Blog

  • फाइनल मैच खेल रहे भारतीय खिलाड़ी की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

    नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले बुरी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें  उत्तर प्रदेश के अमरोहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है। शमी की मां के साथ फिलहाल उनकी बेटी हैं। तबीय खराब होने से पहले मां ने सुबह बेटे और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी। शमी की मां ने सुबह बेटे से बातचीत की है। अमरोहा में अलीनगर के सहसपुर गांव में रहने वाली मोहम्मद शमी की मां शबीना ने कहा कि भारत मैच जीतेगा।

    फाइनल से पहले मोहम्मद शमी की मां की तबीयत हुई खराब, अस्पताल ले जाया गया |  cricket world cup 2023 final match indian bowler Mohammed Shami mother  Anjum Ara in hospital health

    गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड  कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने हम तक एक भी मैच नहीं हारा है। अब भारत ने 10 मैच खेले हैं। सभी में उसको बड़ी जीत हासिल हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड कायम किया है. उन्होंने सात विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।

  • कसौली के परवाणु में एन.यू.जेआई का राज्य स्तरीय अधिवेशन संपन्न

    सामाजिक सुरक्षा व पेंशन देने में हिमाचल की सरकारें उदासीन रही हैं: रास बिहारी


    राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि हिमाचल की एक ऐसा राज्य जहां पेंशन नहीं
    कसौली के विधायक ने कहा कि हम आपके हितों के लिए बचनबद्व


    बददी/ सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस का राज्य स्तरीय दो दिवसीय अधिवेशन सोलन के निकट औद्योगिक नगरी परवाणु में संपन्न हुआ। समापन सत्र में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिटस(इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की वहीं कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। विशिष्टि अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश दवा निर्माता उद्योग संघ के चेयरमैन सतीश सिंघल व लघु उद्योग संघ के प्रदेश संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह व समाज सेवी ठाकुर दास शर्मा ने शिरकत की। सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महासचिव ने हिमाचल की रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। उन्होने कहा कि पहले हिमाचल में संगठन में सिर्फ 40 सदस्य थे जबकि अब 400 से ज्यादा पत्रकार उनके सदस्य हैं। जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने परवाणु अधिवेशन में पधारे समस्त पत्रकारों व पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रांत अध्यक्ष रणेश राणा ने मुख्य अतिथि को राज्य की पत्रकारों की मांगों से अवगत कराया और कहा कि सामाजिक सुरक्षा व पेंशन देने में हिमाचल की सरकारें उदासीन रही हैं। इस दिशा में सरकार को पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करके उनकी समस्याओं का हल चरणबद तरीके से करनी चाहिए।

    सिर्फ हिमाचल में पेंशन नहीं-राष्ट्रीय अध्यक्ष
    अपने संबोधन में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस  (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि यह भारत का सबसे बडा संगठन है जो कि पत्रकारों के हितों के लिए लड़ता है। उन्होने विधायक विनोद सुल्तानपुरी को बताया कि हमारे प्रयासों से भारत के अधिकांश राज्यों में पत्रकारों के लिए पेंशन का प्रावधान है पर हिमाचल इससे अछुता है। उन्होने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य बीमा की चिंता राज्य सरकारों को करनी चाहिए। उन्होने कहा कि 1966 में प्रेस काऊंसिल आफ इंडिया का गठन किया गया था लेकिन तब के बाद देश व युग बदला लेकिन बहुत सुधार जो होने थे नहीं हुए। मीडीया व चैनलों की विश्वसनीयता में कमी आई जो कि चिंताजनक है। जर्नलिटस्स प्रोटेकशन एक्ट समय की मांग है व केंद्र सरकार मीडीया कौंसिल का गठन करना चाहिए। फेक न्यूज पर लगाम लगनी चाहिए और पत्रकार रजिस्टर बनना चाहिए। रास बिहारी ने कहा अगर देश में कोई गलत न्यूज फैलाता है तो उस पर हम सबसे पहले कार्यवाही की मांग करते हैं।

