Blog

  • बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    700 छात्राओं को प्रशिक्षण में लिया भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: शास्त्रंग इंडियन मार्शल आर्ट की ओर से पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में  छठी से बारहवीं कक्षा तक की 700 लड़कियों को कोच ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के शुभारंभ पर पाठशाला के प्रधानाचार्य  राम लाल  ने पोस्को एक्ट 2012 के अंतर्गत सभी लड़कियों को कैसे अपनी आत्मरक्षा करनी है। उससे अवगत करवाया और सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हिमाचल प्रदेश में शास्त्रंग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट की ओर से निरंतर दी जा रही लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को हम उत्तम मानते है। हम उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते है कि वे ऐसे ही लड़कियों को जीवन में प्रशिक्षित करते रहें। इसमें लगभग पाठशाला के सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।

  • बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    नेहा देवी व गौरव धीमान में बने सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

    बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिवर का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नेहा देवी व गौरव धीमान बेस्ट वेलेंटियर चुने गए।   मुख्य अतिथि के रूप में  बहादुर खान आमंत्रित थे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    मुख्य अतिथि  ने संबोधन भाषण में अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि कहा  विद्यार्थियों में अनुशासन का होना अति आवश्यक है। अनुशासन विद्यार्थी जीवन  का आभूषण है   कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी ने बच्चों को बताया  कि स्वेच्छा से हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर रहे। प्रभारी रंजीत कौर  राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी स्वयंसेवियों नित्य प्रति के कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेते थे।  उन्होंने पूरे शिविर के दौरान अनुशासन का पूरा ध्यान रखा। इस अवसर पर गुरदीप सिंह,मनजीत सिंह, डीपी लज्जा राम,और अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंडीगढ़ में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत 7.19% हिस्सा जारी करने की मांग की

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंडीगढ़ में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत 7.19% हिस्सा जारी करने की मांग की

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ की भूमि और परिसंपत्तियों में हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से के वैध अधिकार की पुरज़ोर वकालत की है। यह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत अनिवार्य है। उन्होंने सर्वाेच्च न्यायालय के 2011 के उस निर्णय का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत जनसंख्या अनुपात हस्तांतरण के आधार पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त पंजाब में 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी का हकदार है और यही बीबीएमबी द्वारा उत्पादित विद्युत में वैध हिस्सेदारी का आधार भी है।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज हरियाणा के फरीदाबाद में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से लंबित बकाया राशि जारी करने और बीबीएमबी में हिमाचल से एक स्थायी सदस्य की नियुक्ति की भी मांग की। उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित जल विद्युत परियोजनाओं में राज्य को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी देने की नीति को लागू करने और उन परियोजनाओं में हिमाचल की मुफ्त रॉयल्टी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का भी आग्रह किया, जिनकी लागत पहले ही वसूल हो चुकी है।

    उन्होंने आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश को उसका वैध हक मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक के एजेंडा में रखा जाए। उन्होंने अनुरोध किया कि हिमाचल प्रदेश में 40 वर्ष पूरे कर चुकी जल विद्युत परियोजनाओं को राज्य को सौंप दिया जाए।

    मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन किशाऊ और रेणुका बांध जलविद्युत परियोजनाओं के विद्युत घटकों के लिए पूर्ण केंद्रीय वित्त पोषण की मांग की और आग्रह किया कि इनका कार्य पूर्ण होने के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को 50-50 प्रतिशत विद्युत प्रदान की जाए। सुक्खू ने केंद्र से पहाड़ी राज्यों की बढ़ती संवेदनशीलता को देखते हुए आपदा राहत नियमों की समीक्षा करने और आपदा पूर्व एवं आपदा पश्चात प्रबंधन मानदंडों में उचित संशोधन करने का आग्रह किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति और हर वर्ष होने वाले व्यापक नुकसान को देखते हुए पूरे उत्तरी क्षेत्र के लिए एक एकीकृत, परस्पर निर्भर और सतत् विकास ढांचे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों की अर्थव्यवस्था के संरक्षण और सामूहिक एवं केंद्रित प्रयासों के माध्यम से मूल्यवान मानवीय क्षति को कम करने के लिए ऐसी समन्वित योजना आवश्यक है।

