Blog

  • Punjab News: Golden Temple में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौके पर पहुंची SGPC Task Force, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौके पर पहुंची SGPC Task Force, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूरे देश में एक ओर जहां श्री गुरु राम दास की जयंती बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सचखंड श्री दरबार साहिब में आने वाले तीर्थयात्रियों के आगमन को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। जहां रोजाना की गिनती में श्री दरबार साहिब में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। कुछ ही दिनों में यह संख्या बढ़कर 5 लाख से ज्यादा हो जाती है। वहीं आज एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सचखंड श्री दरबार साहिब सरोवर में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों और एसजीपीसी की टास्क फोर्स मौके पहुंची और बुजुर्ग की जान बचाई। अधिकारियों द्वारा बुजुर्ग को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सरोवर में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन शिरोमणि कमेटी और पंजाब पुलिस द्वारा बुजुर्ग को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई गई और अब उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने सरोवर में कूदने की कोशिश क्यों की। एसीपी ने कहा कि हमारा ध्यान अभी सिर्फ बुजुर्गों की जान बचाने पर है। गौरतलब है कि श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर जहां श्रद्धालु विश्व की भलाई के लिए प्रार्थना करने सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने लिए गुरु रामदास साहिब के सरोवर में छलांग लगाकर व्यक्तिगत कारणों से जीवनलीला को ख़त्म करने का प्रयास किया गया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं और इसके पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Golden Temple में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: वड़िंग की अवैध कालोनी में सैटिंग करने वाले दो बड़े अधिकारियों सहित एक नेता के खिलाफ CM को शिकायत

    Jalandhar News: वड़िंग की अवैध कालोनी में सैटिंग करने वाले दो बड़े अधिकारियों सहित एक नेता के खिलाफ CM को शिकायत

    Highlights: 
    • जाली NOC की तर्ज पर ATP सुखप्रीत कौर द्वारा मंजूर किए तीन नक्शों को रिवोक कर चुका है निगम प्रशासन, वहां भी शुरु हुआ दोबारा काम
    • जनहित सोसायटी ने लोकपाल पंजाब में केस दायर कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
    • नगर निगम और पुलिस अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, सीएम भगवंत मान को भेजी गई शिकायत।
    जालंधर, 19 अक्टूबर, 2024: नगर निगम द्वारा वड़िंग के जंजघर के नजदीक स्थित 3 एकड़ की जिस अवैध कालोनी में चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर वाही वाही लूटी थी एवं कमिशनर पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की थी अब वह जांच बंद कर आरोपियों को हवा में क्लनीचिट देकर वहां दोबारा अवैध कालोनी में कोठियां बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। इस मामले सबंधी जालन्धर प्रशासन के दो बड़े अधिकारयों सहित एक नेता के खिलाफ सैटिंग का आरोप लगाकर CM भगवंत मान को एक शिकायत भेज कई बड़े दावे किए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार दो बड़े अधिकारियों में एक अधिकारी पुलिस प्रशासन तथा दूसरा नगर निगम से सबंधित है। इस मामले में जनहित सोसायटी की ओर से लोकपाल पंजाब में भी एक केस दायर किया है। जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा उक्त कालोनी सबंधी सभी दस्तावेज RTI (Right to Information) के माध्यम से हासिल कर केस का आधार मजबूत बनाया है। आने वाले दिनों में इस कालोनी संबधी सैटिंग करने वाले अधिकारियों सहित नेता की भी मुश्किलें बढ़नी साफ दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस मामले की जांच Special Branch and Criminal Intelligence जालन्धर द्वारा की जा रही है तथा ब्रांच द्वारा नगर निगम जालन्धर को 20 अगस्त 2024 तथा 6 सितंबर 2024 को वड़िंग कालोनी सबंधी रिकार्ड सहित कई सवालों के ज्वाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था जिसका ज्वाब नगर निगम की बिल्डिंग शाखा की ओर से 12 सितंबर को लैटर जारी कर भेज दिया था । मगर इसके बाद न तो Special Branch की ओर से कोई कारवाई की गई और न ही नगर निगम की ओर से इस ओर ध्यान दिया गया। मामले सबंधी उस वक्त खुलासा हुआ जब यहां बिना कानूनी कारवाई तथा जांच पूरी होने तक दोबारा विवादित कंस्ट्रक्शन का काम शुरु दिया गया।
    जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन
    जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन
    शिकायतकर्ता ने इस सबंधी गौतम जैन कमिशनर नगर निगम जालन्धर के नंबर पर पर 11 अक्तूबर 2024 को मौके की वीडियोग्राफी कर भेज आरोप लगाया था कि जिन कोठियों के नक्शे नगर निगम ने रिवोक कर दिए थे वहां काम चल रहा है। इस मामले में निगम की बिल्डिंग इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने कहा कि शिकायत मिलने पर यहां काम बंद करवा दिया गया था अगर दोबारा काम शुरु किया गया है तो उच्चाधिकारियों के ध्यान में मामला लाया जाएगा उसके बाद जो भी निर्देश जारी किए जाएगें उस पर अमल किया जाएगा।
  • आंखें बताएंगी आपका स्वभाव, जानें आंखों की बनावट से जुड़े रहस्य

