Blog

  • Jalandhar-Ludhiana बस स्टैंड पर कर्मियों का चक्का जाम, यात्री हुए परेशान  देखें Live

    Jalandhar-Ludhiana बस स्टैंड पर कर्मियों का चक्का जाम, यात्री हुए परेशान देखें Live

    जालंधर/लुधियाना: पंजाब में किलोमीटर स्कीम को लेकर एक बार फिर से बस कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में आज फिर से बस कर्मी चक्का जाम कर दिया है। हालांकि कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल में कुछ ढील दी गई है। कर्मी का कहना हैकि डिप्पों में जो बसें खड़ी हैं अभी उन्हें बाहर नहीं निकाला गया गया है, जबकि जो बसे सड़कों पर पहले से उतर चुकी है, वहीं बसे चल रही है। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कर्मियों की अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है। जालंधर में पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने 15 मिनट का प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।

    जालंधर के कर्मचारी बोले कि 15 मिनट तक सरकार ने पीआरटीसी बसों का टेंडर रद्द नहीं किया तो कर्मियों द्वारा हड़ताल करके बसों का चक्का जाम किया जाएगा। ऐसे में मीटिंग खत्म होने के बाद अगले फैसले का कर्मी इंतजार कर रहे है। जबकि लुधियाना बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लुधियाना बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चल रही है। ऐसे में सरकारी बसों को दोपहर 12 बजे रोक दी गई है। ऐसे में बस स्टैंड पर बसें कर्मियों द्वारा खड़ी कर दी गई है। लुधियाना में बस कर्मियों का भी यही कहना है कि उनके सीनियर की अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रही है। ऐसे में मीटिंग के बाद सीनियर अधिकारियों के आदेशों के बाद ही चक्का जाम करने को लेकर फैसला किया जाएगा। कर्मियों का कहना है कि अगर आज मीटिंग में कोई फैसला नहीं निकलता तो अनिश्चित काल के लिए चक्का जाम किया जा सकता है।

    दरअसल, बसें लगाने के किलोमीटर स्कीम योजना के लिए टेंडर खोलने के विरोध में पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के कर्मियों ने आज दोपहर 12 बजे से सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया था। यूनियन नेताओं के अनुसार प्रबंधन 17 नवंबर को प्राइवेट बसें अर्थात किलोमीटर स्कीम की बसें लगाने के लिए टेंडर खोलने का प्रयास करेंगे, जिसका संगठन द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा और धरने-प्रदर्शन किये जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि इस बार की कार्रवाई आर-पार वाली होगी और मांगें ना माने जाने पर सख्त मोर्चा खोला जाएगा। संगठन के अनुसार 7 हजार से अधिक कर्मचारी रोष प्रदर्शन करेंगे और अगर टेंडर खोले गए तो जगह-जगह धरने व प्रदर्शन किये जाएंगे। यदि इन कर्मचारियों की हड़ताल होती है तो इस दौरान आम लोगों को फिर से भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा और पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी संस्थाओं को आर्थिक घाटे का भी सामना करना पड़ेगा।

  • सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद पर दिया बड़ा बयान, बोले – ‘हम जवाब देंगे’

    सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद पर दिया बड़ा बयान, बोले – ‘हम जवाब देंगे’

    नई दिल्ली: देश के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। यह बयान उन्होंने दिल्ली में आयोजित चाणक्य डायलॉग को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि – ‘हमारे लिए आतंकवादी और आतंकवाद के आका एक बराबर हैं जो भी आतंकवाद को बढ़ावा देगा हम उसको जवाब देंगे’। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि – ‘सिंदूर 2 नई चेतवानी है। पानी और खून एक साथ नहीं चल सकता। यदि आप हमें ब्लैकमेल करेंगे तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे। अभी फिल्म शुरु हुई नहीं थी 88 घंटों में समझा दिया गया’।

