Blog

  • पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का आक्रोश , पुलिस थाने का घेराव 

    पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का आक्रोश , पुलिस थाने का घेराव 

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर की आम का पेड़ काटने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के मामले पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की अगुवाई में हरोली थाने का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पंचायत प्रधान पर झूठा केस बनाकर उन्हें गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करने के आरोप लगाए।

    धरना प्रदर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। वहीं भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी निर्णय लेकर चुन-चुन कर लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
    उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में भारी बरसात के कारण लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार और प्रशासन इन लोगों को राहत उपलब्ध करवाने की बजाय उल्टा झूठे मुकदमे दर्ज करके प्रताड़ित करने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में सरकार या प्रशासन अगर किसी के विरुद्ध भी झूठा कैसे बनाएगा तो भाजपा उसके साथ खड़ी रहेगी और उसे न्याय दिलवाएगी।वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता लेखराज कतनौरिया ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधान को दलित होने पर टारगेट किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करवाया गया है।
    उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इस एफआईआर को रद्द नहीं किया और पंचायत प्रधान को उनके घर वापस नहीं पहुंचाया तो यह उग्र प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं व पंचायत प्रधान को टारगेट किया जा रहा है।
    ज्ञात रहे कि ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर पर सरकारी भूमि से लकड़ी चोरी करने का आरोप लगा है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था। वन अधिकारी पंडोगा क्षेत्र अनिल कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खड्ड में एक आम का वृक्ष मौजूदा ग्राम पंचायत प्रधान खड्ड विरेंद्र हीर द्वारा सरकारी भूमि से कटवाकर बेच दिया है। जिस पर पुलिस ने पंचायत प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।जिस के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस थाना हरोली में विरोध प्रदर्शन किया। और प्रधान को रिहा करने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा।इस मौके पर पूर्व एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, मोहिंदर राणा,रजत राणा व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
  • मशहूर पंजाबी सिंगर का चैनल हुआ हैक

    मशहूर पंजाबी सिंगर का चैनल हुआ हैक

    चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर हैप्पी रायकोटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर का यू-टयूब चैनल हैक हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। सिंगर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें चैनल हैक होने के बाद कुछ समर्थकों के फोनकॉल आए थे, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इस साल बहुत कुछ हुआ लेकिन शोर मचाने की मेरी आदत नहीं।

    कई अपने लोगों ने बहुत कुछ करने की कोशिश की, कोई बात नहीं। तोतों के लिए बाग बहुत हैं। खैर, किसी दिन दिल खोल कर बात करेंगे।

    गौरतलब है कि सिंगर ने साइबर क्राइम को शिकायत दर्ज करवा दी है, ताकि जल्द से जल्द चैनल को फिर से शुरु किया जा सके। फिलहाल वह इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। बता दें कि हैप्पी रायकोटी के यू-ट्यूब चैनल पर 6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बता दें कि हैप्पी रायकोटी के खिलाफ 6 महीने पहले जालंधर पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें उनपर गीत के जरिए हथियारों को प्रमोट करने का आरोप लगाया गया था।

    शिकायतकर्ताओं ने गायक के गीतों को नौजवान पीढ़ी के लिए गलत बताया। शिकायतकर्ता ने कहा था कि ऐसे में गायकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह भड़काने वाले गीत न गाएं। यही नहीं, उनके गीत को यूट्यूब से तुरंत हटाने की मांग भी की गई थी।

  • जालंधर : आप सांसद सुशील रिंकू का सोशल मीडिया पेज हुआ हैक, देेखें Live

    जालंधर : आप सांसद सुशील रिंकू का सोशल मीडिया पेज हुआ हैक, देेखें Live

    जालंधर ENS : आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रिंकू का सोशल मीडिया अकाऊंट हैक हो गया है।रिंकू ने खुद सोशल मीडिया पर लाई आकर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनसा सुशील रिंकू के नाम से जो फेसबुक पेज था, वह किसी ने हैक कर लिया है। रिंकू ने कहा कि अगर उनकी तरफ से कोई भी डिमांड या कुछ मांग की जाती है, तो उनके नोटिस में लाएं।
    रिंकू ने कहा कि उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत कर दी है तथा पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी शरारती तत्व होंगे जल्द ही सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि सुशील रिंकू ने हाल ही में जालंधर में लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उसके बाद उन्होंने बड़े मार्जन के साथ जीत हासिल की थी।

