Blog

  • 31 अगस्त तक करवा सकते हैं किसान आलू फसल का बीमा – डॉ कुलभूषण धीमान

    31 अगस्त तक करवा सकते हैं किसान आलू फसल का बीमा – डॉ कुलभूषण धीमान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला के किसान अपनी आलू फसल का बीमा 31 अगस्त तक करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के ऊना, हरोली, अंब एवं गगरेट ब्लॉक के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा करने के तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि फसल की किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 300 रूपये एवं बीमित राशि 6 हज़ार रूपये प्रति कनाल है। उन्होंने कहा कि जो अऋणी किसान अपनी आलू की फसल का बीमा करवाना चाहते हैं वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाण पत्र और जो किसान ठेके पर जमीन लेकर आलू की खेती करते हैं उन्हें हलफनामा बनवाकर लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऋणी किसानों की फसल का बीमा सम्बन्धित बैंक शाखा द्वारा किया जाएगा।

    डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि पिछले सालों में जिले भर के किसानों को कंपनी द्वारा क्लेम प्रदान किया गया है। यह राशि किसान द्वारा देय प्रीमियम से लगभग 5 से 6 गुणा ज्यादा दी गई है। खरीफ 2022 में जहाँ 436 किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवाया था वहीं खरीफ 2023 में संख्या वढ़कर 610 हो गई। खरीफ 2022 में किसानों के  34 लाख रूपये प्रीमियम के एवज में उन्हें  1 करोड़ 60 लाख रूपये का क्लेम वितरित किया गया। साल 2023 का क्लेम जल्द ही किसानों के खातों में डाल दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के जिला समन्वयक कैप्टन मोहन कुमार मोबाइल नंबर 73886-68654 पर संपर्क कर सकते हैं। षि उपनिदेशक डॉक्टर कुलभूषण धीमान ने जिला के सभी आलू उत्पादक किसानों से आग्रह किया है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा करवाना सुनिश्चित करें।

  • उपायुक्त ने की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    उपायुक्त ने की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने और जिन परियोजनाओं का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, उनकी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

    जतिन लाल ने मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य की प्रगति का जायजा लिया और इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मलाहत में सड़क पर बनने वाले 200 मीटर अंडरपास का टेंडर आवंटित हो चुका है और निर्माण कार्य 15 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए। उपायुक्त ने लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी विभागीय अवरोध या एनओसी में देरी हो रही है, तो उसकी रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि पुल निर्माण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    उपायुक्त ने बंगाणा में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य को तेज करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा भवन और अनुकूल वातावरण मिल सके। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का कार्य शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को बेहतर और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बसाल में बन रहे मॉडर्न डेयरी फार्म के कार्य का भी ब्योरा लिया। डेयरी फार्म से जुड़ी निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है, तथा इसकी चारदीवार के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

    इसके अलावा, जिले में चल रहे अन्य विकासात्मक कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बलदेव सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • बंगाणा के मोमन्यार में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र : विवेक शर्मा

    बंगाणा के मोमन्यार में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र : विवेक शर्मा

    विधायक ने उद्योग विभाग के अधिकारियों संग किया दौरा, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने को दिए निर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित : विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बंगाणा उपमंडल के मोमन्यार में एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है। बुधवार को उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ मोमन्यार का दौरा किया और प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के विकास के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    विवेक शर्मा ने बताया कि मोमन्यार में एक लघु औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए लगभग 250 कनाल जमीन चिन्हित की गई है। उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर साइट का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास से यहां प्रगति और रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को बड़े पैमाने पर लाभ होगा।

    शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष जोर इस बात पर है कि युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। सरकारी के साथ-साथ गैर सरकारी क्षेत्रों में भी नए संसाधन सृजित किए जाएं। मोमन्यार में औद्योगिक क्षेत्र का विकास उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

    विधायक ने यह भी कहा कि वे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं से इसका वायदा किया है और इसे पूरा करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र का विकास एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कदम से क्षेत्र में रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे।

