Blog

  • जालंधरः इस दिन होगी कचहरी कंपाउंड के 27 बूथों की नीलामी 

    जालंधरः इस दिन होगी कचहरी कंपाउंड के 27 बूथों की नीलामी 

    जालंधर/वरुण: जिला प्रशासकीय परिसर जालंधर में दो साल की अलाटमैंट के लिए कुल 27 बूथों की नीलामी 24 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे तहसीलदार, जालंधर-1 की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में आयोजित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कचहरी कंपाउंड के कैसल किए बूथों की नीलामी कचहरी कंपाउंड नियम 2003 के अनुसार की जानी है।

    इस बोली के संबंध में इच्छुक व्यक्तियों को अपना आवेदन 23 फरवरी को शाम 4 बजे तक अपनी आईडी प्रमाण के साथ नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) में जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बूथों का विवरण और बोली की स्थिति किसी भी काम वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) के नोटिस बोर्ड से देखी जा सकती है।

    यदि आवेदन जमा करने या बोली वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो बोली अगले काम वाले दिन आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर, जालंधर बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। बोली से संबंधित कोई कोरीजोडंम/संशोधन दफ्तर की वेबसाइट www.jalandhar.nic.in/नोटिस बोर्ड पर ही अपलोड किया जाएगा तथा इस संबंध में अलग से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

  • Valentine’s Day पर पति-पत्नी को कपल समझकर पीटने पहुंचा ‘बजरंग दल’, देखें वीडियो

    Valentine’s Day पर पति-पत्नी को कपल समझकर पीटने पहुंचा ‘बजरंग दल’, देखें वीडियो

    फरीदाबादः वैलेंटाइन डे का दिन दुनिया के तमाम प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए बेहद खास होता है। भारत में भी काफी लोग इस दिन को अपने तरीके से सेलेब्रेट करते हैं। हालांकि उनके लिए कुछ लोग दिक्कतें भी पैदा कर देते हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक पार्क में पीट दिए गए हैं।

    पार्क में घूमने गए थे पति-पत्नी 

    दरअसल, यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है। जानकारी के मुताबिक, यहां के तीन नंबर इलाके में यह घटना हुई है, जब पति-पत्नी पार्क में घूमने गए थे। यह घटना वैलेंटाइन डे के दिन ही हुई है और पार्क के आसपास बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता घूम रहे थे। उन्होंने पार्क में बैठे पति पत्नी को प्रेमी प्रेमिका समझ लिया। इसके बाद आव देखा ना ताव देखा, दोनों को पीटना शुरू कर दिया।

    लोगों ने बजरंग दल के कार्यकताओं को किया काबू 

    यह सब नजारा वहां मौजूद स्थानीय लोग देख रहे थे। जब उनको सब समझ में आ गया तो उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और उन्हीं के लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पति-पत्नी को पीटा था। उन्होंने समझा कि यह लोग कपल हैं। लेकिन स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू किया तो वे भागने लगे।

    स्थानीय लोगों ने पकड़कर कार्यकताओं को पीटा 

    स्थानीय लोगों ने उनकी पूरी तरह पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह स्थानीय लोगों ने पकड़ पकड़कर उनको पीटा है। फिलहाल इस घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है। चश्मदीदों के आधार पर बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पार्क के पार्क में घूमने गए थे और वहीं यह घटना हुई थी।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी सवा घंटा देरी से पहुंची ऊना 

    वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी सवा घंटा देरी से पहुंची ऊना 

    ऊना/सुशील पंडित : नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को 1 घंटा 11 मिनट की देरी से पहुंची। मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11:45 बजे ऊना स्टेशन पर आई। 2 मिनट के हॉल्ट के बाद अम्ब अंदौरा के लिए रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:34 बजे का है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नंगल-पंजाब मार्ग पर श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते वहां पर ट्रेन करीब आधा घंटा खड़ी रही। जैसे ही तकनीकी खामी को दूर किया। उसके बाद इस ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन के श्री आनंदपुर साहिब ट्रैक पर खड़े होने के कारण वहां से ट्रेन अम्व – अंदौरा के लिए रवाना हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देरी से आने पर यात्रियों के साथ-साथ उनके स्वजनों को स्टेशन पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ा जानकारी देते हुए ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरके जसवाल ने बताया कि वंदे भारत कुछ खराबी के कारण ऊना में देरी से पहुंची है। जबकि अब ऊना से वंदे भारत अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई हैं।