    पाकिस्तान के लिए बड़ा चैलेंज

    आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए एक बड़ा चैलेंज बन कर रहेगा। यदि हम कह रहे हैं कि आप शांति की प्रक्रिया अपनाए। आप हमें अगर ब्लैकमेल करना चाहते हैं तो भारत किसी के ब्लैकमेल से नहीं डरेगा। यह ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर ही था जो सिर्फ 88 घंटे में खत्म हो गया। हर लेवल पर समय के हिसाब से एक्शन लेना पड़ेगा। इंटीग्रेशन जितना जल्दी होगा उतना ही जल्दी हम जवाब दे पाएंगे। सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले साल में कई बादलाव हुए हैं और सुधार भी आया है। दोनों देशों के नेताओं में बात हुई है। पिछले 1 अक्टूबर से लेकर अब तक कई सुधार भी आए हैं। युद्ध का वियोजन हमें ढूंढना है। जब रक्षा मंत्री वहां पर गए तो उन्होंने कहा कि फैसला लेना चाहिए। दोनों ने यह माना है कि बॉर्डर पर यदि ज्यादा डायलॉग हुए तो मुनाफा होगा।

    जम्मू-कश्मीर पर भी बोले सेना के प्रमुख

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का आदमी भारत के कोने-कोने में जाना चाहता है। वहां पर काम करना चाहता है। देश के लोग जम्मू-कश्मीर से जुड़ना चाहते हैं जो लोग वहां के हालात देखकर बाहर आए वो भी वापिस जाना चाहते हैं और अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।  
  • मशहूर YouTuber Armaan Malik को विदेशी नंबर से मिली धमकी, देखें वीडियो

    मशहूर YouTuber Armaan Malik को विदेशी नंबर से मिली धमकी, देखें वीडियो

    जीरकपुरः मशहूर यू-ट्यूबर एनफ्लुएंसर अरमान मलिक को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। यही नहीं उनसे 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। हालांकि अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं और बकायदा जीरकपुर पुलिस को इसकी शिकायत दी हुई है। अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें विदेशी नंबरों से लगातार एक महीने से धमकियां मिलती आ रही हैं, हालांकि रंगदारी मांगने वालों ने किसी भी गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन अरमान मलिक को उनके बच्चों को मारने की धमकी भी मिल रही है।

    अरमान का कहना है कि वह दुबई में अपनी पत्नी कर्तिका व बच्चों के साथ गए हुए थे। उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल आए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाए। अरमान ने कहा कि रंगदारी मांगने वालों के पास उनकी पत्नी व दोस्तों तक के नंबर हैं। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उनकी पत्नी कर्तिका को फोन कर रंगदारी मांगी गई।

    उन्हें कहा गया कि अरमान से उनकी बात करवाई जाए। जब उन्होंने इसे भी नजर अंदाज किया तो उन्होंने उसकी पत्नी पायल को फोन कर रंगदारी मांगी जब वह उनकी बात नहीं माने तो उन्होंने उसके दोस्त सूरज भाटिया के नंबर पर कॉल कर रंगदारी मांगी। अरमान मलिक का कहना है कि उन्हें वॉयस नोट भेजे गए है। उनसे 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई और कहा गया कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई तो वह उसे चमत्कार कार दिखा देंगे। उन्हें एक्शन दिखाने की बात भी कही गई। यहां तक की उनके बच्चों को मारने की धमकी तक दी जा रही है।

    उन्होंने सबूतों के साथ जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। अरमान मलिक का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन उन्हें बार-बार फोन कर रंगदारी मांगकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें 30 लाख और 5 लाख रुपए रंगदारी देने की धमकियां मिल चुकी हैं।

  • Punjab News: रजाई के जरिए विदेश में नशे की तस्करी, पार्सल से भारी मात्रा में अफीम बरामद

    Punjab News: रजाई के जरिए विदेश में नशे की तस्करी, पार्सल से भारी मात्रा में अफीम बरामद

    लुधियानाः जिले में तस्करों द्वारा नशे की सप्लाई को लेकर अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे है। वहीं रजाई में छिपाकर विदेश में नशे की तस्करी भेजने का मामला सामने आया है। हालांकि इस नशे की सप्लाई को नाकाम कर दिया गया है। दरअसल, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) जोनल यूनिट ने कार्रवाई करते हुए 735 ग्राम अफीम जब्त की है। इसकी बाजार में कीमत 10.3 लाख रुपए आंकी जा रही है।