  • हत्या या आत्महत्या,टाहलीबाल में रोष प्रदर्शन

    हत्या या आत्महत्या,टाहलीबाल में रोष प्रदर्शन

    फंदे से लटका मिला था गुरिंदर का शव 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र हरोली औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में महर्षि बाल्मीकि यूथ एकता महासभा अध्यक्ष ने गुरिंदर के परिजनों सहित टाहलीवाल चौंक पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि जून माह 2024 में गुरिंदर सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद में अपने घर के पास फंदे पर झूलती हुई पाई गई थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई परन्तु गुरिंदर के माता पिता द्वारा इसे हत्या माना जा रहा है व आरोपियों को पकड़ने क़ी मांग क़ी जा रही है।

    पुलिस द्वारा आरोपियों को न पकड़े जाने के विरोध में महर्षि बाल्मीकि यूथ एकता महासभा अध्यक्ष अमित दोधी व मृतक के परिवारजनों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। और पुलिस से न्याय की मांग की,इस दौरान पुलिस प्रशासन मौक़े पर मौजूद रहा। वहीं महासभा ने एक मांग पत्र डीएसपी हरोली मोहन रावत को सौंपा, जिसमें इस केस की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग की गई।

  • Jalandhar: चूना भट्ठी की अवैध कालोनी में दूसरी बार चली डिच, कारवाई दौरान आए “फोन ने मोड़ा डिच मशीन का मुंह!”, देखें वीडियो

    Jalandhar: चूना भट्ठी की अवैध कालोनी में दूसरी बार चली डिच, कारवाई दौरान आए “फोन ने मोड़ा डिच मशीन का मुंह!”, देखें वीडियो

    क्या अब भी बरकरार है पूर्व नेता का प्रशासन पर दबाव या कालोनाईजर ने कहीं जोड़ लिया कनैक्शन ?

    जालन्धर (अनिल वर्मा): वैस्ट हल्के के अधीन पड़ते राज नगर के चूना भट्ठी इलाके में पनप रही 4 एकड़ की अवैध कालोनी पर आज निगम की टीम ने दूसरी बार कारवाई कर डिच मशीन चलाई। यह कारवाई एटीपी राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में की गई। कारवाई दौरान कालोनी में कई जगह की गई प्लाटिंग की चार दीवारी को डिच मशीन से गिरा दिया गया । जबकि यहां बन रही डीलरों की 12 कोठियों को अनदेखा किया गया। सूत्रों की माने तो जब निगम की डिच मशीन यहां बन रही डीलरों की अवैध कोठियों की तरफ घूमी तो कारवाई करने गए अधिकारी को एक फोन आ गया जिसके तुरंत बाद डिच मशीन का मुंह कोठियों से हटा कर प्लाटिंग की ओर घूम गया। कारवाई करने गई टीम यहां तीन चार जगह हुई प्लाटिंग की बाऊंडरी वाल गिरा कर वापिस लौट गई। इस अवैध कालोनी सबंधी कई शिकायतें कमिशनर सहित मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची थी जिसमें आरोप लगाए गए थे कि यह अवैध कालोनी निगम के अधिकारियों की शह पर पनप रही है और यहां टीम बार बार हल्की फुल्की कारवाई कर खानापूर्ति कर रही है। इस अवैध कालोनी पर बीते 1 अप्रैल 2024 को भी एटीपी विनोद कुमार द्वारा डिच मशीन चलाई गई थी मगर इसके बाद कालोनाईजर के खिलाफ पापरा एक्ट के आधीन एफआईआर दर्ज करने तथा अवैध कालोनी में आम जनता को प्लाट खरीदने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की कारवाई को ठंडे बस्ते में डाल कर फाईल बंद कर दी गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि अप्रैल महीने में इस अवैध कालोनी में कारवाई करने गई टीम को एक उच्चाधिकारी ने खूब डांट लगाई थी और बाद में एक अधिकारी की बदली भी कर दी गई थी। इस मामले में जनहित सोसायटी द्वारा माननीय लोकपाल पंजाब में केस भी दायर किया जा चुका है। राजनैतिक एंगल से देखा जाए तो यह कालोनी पूर्व सांसद के करीबी की बताई जा रही है मगर पार्टी छोड़ जाने के बाद भी यह कालोनी खुलकर डवैल्प हो रही थी और मौके पर कई जगह डीलरों द्वारा बिना नक्शा पास करवाए बेचने के लिए कोठियां तैयार की जा रही है। आज हुई कारवाई के बाद निगम टीम की हुई फजीहत सबंधि जब एटीपी रजिंदर शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होने इस सबंधी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
  • Jalandhar: मुंशी पर कार चालकों ने किया हमला, 4 काबू

