Home Himachal>Una बंगाणा में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान

बंगाणा में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान

0
ऊना/ सुशील पंडित: स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज बंगाणा बाज़ार में उपमंडल दंडाधिकारी, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बंगाणा के आदेश अनुसार हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इस अवसर पर कुटलेढ विधानसभा स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम है। जो देश के नागरिकों, निर्वाचकों और मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करता है।


लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें प्रत्येक चुनाव में मतदान करके एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देना चाहिए। आज मुख्य बंगाणा बाजार व हटली रोड पर लोगों को अपने मत का आगामी होने वाले चुनाव में प्रयोग करने  के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने अपने हस्ताक्षर अभियान में बढ़कर भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस लोकतंत्र के पर्व में अपने मतदान का प्रयोग कर हमारे भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे। इस अवसर पर सीप के सदस्य, एनएसएस वालंटियर पलक मान, मनीष, रोहित, कौशल राणा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here