    विधानसभा में उठाऊंगा पत्रकारों की मांगो को-
    एनयूजे के दो दिवसीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस की अधिकांश मांगे जायज है और वह सारे मुददे सीएम के समक्ष उठाएंगे। उन्होने कहा कि पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए वहीं अगर अन्य राज्यों में पेंशन है तो हिमाचल के पत्रकारों को भी मिलनी चाहिए। विनोद ने आगे कहा कि डैमोक्रेसी को जिंदा रखने में मीडिया का अहम रोल है और इनकी सामाजिक सुरक्षा भी जरुरी है। उन्होने कहा कि अगर पत्रकार को उचित वेतन नहीं मिलता तो वो जब तक तो युवा है निष्पक्ष काम करता है लेकिन जब वो पारिवारिक बंधन में आता है तो उसको न चाहते हुए भी समझौते करने पडते है। उन्होने कहा कि मैं आपकी समस्त मांगों को धर्मशाला विस सत्र में उठाऊंगा ताकि आपकी आवाज भी बुलंद हो सके।

    परवाणु इकाई ने किया था आयोजन-
    प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि दो दिवसीय सफल कार्यक्रम का आयोजन एनयूजे इंडिया परवाणु इकाई ने किया जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। मंच संचालन अमित ठाकुर ने किया तो धन्यवाद प्रस्ताव यशपाल ठाकुर ने रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष व परवाणु के पत्रकार सुमित शर्मा ने विधायक से आग्रह किया परवाणु में प्रेस रुम की उपलब्धता करवाई जाए जिस पर विधायक ने नगर परिषद को स्थान ढूंढने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अगर स्थान मिलता है तो फर्नीचर के लिए वो 5 लाख रुपये तुरंत उपलब्ध करवाएंगे।

    यह रहे उपस्थित-
    कार्यक्रम में हिमाचल दवा निर्माता उद्योग संघ के चेयरमैन सतीश सिंघल, लघु उद्योग संघ के राज्य चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, नगर परिषद वाईस चेयरमैन लखविंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष नप ठाकुर दास शर्मा, समाज सेवी वीरेंद्र शर्मा, पार्षद संजय यादव, मनोनीत पार्षद सुखविंद्र सिंह मंगा, महेंद्र बघेट, संजीव कोहली,  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनयूजे इंडिया जोगिंद्र देव आर्य, नीना धीमान, जिला प्रधान ऊना पंकज कतना, ज्याति स्याल,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदेश सह सचिव यशपाल ठाकुर, जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला महासचिव मोहिनी सूद, सुुंदर लाल, मनमोहन विशिष्ट, डा रुप किशोर ठाकुर, दीपक वर्मा, विमल ग्रोवर, मदन मैहरा, सुरेंद्र अत्री, श्याम लाल पुंडीर, नगर परिषद उपाध्यक्ष लखवीर सिंह, ठाकुर दास शर्मा, जयदेव अत्री, अक्षरेश शर्मा, नीरज सोनी, विजय आजाद, ऋषि बशनांट रोहडू, नवीन सूद, प्रेस कलब बददी प्रधान राजेद्र चौधरी, कुनिहार से अजय जोशी, रंजीत ठाकुर, मुकेश रमौल, भेरवा नंद, राकेश राणा, आरुणि पाठक, सलीम कुरैशी, जितेंद्र शर्मा सहित कई जिलों से आए सदस्य उपस्थित थे।

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच में फिर टूटा रिकॉर्ड

    नई दिल्ली : अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आए रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर फ़िल्मी और खेल की दुनिया के कई सेलेब्रिटी मैदान में मैच देखने के लिए पहुंचे हुए है। इस मैच के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि इस मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार यानी OTT पर रिकॉर्ड 5.4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा। OTT पर अब तक किसी भी क्रिकेट मैच को इतने लोगों ने लाइव कभी नहीं देखा था।

    बता दें कि ओटीटी एप पर इस फाइनल मैच के शुरू होने के महज 15 मिनट में 5.2 करोड़ यूजर्स लाइव जुड़ चुके थे। इससे पहले साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हुए मैच में 5.3 करोड़ यूजर्स लाइव थे जो कि एक रिकॉर्ड था जो कि इस मैच में टूट गया। भारत- साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल के पहले मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफइनल को 5 करोड़ और इससे पहले भारत-न्यूजीलैंड के लीग मैच को 4.3 करोड़ लोगो ने लाइव देखा था। वहीं इसी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को 3.5 करोड़ ने लाइव देखा था। इसके अलावा क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट से तुलना करें तो OTT पर व्यूअरशिप के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 2023 का IPL फाइनल छठे नंबर पर है। इसे 3.2 करोड़ दर्शकों ने देखा था।

  • स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर कुटलैहड़ कांग्रेस ने जमासनी से बंगाणा तक निकाली प्रभात फेरी

