Blog

  • बड़ी ख़बरः फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, सांस लेने में हो रही दिक्कत

    बड़ी ख़बरः फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, सांस लेने में हो रही दिक्कत

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ बच्चन ने बताया है, ‘हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। उसी दौरान घायल हो गया। पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है। शूट कैंसल कर दी गई है।डॉक्टर से सलाह ले ली गई है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है। वापस घर लौट आया हूं…चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है। चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं। जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है. जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-जुलना नहीं है।’

    ‘प्रोजेक्ट के’ एक एक्शन फिल्म है। इसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी, 2024 है। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है जिसमें हाई लेवल का एक्शन नजर आएगा। इसी तरह के एक्शन सीन को शूट करते हुए ही, अमिताभ बच्चन घायल हुए हैं। 

    अमिताभ बच्चन 80 वर्ष की उम्र में भी बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से हैं। कुछ समय पहले ही उनकरी फिल्म ऊंचाई और ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। इससे पहले वह गुडबाय में भी नजर आए थे। अमिताभ बच्चन गणपथ, घूमर और द उमेश क्रॉनिकल्स में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगे। प्रोजेक्ट के की शूटिंग इन दिनों चल ही रही थी। इसके अलावा बटरफ्लाई और खाकी 2 में भी नजर आएंगे। इस तरह बिग बी के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना होगा।

  • आज का राशिफल, 6 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 6 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके किसी परिजन की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके मित्र कार्यक्षेत्र में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप किसी काम को आसानी से समय रहते पूरा कर पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा फल मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है और संस्कार और परंपराओं को पूरा बल मिलेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से आज्ञा लेकर किसी काम को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर काम करने से बचने के लिए रहेगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आपके कुछ निजी मामलों में यदि समस्या चल रही थी, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें। जल्दबाजी में यदि आपने संतान के करियर को लेकर कोई फैसला लिया, तो इससे समस्या हो सकती है। आपको कुछ वाणिज्यिक विषयों पर भी फोकस बनाएं रखना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और पारिवारिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। वाणी व व्यवहार पर में आप फोकस बनाए रखें। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप उचित अवसर का इंतजार कर सकते हैं, तभी आप उसे फाइनल करेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में आज मजबूती आएगी। आपके कुछ करीबी आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। संतान को यदि आप जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और संतान को आप संस्कारों व परम्पराओं का पाठ अवश्य पढ़ाएं। आपकी कार्यशैली में आज रचनात्मकता बनी रहेगी और किसी नए कार्यों को आज बल मिलेगा। आपका जीवन स्तर भी बढे़गा और आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचने के लिए रहेगा और कला कौशल में को भी बल मिलेगा। कुछ कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। मित्रों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित रहेगा, लेकिन परिवार में चल रहे समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ नए कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और पारिवारिक रिश्तों में आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप किसी बाहरी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा ना करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। कुछ नवीन कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके अंदर बना रहेगा। आपको अत्यधिक लाभ ना मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को आज गति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचे, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी काम के नियमों में आप अनदेखी ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपकी जीवन शैली में भी सुधार आएगा और यदि आपके मित्र आपको किसी की यात्रा पर ले, जाने की बात करें तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको सावधानी बरतनी होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है और कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के किए गए प्रयास सफल रहेंगे और उन्हें किसी आवश्यक कार्य को भी समय रहते करना होगा। व्यवसाय के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कराने की सोच सकते हैं और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में लोगों व अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है और किसी सरकारी काम में आप बहुत ही सावधानी बरतें। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिलने से  उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनमें आपको सावधानी बरतनी होगी और लेनदेन में आपको कोई समस्या हो सकती है।

