला ने कहा कि कल रात उसकी भाभी पर हमला करवाया गया।

    महिला का कहना है कि जब पेट्रोल पंप वाले मक्कड़ की लड़ाई के दौरान विवाद हुआ था, उसके बाद कहा गया था कि वह यहां पर नहीं रहेगा। महिला ने कहा कि प्रवीण तब से चंडीगढ़ में रह रहा है। महिला ने बताया कि उनकी शादी हरिद्वार में हुई थी। महिला ने कहा कि शिव नगर में भारी मात्रा में हमलावारों द्वारा घर पर हमला किया गया। महिला ने कहा कि उसके पति पिछले 8 से 9 से अलग रह रहे है। महिला ने कहा कि पति उससे घर मांग रहा है। महिला ने कहाकि पहले 16 लाख रुपए उसका पति ले चुका है, लेकिन अभी तक वापिस नहीं दिया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ संबंध है। महिला ने कहाकि अगर उसे, उसके बच्चे और भाभी सहित मायके वालों को कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार प्रवीण होगा।

    मामले बारे दूसरा पक्ष भी मीडिया के सामने आया है। प्रदीप सिंह ने CCTV जारी कर बताया कि वह तो जालंधर में रहता ही नही है उसका कारोबार जालंधर से बाहर है। मुलरूप से अवश्य वह जालंधर का रहने वाला है। प्रदीप ने कहा कि उक्त महिला उसके पुश्तैनी घर पर कब्जा करना चाहती है। इसी लिये उसने साजिश रची है।

  • Punjab News: Canada से आकर 22 वर्षीय युवक बना सरपंच, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada से आकर 22 वर्षीय युवक बना सरपंच, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर में पंचायती चुनाव 15 अक्टूबर को करवाए गए है। हालांकि कुछ गांवों में घटनाओं के मामले सामने आने पर चुनाव आयोग द्वारा अगले दिन दोबारा चुनाव करवाए गए। वहीं हल्का धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव गलौटी में 22 वर्षीय नौजवान चुनाव में जीत हासिल करके सरपंच बना। उक्त युवक कैनेडा में सब्जी के गोदाम में काम करता था। मामले की जानकारी देते हुए गांव गलौटी के रहने वाले स्वराज सिंह ने बताया कि वह कैनेडा के ओंटारियो के लेबटन कालेज से इंटरनेशनल बिजनेस का कोर्स पूरा करने के बाद मार्च 2024 में पंजाब वापिस आ गया था।

    स्वराज का कहना है कि वह गांव की नुहार बदलने का सपना देख रहा था। जिसके चलते वह आईलेट्स करके विदेश में पढ़ाई करने गया था। पढ़ाई करके वापिस आने पर उसने गांव की नुहार को बदलने के लिए गांव वासियों से बात की थी। जिसके बाद इस बार पंचायती चुनाव में सर्व समिति से गांव का सरपंच बना। स्वराज ने कहा कि गांव वासियों ने उसे सरपंच चुना है। ऐसे में अब उसकी कोशिश रहेगी कि वह गांव को पंजाब का मॉडल गांव बनाए।

    वहीं स्वराज के पिता ने बताया कि मुझे मेरे बेटे पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटे को सरपंच बनाए जाने पर हम गांव वासियों का धन्यवाद करते है। जिन्होंने मेरे बेटे पर विश्वास कर उसे गांव का सरपंच बनाया। पिता ने कहा कि बेटा गांव के विकास को पूरा करेंगा। उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर वह अब उसी की तरज पर गांव में अपने तजुर्बे का इस्तेमाल करके गांव को पंजाब का मॉडल गांव बनाएगा।

     
  • Punjab News : पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत, CIA Staff पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत, CIA Staff पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक युवक को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।मृतक के परिवार ने सीआईए स्टाफ वन पर हिरासत में युवक की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान भिंडर सिंह(24) पुत्र दर्शन सिंह के तौर पर हुई है। गुनियाना मंडी में अवैध हथियार के मामले में सीआईए स्टाफ पुलिस ने देर रात युवक को गिरफ्तार किया।

    मृतक युवक की बहन ने सीआईए स्टाफ वन कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की मारपीट कर हत्या कर दी गई है और अब हमें न्याय चाहिए। मृतक की बहन ने बताया कि वह शादीशुदा था और उसका 3 साल की बेटी है। उसने कहा कि उस पर कोई भी पर्चा नही था। सीआईए स्टाफ पर आरोप लगाए कि उन्होंने झूठा पर्चा दर्ज किया था। वहीं इस पूरे मामले में जब डीएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप गलत है।

    डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने झील में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान भिंडर सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए है। जो भी पोस्टमार्टम रिपार्ट में जो भी सामने आएगा, उसके अधार पर बनती कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार वालों की तरफ जो आरोप लगाए गए है, वह निराधार है। डीएसपी ने कहा कि जांच के बाद ही बनती कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त पहुंचे ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिख धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त पहुंचे ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिख धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व से की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी विरसा सिंह वल्टोहा पर जो आरोप लगाए थे या धमकियां दी थी उससे उन्होंने भावुक होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    जिसके बाद शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए कहा था, जिसके बाद आज वह श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे और जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि हरप्रीत सिंह और वल्टोहा मीडिया में विवादित मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस मुलाकात बाद उन्होंने कहा कि मुझे पद का कोई लालच नहीं है। हमने सारा मामला अकाल पुरुख के सामने रखा था। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने मुझे पद पर बने रहने का आदेश दिया है।

    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आगे कहा कि जब तक अकाल पुरख सेवा ले रहे हैं हम सेवा करते रहेंगे, जब अकाल पुरख का आदेश आएगा तो हम सेवा छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि सिंह साहबों द्वारा उठाई गई आवाज निश्चित तौर पर इतिहास रचेगी। इस दौरान उन्होंने अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के साथ हुए टकराव को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

    जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख धार्मिक और राजनीतिक नेताओं से आंतरिक विवादों को अस्थायी रूप से अलग रखकर और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) सहित अंतरराष्ट्रीय सरकारों द्वारा उठाए गए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को हल करने की और ध्यान देने की अपील की है। इस संगठन ने हाल ही में एक बयान में कनाडा में काम करने वाले विदेशी सरकारों के एजेंट के साथ जुड़ी हिंस अपराधिक गतिविधियों बारे चिंता प्रगट की है।

    इन गतिविधियों ने वैश्विक स्तर पर सिखों के अधिकारों और संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए फाइव आईज देशों का ध्यान आकर्षित किया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि दुनिया भर के सिखों को किसी से प्रमाणित प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। देश की स्वतंत्रता, रक्षा और वैश्विक खाद्य निर्यातक में परिवर्तन में हमारा योगदान अच्छी तरह से प्रलेखित है। भले ही 1947 के विभाजन के दौरान समुदाय को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया भर में अपने समुदाय की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक रूप से कार्य करना चाहिए।

  • पूर्व सेहत मंत्री व आप पार्टी के Satyendar Jain को कोर्ट से मिली राहत

    पूर्व सेहत मंत्री व आप पार्टी के Satyendar Jain को कोर्ट से मिली राहत

    नई दिल्लीः दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है, वह देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने करीब 18 महीने तक जेल में बंद रहकर सजा काटी है।

    हालांकि ईडी ने सत्येंद्र जैन की जमानत का विरोध किया है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि उन्होंने जेल में लंबी सजा काटी है। कोर्ट ने कहा कि सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी मंजूर की जाती है, उन्हें 50,000 रुपए का निजी मुचलका भरना होगा।

  • Jalandhar News: Car सवार युवकों ने Activa चालकों पर किया तेजधार हथियार से हमला, 5 पर FIR दर्ज

    Jalandhar News: Car सवार युवकों ने Activa चालकों पर किया तेजधार हथियार से हमला, 5 पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने दो पक्षों में हुई झड़प के मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, कार सवार 5 युवकों ने एक्टिवा सवार 2 युवकों को रोककर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना घायल युवकों के परिजनों को दी।

    सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा हैकि हमले में घायल अमित की हालत गंभीर है, जबकि उसके दोस्त नरेश की हालत स्थिर है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जर्मनजीत सिंह का कहना है कि तरुण शर्मा, वरुण शर्मा, दीपक, प्रवेश और शांति सरूप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहाकि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 115,117,118, 109,191, 190, 351, 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि अमित जैन की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। शिकायत के अनुसार अमित दोस्त नरेश कुमार के साथ एक्टिवा पर सवार होकर रामामंडी के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उक्त कार चालकों ने उसकी एक्टिवा के आग कार रोक दी। जिसके बाद तेजधार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।