    Jalandhar: मुंशी पर कार चालकों ने किया हमला, 4 काबू

    जालंधर, ENS: नरिंदर सिनेमा के पास बाइक पर जा रहे थाना 6 के मुंशी सतपाल पर कार सवारों ने हमला कर दिया। इस हमले में मुंशी को गंभीर चोटे आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को काबू कर लिया है।

    आरोपियों की पहचान आजाद पुत्र गोरख गुप्ता निवासी गांव नूरपुर, मकसूदा, सुखविदंर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी कलानौर के रूप में हुई है, जबकि चौथा व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायत में मिट्ठू बस्ती का रहने वाले सीनियर सिपाही सतपाल ने बताया कि बीते दिन वह ड्यूटी के सिलसिले में मोटरसाइकिल से जा रहा था।

    इस दौरान नरिंदर सिनेमा के पास कार सवारों ने तुरंत बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी को सड़क पर रोका और उसे तेजी से मोड़ने लगा। इस दौरान मुंशी ने कार चालकों को गाड़ी सही तरीके से चलाने के लिए कहा। जिसके बाद कार से निकल कर चारों व्यक्तियों ने मुंशी पर हमला करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिस कर्मी पर हमला और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें काबू कर लिया है।

  • जीजा बना साली का दुश्मन, गला घोंटकर व चाकू गोदकर ली जान, जाने मामला

    जीजा बना साली का दुश्मन, गला घोंटकर व चाकू गोदकर ली जान, जाने मामला

    रेलवे ट्रैक पर फेंका साली का शव

    करनाल: घोघडीपुर फाटक के पास मंगलवार को एक बच्ची का शव बरामद हुआ, जो बुरी तरह से क्षत-विक्षत था। शव पर चाकू के कई जख्म थे और रस्सी से गला घोंटा गया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और आरोपी के तौर पर बच्ची के जीजा को गिरफ्तार कर लिया।

    अंबाला और करनाल जीआरपी की टीमों के साथ करनाल पुलिस और सीआईए ने मामले की गहराई से जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बच्ची को एक व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया। परिवार ने फुटेज देखकर उस व्यक्ति को बच्ची का जीजा पहचान लिया।

    पुलिस ने जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि उसने बच्ची को चाकू से गोदकर और गले में रस्सी बांधकर मौत के घाट उतार दिया। शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और फरार हो गया।

    आरोपी ने हत्या की वजह भी काफी मामूली बताई। उसने खुलासा किया कि उसकी शादी इस बच्ची की बहन से डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से घर से गायब थी। आरोपी को शक था कि बच्ची उसकी पत्नी के ठिकाने के बारे में जानती है। जब बच्ची ने बहन के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैलाकर रख दी है।

  • Jalandhar: पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu का इतने दिनों का मिला ED को रिमांड

    Jalandhar: पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu का इतने दिनों का मिला ED को रिमांड

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को आज कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। वहीं काफी देर तक कोर्ट में चली दलीलों के बाद भारत भूषण आशु की ओर से केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि कोर्ट ने फैसा सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद अब कोर्ट से फिर भारत भूषण आशु का 5 दिन का ईडी को रिमांड हासिल हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि ईडी की टीम ने भारत भूषण आशु का 7 दिन का रिमांड और मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने भारत भूषण आशु के 5 दिन के रिमांड के आदेश जारी किए है।

    जिसके बाद दोनों ओर के वकीलों ने दलीले रखी। सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में दलील दी है अगर ईडी की टीम ने भारत भूषण आशु को गिरफ्तार करना था तो ईडी की टीम ने भारत भूषण आशु को उस समय गिरफ्तार क्यों नहीं किया जब वह 8 महीने जेल की सजा काट कर आए थे। इस मामले में 2 साल किस बात का ईडी की टीम इंतजार करती रही।