  • जालंधर : अकाली दल को बड़ा झटका, सीनियर लीडर बिट्टू सहित कई नेता आप में शामिल

    जालंधर/वरुण : चुनावों से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। जहां बीजेपी विपक्ष दल को झटका देते हुए कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रही हैं, वहीं आप पार्टी चुनाव से पहले विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है। इसी के सिलसिले में आज रामा मंडी से अकाली दल के सीनियर लीडर बलबीर बिट्टू ने आप पार्टी जॉइन कर ली है। इस मौके पर बलवीर बिट्टू के साथ कई कार्यकर्ता आप पार्टी में शामिल हुए हैं। जिन्हें सेंट्रल हलके से विधायक रमण अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया है।

  • पंजाब : लोक संपर्क मंत्री ने फाजिल्का में किया श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन, देखें वीडियो

    पंजाब : लोक संपर्क मंत्री ने फाजिल्का में किया श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन, देखें वीडियो

    फाजिल्का : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क और आवास निर्माण और शहरी विकास विभागों के मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने रविवार को फाजिल्का में श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन किया। यह मूर्ति एमसी कालोनी के अरोड़वंश पार्क में स्वः श्रीमती जयदेवी और स्वः श्री गोकल चंद वधवा और स्वः श्री अश्वनी वधवा की याद में श्री अरोड़वंश वैलफेयर सोसायटी की तरफ से स्थापित की गई है।

    इस मौके पर बोलते हुये कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हमारी अमीर विरासत है और अरोड़वंशियों ने अपनी काबलीयत के साथ समाज में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली है और नयी पीढ़ी को इतिहास से अवगत होना चाहिए। उन्होंने अरोड़वंश भाईचारे की तरफ से टैक्स के रूप में सरकारी खजाने में डाले योगदान के लिए भी भाईचारे की सराहना की। उन्होंने फाजिल्का के विकास के लिए पंजाब सरकार की तरफ से हर सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

  • श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता है सब कष्टों से छुटकारा : आचार्य संजय 

    श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलता है सब कष्टों से छुटकारा : आचार्य संजय 

    शिव मंदिर लंडेवाल में श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन 

    बददी/सचिन बैंसल : प्राचीन शिव मंदिर लंडेवाल में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का रसपान किया। कथावाचक आचार्य संजय महाराज ने गुणगान करते हुए कहा के कलयुग में श्रीमद भागवत कथा के रसपान से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। जहां भी कथा का आयोजन किया जाता है वहां के सब मनुष्यों, पेड़ पौधों, पशु पक्षियों सबका उद्धार हो जाता है।

    उन्होंने श्रद्धालुओं को सदमार्ग पर चलने का आहवान करते हुए कहा के हमें अपने धर्म से कभी विमुख नहीं होना चाहिए। धर्म का मार्ग ही हमें जन्म मरण के चक्र से छुटकारा दिलाकर उस परम शक्ति के चरणों में ले जाता है। धीमान परिवार व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस ज्ञान महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण क़िया। इस मौके पर आचार्य संजय के साथ दया राम धीमान, बंत राम धीमान, डॉक्टर धर्मपाल धीमान, राकेश धीमान, सोमनाथ धीमान, भंगीराम धीमान, हैरी धीमान, बिल्ला धीमान, विक्की धीमान, जितेंद्र धीमान, हिमांशु धीमान समेत भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੋਇਲ ਫੀਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਕਿਓਰਟੀ ਗਾਰਡ ਤੋਂ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਤਿੰਨ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੋਇਲ ਫੀਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਸਕਿਓਰਟੀ ਗਾਰਡ ਤੋਂ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਤਿੰਨ ਲੁਟੇਰੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਵਿਚ ਆਏ ਦਿਨ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਦਿਨ-ਬ-ਦਿਨ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਬੇਖੌਫ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਵਿਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਗੁੱਦੜ ਢੰਡੀ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਗੋਇਲ ਫਿਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਸਕਿਉਰਟੀ ਗਾਰਡ ਦੀ 12 ਬੋਰ ਲਾਇਸੈਂਸੀ ਰਾਈਫਲ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਜਾਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਗਾਰਡ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੋਹਣ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਤ ਕਰੀਬ ਸਵਾ 9 ਵਜੇ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੂੰਹ ਕੱਪੜਿਆਂ ਨਾਲ ਢਕੇ ਹੋਏ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੋਂ ਤੇਲ ਪਵਾਉਣ ਦੇ ਬਹਾਨੇ ਨਾਲ ਮੇਰੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚੋਂ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਸੇਲਜਮੈਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮੂੰਹ ਕੱਪੜੇ ਨਾਲ ਢਕਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਉਹ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਵਿਚ 200 ਦਾ ਪਟਰੋਲ ਪਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ ਇੰਨੀ ਦੇਰ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਕਿਉਰਟੀ ਗਾਰਡ ਦੇ ਗਲ ਪੈ ਕੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ । ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਮਾਲਿਕ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਮਾਲਕ ਨੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਅਤੇ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀਐਸਪੀ ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁੱਦੜ ਢੰਡੀ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਗੋਇਲ ਫੀਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਗਾਰਡ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਕਰ ਰਹੇ ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ ਦੀ 12 ਬੋਰ ਬੰਦੂਕ 3 ਅਣਪਛਾਤੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੇ ਮੂੰਹ ਤੇ ਕੱਪੜਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਉਹ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਹ ਸਾਰੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • भुक्की मामले में पुलिस को 3 वर्ष से वांछित अपराधी अनंतनाग से गिरफ्तार