    आंखें बताएंगी आपका स्वभाव, जानें आंखों की बनावट से जुड़े रहस्य

    नई दिल्लीः मनुष्य की आंखों से ही उनकी भावनाओं को देखा जा सकता है। जैसे, जब आप खुश होते हैं, तो आपकी आंखों में एक अलग प्रकार की चमक नजर आती है। वहीं, जब आप दुखी होते हैं या फिर कोई बात आपको परेशान कर रही होती है, तो आपकी आंखों में नमी-सी दिखाई पड़ती है। आपकी भावनाओं के अलावा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों की बनावट से भी कई तरह के राज जुड़े होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखे काफी बड़ी-बड़ी होती हैं, वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं और भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं। वहीं, ऐसे लोग बहुत ही रोमांटिक माने जाते हैं। बड़ी आंखों वाले लोग किसी के दिल में भी आसानी से जगह बना लेते हैं।

    जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोग किसी भी बात को जल्दी दिल पर ले लेते हैं और परेशान हो जाते हैं। ऐसे में लोगों में एक खासियत यह भी होती है कि अगर ये लोग किसी को दिल से अपना मान लें, तो उम्रभर उससे दोस्ती निभाते हैं। जिन लोगों की आंखे उभरी हुई होती है, वे स्वभाव से बहुत ही नरम दिल के होते हैं। ऐसे लोग नेकदिल होते हैं, जो आसानी से किसी की भी मदद कर देते हैं। वहीं, ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और अपने काम को लेकर बहुत ही फोकस होते हैं।

  • जानिए Karva Chauth पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, कब निकलेगा चांद

    जानिए Karva Chauth पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, कब निकलेगा चांद

    नई दिल्ली : सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जा रहा है। इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है।  करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ की पूजा शाम के समय चांद निकलने से पहले की जाती है। इस पूजा के समय महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर फेरी की रस्म भी निभाती हैं। इस रस्म के दौरान महिलाएं घेरा बनाकर बैठती हैं और एक-दूसरे से करवा चौथ की थाली बदलती हैं। तो वहीं इस समय करवा चौथ की कथा भी सुनी जाती है। कई महिलाएं करवा चौथ की पूजा घर पर अकेले ही करती हैं। वो शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती, कार्तिकेय जी, भगवान गणेश और माता करवा की पूजा करती हैं और फिर व्रत कथा पढ़ती हैं। करवा चौथ पूजा सामग्री करवा माता की तस्वीर, छलनी, कलश भर जल, करवाचौथ व्रत की कथा, हल्दी, कुमकुम, रोली, चन्दन, फूल, चावल, मिठाई, अक्षत, पान, दही, देसी घी, मिट्टी का करवा (कलश), कच्चा दूध, शहद, मौली, शक्कर, नारियल। करवा चौथ की थाली तांबे का लोटा, फल-फूल, सींक, करवा, छलनी, आटे का दीया, जल, मिठाई, रोली, सुहाग से जुड़ा सामान, करवा माता की फोटो, चंदन, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर होता है।

    करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त

    करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 से 07:02 तक रहेगा। जबकि व्रत का समय 06:25 AM से 07:54 PM तक रहेगा। करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 20 अक्तूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर होगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।
  • Punjab News: पूर्व MLA व पूर्व संसदीय सचिव के बेटे का हुआ निधन

