Blog

  • Jalandhar News: कनाडा जाने वाले छात्रों की संख्या में आई गिरावट, जानें कारण

    Jalandhar News: कनाडा जाने वाले छात्रों की संख्या में आई गिरावट, जानें कारण

    जालंधर: पंजाब के नौजवानों में विदश जाने के काफी इच्छा होती है, लेकिन कनाडा-भारत के बीच चल रहे तनाव के कारण कनाड़ा जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आई है। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संबंधों में सुधार नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पंजाब से विदश जाने वाले नौजवानों पर पड़ेगा। शिक्षा सलाहकारों के मुताबिक अगले साल कनाडा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों की रुचि में 50-60 फीसदी की गिरावट आई है। यग गिरावट केवल  कनाड़ा के कूटनीतिक संबंधों के कारण ही नहीं आई , इसके लिए जीवन-यापन की बढ़ती लागत, आवास संकट और रोजगार बाजार में मंदी भी जिम्मेदार है। सितम्बर, 2023 में जब कनाडा सरकार ने 2024 में छात्र परमिट आवेदनों में 35 प्रतिशत की कटौती की तभी से विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज की जाने लगी।

    कनाडा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित पैरेंट्स

    मिली जानकारी के मुताबिक 2025 सत्र में ग्रेजुएशन के लिए आवेदन सामान्य से केवल एक चौथाई रह गए हैं। खासकर वीजा और सुरक्षा संबंधित चिंताओं के कारण कई छात्र और उनके माता-पिता अब कनाडाई संस्थानों में आवेदन पर पुनर्विचार कर रहे हैं। वहीं, शैक्षिक परामर्श सेवाओं के अनुसार, 2025 सत्र के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में 50-60% तक की कमी आई है।

    भारत और कनाडा के बीच चल रहा विवाद

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट सिर्फ राजनयिक तनाव के कारण नहीं है, बल्कि कनाडा में बढ़ती जीवनयापन लागत, आवास संकट और रोजगार के सीमित अवसरों ने भी छात्रों का आकर्षण कम किया है। 2021 से 2023 के बीच कनाडा भारतीय छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन था, लेकिन सितंबर 2023 में शुरू हुए कूटनीतिक तनाव ने हालात को बदल दिया।

    कनाडा में भारतीयों के एडमिशन में कमी

    कनाडा में भारतीय छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आवास संकट, वीजा प्रोसेसिंग में देरी, और वीजा नीतियों में बदलाव जैसी समस्याओं से यह गिरावट बढ़ रही है।
  • BJP को बड़ा झटकाः चुनाव से पहले पूर्व प्रभारी मंत्री छोड़ सकते है पार्टी

    BJP को बड़ा झटकाः चुनाव से पहले पूर्व प्रभारी मंत्री छोड़ सकते है पार्टी

    मुबंई: महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच टिकटों के एलान से पहले पाला बदलने की तैयारी भी चल रही है। खबर है कि बीजेपी के दिग्गज नेता लक्ष्मण धोबले पार्टी को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं। वे शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं।

    बता दें कि बीजेपी के सोलापुर जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री लक्ष्मण धोबले ने कहा कि वे अजित पवार के कारण बीजेपी से इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे एनसीपी में अजित पवार के कारण तंग आ गए थे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी में जाने का फैसला किया। धोबले ने कहा कि अब वे बीजेपी में तंग आ गए हैं। इसकी वजह भी अजित पवार ही है।

    इसलिए मैंने एक फिर शरद पवार के साथ जाने का फैसला कर लिया है। मैं अपने समर्थकों से बातचीत के बाद अगले दो दिनों में बीजेपी छोड़ने का फैसला करूंगा। बता दें कि अजित पवार जुलाई 2023 में अपने समर्थक विधायकों के साथ अलग हो गए और शिंदे की अगुवाई वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए। इसके बाद चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह भी प्राप्त कर लिया था। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी 4 में से सिर्फ 3 सीटें ही जीत पाई थी।

     

  • कुएं से मिला युवक का शव, घर से मंदिर के लिए निकला था

    कुएं से मिला युवक का शव, घर से मंदिर के लिए निकला था

    दतियाः घर से मंदिर जाने का कहकर निकले युवक का शव गांव के कुएं में पड़ा मिला। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दूरसड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बीकर का है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीकर गांव का रहने वाला दीनदयाल गुप्ता का 25 साल का बेटा अनिकेत घर से मंदिर जाने की की कहकर निकला था। लेकिन जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई।