    भुक्की मामले में पुलिस को 3 वर्ष से वांछित अपराधी अनंतनाग से गिरफ्तार

    माननीय अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला

    ऊना/सुशील पंडित:  ज़िला ऊना के थाना हरोली में पुलिस द्वारा 18 क्विंटल भुक्की पकड़ी गई थी। ज्ञात रहे कि दिनांक 30 मई 2020 को थाना हरोली व पुलिस चौकी टाहलीवाल की संयुक्त टीम ने गाँव अमराली मे सड़क पर एक खड़े ट्रक से भुक्की की 60 बोरियों में 1733 किलो 500 ग्राम भुक्की बरामद की थी जोकि यह बरामद भुक्की हिमाचल पुलिस के इतिहास में एक रिकॉर्ड है |

    इस मामले में हिमाचल पुलिस ने लगातार गिरफ्तारियां कीं। इस मामले में 6 आरोपियों को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया था। जो कि इस समय जेल में बंद है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों की निशानदेही पर एक मुख्य आरोपित , जो प्रतिबंधित सामग्री का मुख्य आपूर्तिकर्ता और निर्माता था, जिसका नाम जिला अनंतनाग (जे.के.) का मंजूर अहमद गन्नी था, जोकि फरार था और 3 साल में पुलिस के प्रयासों के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। 

    डीएसपी हरोली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो बार अनंतनाग में दबिश दी , लेकिन उसके स्थानीय संबंधों के कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जिसे बाद में अदालत ने उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था। ऊना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से अनंतनाग पुलिस के संपर्क में थे और इस आरोपी के बारे में स्थानीय जानकारी जुटा रहे थे। 

    इस बार पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के मार्गदर्शन व उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली अनिल पटियाल और प्रभारी थाना हरोली सुनील संख्यान के नेतृत्व मे कार्य करते हुए पुलिस थाना हरोली के हाथ बड़ी सफलता लगी है | पुलिस ने इंटेलिजेंस इक्कठी की व अदालत से वारंट हासिल करके हरोली पुलिस की एक टीम अनंतनाग भेजी | इस पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक गुरध्यान शर्मा, मुख्य आरक्षी नरिंदर कुमार, आरक्षी नीरज कुमार व आरक्षी बलजीत सिंह मौजूद थे | 

    अनंतनाग पुलिस और थाना हरोली की पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के बाद मंजूर अहमद गनी (51 बर्ष) पुत्र गुलाम नवी गनी, डाकघर कंवानाल, जिला. अनंतनाग (जम्मू कश्मीर)को गिरफ्तार किया गया और रविवार सुबह उसे थाना हरोली लाया गया है। वहीं आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