    राज्य की रणनीतिक स्थिति और पर्यटन क्षमता पर बल देतु हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में हवाई नेटवर्क के विस्तार की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाले कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार पर काम कर रही है। उन्होंने केंद्र से भूमि अधिग्रहण लागत वहन करने, परियोजना के लिए पूर्ण वित्त पोषण प्रदान करने और राज्य में छोटे हवाई अड्डों और हेलीपोर्ट के विकास के लिए एक अलग मास्टर प्लान तैयार करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने स्थानीय बस्तियों को सहायता प्रदान करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक उच्च ऊंचाई अनुसंधान केंद्र, आइस हॉकी स्टेडियम, एक साहसिक खेल केंद्र और अन्य प्रशिक्षण सुविधाओं की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने स्पीति के जनजातीय क्षेत्र में राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान परियोजना शुरू करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा के साथ-साथ शिपकी-ला से सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिपकी-ला से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की राज्य की मांग भी दोहराई।

    नशीले पदार्थों के खिलाफ राज्य की लड़ाई का उल्लेख करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बहुआयामी कार्रवाई कर रहा है। कानून-व्यवस्था के सख्त पालन के साथ-साथ, नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिट्टा जैसे खतरनाक पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन महीने का व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

    उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 के कड़ाई से पालन और ऐसे अपराधों के प्रति राज्य की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित लद्दाख के मध्य सरचू और शिंकुला क्षेत्रों में अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने, शिमला में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप कार्यालय को एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय के रूप में स्तरोन्नत करने और प्रदेश के वन संरक्षण अधिनियम से सम्बद्ध मामलों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

    उन्होंने हिमाचल के आपदा प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के लिए वन भूमि पर आवास निर्माण के लिए एक बीघा तक भूमि देने की अनुमति वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निजी भूमि के अतिरिक्त सारी भूमि तकनीकी रूप से वन भूमि की परिभाषा में आती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल ने कठिन वित्तीय स्थिति के साथ भी अपने स्तर पर आपदा पीड़ितों को विशेष राहत पैकेज देकर उनके ज़ख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास किया है किंतु प्रदेश आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये तथा प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये के पैकेज का इंतजार कर रहा है। उन्होंने समूची धनराशि शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध किया।

    मुख्यमंत्री ने राजस्व घाटा अनुदान में हो रही कमी, जी.एस.टी. मुआवजे के उपरांत भी वर्ष 2023-24 तक राज्य को 9478 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे की भरपाई के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समूचे उत्तर भारत में पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ जल उपलब्धता के लिए हिमाचल और हिमालय विशिष्ट हैं। हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। बैठक में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और केंद्र एवं प्रदेश सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

    युवा मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

    अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रजत राणा ने की

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आज उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत राणा ने की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, युवा जागरूकता अभियान तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    इस अवसर पर प्रो. रामकुमार ने भी विशेष संबोधन दिया। उन्होंने युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता और संगठन को मजबूत बनाने पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका संदेश सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा। जिला अध्यक्ष रजत राणा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ अधिक से अधिक युवाओं को युवा मोर्चा से जोड़ें।

    बैठक में विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं व उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

  • अधर्म का विनाश करने के लिए लेते है भगवान अवतार- आचार्य रोहित

    अधर्म का विनाश करने के लिए लेते है भगवान अवतार- आचार्य रोहित

    शीतलपुर गौशाला में चल रही भागवत कथा 

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के शीतलपुत्र स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य रोहित शर्मा ने भगवान के अवतारों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म बढ़ता है तब तब भगवान  जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा त्रेता में श्री राम के अवतार में ,द्वापर में भगवान कृष्ण के अवतार में उन्होंने आकर असुरों का वध किया। इस श्रिष्टि को अधर्म से मुक्त कराया।

    उन्होंने कहा कि कलयुग में सिर्फ एक घड़ी नाम जपने से ही भगवान की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेने के लिए  कोई भी समय नहीं होता किसी भी समय आप सच्चे मन से भगवान को याद कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने भजनों से सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इस मौके पर दर्शन सिंह सैणी, भाग सिंह, राज कुमार,मान सिंह, अवतार सिंह, अशोक कुमार, राम लाल, हंसराज, राम कुमार, छिंदर पाल व चिंतन कुमार मौजूद रहे।

  • France-Ukraine में हुई बड़ी डील, हस्ताक्षर समझौते पर किए साइन, क्या रुस को मिलेगा जवाब?

    France-Ukraine में हुई बड़ी डील, हस्ताक्षर समझौते पर किए साइन, क्या रुस को मिलेगा जवाब?

    नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अंतर्गत अब यूक्रेन को 100 राफेल लड़ाकू विमान मिलेंगे। रुस के बढ़ते हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच में यह सौदा यूक्रेन की लंबी अवधि की सैन्य क्षमता को मजबूत बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

    राफेल जेट के सामने किए दस्तावेजों पर साइन

    जेलेंस्की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ बात करने के लिए पेरिस में पहुंचे हैं। जहां दोनों नेताओं ने फ्रांस के विलाकुब्ले सैन्य एयरबेस पर इस समझौते को औपचारिक रुप से मंजूरी दी है। जेलेंस्की ने फ्रांस की मीडिया से बातचीत के दौरान खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने 100 राफेल विमान ऑर्डर किए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि ये विमान फ्रांस के मौजूद स्टॉक्स में आएंगे या फिर यूक्रेन के द्वारा नए ऑर्डर के रुप में खरीदे जाएंगे। टीवी फुटेज में दोनों नेताओं को राफेल जेट के सामने दस्तावेजों पर साइन करते हुए दिखाया गया है।

    रुस के हमलों का होगा मुकाबला

    जेलेंस्की ने बीते दिन एक्स पर यह कहा था कि फ्रांस के साथ ऐतिहासिक समझौता तैयार है। यह यूक्रेन की कॉम्बैट एविएशन और एयर डिफेंस क्षमताओं को मजबूत बनाएगा। यह सौदा रुस के आक्रामक हमलों का मुकाबला करने के लिए बेहद जरुरी है। पिछले कुछ हफ्तों से फ्रांस और यूक्रेन के बीच में बाच चल रही थी कि कैसे फ्रांस यूक्रेन की एयर डिफेंस को मजबूत करेगा हालांकि मैक्रो की सरकार आंतरिक राजनीति और बजटीय चुनौतियों से भी जूझ रही है परंतु फिर भी फ्रांस ने यूक्रेन को नई सैन्य सहायता देने का वायदा दिया है। फ्रांस पहले ही मिराज नाम के लड़ाकू विमान और Aster-30 मिसाइलें देने की घोषणा कर चुका है। यह राफेल सौदा एक 10 सा की रणनीतिक एविएशन पार्टनरशिप का हिस्सा माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ विमान फ्रांस के मौजूदा बेड़े से भी दिए जा सकते हैं वहीं बाकी लंबी अवधि में बनाए जाएंगे। यूक्रेन का यह लक्ष्य अपनी कुल वायुसेना को 250 फाइटर जेट्स तक बढ़ाना है। इसमें अमेरिकी F-16 और स्वीडन के ग्रिपेन शामिल हैं।

    इस वजह से रुस ने खरीदे राफेल

    राफेल जैसे एडवांस्ड जेट उड़ाने के लिए लंबे और सख्त ट्रेनिंग प्रोग्राम की जरुरत होगी परंतु यूक्रेन यह मानता है कि ये विमान भविष्य की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाएगा। वहीं जेलेंस्की की इस यात्रा में और भी रक्षा समझौते हो सकते हैं। इसमें SAMP/T एयर डिफेंस सिस्टम, नई पीढ़ी की मिसाइलें और एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है।
  • Punjab News: मूसेवाला के पिता और गायक मनकीरत औलख को लॉरेंस ग्रुप ने दी जान से मारने की धमकी

    Punjab News: मूसेवाला के पिता और गायक मनकीरत औलख को लॉरेंस ग्रुप ने दी जान से मारने की धमकी

    मोहाली: लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मूसेवाला के पिता और गायक मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी दी है। पोस्ट में लिखा है, ‘खींच लो तैयारी करो, अगले जन्म की कर लो तैयारी’, ‘जितना हो सके सुरक्षा बढ़ाओ’। इसके अलावा पोस्ट में यह भी लिखा है, ‘जहां भी भागो, जहां भी छिपो, वहीं छिप जाओ’, ‘बहुत जी लिया अब तुमने, अब गोली करेंगे आर-पार’।

    धमकी भरे संदेश में गुरमीत बबलू और अमन जैतीपुर का भी ज़िक्र है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। लेकिन आए दिन गैंगस्टरों द्वारा लगातार धमकियां देने के मामलों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है।

  • Punjab News: सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आया फैसला

    Punjab News: सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आया फैसला

    मोहालीः पंजाब भर में पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारियों द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया था। लेकिन आज अधिकारियों के साथ नेताओं की मीटिंग को लेकर सुबह से कर्मियों द्वारा इंतजार किया जा रहा था। यूनियन के नेताओं की अधिकारियों के साथ चली साढ़े 4 घंटे की मीटिंग के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

    पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पंजाब के प्रदेश संयुक्त सचिव जोध सिंह ने बताया कि किलोमीटर स्कीम की बसों के टेंडर आगे बढ़ाने और 19 नवंबर 2025 को बैठक का समय मिलने पर यह हड़ताल स्थगित की गई है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 19 की बैठक बेनतीजा रही तो फिर संघर्ष की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बैठक में मांगे विचारने का भरोसा दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 19 की बैठक बेनतीजा रही तो फिर संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

  • Punjab News: बस अड्डे पर I-20 चालक ने स्कॉर्पियों सवार नौजवानों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, SHO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बस अड्डे पर I-20 चालक ने स्कॉर्पियों सवार नौजवानों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, SHO का आया बयान, देखें वीडियो

    नवांशहरः बंगा के बस अड्डे पर I-20 चालक ने स्कॉर्पियों में सवार नौजवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों के अनुसार 5 नौजवानों को गोलियां लगी है। हालांकि बहराम थाने के प्रभारी राकेश कुमार द्वारा किसी के मरने की पुष्टि नहीं की जा रही, लेकिन लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि एक युवक की मौत हो गई है।

    दरअसल, बंगा सिटी थाना से कुछ दूरी पर एक कार स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे दूसरे कार पर सवार नौजवानों ने बंगा बस अड्डे पर पहुंचते ही ताबड़ तोड़ गोली चला दी। जिससे स्कॉर्पियो पर करीब 16 से 17 गोलियां चलाई गई। गाड़ी में 5 नौजवान सवार थे। सभी पांचों नौजवान को गोली लगी सभी जख्मी की पहले गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

    पुलिस इस घटना की जांच में जुटी मौके पर सीआईए स्टाफ भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने में जुट गई है। मौके पर दुकानदारों ने बताया कि ताबड़तोड़ गोली चली है। घटना को अंजाम देने के बाद गोली चलाने वाले आई 20 कार सवार मौके से फरार हो गए। वहीं व्यक्ति ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद था। इस दौरान अचानक बाइक के पटाखे चलने जैसी आवाजे आनी शुरू हो गई। व्यक्ति ने बताया कि घटना के दौरान उसके पास महिलाएं मौजूद थी।

    तभी बस स्टैंड की ओर से आ रही गाड़ियां फंस गई और उसके बाद लगातार गोलियां चलने की आवाज शुरू हो गई। व्यक्ति ने कहा कि लगातार गोलियां चलाने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। इस दौरान लोग डर गए और कोई स्कॉर्पियों में सवार व्यक्तियों को किसी ने पहले बाहर नहीं निकाला। लेकिन बाद में पुलिस कर्मी मौके पर आया और उसने गाड़ी में सवार घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद वह घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले गया। घटना केे बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

  • Jalandhar News: नगर निगम की ये कैसी कार्रवाई, जाते ही फिर सज गया बाजार, देखें Live

    Jalandhar News: नगर निगम की ये कैसी कार्रवाई, जाते ही फिर सज गया बाजार, देखें Live

    जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि चौक के अधीन आते रैणक बाजार में लगातार अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा खाना पूर्ति के लिए कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही नजारा आज फिर से देखने को मिला है। दरअसल, आज थाना 4 की एसएचओ सहित नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और नगर निगम द्वारा वीडियोग्राफी भी की गई थी।

    लेकिन एक बार फिर से नगर निगम और थाना 4 की पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुछ सामान जब्त किया गया। हैरानी की बात यह है कि अभी टीम दफ्तरों में भी नहीं पहुंची है, लेकिन दुकानदारों द्वारा फिर से अवैध कब्जे कर लिए गए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम कार्रवाई करते हुए अभी फूलांवाले चौक तक ही पहुंची है, लेकिन दूसरी ओर रैणक बाजार में फिर से अवैध कब्जे के साथ बाजार सज गया।

    ऐसे में देखना यह है कि क्या नगर निगम और थाना 4 की प्रभारी द्वारा क्या अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या फिर इसी तरह से अवैध कब्जे दुकानदारों द्वारा लगाकर ट्रैफिक की समस्या को बरकरार रखा जाएगा। दरअसल, हर बार नगर निगम की टीम कार्रवाई करने का दावा तो करती है, लेकिन दुकानदार इस कार्रवाई की कोई परवाह नहीं करते। यही कारण हैकि आधे घंटे की कार्रवाई की भी दुकानदारों ने परवाह नहीं की और फिर से अवैध कब्जे कर दुकानें सजा ली।