Home Himachal>Una Himachal News: बुजुर्गों को मिला वरिष्ठ नागरिक सुविधा एवं संवाद कक्ष

Himachal News: बुजुर्गों को मिला वरिष्ठ नागरिक सुविधा एवं संवाद कक्ष

0
Himachal News: बुजुर्गों को मिला वरिष्ठ नागरिक सुविधा एवं संवाद कक्ष
सुशील पंडित: कल्याण भवन में “वरिष्ठ नागरिक सुविधा एवं संवाद कक्ष” का उद्घाटन सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंटरजेनरेशन बॉन्डिंग (पीढ़ियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना) को बढ़ावा देना है। इस कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें चेस, कैरम बोर्ड जैसी इंडोर गेम के  साथ-साथ पुस्तकें, स्टोरी बुक्स, नॉवेल्स आदि शामिल हैं, ताकि वे अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकें और आपसी संवाद को बढ़ावा मिल सके। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार भी सांझा किए। इस पहल से बुजुर्गों और युवाओं/बच्चों के बीच आपसी समझ और संबंधों को और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी ने भी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने खाली समय में इस कक्ष का उपयोग कर सकते हैं और यहाँ उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए आपसी संवाद व सहभागिता को बढ़ावा दे सकते हैं। कार्यक्रम में 70 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here