Blog

  • ਪੰਜਾਬ : Sri Guru Nanak Dev ji ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਗੁਰੂ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਅੱਜ 554ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਹੈ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਬੜੇ ਹੀ ਉਤਸਾਹ ਦੇ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਸੰਗਤਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਪਵਿੱਤਰ ਸਰੋਵਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਈ ਸੰਗਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਪਹਿਲੇ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਸੁਭਾਗਿਸ਼ਾਲੀ ਸਮਝ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਗੁਰੂ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਪੂਰੀ ਹੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਵੱਸਦੇ ਸਿੱਖਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਸਥਾਨ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੀ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਇਸ ਦਿਨ ਨੂੰ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

  • घर पर गोलियां चलाने के मामले में Gippy Grewal का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा में स्थित घर पर दो दिन पहले हमलावारों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना के कुछ देर बाद हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लारेंस बिश्नोई द्वारा ली गई। वहीं घटना के 11 घंटे बीत जाने के बाद की लारेंस बिश्नोई की ओर से ड़ाली गई पोस्ट पर गिप्पी ग्रेवाल ने हैरानी जाहिर की। गिप्पी ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि लारेंस बिश्नोई से कभी बात नहीं हुई और न ही उनको जानते हैं। पोस्ट देख कर हैरानी हुई। गिप्पी ग्रेवाल ने सलमान खान से दोस्ती से भी इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दो बार सलमान खान से मिले हैं। पहले जब वह बिग बॉस में गए थे।

    वहीं दूसरी बार अपनी फिल्म मौजां के ट्रेलर लांच पर आए थे। पंजाबी गायक ने कहा कि जिस समय गोलीबारी हुई वह घर पर मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने चार गोलियां चलाई जो उनकी गाड़ी व गैरेज पर लगी। यह गोली उनकी लेम्बोर्गिनी पर लगी है। गिप्पी कुछ समय पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुए है। ध्यान रहे कि कनाडा में बीते शनिवार पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई। यह दावा लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने किया है। कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है। जहां पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी लारेंस ग्रुप ने करवाई है।

    हालाकि गिप्पी ग्रेवाल का इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया पर बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे सिद्धू मूसेवाला के मरने पर बहुत ओवर एक्टिंग की है तुमने, तुम्हें सब पता है कि कितना अहंकारी बंदा था, इसके कौन-कौन से क्रिमिनल बंदों के साथ ये टच में था। जब तक विक्की मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तुम आगे-पीछे फिरते थे, बाद में सिद्धू का ज्यादा दुख हो गया तुम्हें रडार में आ गया तू भी अब बताते हैं तुम्हें, ये ट्रेलर दिखाया है तुम्हें, अब फिल्म जल्द रिलीज होगी।

  • पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर गिरफ्तार, इस पंजाबी गायक को मारने की योजना हुई नाकाम

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में देर रात खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह डल्ला के 2 गुर्गों और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में दोनों गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर अर्श डल्ला के कहने पर पंजाबी सिंगर को टारगेट करना था। सूत्रों के अनुसार पंजाबी सिंगर का नाम एली मांगट बताया जा रहा है। अगर बात करें मशहूर गैंगस्टर अर्शदीप डाला की तो अर्शदीप डल्ला का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। जल्द दिल्ली पुलिस इसे लेकर खुलासा करेगी।

    बता दें कि यह मुठभेड़ नोएडा से अक्षरधाम जाने वाले रोड पर मयूर विहार के पास हुई है। एनकाउंटर में जख्मी दोनों बदमाशों का निजी अस्पताल में पुलिस की गारद में इलाज चल रहा है। दरअसल, नोएडा से अक्षरधाम की ओर से जाने वाले रोड पर मयूर विहार फेस वन में यह मुठभेड़ हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम यहां मयूर विहार फेस वन में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग नोएडा की तरफ से आते दिखे। पुलिस की टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया। वहीं, पुलिस को देख कर बदमाश किनारा करके भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की टीम बदमाशों के पीछे लगी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग से बचने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई के तौर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

  • पंजाब : Simarjit Bains के करीबी के घर हुई रेड मामले में कंग ने NIA पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    खन्ना : सिमरजीत बैंस के करीबी और लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व जिला प्रधान सरबजीत सिंह सीआर कंग ने 5 दिन पहले हुई एनआईए की रेड को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सीआर कंग ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि एनआईए ने बगैर सर्च वारंट उनके नशा मुक्ति केंद्र में रेड की। वहां उन्हें दबाने की कोशिश की गई। उन्हें बोला गया कि फालतू के पंगे मत लिया करो। गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते है, 7 साल की सजा हो जाती है। सीआर ने कहा कि उनका कारोबार प्रभावित करने तथा छवि खराब करने की नीयत से यह रेड कराई गई है, इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि जब बाहोमाजरा में उनके घर एनआईए की टीम आई तो उन्होंने सबसे पहले सर्च वारंट देखे।