    Punjab News: पूर्व MLA व पूर्व संसदीय सचिव के बेटे का हुआ निधन

    लुधियानाः विधानसभा हलका गिल क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव दर्शन सिंह शिवालिक के परिवार में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के 45 वर्षीय बेटे हरप्रीत सिंह शिवालिक का आज निधन हो गया। बताया जा रहा हैकि हरप्रीत शिवालिक का दिल्ली में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां आज बेटे का निधन होने की सूचना मिली।

    पूर्व विधायक के बेटे के निधन पर राजनीतिक गलियारे और इलाके में शोक की लहर छा गई। पता चला है कि हरप्रीत को लीवर की बीमारी थी। हरप्रीत का पार्थिव शरीर आज लुधियाना के बरेवाल रोड स्थित उनके घर लाया जाएगा। उम्मीद है कि कल हरप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं हरप्रीत के अंतिम संस्कार में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के आने की भी खबर है।

     

  • जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

    जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान आज़ाद सिंह के तौर पर हुई है। घटना गत रात लगभग 11 बजे की है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद खदान में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी मिलते ही SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    जिसके बाद सूचना कुसमुंडा थाने को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है। SECL के PRO डाक्टर ने बताया कि TSR आज़ाद सिंह गत रात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था।

    जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। उनके साथियों ने बताया कि पारिवारिक विवाद से जवान तनाव में था। पुलिस ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल मिला है। वहीं हेडफोन भी गले के पास रखा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उसने किसी से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है।

  • सरकारी बैंकों से घर खरीदने वालों को Diwali Gift !

    सरकारी बैंकों से घर खरीदने वालों को Diwali Gift !

    नई दिल्लीः महंगाई को काबू में करने के ल‍िए RBI की तरफ से साल 2022 में नीत‍िगत दर में इजाफा करने का फैसला क‍िया गया। करीब डेढ़ साल पहले इसे आख‍िरी बार बढ़ाकर 6.5 प्रत‍िशत कर द‍िया गया था। इसका असर यह हुआ क‍ि बैंकों और एनबीएफसी (NBFC) की तरफ से द‍िये जाने वाला लोन महंगा हो गया। र‍ियलएस्‍टेट इंडस्‍ट्री की तरफ से लगातार होम लोन की ब्‍याज दर को कम क‍िये जाने की मांग की जा रही है। परंतु जानकारों का कहना है क‍ि हाल-फिलहाल में इसमें राहत म‍िलने की उम्‍मीद कम ही है।

    फेस्‍ट‍िव सीजन में कई सरकारी बैंकों की तरफ से होम लोन की मांग बढ़ाने के ल‍िए प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों की तरफ से अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक की अवधि के लिए प्रोसेसिंग शुल्क पूरी तरह से माफ की गई है। इंड‍ियन ओवरसीज बैंक की तरफ से भी होम लोन की प्रोसेसिंग फी को माफ क‍िया गया है।

    सरकारी बैंकों के उलट प्राइवेट सेक्‍टर के बैंकों की तरफ से इस तरह की क‍िसी भी छूट का ऐलान नहीं क‍िया गया है। सरकारी बैंक आमतौर पर ज्‍यादा आकर्षक होम लोन दर प्रदान करते हैं। आपको बता दें प‍िछले द‍िनों अमेर‍िका में फेड र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर में कटौती क‍िए जाने के बाद आरबीआई के ऊपर भी ब्‍याज दर कम करने का दवाब बढ़ गया है। द‍िसंबर में होने वाली एमपीसी की बैठक में ब्‍याज दर को कम करने पर फैसला क‍िया जा सकता है।

    मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में इंड‍ियन ओवरसीज बैंक के लोन में 19% की तेजी देखी गई। यह बढ़कर 1,849.67 करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंच गया है। इंड‍ियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ अजय श्रीवास्तव ने कहा, फेस्‍ट‍िव सीजन में नई चीजें जैसे सोना- चांदी गाड़ी और घर आद‍ि खरीदना शुभ माना जाता है। इस मौके को यादगार बनाने के ल‍िए बैंक की तरफ से होम लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की गई है। उन्‍होंने बताया क‍ि यह मौजूदा ग्राहकों से ज्‍यादा ब‍िजनेस करने और नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा कदम है।

