Home Himachal>Una सेंसोवाल सभा ने नवाजे मेधावी होनहार

सेंसोवाल सभा ने नवाजे मेधावी होनहार

0
सेंसोवाल सभा ने नवाजे मेधावी  होनहार
ऊना/सुशील पंडित : जिला के हरौली  क्षेत्र  की सेंसोवाल कृषि सहकारी सभा के आम इजलास  में मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर नवाजा गया । सभा की ओर से प्रेरणा , आनंदिता, राधिका गुलेरिया व  राजवीर को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिय प्रति स्टुडेंट्स को 1100 रुपए की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया । आडिट रिपोर्ट  पढ़कर सुनाई गई । सभा गतिविधियों को विस्तार से बताया गया । सभा के चेयरमैन शिव शशि कंवर ने बताया कि  बीते  वर्षों से सभा  अपने ग्राहकों को 15 प्रतिशत लाभांश दे रही है । विकास को ओर अधिक गति देने के लिए सभा में आम इजलास   बुलाया गया है । जिसमें स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए  मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिया   गया है।  उन्होंने कहा कि  इस सभा में गांव सेंसोवाल रोड़ा व  समनाल के लोग सभा में खाते खुलवाने में अधिक दिलचस्पी ले रहे है । सभा में लगातार खाते खुल रहे  हैं । सभा में लिफ्ट लगाई गई है । सभा  कार्य पारदर्शिता के लिए जमा व निकासी राशि की सूचना के लिए ग्राहकों को निशुल्क एस एम एस सुविधा भी दी जा रही है । उचित मूल्य की  दुकान व किसानों के लिए खाद भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सभा भवन  में  स्किल ट्रेड भी चल रहे हैं । केंद्र व प्रदेश की ओर से सहकारी सभाओ से जुड़े लोगों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है  । आम इजलास में कृषि ,बागवानी , इफको , कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विषय बाद विशेषज्ञों की ओर से किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया । कहा कि हर फल ,फसल बारे खेतों में जाकर  किसानों को जानकारी दी जा रही है।  फसल बीमा योजना का लाभ लेने बारे जागरूक किया गया  ।अधिक जानकारी के लिए विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है। सेंसोवाल कृषि सहकारी सभा  क्षेत्र में मॉडल के तौर पर उभरी है। सभा के सभी कार्य  खाताधारक हित  में हैं । सभा को विकसित करने के लिय लगातार प्रयास जारी है      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here