    पता चला कि अनिकेत मंदिर नहीं गया है। उसके बाद गांव में उसकी तलाश की गई ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बाइक उसी के खेत पर खड़ी हुई है, परिजन खेत पर पहुंचे तो खेत की मेड़ पर युवक का मोबाइल फोन और तौलिया रखी मिली इसके बाद उसकी खोज की गई तो युवक का शव कुएं में मिला है।

  • श्रद्धालुओं में घुसी तेज रफ्तार स्कोर्पियो, फूंकी पुलिस की गाड़ी, 6 लोगों की मौत

    श्रद्धालुओं में घुसी तेज रफ्तार स्कोर्पियो, फूंकी पुलिस की गाड़ी, 6 लोगों की मौत

    बिहारः बांका में बीते दिन हुए कांवड़ियों के झुंड में एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो घुस गई। स्कोर्पियो ने कांवड़ियों को कुचल दिया और फिर ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया। 4 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 2 कांवड़ियों ने आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई। वहीं हादसे में करीब 10 कांवड़िये घायल भी हुए। बांका SDM अविनाश कुमार और SDPO बिपिन बिहारी ने हादसे की पुष्टि की, लेकिन आज सुबह पुलिस को कांवड़ियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

    कावंड़िये आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने पुलिस वाहन में तोड़-फोड़ करते हुए आग लगा दी। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का झुंड सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर जस्त गौर नाथ महादेव मंदिर जा रहा था। बांका के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अमरपुर के गांव रामचंद्रपुर इटहरी निवासी 50 वर्षीय राम चरण तांती, गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन के मोहनपुर गांव के अर्जुन यादव की पत्नी 50 वर्षीय ललिता देवी, अरुण पासवान की पत्नी 45 वर्षीय चुन्नी देवी, दिनेश यादव की पत्नी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी और शोभानपुर गांव निवासी सहदेव यादव की बेटी 17 वर्षीय लक्खी कुमारी के रूप में हुई।

    3 महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई थी। लक्खी कुमारी और पुतुल देवी ने मायागंज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। छहों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के आरोपी स्कोर्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे कांवड़ियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनके गुस्से का सामना पुलिस को करना पड़ा।

    बांका के SDPO बिपिन बिहारी ने बताया कि हादसा बांका जिले में शंभूगंज इंग्लिश मोड़ पथ पर नगरडीह मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों के हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र के लोगों का जत्था जेठौरनाथ मंदिर जल अर्पित करने जा रहा था।

    रजौन थाना के चिलकावप डुमरिया गांव के दिलीप शर्मा ने करीब 400 लोगों के सुल्तानगंज से जेठौरनाथ जाने की सूचना दी थी। लोग रथ लेकर पैदल नाचते-गाते झूमते हुए जेठौरनाथ मंदिर जा रहे थे और जत्थे का ठहराव रात में भरको गांव में था, लेकिन नगरडीह के मोड़ पर पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित स्कोर्पियो को देखकर श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई थी।

  • Punjab News: लाइसेंसी असलहा को लेकर निर्देश हुए जारी

    Punjab News: लाइसेंसी असलहा को लेकर निर्देश हुए जारी

    गुरदासपुरः पंजाब में विधानसभा उपचुनाव की तराखों का ऐलान हो गया है। वहीं चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लाइसेंसी असलहा सहित विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 13 नवंबर को घोषित किया गया है और इसके नतीजे 23 नवंबर, 2024 को घोषित होंगे।