  • पंजाब : इलाका निवासियों ने 2 नशा तस्करों को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाब : इलाका निवासियों ने 2 नशा तस्करों को किया काबू, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में नशा बेचने वालों की सोशल मीडिया पर बहुत सी वीडियो वायरल हो रही है। वही सोशल मीडिया पर ताजा वीडियो देखने को मिल रही है। जिले के कस्बा बाघापुराना की अधीन पड़ते गांव चंद पुराना की जहां पर बहोना गांव के 2 युवक जिनके पास 3 टायर वाला वेस्पा स्कूटर था। गांव में नशा बेच रहे थे, को गांव वासियों ने पकड़ा और उनके कब्जे से नशा भी बरामद किया गया।

    वही गांव वासियों ने उन दोनों नशा बेचने वालो को बाघापुराना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि मोगा के एस पी डी अजय राज सिंह ने दी।

  • जालंधरः आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर सीएम मान का आया बयान

    जालंधरः आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर सीएम मान का आया बयान

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से देश के दूसरे शहरों के लिए दोबारा उड़ान शुरू होंगी। इसके लिए होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही एयरपोर्ट फंक्शनिंग में आ जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंजाब के घरेलू उड़ान वाले हवाई अड्डों को लेकर सोमवार को सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री ने बैठक के बारे में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए कहा कि आज पंजाब के सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों के साथ पठानकोट, हलवारा, आदमपुर हवाई अड्डों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।

    सुखद खबर यह है कि देश के अन्य शहरों के लिए आदमपुर से उड़ाने जल्द शुरू होने जा रही हैं। हलवारा में बन रहे टर्मिनल का काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। पंजाब को देश के हर बड़े शहर से जोड़ने की कोशिश 
    बता दें कि केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भी पिछले दिनों आदमपुर से घरेलू उड़ाने शुरू करने के लिए टेंडर निकाला था। इसके बाद आदमपुर हवाई अड्डे का जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने दौरा भी किया था और वहां पर चल रहे कामों का जायजा लिया था। समीक्षा बैठक में भगवंत मान ने कहा है कि हमारी कोशिश पंजाब को देश के हर बड़े शहर से जोड़ने की है।

  • जालंधर : सरकार की तरफ से मिली सैकड़ों युवाओं को नौकरियां,  देखें वीडियो

    जालंधर : सरकार की तरफ से मिली सैकड़ों युवाओं को नौकरियां, देखें वीडियो

    जालंधर :  केंद्र सरकार द्वारा आठवां रोजगार मेला आयोजित किया गया। जहां एक और हैदराबाद से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से देश के युवाओं को संबोधित किया। वहीं जालंधर के बी एस एफ हेडक्वार्टर में भी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके जालंधर में 862 युवाओं को नियुक्त पत्र सौंपे गए। रोजगार मेले पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि देश में 51000 से ऊपर युवाओं को रोजगार दिया गया है और जालंधर में 860 युवायों को नियुक्ति पत्र सोंप से गए हैं।

    इस मौके पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच में चल रही शबदी वार पर कहा कि इस पर मैं ज्यादा क्या कहूं। लेकिन पंजाब के हित में बात करनी चाहिए। इस मौके पर पंजाब के अलग-अलग इलाकों से आए युवाओं ने रोजगार मिलने पर केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