    एनआईए के पास घर की तलाशी के सर्च वारंट थे। घर की तलाशी लेने के बाद जब वहां कुछ नहीं मिला तो उनके नशा मुक्ति केंद्र पर रेड करने का क्या मकसद था। इसका जवाब एनआईए ने उन्हें नहीं दिया। न ही उन्हें वहां का सर्च वारंट दिखाया गया। वे एनआईए के खिलाफ केस भी करेंगे। सीआर कंग ने कहा कि वे लगातार गैर कानूनी धंधों के खिलाफ बोलते आ रहे हैं। कबाड़, शराब तथा रेत माफिया के खिलाफ जोरशोर से आवाज उठा रहे हैं। इसका अंजाम है कि उन्हें रेड्स करवाकर डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वे सच की लड़ाई जारी रखेंगे। वे किसी रेड से डरने वाले नहीं हैं क्योंकि वे सच के रास्ते पर चल रहे हैं। अगर किसी प्रकार का धक्का हुआ तो वे लोगों को साथ लेकर संघर्ष करेंगे।

  • जालंधरः मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियों को लेकर सहज का आया बड़ा बयान, किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में मशहूर कपल की कुछ समय पहले आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो को लेकर 2 लड़कियों के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। इस दौरान एक लड़की को जेल भी जाना पड़ा था। वहीं अब उक्त वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सहज ने खुद बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान वायरल वीडियो में सहज खुद मान रहा है कि यह वीडियो उसी की है। वीडियो में सहज ने माना की उसकी गलती है।

    सहज ने कहाकि जब यह वीडियो बनी थी उस समय ना तो उसे कोई जानता था और ना ही उनका कोई फेम था। इस दौरान सहज ने कहाकि अगर वह उस वीडियो को लेकर कहें तो जिस समय वह मशहूर कपल नहीं थे उस समय की कुछ वीडियो थी। सहज ने आगे कहा कि उस समय उनकी नई शादी हुई थी। इस दौरान सहज ने कहाकि हर व्यक्ति से 100 गलतियां हो जाती है। सहज ने कहा कि उसने यह नहीं सोचा था कि ऐसे यह चीज उनके आगे आ जाएगी। क्योंकि उस फोन को सहज ने चलाना छोड़ दिया था। दरअसल, उस फोन के बाद सहज ने आईफोन ले लिया था। इस बात का खुलासा सहज ने सोशल वर्कर अनमोल कवातरा से साथ बातचीत में किया है। 

    बता दें कि इससे पहले मशहूर कपल यही कहता आया था कि यह फेक वीडियो है। इस वीडियो को एडिट किया गया है। इस मामले को लेकर सहज का यूट्यूबर करण दत्ता के साथ विवाद भी हुआ था। जहां सहज द्वारा करण दत्ता पर भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं अब काफी समय बीत जाने के बाद अब सहज ने उक्त वीडियो को लेकर खुलासा करते हुए गलती मान ली है। गौर हो कि इस मामले के बाद अब मशहूर कपल ने फिर ने नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। दोनों अब फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए है और अपनी नई नई वीडियों सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहें है। 

  • 6 माह पहले विदेश गई 20 वर्षीय पंजाबी महिला की मौ’त

    मालेरकोटलाः कनाडा में पंजाबियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला 20 वर्षीय महिला का सामने आया है। जहां 20 वर्षीय महिला की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परनीत कौर के रूप में हुई है। मृतक करीब 6 माह पहले उच्च शिक्षा के लिए कैलगरी गया था। मृतक लड़की मालेरकोटला के अमरगढ़ की रहने वाली थी।

    लड़की के पिता सतबीर सिंह सोही ने कहा कि उनकी बेटी परनीत कौर अप्रैल में कैलगरी गई थी और कल उसकी सहेली का फोन आया कि उसे ठंड लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाब : इस इलाके में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, जगह-जगह लगाए नाके, देखें वीडियो

    मोगा :  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर लोगो में भारी उत्साह पाया जा रहा है, जहा एक और धार्मिक समागम करवाए जा रहे हैं वही शरारती अंसरो पर नकेल कसने के लिए मोगा पुलिस के द्वारा नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। आज मोगा पुलिस ने न्यू टाउन एरिया और शहर की पाश कालोनियों में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया और इस चेकिंग दे दोरान उन्होंने कई टू-व्हीलर के चलान भी काटे।

    वही इस मौके थाना मुखी सिटी साउथ के इंचार्ज इकबाल हुसैन ने बताया की एस.एस.पी. के दिशा निर्देशों पर गुरपुर्ब के त्योहार को देखते हुए शक्की लोगो की चेकिंग की जा रही ताकि भीड़ में कोई घटना को अंजाम न दिया जा सके। उन्होंने बताया की हमारी ओर से बीते दिन भी चेकिंग की गई थी और करीब 110 चलान भी किए थे। वही इस तरह के नाके और भी लगाए जा रहे है और चेकिंग की जा रही है। 