  • सड़क रोक रेहड़ी लगाने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज

    सड़क रोक रेहड़ी लगाने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : मार्ग बाधित कर सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। सोमवार को ऐसे ही चार मामले दर्ज कर सड़कें रोकने वालों को कठोर संदेश दिया है। चार मामलों में दो गगरेट के बड़ोह गांव और दो दौलतपुर चौक के आसपास के इलाकों के हैं। गगरेट पुलिस ने बड़ोह गांव में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से राम किशोर और संभल जिले से देवेंद्र के खिलाफ रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है।

    जबकि पुलिस पोस्ट दौलतपुर के कर्मचारियों ने भद्रकाली पिपलू में राहुल निवासी भदसाली और  मरवाड़ी बाजार में हाजीपुर मुकेरियां, पंजाब निवासी संदीप कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सड़क के बीचो बीच रेहड़ी लगाने से आने जाने वाले लोगों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 

  • शिवरात्रि के उपलक्ष में ऊना में निकली भव्य शोभायात्रा

    शिवरात्रि के उपलक्ष में ऊना में निकली भव्य शोभायात्रा

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में महाशिव शक्ति क्लब के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 22वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा पुल वाला बाजार से आरंभ होकर मेन बाजार, रोटरी चौंक, ऊना बस स्टैड के बाद रौनक लाल सराएं में संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में चार चांद लगाने के लिए मशहूर बैंड पार्टियों ने भी शिव भोले की इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शोभा यात्रा का शुभारंभ महाशिव शक्ति क्लब के चेयरमैन अनिल वशिष्ट व राकेश पुरी ने की।

    शोभायात्रा में पूरा शहर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा की एक झलक पाने के लिए लोगों में भारी उत्साह था। शोभा यात्रा को देखने के लिए कुछ लोग घरों की छतों पर भी चढ़े हुए थे। श्रद्धालु यहां शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियों को प्रणाम करके प्रसाद भी ग्रहण कर रहे थे। शोभायात्रा में प्रदेश व बाहरी राज्यों से मनमोहक झांकियां निकाली गई, जिनमें जयपुर, देहरादुन, रूड़की, जालंधर, मेरठ, दिल्ली व पंजाब से आए कलाकारों ने अपनी झांकियों सहित जोहर दिखाएं।

    झांकियों में मुख्य रूप से भारत जैंटरी बैंड, प्रशाद रेहड़ी, शिवलिंग रेहड़ी, पकंज एंड पूजा राधा कृष्ण, मनोज द्वारा शिव पार्वती, राधा कृष्ण, मोनू जटाधारी महावीर अंबाला, जुगल किशोर मेरठ, कृष्ण सुदामा दिल्ली, शिव बरात व कपिल जालंधर की झांकियां प्रमुख रूप से थी। यह शोभा यात्रा मुख्य बाजारों से गुजरते हुए मुख्य बस अड्डे से होती हुई अंत में रोनक लाल सराएं में संपन्न हुई। महाशिव शक्ति कल्ब के प्रधान पवन जगोता ने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 20 फरवरी को एमसी पार्क पुल वाला बाजार ऊना में दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के संस्थापक जनक राज, उपाध्यक्ष रमेश मेहता, राकेश कपिला, बलविंद्र, राकेश सामा, राम गोपाल, शिव कपिला, कमल ठाकुर, डा. जगदीशवर, लव कौशल, अश्वनी ओहरी व गगन ओहरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाब: 3 दिन से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, ऐसे खुला राज

    पंजाब: 3 दिन से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, ऐसे खुला राज

    मोगाः शहर के पहाड़ा सिंह चौक के पास एक घर में महिला की 3 दिन पुरानी लाश मिली है। तीन दिन से पति शव के साथ रह रहा था। इस बीच किसी ने उसके घर का दरवाजा खुलते नहीं देखा। महिला की सास मायके गई हुई थी। महिला ने आज सुबह बेटे रोहित ने कई बार फोन किया लेकिन इसके बावजूद रोहित ने मां का फोन नहीं उठाया। जिसके बाद मां ने पड़ोस में केमिस्ट की दुकान चलाने वाली सोनी को अपने घर भेजा।

    सोनी उनके घर पर गया तो पहले तो रोहित दरवाजा खोलने के लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन जब पड़ोसी ने जबरदस्ती दरवाजा खोलकर उसकी मां से फोन पर बात करने के लिए मजबूर किया तो वह बाहर निकल आया और अपनी मां को फोन पर यह कहकर फरार हो गया कि उसकी पत्नी मोनिका नाराज होकर साउथ सिटी थाने में उसकी शिकायत करने गई है। वह भी थाने जा रहा हैं। यह कहकर रोहित घर का दरवाजा खोलकर चला गया।