    स्व इंदिरा गांधी ने देश की जनता के लिए चलाई अहम योजनाएं, देश के लिए उनका योगदान अमूल्य: देवेन्द्र भुट्टो


    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने देश की पहली आयर्न महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी की जयंती पर माता जमासनी से लेकर रेस्ट हॉउस बंगाणा तक सुबह 5 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रभात फेरी निकाली। बहीं रेस्ट हाउस बंगाणा में प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्री मति इंदिरा गांधी अपने आप में एक खास शख्यियत थीं। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था। उनके पिता जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वालों में शामिल थे। वही दौर रहा, जब 1919 में उनका परिवार महात्मा गांधी के सानिध्य में आया और इंदिरा ने पिता नेहरू से राजनीति का पहला पाठ सीखा। भुट्टो ने कहा कि उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। मात्र ग्यारह वर्ष की उम्र में स्व गांधी ने ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए बच्चों की सेना बनाई थी। 1938 में वह औपचारिक तौर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हुईं और 1947 से 1964 तक अपने प्रधानमंत्री पिता नेहरू के साथ उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। भुट्टो ने कहा कि राजनीति सियासी उतार-चढ़ाव को बखूबी समझती थीं। यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे। अत: पिता नेहरू के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी  में इंदिरा गांधी का ग्राफ अचानक काफी ऊपर पहुंचा और लोग उनमें पार्टी एवं देश का नेता देखने लगे। वह सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं। विधायक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री  के निधन के बाद 1966 में वह देश के सबसे शक्तिशाली पद प्रधानमंत्री  पद पर आसीन हुईं। 


    भुट्टो ने कहा कि राजनीति हलचल में देश की महिला प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी को दुनिया में आयर्न लेडी आवार्ड से नबाजा गया और राजनीति की नब्ज को समझने वाली इंदिरा मौत की आहट को तनिक भी भांप नहीं सकीं। और 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने उन्हें गोली मार दी। दिल्ली के एम्स ले जाते समय उनका निधन हो गया।  भुटटो ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने एवं देश के लिए गांधी परिवार ने शाहीदियां दी है। इस मौके पर महासचिंव प्रवीण शर्मा,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, देसराज मोदगिल व सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • आईआईआईटी ऊना ने “ऊना वार्ता” के लिए दूसरे सत्र का आयोजन किया

    आईआईआईटी ऊना ने “ऊना वार्ता” के लिए दूसरे सत्र का आयोजन किया

    “कैरियर की सफलता को अनलॉक करना: विशेषज्ञ सत्र में साक्षात्कार में सफलता और उद्योग की तैयारी हासिल करने के लिए शीर्ष युक्तियाँ सामने आईं”


    ऊना/ सुशील पंडित: आईआईआईटी ऊना ने उद्योग के दिग्गज प्रो. विनय के. नांगिया द्वारा “ऊना वार्ता”  के दूसरे सत्र का आयोजन किया है। वह 46 वर्षों से अधिक के प्रबंधकीय अनुभव के साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हैं। उन्होंने बैंकिंग, उद्योग और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विदेशों में विभिन्न वरिष्ठ और शीर्ष स्तर के पदों पर कार्य किया। प्रो. विनय के. नांगिया को मैन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड (2022), ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड (2017), अचीवमेंट इन बिजनेस एजुकेशन अवार्ड (2015), शिक्षा रतन पुरस्कार (2014), और देवांग मेहता बिजनेस स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


    उपलब्धियों की सूची वाला व्यक्तित्व “ऊना वार्ता” में छात्रों और संकाय के लिए वक्ता रहा है। उनके अनुभव ने आईआईआईटी ऊना के छात्रों और संकाय सदस्यों के ज्ञान को बढ़ाया है। यह सत्र विशेष रूप से साक्षात्कार युक्तियों और छात्रों के लिए उद्योग की तैयारी प्राप्त करने पर था। यह सत्र छात्रों के लिए साक्षात्कारों में आत्मविश्वास से नेविगेट करने, अपने कौशल का प्रदर्शन करने और पेशेवर परिदृश्य में सहजता से एकीकृत होने के लिए व्यावहारिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण था। यह आज के प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाला करियर था।


