Home Himachal>Una देवरानी जेठानी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

देवरानी जेठानी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

0
ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव दियाडा में लिंक रोड पर गेहूं काटने जा रही देवरानी जेठानी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस को दी शिकायत में ललिता देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार निवासी गांव दियाड़ा तह. अम्ब ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि बीती रात करीब 8.30 बजे जब यह अपनी देवरानी के साथ गेहूं काटने जा रही तो दियाडा लिंक रोड पर एक मोटरसाइकिल बड़ी तेज रफ़तार से आया व पीछे से इसे को टक्कर मार दी व आगे चल रही इसकी देवरानी को भी टक्कर लगी जिससे यह दोनों सडक पर गिर गई I शिकायत के आधार पर पुलिस ने अश्वनी कुमार निवासी गांव दियाड़ा के विरुद्ध धारा 279,337 भा0द0स0 के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here