Home Himachal>Una टाहलीवाल में सड़क हादसा, महिला को ज़हर देने का आरोप और अवैध खनन पर कार्रवाई

टाहलीवाल में सड़क हादसा, महिला को ज़हर देने का आरोप और अवैध खनन पर कार्रवाई

0
टाहलीवाल में सड़क हादसा, महिला को ज़हर देने का आरोप और अवैध खनन पर कार्रवाई
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटना, महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने तथा अवैध खनन के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू मोड़ पर एक सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित कुमार निवासी अम्बेहड़ा तहसील बंगाणा जिला ऊना ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए दूसरी दिशा में जाकर संजीव कुमार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में संजीव कुमार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस थाना हरोली के तहत एक महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी मनदीप कौर निवासी गाँव काँटे डाकघर भदौड़ी तहसील हरोली ने आरोप लगाया कि उसकी बहन अमनदीप कौर को उसके पति रणजीत सिंह और सास तरसेम कौर ने जबरदस्ती कनक में डालने वाली दवाई खिला दी। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर को कब्जे में लिया गया है। पुलिस द्वारा वाहन का चालान कर आगामी कार्रवाई के लिए मामला अदालत भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here