    अनंतनाग पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और अन्य आसपास के राज्यों में मादक पदार्थ का मुख्य उत्पादक है। उसने कश्मीर में ड्रग मनी से बड़ी संपत्ति भी बनाई है। नशे के खिलाफ लड़ाई में यह एक बड़ी उपलब्धि है और मामले की प्राथमिकी में विस्तृत वित्तीय जांच भी की जा रही है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  आरोपित से पूछताछ में अवैध कारोबार को भी खंगाला जा रहा है ।

  • प्रेस क्लब बददी व एनयूजे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं की सम्मानित

    प्रेस क्लब बददी व एनयूजे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं की सम्मानित

    आज की महिला किसी से कम नही : अर्चना त्यागी

    अर्जुन अवॉर्डी एथलीट सुमन रावत ने की मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत

    बददी/सचिन बैंसल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बददी में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) व प्रेस क्लब बददी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इनको हिम गौरव सरोकार प्रांतीय अवार्ड से अर्जुन अवार्डी सुमन रावत व नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने बददी के एम.जी रीजेंसी  होटल परिसर में सम्मानित किया। मुख्य वक्ता अर्जुन अवार्डी सुमन रावत ने कहा कि महिला न तो किसी दया की पात्र है और न ही किसी पर आश्रित है।

    उन्होने कहा कि महिला जिससे ही आगे सृष्टि चलती है वो कुछ भी कर सकती है और किसी भी दिशा को बदल सकती है। उन्होने कहा कि बेटियों को बोझ न समझा जाए क्योंकि हम पांच बहनें थी और पांचो नेशनल लेवल की खिलाडी बनी और सभी बहनें गजटेड आफिसर बनी। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना त्यागी ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में नए मुकाम छुए हैं और जो यह कहता है कि महिला कमजोर है वो गलत है क्योंकि वो तो परिवार की धुरी है। आज महिलाएं व्यापार के साथ साथ रोजगार व उद्योग जगत में अग्रणी है। रोटरी क्लब की अध्यक्ष कामिनी शर्मा ने कहा कि मां ही हमारी पहली गुरु होती है और उसी से पूरी घर व समाज चलता है।

    सामाजिक कार्यकर्ता इंदू ठाकुर ने कहा कि दुनिया की बातों की परवाह न करके हमें आगे बढऩा है और कोई भी मंजिल दूर नहीं है। एमएसएमई एनजीओ की निदेशक रेखा बंसल ने कहा कि यह समारोह पूरे हिमाचल के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। एन.आई.ए की सीएसआर कमेटी की अध्यक्ष आशिमा जैन कहा कि पूरा हिमाचल एक ही छत के नीचे आना बहुत बडी बात है और बददी वासियों के लिए यह गर्व की बात है। इससे पहले एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, महासचिव किशोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हमने एक माह पहले अवार्ड के लिए नोमिनेशन मंागे थे जिसमें से 100 से ज्यादा अवार्ड आए थे जिसमें तीन दर्जन नाम अलग अलग श्रेणी में चयनित हुए थे। मंच संचालन युवा कार्यकर्ता सचिन बैंसल ने किया वहीं धन्यवाद प्रस्ताव ज्योति गिरी ने रखा।