    उन्होंने कहा कि भारत भूषण आशु की बेल के इतनी देर बाद अब दोबारा ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में वह बताए कि ऐसा क्या वजह है ? भारत भूषण के वकील ने कहा कि ईडी की टीम ने 1 अगस्त को पूछताछ के लिए आशु को दफ्तर में बुलाया था। जहां पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में अन्य व्यक्तियों के नाम को लेकर वकील ने कहा कि अभी तक उन्होंने कोर्ट में कोई नाम नहीं बताए है कि किस- किस व्यक्ति को इस केस में शामिल किया है। वहीं ईडी के सबूत को लेकर वकील ने कहा कि सबूत जब सामने आएंगे तभी पता चल पाएगा।

  • दोस्त-दोस्त न रहा! 5 रुपये के कुरकुरे के लिए दोस्त को चाकू घोंपकर उतरा मौत के घाट

    दोस्त-दोस्त न रहा! 5 रुपये के कुरकुरे के लिए दोस्त को चाकू घोंपकर उतरा मौत के घाट

    बिहार: गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सिर्फ पांच रुपये के कुरकुरे के लिए एक युवक ने अपने बचपन के दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

    एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों दोस्तों के बीच सिर्फ पांच रुपये के कुरकुरे के लिए विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिससे पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। इस मामले में एफएसएल की टीम से भी मदद ली गई थी।

    मृतक की पहचान सावन कुमार के रूप में हुई है और आरोपी उसके बचपन का गहरा दोस्त था। दोनों साथ ही घूमते-फिरते थे, लेकिन पांच रुपये के कुरकुरे ने उनकी दोस्ती में दरार डाल दी। नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी के समीप यह घटना हुई। पुलिस ने इस हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया और मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

    घटना की रात, सावन कुमार को उसके दोस्त ने घर से बुलाया था और दोनों ने मिलकर शराब पार्टी की। शराब के नशे में दोनों के बीच कुरकुरे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्त ने चाकू से गोदकर सावन कुमार की हत्या कर दी। इस घटना के बाद सावन के परिजनों ने युवक के शव को एनएच 27 पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया।

    इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि एक छोटी सी चीज के लिए किस तरह से एक गहरी दोस्ती का अंत हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

  • भरभराकर गिरा नदी पर बना पुल, यातायात बाधित

    भरभराकर गिरा नदी पर बना पुल, यातायात बाधित

    नई दिल्ली: बिहार के कई जिलों में पुल टूटने की मीडिया में आए दिन आती रहती है। इन टूटते पुल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है लेकिन इस बार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नदी पर बना पुल भरभरा कर गिर गया। मगर यह वीडियो बिहार का नहीं, बल्कि गोवा का है। दरअसल, गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना पुल बुधवार तड़के ढह गया, जिससे राजमार्ग संख्या 66 पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुल ढहने के समय एक ट्रक पुल पार कर रहा था जो काली नदी में गिर गया।

    गनीमत रही कि चालक को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया, जो सही समय पर नदी में कूद गए, पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार के एक पुलिस अधिकारी ने बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के सदाशिवगढ़ में काली नदी पर बना पुराना पुल रात करीब 1 बजे ढह गया। अधिकारी ने बताया कि एक दशक पहले नए पुल के निर्माण के बाद से इस पुल का इस्तेमाल गोवा जाने वाले यात्री करते थे। घटना के बाद बुधवार तड़के कुछ देर के लिए नए पुल पर यातायात रोक दिया गया था।

    कारवार पुलिस ने बताया कि बाद में भारी वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों को गुजरने दिया गया। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन के प्रभारी हरीश राउत देसाई ने कहा कि पुराने पुल के ढहने के बाद कर्नाटक के अधिकारी इसकी स्थिरता की जांच कर रहे थे, इसलिए नए पुल पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस हाईवे पर स्थिति की निगरानी के लिए कारवार में अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर रही है।

    बता दें कि इससे पहले 1 अगस्त को महाराष्ट्र के गोंदिया में एक पुल ढह गया था। अधिकारियों ने कहा था कि नवेगांव-कोहलगांव-केशोरी रोड पर स्थित यह पुल 1 अगस्त की रात को ढह गया था, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था। उनके अनुसार, एक राहगीर ने अधिकारियों को पुल ढहने की सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और यातायात को खैरी-सुकड़ी गांव से डायवर्ट किया गया।हालांकि, घटना के पीछे का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है, पुल लगभग पांच दशक पुराना था और पुराने तरीके से बनाए जाने के कारण यह कमजोर हो गया था। साथ ही, उस समय इस क्षेत्र में भारी बारिश भी हुई थी।