  • इंदिरा खेल मैदान में मेंज़र ध्यानचंद राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    इंदिरा खेल मैदान में मेंज़र ध्यानचंद राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    खेलों से बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं तो वहीं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं – राघव शर्मा
    ऊना,/सुशील पंडित: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम ऊना में पुरूषों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
    इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से  प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे निकलने के लिए एक उचित मिलता है।  उन्होंने कहा कि मेज़र ध्यानचंद को दुनिया के महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। मेजर ध्यानचंद को उनके अपने अलग तरीके से गोल करने के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी जन्म तिथि को भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ भी कहा जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से अनुशासन की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जहां बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं वहीं वे शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। 
    उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आहवान किया। 
    विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना का आहवान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां एक दूसरे जगह की संस्कृति को सीखने का मौका मिलता है वहीं आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा मिलता है।
    अंडर-19 हॉकी खेल प्रतियोगिता में 9 जिलों की टीमों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच ऊना और हमीपरपुर के बीच खेला गया जिसमें ऊना की हॉकी टीम ने 15 गोल दाग कर टूर्नामेंट के पहले मैच में जीत दर्ज की। ऊना की तरफ से हर्ष ने गोल की हैट्रिक लगाते हुए सर्वाधिक 8 गोल दागे। दूसरा मैच शिमला और कांगड़ा के मध्य खेला गया जिसमें शिमला ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 3-2 के अंतराल से हराया। तीसरा मैच सिरमौर और सोलन के मध्य खेला गया जिसमें सिरमौर ने एक तरफा मैच में सोलन को 9-0 से परासत किया।  चौथा मैच मंड़ी और बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें मंडी ने बिलासपुर को 3-1 से हराया।
    इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अभिनाष कपिला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सोहड़, पूर्व पार्षद शिव कुमार सैणी, शहरी युथ कांग्रेस अध्यक्ष राघव पुरी, तिलक राज सैणी के अतिरिक्त हॉकी कोच आशीष सेन, पुलकीत शर्मा, जगतार, अजय कटारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाब : 60 फुट की गहराई से बचाया बच्चे को, देखें वीडियो

    पंजाब : 60 फुट की गहराई से बचाया बच्चे को, देखें वीडियो

    अमृतसर : एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटक्शन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर रोहन मेहरा को सूचना मिली कि दाल मंडी चौक अमृतसर में एक कुएं में जो की 60 से 70 फुट गहरा है, उसमें बिल्ली का बच्चा गिर गया है। कुएं में कोई भी रास्ता नीचे जाने का नहीं था।

    एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटक्शन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर रोहन मेहरा और राष्ट्र गौ रक्षा महासंघ के सदस्यों के द्वारा करीब 3 दिन बाद रेस्क्यू कर बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਹ ਖੂਬਸੂਰਤ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਹ ਖੂਬਸੂਰਤ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਭਾਈ ਗੁਰਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਭਾਈ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਵਾਤਾਵਰਣ ਅਤੇ ਹਰਿਆਵਲ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ 25 ਹਜਾਰ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਭਾਈ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਅੱਡਾ ਬਾਉਲੀ, ਰਾਮ ਤੀਰਥ ਰੋਡ, ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾ ਕੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ। ਭਾਈ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਵਾਤਾਵਰਨ ਅਤੇ ਹਰਿਆਵਲ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਧ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦੇ ਉਪਦੇਸ਼ ਮੁਤਾਬਕ ਬਲਿਹਾਰੀ ਕੁਦਰਤ ਵਸਿਆ ਦੇ ਮਹਾਂਵਾਕ ਅਨੁਸਾਰ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟ੍ਰਸਟ ਵਲੋਂ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ ਗਏ।