    यह हस्तियां हुई सम्मानित

    कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आए उद्योग जगत के क्षेत्र में नालागढ़ की पूनम चंदेल व बददी की रजनी अग्रवाल, प्रवासी बच्चों की शिक्षा में बरोटीवाला की शीतल मलिक, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में कुल्लू की रजनी ठुकराल, आत्म रक्षा के क्षेत्र में अमरावती की ममता कुंवर, हिमाचल प्रदेश की कला संस्कृति को उजागर करने में विशेष योगदान देने वाली सरकाघाट जिला मंडी की अनु ठाकुर, युवा व्यवसायी व स्वरोजगार के क्षेत्र में बददी की सोनम शर्मा, बेजुबान पशु पक्षियों की निस्वार्थ सेवा करने में बरोटीवाला की आरती धीमान, शास्त्रीय संगीत में नई ऊंचाईयां छुने वाली संगीत की मलिका शिलाई (सिरमौर) की मोनिका शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में शिमला की दीपीका शर्मा, धर्मपुर (मंडी) की भावना शर्मा को प्रवासी बच्चों को शिक्षित करने बारे, रोगी कल्याण समिति नालागढ में कार्यरत मनीषा गुप्ता को एक समर्पित कार्यकर्ता के रुप में, पच्छाद (जिला सिरमौर) की सरोज शर्मा को महिला सशक्तिकरण व आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में, संतोष कपूर नाहन तहसील सिरमौर को समाज सेवा व महिला उत्थान के क्षेत्र में, एवरेस्ट फतह करने वाली कंडाघाट सोलन की बलजीत कौर को साहसिक महिला के क्षेत्र में, बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने वाली आकांक्षा ट्रस्ट कुनिहार की संचालक प्रेरणा शर्मा को करुण एवं दया मानवता के क्षेत्र में, शिलाई (सिरमौर) की साक्षी शर्मा को कबडडी में गोल्ड मैडल जीतने पर खेल के क्षेत्र में,मितियां नालागढ़ की गुलाबी देवी को आपातकाल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव करवाने के क्षेत्र में, सांगला (किन्नौर) की मीनाक्षी नेगी जो कि प्रथम महिला टैक्सी चालक है को स्वरोजगार के क्षेत्र में , हमीरपुर की वंशिका जो के साई स्कूल में जमा दो में पढ़ती थी।

    पूरे प्रदेश मेें दूसरे स्थान पर रही थी को शिक्षा के क्षेत्र में, राजपुरा नालागढ की अर्चना कुमारी जो कि बददी पुलिस में कार्यरत है ने जागृति अभियान के तहत हजारों महिलाओं व बालिकों को जागृत किया जिनको महिला व बालिका जागरुकता के क्षेत्र में हिम गौरव सरोकार अवार्ड, बिलासपुर की कमलेश कुमारी व देवठी जिला सोलन की आरती शर्मा को योगा के क्षेत्र में, पंचायत राज राजनीति के क्षेत्र में कसौली की भावगुडी की पंचायत प्रधान दुर्गावती शर्मा, आपातकाल में सकुशल प्रसव करवाने में अहम भूमिका निभाने वाली सरस्वती देवी गांव चंडी, निर्मला देवी दून विस को मानवता सेवा, शिमला की एंकर आरती शर्मा,  भरमौर जिला चंबा की मनोरमा देवी को स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण व स्वाबलंबन, परवाणु की कांता कपूर को महिला सशक्तिकरण्, बददी की 10 साल की कृतिका झा को नृत्य के क्षेत्र में, गिरिपार जिला सिरमौर की आशा तोमर को पिछडे क्षेत्र महिला को हक दिलाने व जागरुक करने पर, अनुराधा शर्मा आंगनवाडी कार्यकर्ता सराहां जिला सिरमौर को महिला उत्थान के क्षेत्र में, शिलाई जिला सिरमौर की आशा नेगी को समाज सेवा एवं साक्षरता के क्षेत्र में, नीलीमा शर्मा सोलन को स्वरोजगार के क्षेत्र में मंडी की शामिली वर्मा, नीलम शर्मा सोलन को स्वाबलंबन के क्षेत्र में व निशा शर्मा सिरमौर को महिला मंडल के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के क्षेत्र में हिम गौरव सरोकार अवार्ड से विभूषित गया है।