    डीआरआई अधिकारी ने बताया कि यह अफीम फिरोजपुर से कैलिफोर्निया (अमेरिका) भेजे जा रहे एक रजाई के पार्सल से बरामद हुई है। जहां पार्सल के जरिए यह अफीम छिपाकर भेजी जा रही थी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि एक पार्सल में एनडीपीएस अधिनियम 1985 का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित सामग्री छिपाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने डीएचएल एक्सप्रेस ढंडारी कलां में एक पार्सल को रोका।

    पार्सल की गहन जांच करने पर अधिकारियों को 4 पैकेट मिले जिनमें अफीम थी। प्रत्येक पैकेट को कार्बन पेपर से लपेटा गया था और पारदर्शी टेप से पैक किया गया था। ये पैकेट एक रजाई में छिपाए हुए थे। जिसमें पैकेटों को छिपाने के लिए एक छोटा-सा छेद बनाया गया था। तस्कर घरेलू और खाद्य वस्तुओं की आड़ में प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। डीआरआई ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत अफीम को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य घायल, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस की जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल आरोपी की पहचान मानिक निवासी छेहरटा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज के अधिकारी ने बताया कि मानिक के साथ बटाला पुलिस की गांव कुड़ियालां बटाला के पास हुई। आमने-सामने हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के कारण गैंगस्टर मानिक घायल हो गया।

    पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 नवंबर को बटाला के डेरे रोड पर जसजीत उर्फ दीपां को खोकहर पैलेस के सामने 5 अनजान व्यक्तियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले की जांच करते हुए पहले ही 2 गैंगस्टर को पुलिस ने काबू कर लिया था। वहीं इस मामले की कार्रवाई करते हुए एसएसपी बटाला, एसपीडी और डीएसपी ने टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

    इस दौरान पुलिस को गैंगस्टर मानिक को लेकर गुप्त सूचना मिली थी कि वह गांव कुड़ियालां के पास है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और मानिक को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से मानिक घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है। वहीं, इस मामले को लेकर डीआईजी बॉर्डर रेंज ने बताया कि जसजीत उर्फ दीपां की हत्या भी जग्गू भगवानपुरिया गैंग और डोनी बल गैंग की आपसी गैंगवार का ही नतीजा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मानिक के खिलाफ 307 के पहले ही 2 मामले दर्ज है। आरोपी को जग्गू के विदेश में बैठे गुर्गे अमृत दालम और केशव आदेश जारी कर रहे थे।

  • Punjab News: दिनदहाड़े बाइक सवार 2 युवक आटे की तीन थैलियां लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदहाड़े बाइक सवार 2 युवक आटे की तीन थैलियां लेकर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः दिनदहाड़े बाइक सवार 2 युवक एक करियाना स्टोर से आटे की थैलियां चोरी करके फरार हो गए। यह घटना शहर के व्यस्त दुगरी रोड जवदी इलाके की है। जहां दो बाइक सवार युवक एक किरयाना स्टोर पर सामान लेने के बहाने आए और आटे की तीन थैलियां चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना जवदी इलाके में स्थित गुरु किरपा जनरल स्टोर की है।

    दुकान मालिक कुनाल बग्गा ने बताया कि वारदात दो दिन पहले शाम करीब 6:30 बजे हुई। शाम के समय दो नौजवान युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर आए। उनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और कुछ सामान देखने लगा। उसने मुझसे कुछ चीज देने के लिए कहा। जैसे ही मैं काउंटर के दूसरी तरफ ग्राहक के लिए सामान निकालने में व्यस्त हुआ, तभी चोर ने मौका देखकर बड़ी फुर्ती से दुकान में रखे आशीर्वाद ब्रांड के आटे की 3 थैलियां उठाईं और भागकर बाहर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर रफू-चक्कर हो गया।

    सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक दुकान के अंदर दाखिल होता है। जब दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर जाता है तो वह चतुराई से आटे के कट्टों को उठाता है और सेकंडों में दुकान से बाहर निकल जाता है। बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी पहले से ही तैयार खड़ा था जिसके साथ वह तुरंत मौके से फरार हो गया। दुकान मालिक कुनाल बग्गा ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Jalandhar News: विवादों में आया Patel Hospital, 7.50 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश जारी

    Jalandhar News: विवादों में आया Patel Hospital, 7.50 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश जारी

    जालंधर, ENS: पटेल अस्पताल  ईलाज में कोताही के मामले में एक बार चर्चा में आ गया है । पीड़ित परिवार ने उपभोक्ता फोरम में अस्पताल के खिलाफ याचिका लगाई थी। जिसकी जांच के बाद  पटेल अस्पताल को शिकायतकर्ता को 7,50,000 रुपये का मुआवजा देने के आदेश जारी हुए है। यह फैसला जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा व सदस्य आरती सूद की खंडपीठ ने सुनाया है।

    शिकायतकर्ता के अधिवक्ता विनय सोनी ने बताया कि नितिका कौशल को जुलाई 2022 में पेट में दर्द शुरू हुआ तो उसने निजी अस्पताल (पटेल अस्पताल जालंधर) से उपचार करवाना शुरू किया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान पेट में गुर्दे में पत्थरी बताई और रोगी का नई विधि से आपरेशन किया। शिकायतकर्ता के अनुसार नितिका करीब डेढ़ माह तक अस्पताल में भर्ती रही, मगर इस उसका क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया। रोगी की हालत धीरे-धीरे खराब हो गई। उसे रक्त शोधन करवाना पड़ा और उसके बाद ही उसे लगातार रक्त शोधन करवाना पड़ रहा है।

    शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने उपभोक्ता फोरम में दलील दी कि अस्पताल के चिकित्सक रोगी को प्रतिबंधित दवा दर्द के समय देते रहे और उससे उसका क्रिएटिनिन स्तर बढ़ा। उपभोक्ता फोरम ने इसे इलाज में कोताही माना और अस्पताल को मुआवजा देने का आदेश दिया है। फोरम में सुनवाई के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक से भी शिकायत के सही निपटारे के लिए राय ली गई।

    विशेषज्ञ ने भी प्रतिबंधित दवा के कारण रोगी की हालत खराब होना माना है। इस पर उपभोक्ता फोरम ने यह फैसला सुनाया है। इसी के साथ ही अस्पताल को शिकायतकर्ता नितिका कौशल पत्नी गौरव निवासी लदौड़ी नूरपुर को 20 हजार रुपये का न्यायालय शुल्क भी देना होगा।

  • एक बार फिर रुस पर भड़के Donald Trump, कारोबार करने वाले देशों को दे डाली चेतावनी

    एक बार फिर रुस पर भड़के Donald Trump, कारोबार करने वाले देशों को दे डाली चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से भड़क गए हैं। उन्होंने रुस के साथ कारोबार करने वाले देशों को एक सख्त चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि यदि कोई रुस के साथ कारोबार करेगा तो उस पर सख्त पेनल्टी लगा दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ईरान को भी जल्द ब्लैक लिस्ट करने के संकेत दिए हैं।

    रुस के साथ अच्छे हुए संबंध तो देना पड़ेगा जुर्माना

    राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया के साथ बात करते हुए यह कह दिया है कि रिपब्लिकन सांसद इस तरह का कानून बना रही है जिसके अंतर्गत यदि कोई देश मास्को के साथ आर्थिक संबंध जारी रखेगा तो उस पर प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि – ‘जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने यह सुझाव दिया था इसलिए जो भी देश रुस के साथ व्यापार करेगा तो उस पर बहुत कड़े प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे’। यह कार्रवाई ट्रंप ने रुसी तेल दिग्गज कंपनियां लुकोइल और रोजनेफ्ट पर प्रतिबंध कड़े करने के बाद की है।