  • Punjab News: चोरों के हौंसले बुलंद, एक रात में 3 गुरुद्वारा साहिब से गोलक लेकर हुए फरार

    Punjab News: चोरों के हौंसले बुलंद, एक रात में 3 गुरुद्वारा साहिब से गोलक लेकर हुए फरार

    जलालाबादः पंजाब में आए दिन चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। 3 गांवो में एक ही रात 3 गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जलालाबाद के गांव घुबाया, चक मोचन वाला और ज्वालेवाला इन तीन गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब में चोर दाखिल हुए, जो गुरुद्वारा साहिब में पड़ी गोलकें उठा कर ले गए। तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    जानकारी के मुताबिक जलालाबाद हलके के गांव घुबाया, ज्वालेवाला और हीरेवाला (चक्क मोचन वाला) में बीती रात चोरों द्वारा श्री गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया गया। तीन गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए चोर गोलकें चोरी कर ले गए। जानकारी देते हुए गांव हीरावाली के निवासी जरनैल सिंह व गांव घुबाया के पाठी साहिबान ने बताया कि इस बात का उन्हें पता तब चला जब वह श्री गुरुद्वारा साहिब आए और देखा कि गोलक गायब थी।

    कैमरा चेक करने पर सामने आया कि अज्ञात लोग गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर गोलके चोरी कर ले गए हैं। हालांकि इन तीनों मामलों को लेकर शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस अधिकारी बलकार सिंह का कहना है कि उनके पास इस बाबत सूचना आई है। जिसको लेकर उनके द्वारा मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव घुबाया की गोलक चोरी हुई है। जिसमें करीब 2000 रुपए थे। जबकि गांव हीरेवाला की गोलक में 1500 रुपए बताए जा रहे हैं।

    जो गोलक वहीं फेंक कर पैसे निकाल आरोपी फरार हो गए। जबकि गांव जवालेवाला के गुरुद्वारा साहिब की गोलक में 10 हजार रुपए बताए जा रहे हैं और वह गुरुद्वारे की गोलक भी आरोपी बाहर फेंक पैसे निकाल फरार हो गए। फिलहाल उनके द्वारा मामले में जांच जारी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

  • Black Outfit में Troll हुई Natasa Stankovic, Users ने दी ये प्रतिक्रिया

    Black Outfit में Troll हुई Natasa Stankovic, Users ने दी ये प्रतिक्रिया

    Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी की झलक लोगों को देती रहती हैं। अब एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। हाल ही में नतासा एक इवेंट में नजर आईं और इस इवेंट के लिए उन्होंने जो आउटफिट पहना था उसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

    नतासा ने इस इवेंट के लिए ब्लैक आउटफिट पहना है और ये काफी ज्यादा छोटी ड्रेस है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ ब्लैक हील्स पहनी थी और साथ ही मैचिंग ब्लैक पर्स भी कैरी किया हुआ था। नतासा का ये लुक देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने लिखा- ‘उर्फी से इंस्पायर होकर आई है ये’ एक और ने लिखा- ‘क्या होता जा रहा है सबकी ड्रेसिंग को’, एक और यूजर ने लिखा- ‘यहीं आजादी नहीं मिल रही थी हार्दिक के साथ’। एक यूजर ने तो यह भी लिखा- ‘ये तलाक के बाद कुछ ज्यादा ही एक्टिव नहीं हो गई।

  • Phagwara News : Truck और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Phagwara News : Truck और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : नेशनल हाईवे कांशी नगर के पास खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 1033 एंबुलेंस की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भगवत सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक भगवान लुधियाना से जालंधर की ओर मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि रास्ते में कांशी नगर के पास खड़े ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 1033 एंबुलेंस के कर्मचारी ईशान ने बताया कि फोन आया कि कांशी नगर मे एक्सीडेंट हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ टक्कर हुई है। इस हादसे में मोटरसाइकिल की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवत उर्फ दीपक के तौर पर हुई है। ईशान ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु कर दी है।

    Truck और मोटरसाइकिल की भीषण टक्क, देखें वीडियो