    प्रोफेसर (डॉ.) टीके नाथ के पास शिक्षा, कॉर्पोरेट क्षेत्रों और प्रशासनिक क्षेत्रों में गतिशील नेतृत्व की तीन दशकों से अधिक की विशेषज्ञता है। बहुमूल्य वार्ता सत्र में उन्होंने कुछ बहुत ही प्रमुख और आवश्यक अनुभव साझा किये। उन्होंने संस्थान के बुनियादी ढांचे का भी मूल्यांकन किया और बेहतरी की कामना की। उनका योगदान और ये उपयोगी सत्र संस्थान के लिए सर्वोत्तम सफलता का मार्ग बनने जा रहे हैं।


    इस ज्ञानपूर्ण सत्र के लिए अपना उत्साहपूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए, आईआईआईटी ऊना के अध्यक्ष (बीओजी) श्री रवि शर्मा ने जोर देकर कहा, “इन सुपर जानकार गणमान्य व्यक्तियों का अनुभव निश्चित रूप से संस्थान के प्रदर्शन और छात्रों के भविष्य में मदद करेगा। यह रणनीतिक कदम संस्थान की क्षमता को मजबूत करेगा।” आधुनिक दुनिया की गतिशील आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल पेशेवर तैयार करें।”


    आईआईआईटी ऊना के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर एस. सेल्वकुमार ने इस भावना को दोहराया और कहा, “संस्थान इस वार्ता सत्र में प्रोफेसर विनय के. नांगिया और प्रोफेसर (डॉ.) टीके नाथ का स्वागत करता है और उनके बहुमूल्य योगदान की प्रतीक्षा कर रहा है। यह यह सत्र अकादमिक और उद्योग के बीच अंतर को महत्वपूर्ण रूप से पाट देगा, जिससे ज्ञान और विशेषज्ञता के गतिशील आदान-प्रदान की सुविधा मिलेगी। यह महत्वपूर्ण वार्ता सत्र अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योग एकीकरण के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए आईआईआईटी ऊना की प्रतिबद्धता को बढ़ाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि इसके छात्रों को एक अच्छी तरह से शिक्षा प्राप्त हो सके। जो उद्योग की मांगों को पूरा करता है।

  • World Cup Final में टीम इंडिया की 240 रनों पर सिमटी पारी, फैंस हुए निराश

    नई दिल्लीः भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद बढ़िया रही। इस दौरानअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर दर्शकों और प्रशंसकों की भारी भीड़ ने भारतीय टीम की शुरुआत पर खूब मनोरंजन किया। स्टेडियम में देश की दिग्गज हस्तियां मैदान में मौजूद हैं, जो कि भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने में लगी हुई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंद में 47 रन बनाए। हालांकि इस दौरान शुभ्मन गिल चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। शुभ मंगल के बिगड़ गिरने के बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। 47 रन बनाकर रोहित शर्मा मैक्सवेल की गेंद पर आउट हो गए। भारतीय टीम की पारी को संभालते हुए विराट कोहली ने फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। इस रन विराट कोहली और केएल राहुल दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया।

    वहीं विराट कोहली के आउट होने के बाद पवेलियन में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद परी को संभालने के लिए रविंद्र जडेजा को सूर्यकुमार यादव से पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर गया। रविंद्र जडेजा भी खास कमाल नहीं दिखा पाए और जल ही नॉर्ड बनाकर आउट हो गए। पारी को एक छोर से केएल राहुल काफी समय तक संभालते रहे, लेकिन राहुल के साथ रनों पर आउट होने के बाद भारतीय टीम की पारी एक बार फिर से लड़खड़ा गई। जिसके चलते भारतीय टीम 50 ओवरों में 240 स्कोर बना सकी।

  • पानी में डूबने से बाप बेटे की मौ’त

    अबोहर: शेरगढ़ गांव से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक खेतों में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से बाप-बेटे की मौत हो गई। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि डिग्गी में मोबाइल फोन गिर गया था। जिसे निकालते समय दोनों की मौत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि मूलरूप से राजस्थान के दलियांवाली गांव के रहने वाले 45 वर्षीय निर्मल सिंह की अबोहर के गांव शेरगढ़ में दो किल्ले जमीन है। अपनी फसल की देखरेख के लिए निर्मल सिंह अपने 15 साल के बेटे सुखबीर सिंह के साथ यहां आते-जाते रहते थे।