    इस वजह से नाराज हुए राष्ट्रपति

    रुस के साथ अब ट्रंप की नाराजगी क्रेमलिन के द्वारा यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत से इंकार करने के बाद देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, लगातार बढ़ते हुए दबाव के बाद भी रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी बात पर अड़ गए हैं। पुतिन ने पिछले महीने यह कह दिया था कि कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति दबाव में आकर फैसला नहीं लेता। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी दी थी कि प्रतिबंधों के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसका उल्टा असर वाशिंगटन पर होगा।

    रुस के कारण लगा था भारत पर टैरिफ 

    बता दें कि ट्रंप ने पहले भारत पर 25% का रोसिप्रोकल टैरिफ लगाया था परंतु बीते अगस्त महीने में ट्रंप ने भारत पर रुसी तेल और हथियार खरीदने को यूक्रेन युद्ध में रुस की आर्थिक मदद करने का आरोप लगाया था। इसके कारण उसने पहले से लागू टैरिफ पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाकर दोगुऩा 50% कर दिया था।
  • Punjab News: बधाई लेने को लेकर किन्नरों के 2 गुटों में हुई झड़प में एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बधाई लेने को लेकर किन्नरों के 2 गुटों में हुई झड़प में एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बधाई लेने को लेकर किन्नरों के 2 समूहों में झड़प हो गई। इस घटना में घायल एक किन्नर की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर किन्नरों ने अपने गुरु के लिए इंसाफ की मांग की है। वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि बधाई मांगने को लेकर 2 समूह आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में घायल एक किन्नर बीमार चल रहा था और उसकी अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

    हालांकि किन्नर का संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन किन्नरों के अनुयायियों ने प्रशासन और सरकार से इंसाफ की मांग की है। पुलिस का कहना हैकि मृतक किन्नरी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर किन्नरों ने दूसरे गुट के लोगों पर आरोप लगाए हैं कि दूसरे गुट के लोगों द्वारा उनके गुरु की पिटाई की गई थी, जिस कारण वह काफी बीमार हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए मृत किन्नर के अनुयायियों ने बताया कि उनका बधाई लेने को लेकर दूसरे समूह के साथ झगड़ा हो गया था। दूसरी तरफ से उनके गुरु की काफी पिटाई की गई थी, जिसके चलते वह काफी बीमार हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो जाने के बाद किन्नर का संस्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी जो रीति-रिवाज हैं वे भी करने नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि मरने से पहले उनके गुरु ने वीडियो में जिन नामों का उल्लेख किया है, उन पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय दिया जाए।

    इस मामले के संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि जिस किन्नर की मौत हुई है उसके साथ गढ़ा भी मारा गया जिससे उसकी मृत्यु हुई है, तो उन्होंने कहा कि वह पहले से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। बाकी जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Delhi blast मामले में इस इलाके में NIA की छापेमारी, डॉक्टर आलम से की पूछताछ

    Punjab News: Delhi blast मामले में इस इलाके में NIA की छापेमारी, डॉक्टर आलम से की पूछताछ

    लुधियानाः दिल्ली लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले में एनआईए ने लुधियाना के बाल सिंह नगर में क्लीनिक चला रहे डॉक्टर जान निसार आलम से पूछताछ की है। एनआईए उन सभी छात्रों के अधिकारों की जांच कर रही है जो अल फलाह यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं और जो आरोपियों व संदिग्ध प्रोफेसर से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर जान निसार आलम के क्लिनिक पर दबिश देने गई थी, पर डॉक्टर के न होने पर पास ही बने घर में परिवार से पूछताछ की गई।

    एनआईए ने डॉक्टर जान निसार आलम को शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल से उठाया था। डॉक्टर से 24 घंटे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इस ब्लास्ट में अभी तक जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, डॉ. आलम उनके संपर्क में था। पहले से पकड़े आरोपियों के फोन की डीटेल में आलम का नंबर आने पर उसे उठाया गया। सूत्रों के अनुसार डॉ. आलम पिछले कई महीनों से अपने लुधियाना स्थित क्लिनिक पर पूरा समय नहीं दे रहा था और न ही इनकम के लिए कोई अन्य नौकरी करता था। उसके बावजूद उसके बैंक खाते में कई ट्रांजेक्शन मिली हैं। इसके आधार पर एनआईए ने पूछताछ की।