    इस दौरान रोहित ने जैसे ही दरवाजा खोला तो घर के अंदर से दुर्गंध आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद साउथ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर मृत महिला का शव बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। महिला की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की इस बारे में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एसएचओ साउथ सिटी थाना अमनदीप सिंह कंबोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • 12 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू 

    12 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल हरोली पुलिस थाना के अंतर्गत पड़ते गांव पंडोगा में पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत की अगुवाई में गठित टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी चालक से शराब की 12 बोतल बरामद की हैं। आरोपित की पहचान संजीव कुमार( 46) पुत्र निवासी बार्ड नंबर पांच गांव पंजावर तह0 हरोली जिला ऊना के रुप में हुई हैं। यह जानकारी हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यांन ने दी हैं। उन्होंने बताया कि नशा माफिया पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत सिंह की अगुवाई में गांव पंजाबर में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक स्कूटी संख्या (एचपी 80-9826) को चेकिंग के लिए रोका और चालक को दस्तावेज दिखाने के लिए पूछताछ की। लेकिन स्कूटी चालक किसी तरह के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने जांच के दौरान स्कूटी में एक पेटी में रखी 12 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने स्कूटी व शराब को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

    वहीं, हरोली उपमंडल के डीएसपी अनिल पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली पुलिस लगातार हर अवैध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। क्षेत्र के लोगों को चाहिए कि वह नशा माफिया के बारे में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों के नाम व पहचान पूर्ण रुप से गुप्त रखी जाएगी।

  • चिंतपूर्णी में 14 से 16 फरवरी तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही  

    चिंतपूर्णी में 14 से 16 फरवरी तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही  

    ऊना/ सुशील पंडित : चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुराने बस अड्डे से गांव के प्रवेश द्वार की ओर जाने वाला रास्ता 14 फरवरी की मध्य रात्रि से 16 फरवरी की मध्य रात्रि तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि बाजार के दोनों बैरियरों के मध्य का क्षेत्र शामिल है।

  • सड़क हादसे में स्कूटी व बाइक चालक घायल

    सड़क हादसे में स्कूटी व बाइक चालक घायल

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव भैरा में सड़क हादसे में स्कूटी व वाइक चालक घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर अम्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार भैरा निवासी 52 वर्षीय जोगिंदर पाल एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है।

    मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे वह अपनी स्कूटी पर ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह भैरा बाजार पहुंचा तो बाइक चालक अभिषेक कुमार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में जोगिंदर पाल व अभिषेक कुमार दोनों घायल हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने इन दोनों घायलों को उपचार के लिए धुसाड़ा अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने कहा पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इस इलाके में घरों व दुकानों में आई दरारें, लोगों में रोष

    पंजाबः इस इलाके में घरों व दुकानों में आई दरारें, लोगों में रोष

    सुनामः संगरूर जिले में स्थित सुनाम में घरों व दुकानों में दरार आने से लोग खौफजदा है। सुनाम के सर्राफा बाजार में दुकानों में आ रही दरारों से परेशान दुकानदारों ने रोष जताया। दुकानदार शांति वर्मा और जसपाल सिंह ने बताया कि वे मौत के साए में व्यापार करने को विवश हैं। किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। दुकानों में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। उन्हें यहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों में दरारें काफी चौड़ी हो गई हैं और वे टूटने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके में पानी लीकेज की वजह ऐसे हालात बन रहे हैं।

    जसपाल सिंह ने कहा कि उनकी दुकान गिर गई है और उन्होंने कर्ज लेकर दोबारा निर्माण किया है। काउंसिल प्रशासन से बार-बार इसका समाधान करने की गुहार लगाई जा रही है लेकिन यहां कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांग है कि यहां जलापूर्ति के लिए ओपन पाइप बिछाई जाएं। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देने को विवश होंगे।

    मंगलवार को अकाली दल के महासचिव व हलका प्रभारी राजिंदर दीपा ने पीड़ितों के पास पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दुकानदारों से बातचीत की। दीपा ने कहा कि मामले को तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाकर हल करवाया जाएगा। नगर परिषद कार्य साधक अधिकारी अमृतपाल से बात करने के बाद उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच कराएंगे और ओपन पाइप लाइन का प्रस्ताव तैयार करके काम शुरू करवाया जाएगा।