  • पंजाब : डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्री निर्वाण दिवस और संविधान गौरव पखवाड़ा का किया गया आयोजन, देखें वीडियो

    मोगा : हमारे संविधान को तैयार करने में डॉ.भीमराव आंबेडकर की बड़ी भूमिका थी। इसी वजह से वह संविधान निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वह बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे। उनका निधन 6 दिसंबर,1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

    जिला भाजपा की ओर से बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर जी के प्री निर्वाण दिवस और संविधान गौरव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एक गोष्टी की गई। जिसमे भारत देश के संविधान के बारे में चर्चा की गई। वही वक्ताओं ने कहा की भारत ही ऐसा देश है जहां हम अपने हक के बारे में बात कर सकते है। वही वक्ताओं दुबारा अपने विचार भी पेश किए गए। इस दौरान गोष्टी में जिले भर के भाजपा वर्कर हाजिर हुए।

  • पंजाबः पुलिस का फर्जी कांस्टेबल इस इलाके से हुआ काबू

    मोगाः समाज के बुरे अंनसरों पर नकेल कसने के लिए मोगा पुलिस शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने कोटकपूरा बाइपास पर नाकाबंदी में चैकिंग के दौरान पंजाब पुलिस के एक फर्जी सिपाही को कार समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से फर्जी स्टिकर और फर्जी आईडी कार्ड मिला है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपूर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सुचना पर यह कार्रवाई कि है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया।

    जांच अधिकारी सिरताज सिंह ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि हरप्रीत सिंह पुत्र रशपाल सिंह नाम का व्यक्ति जो फिरोजपुर जिले के गांव घल खुर्द का रहने वाला है, खुद को पुलिस अधिकारी बताता है। फिलहाल वह कोटकपूरा बाइपास के पास अपनी कार में खड़े हैं। हम अपनी पार्टी के साथ कोटकपूरा बाइपास पहुंचे और वहां जाकर हमने हरप्रीत सिंह से कार्ड के बारे में पूछा तो आरोपी ने हमें फर्जी पुलिस कार्ड दिखाया। आरोपी ने अपने कार पर भी नकली स्टिकर लगा रखा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाब : बदमाशों ने दुकान पर ईंट-पत्थर और तलवारों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कारोबारी पूरी तरह असुरक्षित है। घंटा घर नजदीक गुरू अमरदास बैकरी के दुकानदार को 2 युवकों से सामान के पैसे मांगने महंगे पड़ गए। सरेआम दोनों नकाबपोश बदमाशों ने उस दुकानदार पर देर रात हमला कर दिया। युवकों ने दुकान पर ईंट-पत्थर बरसाए। फ्रंट का शीशा चकनाचूर हो गया। दुकान में तोड़फोड़ हो जाने के कारण दुकानदार का नुकसान हो गया। बदमाशों ने दुकान पर तलवारों से भी हमला किया। जानकारी देते हुए दुकानदार रघुबीर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के 2 युवक सामान लेने आए थे।

    दुकान में महिला ग्राहक भी खड़ी थी। उन युवकों के पिता का भोग था। दोनों काम कर रहे कर्मचारियों को गालियां देते हुए जल्दबाजी करते हुए बिस्किट मांगने लगे। रघुबीर के मुताबिक उसने उन युवकों से कहा कि वह दुकान पर गालियां न दें। महिला ग्राहक दुकान पर खड़ी है। गुस्से में आए उन युवकों ने उसे भी गालियां देनी शुरू कर दी। रघुबीर ने बताया कि उसने उन दोनों बदमाशों  से कह दिया कि तुम लोगों ने पैसे तो देने नहीं इसलिए सामान भी नहीं मिलेगा। जिसके बाद दोनों युवक गालियां देते हुए चले। आज देर शाम फिर से कोई सामान लेने के बहाने आए पैसे मांगे तो पैसे नहीं दिए। उन्हें सामान के लिए मना कर दिया। दुकानदार रघुबीर ने बताया कि वह दुकान के बाहर किसी ग्राहक का केक पकड़ाने गया तो इस दौरान उन युवकों ने उसे घेर लिया। तलवारों के साथ उस पर वार किए। दुकान पर ईंटें मारी।

    दुकान का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। बदमाशों के हौंसले इतने बढ़ गए है कि दुकानदार से मारपीट करने के बाद विदेशी नंबर से उसे काल करवाकर धमका रहे है। हमलावरों ने दुकानदार से कहा कि यदि उसने पुलिस को शिकायत देकर कोई कार्रवाई करवाई तो वह खुद जिम्मेवार है। दुकानदार ने घटना के तुरंत बाद उसने तुरंत अपने परिवार और पुलिस को सूचित किया। थाना कोतवाली के SHO गगनदीप सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान करके जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।