Home Himachal>Una हरोली उपमंडल की 16 पंचायतों के नतीजे

हरोली उपमंडल की 16 पंचायतों के नतीजे

0
हरोली उपमंडल की 16 पंचायतों के नतीजे
ऊना/सुशील पंडित : हरोली उपमंडल की पंचायत लोअर पंजावर में प्रमोद कुमार प्रधान और राहुल कुमार उप प्रधान के लिए निर्वाचित हुए। खड्ड में उर्मिला देवी बने प्रधान। वहीं, अमित कुमार ने जीता उप प्रधानी का चुनाव। ईसुपर टांडा में निर्मला देवी ने जीता प्रधान पद का चुनाव। वहीं, अश्वनी कुमार बने उप प्रधान। भदसाली में प्रधान पद के लिए सुष्मा ने जीता चुनाव। वहीं कर्ण सिंह बने उप प्रधान। भदसाली हार में सुरम सिंह चुने गए प्रधान। वहीं, उप प्रधान के लिए जनक राज निर्वाचित हुए। धर्मपुर में सुभद्रा ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, दीपक कुुमार बने उप प्रधान। बालीवाल में प्रधान पद के लिए विजय कुमार और उप प्रधान पद के लिए दिलवारा सिंह चुने गए। सतीश कुमार प्रधान और सुरिन्द्र कुमार उप प्रधान बने। लोअर ललड़ी में अशोक कुमार ने जीती प्रधानी। वहीं, कुलदीप कुमार बने उप प्रधान। नंगल खुर्द में जसवंत सिंह ने जीती प्रधानी और अश्वनी कुमार बने उप प्रधान। सिंगा में अशोक कुमार प्रधान और तिलक राज ने जीता उप प्रधान का चुनाव। गोंदपुर जयचंद में प्रधान पद के लिए लखवीर सिंह जीते। वहीं, उप प्रधान पद पर प्रवीण चंद्र हुए निर्वाचित। दुलैहड़ में प्रधान का चुनाव मोनू और उप प्रधान का चुनाव महेंद्र सिंह ने जीता। मल्लूवाल में सीमा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं उप प्रधान पद के लिए राम सिंह चुने गए हैं। कुठारबीत में कान्ता देवी ने प्रधानी और रवि कुमार ने उप प्रधानी का चुनाव जीता। हलेड़ा बिलना पंचायत में जतिन्द्र कौर प्रधान और सुरिन्द्र सिंह उप प्रधान पद के लिए चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here