    ਭਾਈ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਿਹਾ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ ਲਈ ਹਰ ਮਨੁੱਖ ਨੂੰ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਪੌਦਾ ਲਗਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਅਸੀਂ ਸ਼ੁੱਧ ਹਵਾ ਅਤੇ ਆਕਸੀਜਨ ਲੈ ਸਕੀਏ। ਭਾਈ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜੇਕਰ ਸਾਡਾ ਆਲ੍ਹਾ-ਦੁਆਲਾ ਸਾਫ਼ ਸੁਥਰਾ ਹੋਵੇਗਾ ਤਾਂ ਅਸੀ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਹੋਵਾਂਗੇ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਪੌਦਾ ਲਗਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਦੀ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲ ਉਸ ਤੋਂ ਵੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਜਰੂਰੀ ਹੈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਮਤੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ, ਡਾ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਲੌ,ਭਾਈ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਭਾਈ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਕਥਾਵਾਚਕ, ਭਾਈ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਭਾਈ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਭਾਈ ਮਨਮੀਤ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਹੈੱਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਪੰਜ ਤੱਤਾਂ ‘ਚ ਹੋਏ ਵਿਲੀਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਹੈੱਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਪੰਜ ਤੱਤਾਂ ‘ਚ ਹੋਏ ਵਿਲੀਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣਾ ਕਰ ਜਾਣ ‘ਤੇ ਸਮੂਹ ਸਿੱਖ ਜਗਤ ਵੱਲੋ ਉਣਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਗਹਿਰਾ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਚਲਾਣੇ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਅਤੇ ਪੰਥ ਲਈ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ। ਸਿੱਖੀ ਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਨਾਲ ਲਬਰੇਜ਼ ਉਹ ਇਕ ਸਿਧਾਂਤਕ ਪੁਰਸ਼ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਬਾਣੀ ਤੇ ਬਾਣੇ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਦਰਸਾਏ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਚੱਲਣ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੌਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਤੇ ਸ਼੍ਰੌਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਉਣਾ ਦੇ ਸੰਸਕਾਰ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਇੱਸ ਮੌਕੇ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਵੀ ਉਣਾ ਸੰਸਕਾਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਤੇ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਸੰਗਰਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਪੁੱਜੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਨਿਭਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਪੰਥਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਵੀਂ ਪੀੜੀ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਰੋਤ ਹਨ।

    ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਦੀ ਖਬਰ ਸੁਣਦੇ ਹੀ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਓਹਨਾ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਵਿਖੇ ਪਹੰਚੇ ਜਿਥੇ ਓਹਨਾ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਮਾ ਸਮਾਂ ਓਹਨਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਕੇ ਭਾਣੇ ਅੰਦਰ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਸੁਆਸਾਂ ਦੀ ਪੂੰਜੀ ਪੂਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਓਹ ਇਸ ਫਾਨੀ ਸੰਸਾਰ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਕਹਿ ਗਏ ਨੇ ਗੁਰੂ ਚਰਨਾਂ ਚ ਅਰਦਾਸ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਓਹਨਾ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ਚ ਨਿਵਾਸ ਦੇਣ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬਲ ਬਖਸ਼ਣ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸੰਘਰਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗਾ ।

    ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਹਰਮੰਦਿਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਮੁੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਵਜੋਂ ਲੰਬਾ ਸਮਾਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੰਥ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਮੀਡਿਆ ਨਾਲ਼ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਮਾਣਯੋਗ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਵਿਛੋੜਾ ਦੇ ਕੇ ਚਲੇ ਜਾਣਾ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਘਾਟਾ ਹੈ ਜਿੰਨੇ ਪਿਆਰ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹ ਬਾਣੀ ਬੋਲਦੇ ਸਨ ਅਜਿਹਾ ਘਾਟਾ ਕਦੇ ਪੁਰਾ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਸੰਸਾਰ ਵਿਚੋ ਕੂਚ ਕਰ ਜਾਣਾ ਉਨ੍ਹਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸਾਡੇ ਕੌਲ ਗੁਰਮਤਿ ਦਾ ਵੱਡਾ ਵਿਦਵਾਨ ਵਿੱਛੜਿਆ। ਉਹ ਜਿਨ੍ਹੇ ਬਾਣੀ ਦੇ ਗਿਆਤਾ ਉਣਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਗੁਰਮਤਿ ਵਾਲਾ ਜੀਵਨ ਬਤੀਤ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਇਸ ਤਰਾਂ ਦੇ ਵਿਰਲੇ ਮਨੁੱਖ ਹੁੰਦੇ ਹਨ।