    लोगों ने बताया कि निर्मल सिंह के खेत के पास ही पानी की डिग्गी बनी हुई है जिसके पानी से खेतों में सिंचाई की जाती है। करीब 15 दिन पहले निर्मल सिंह के बेटे सुखबीर का मोबाइल फोन इस डिग्गी में गिर गया था। उस समय पानी ज्यादा होने की वजह से दोनों ने उसे निकालने का प्रयास नहीं किया। रविवार सुबह 9 बजे दोनों पिता-पुत्र दलियांवाली गांव से शेरगढ़ पहुंचे। डिग्गी में पानी थोड़ा कम देखकर सुखबीर ने पिता से मोबाइल फोन निकालने के लिए बात की। इसके बाद निर्मल सिंह ने सुखबीर सिंह को रस्सी के सहारे पानी की डिग्गी में उतरा और खुद ऊपर खड़े होकर रस्सी पकड़े रहे। मोबाइल फोन ढूंढते हुए सुखबीर डिग्गी के गहराई वाले इलाके में चला गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से रस्सी उसके हाथ से छूट गई और वह पानी में डूबने लगा।

    बेटे को पानी में डूबता देखकर निर्मल सिंह ने खुद भी पानी में छलांग लगा दी। हालांकि निर्मल सिंह को तैरना आता था लेकिन बेटे को बचाने के चक्कर में वह संतुलन नहीं बनाए रख सका और दोनों बाप-बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना का पता चलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और खुईयां सरवर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से दोनों शव डिग्गी से बाहर निकलवाए। दोनों की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੀਵਰੇਜ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਗਿੱਲ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਆਰਐਸ ਪੂਰਮ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਨਗਰ ਦੇ ਲੋਕੀ ਰੋਡ ਦੀ ਖਸਤਾ ਹਾਲਤ ਅਤੇ ਸੀਵਰ ਦੀ ਓਵਰਫਲੋ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ। ਲੋਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਅਤੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਖਿਲਾਫ ਜਮ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਉੱਪਰ ਸੁਣਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਦੀ ਅਣਦੇਖੀ ਕਾਰਨ ਨਰਕ ਭਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜੀਣ ਨੂੰ ਮਜਬੂਰ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਹਜੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਹ ਸੰਘਰਸ਼ ਤਿੱਖਾ ਕਰਨ ਨੂੰ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਬਾਈਕਾਟ ਕਰਨਗੇ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੰਗਤੇ ਨੇ ਪੈਸੇ ਲੁੱਟਣ ਖਾਤਰ ਲੜਕੀ ਦਾ ਗਲਾ ਦਬਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਅਤੇ ਹੁਣ ਆਮ ਲੋਕ ਵੀ ਸੁਰੱਖਿਤ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੇ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਵਾਰਦਾਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਇੱਕ ਮੰਗਤਾ ਟਾਈਪ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਸ ਲੜਕੀ ਦਾ ਗਲਾ ਦਬਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ।

    ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋਂ ਰੋਲਾ ਪਾਉਣ ਤੇ ਲੜਕੀ ਦਾ ਬਚਾਵ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਮੌਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਉਸ ਮੰਗਦੇ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਚ ਲੜਕੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਰੋਪੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹੀ ਇਥੋਂ ਪੈਸੇ ਮੰਗਦਾ ਹੈ, ਤੇ ਅੱਜ ਉਸਨੇ ਪੈਸੇ ਮੰਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਉਸਦਾ ਗਲਾ ਦਬਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਉਸਦਾ ਬਚਾਵ ਹੋ ਗਿਆ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲੇ ਵੀ ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਅਜਿਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਨੂੰ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਭੇਜ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹ ਜਮਾਨਤ ਲੈ ਕੇ ਬਾਹਰ ਆ ਗਿਆ। ਤੇ ਫਿਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने पर रोने लगा बच्चा, देखें भावुक वीडियो

    जालंधर, ENS : भारत और ऑस्ट्रेलिया का आज फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस रन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद धीरे-धीरे स्कोर का रन रेट काम होता गया।

    वही रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रिकेट फैंस में काफी निराशा देखने को मिली। जहां रोहित शर्मा के आउट होने पर स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया वहीं जालंधर में एक नन्हा क्रिकेट प्रेमी रोहित शर्मा के आउट होने पर रोने लगा। इस राम परिवार वाले उसे काफी देर तक समझते रहे लेकिन नन्ना बच्चा कहता रहा कि भारतीय टीम के दो खिलाड़ी आउट हो गए अब मैच का क्या होगा? उक्त नन्हे बच्चे की वीडियो काफी वायरल हो रही है।