    यह रहे उपस्थित : कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष अनिल मलिक, हरियाणा गौरव अवार्ड से विभूषित विनीत गुप्ता, डा श्रीकांत शर्मा, सलीम कुरैशी, एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय सदस्य सुमित शर्मा, रोटरी कलब ब्लड समिति के चेयरमैन कर्ण शर्मा, अमित ठाकुर, विकास शर्मा, राजेंद्र चौधरी, पवन कुमार, ओमपाल, सचिन बैंसल, रोड सेफटी प्रधान सुरेंद्र शर्मा,श्रेया त्यागी, महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी, अमृत गौतम, कमलेश धीमान, कपिल शर्मा, सुरेंद्र वर्मा चंडीगढ, मैडम पंकज, शांति गौतम, राजेंद्र चौधरी, ऋषि ठाकुर, डा संदीप सचदेवा, ज्योति गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • होली मनाने के लिए बददी से अपने अपने घर गए हज़ारो मजदूर

    होली मनाने के लिए बददी से अपने अपने घर गए हज़ारो मजदूर

    मजदूरों की ज्यादा संख्या को देख विभाग ने चलाई ज्यादा बसे

    बददी/सचिन बैंसल :  होली पर्व के लिए औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से कामगारों को अपने घरों की ओर रवानगी शुरू हो गई है। कामगारों की संख्या को  देखते हुए परिवहन विभाग के नालागढ़ डिपू ने अंबाला तक अतिर्क्ति बसें चालू की है। वहीं पंजाब के आनंदपुर साहिब में शुरू होने वाले होला मोहल्ला के लिए भी निगम ने अतिरिक्त बसे चला दी है।

    बीबीएन में देश के हर कौने से कामगार यहां पर नौकरी करने आए हुए है। साल भर में आने वाले होली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दो साल कोरोना के बाद इस वर्ष होली पर्व ठीक जाने से लोगों अपने अपने घरो में इस पवित्र पर्व को मनाना चाहते है। इसके लिए बद्दी से कामगारों को अपने राज्यों की ओर जाने का शनिवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को बद्दी बस अड्डे पर कामगारों की सुबह से भीड़ जमा हो गई थी। चलते निगम को अतिरिक्त बसें  चलाई पड़ी। बद्दी से अंबाला के लिए रविवार को पांच अतिरिक्त बसें चलाई गई। बद्दी से अंबाला के लिए पहले ही 17 रूट है लेकिन भीड़ को  देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।

    वहीं पंजाब के आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए नालागढ़ डिपू ने आनंदपुर साहिब से नेहरिया के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई है। यहां पर पांच बसें ऊना डिपू की लगी हुई है। जैसे ही बस भरती है वहीं से रवाना हो जाती है। यही नहीं नेहरिया से जैसे ही बस आनंदपुर साहिब के लिए भरती है तो वहां पर भी बसें को श्रृद्धालुओं को लेकर रवाना कर दिया जाता है। नालागढ़ डिपू के आरएम हरपाल सिंह ने बताया कि कामगारों की संख्या क ो देखते हुए रविवार को पांच अतिरिक्त बसें चलाई गई है। यह बसें 8 मार्च तक चालू रहेंगी। उसके बाद कामगारों को वापसी होने पर अंबाला से भी अतिर्कित बसें लगाई जाएगी।

  • पंजाब: G-20 सम्मेलन नहीं हुआ रद्द, देखें वीडियो 

    पंजाब: G-20 सम्मेलन नहीं हुआ रद्द, देखें वीडियो 

    अमृतसर: जी-20 सम्मेलन को लेकर फिर से अहम खबर सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि जी-20 सम्मेलन अपने तय समय पर अमृतसर में ही होगा। अमृतसर में जी-20 सम्मेलन के कार्य सत्र को रद्द करने की खबरें निराधार और तर्कहीन हैं। शिखर सम्मेलन 15-20 मार्च को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पवित्र शहर अमृतसर में आयोजित किया जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले खबर सामने आई थी कि अमृतसर में होने वाले जी-20 सम्मेलन के रद्द होने की आशंका जताई गई है। सूत्रों से जानकारी मिली थी कि केंद्र सरकार द्वारा  15 से 17 मार्च और 19-20 मार्च को होने वाले जी-20 सम्मेलन रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।  इसे लेकर कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा और सांसद गुरजीत सिंह औजला ने ट्वीट भी किया था।