Home Himachal>Una पंजावर में 3 लाख से बनेगी भोले शंकर की मूर्ति : रणजीत राणा 

पंजावर में 3 लाख से बनेगी भोले शंकर की मूर्ति : रणजीत राणा 

0
पंजावर में 3 लाख से बनेगी भोले शंकर की मूर्ति : रणजीत राणा 

कहा विकास की गंगा बहाई डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने 

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजावर के स्वर्ग धाम बईया नामक स्थान  में सोमवार को भोले शंकर की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी  गई है।  स्थापना के लिए मंच बनाया जा रहा है। जिसमें कलाकार शिव भोले शंकर की मूर्ति को तैयार करेगा ।  स्थानीय समाजसेवी रणजीत राणा ने कार्य का जायजा लिया ।उन्होंने  बताया कि ग्राम पंचायत पंजावर में सरकार व प्रशासन के सहयोग से स्वर्ग धाम को बनाने के लिए लाखों की राशि खर्च की जा चुकी है ।

एक श्मशान घाट में  भोले शंकर की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है जबकि  दूसरे शामनाघाट स्वर्ग  धाम बईया में मूर्ति स्थापित की जाएगी ।उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों के अमूल्य सहयोग से करीब 3 लाख की लागत ये सारा कार्य मुक्कमल होगा। मूर्ति तैयार होते ही  जल्द ही मूर्ति को विधिबधान से जन समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कुशल नेतृत्व में गांव में सड़क ,शिक्षा ,स्वास्थ्य, सिंचाई एवं पेयजल साधनों को विकसित किया गया है । गांव एक मॉडल के तौर पर बनकर उभरकर प्रदेश में सामने आया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here