    भारत चुनाव आयोग के इन आदेशों की पालना में जिला गुरदासपुर की सीमा के अंदर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के लाइसेंसी असला/हथियार, विस्फोटक सामग्री, किरपान, किरचा, भाले, चाकू आदि को प्रतिबंधित किया जाएगा। जिला गुरदासपुर की सीमाएं, जिनका उपयोग शांति और शांति को भंग करने के लिए किया जा सकता है। इसलिए 25 नवंबर तक ऐसे हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    यह आदेश सेना के जवानों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, बैंक सुरक्षा गार्ड, फैक्ट्री सुरक्षा गार्ड, पेट्रोल पंप मालिकों, मनी एक्सचेंज मालिकों, ज्वैलर्स शॉप मालिकों, खिलाड़ियों (वे निशानेबाज जो राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन और किसी भी आयोजन के सदस्य हैं और किसी इंवेंट में भाग ले रहे हैं) या जिन्हें भारत सरकार/पंजाब सरकार से सुरक्षा प्राप्त है या जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान की गई है, उन पर लागू नहीं होंगे। ये आदेश 25 नवंबर 2024 तक लागू रहेंगे।

  • Punjab News: Diwali की छुट्टी को लेकर बनी असंमज की स्थिति, इस दिन होगी सरकारी छुट्टी

    Punjab News: Diwali की छुट्टी को लेकर बनी असंमज की स्थिति, इस दिन होगी सरकारी छुट्टी

    मोहाली: पंजाब में त्यौहारों को लेकर अक्सर असंमज की स्थिति बनी रहती है। वहीं इस बार दिवाली मनाने को लेकर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कई लोगों द्वारा दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाने की बात कही जा रही है, तो कई लोगों द्वारा 1 नवंबर का मूहर्त बताया जा रहा है। इस बीच पंजाब के लोग भी असमंजस में हैं कि राज्य में दिवाली की छुट्टी किस दिन होगी?

    पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में 31 अक्टूबर, वीरवार को दिवाली की छुट्टी है। शुक्रवार 1 नवंबर को भी विश्वकर्मा दिवस के चलते प्रदेश में छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं दिवाली मनाने के दिन को लेकर चल रहे संशय को भी काशी के विद्वानों ने दूर कर दिया है। हाल ही में काशी में एकत्र हुए विद्वानों ने निर्णय लिया है कि 31 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद विद्वानों ने सर्वसम्मति से 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया है।

     

  • Jalandhar News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस की दबिश

    Jalandhar News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस की दबिश

    जालंधर, ENS: पिछले दिनी हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मामले में साजिशकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर उर्फ जैशी उर्फ सिकंदर को पुलिस व एजेंसियां ढूंढ रही हैं, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। गांव शंकर में रहने वाला उसका बड़ा भाई जावेद अख्तर भी गायब हो चुका है। उसकी तलाश क्राइम ब्रांच मुंबई व एजेंसियां कर रही हैं।

    मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम जालंधर में जैशी से जुड़े लोगों पर नजर बनाए हुए है, ताकि उसे पकड़ा जा सके। क्राइम ब्रांच ने पटियाला व नाभा जेल से जैशी की बैरक में बंद अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि जैशी कैथल या मध्य प्रदेश में हो सकता है। इसलिए टीमें वहां जांच कर रही हैं।

    पिता के विदेश जाने के बाद केवल उसका बड़ा भाई जावेद ही ऐसा शख्स है, जिसके जरिये पुलिस जैशी तक पहुंच सकती है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के सहयोग से जैशी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसे फंडिंग करने वाले लोग भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं।

  • Jalandhar News: चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी और कीमती सामान चोरी

    Jalandhar News: चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी और कीमती सामान चोरी

    जालंधर: महानगर के गांव संघवाल में दिनदहाड़े घर में चोरी करने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने घर पर लगे ताले तोड़कर हज़ारों की नकदी व कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। इस संबंधी जानकारी देती हुई पीडित सरबजीत कौर पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी गांव संघवाल ने बताया कि उसका पति कम से बाहर गए हुए थे और वह भी किसी काम के लिए कहीं गई थी, जब उन्होंने घर आकर देखा तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने अलमारी चेक की तो उसमें से 3 हजार नगदी, एक घड़ी, सोने की चेन, एक मोबाइल गायब था। इस सबंधी शिकायत चौकी किशनगढ़ की पुलिस दे दी गई है।

    इस घटना सबंधी चौकी किशनगढ़ के प्रभारी बलबीर सिंह बुट्टर ने कहा की वह इस चोरी की घटना की जांच कर रहे हैं। घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोर को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: एक्शन मोड में DGP Gaurav Yadav, विशेष नाकों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में DGP Gaurav Yadav, विशेष नाकों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में देर रात डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव द्वारा विशेष नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाकों पर जांच करवा रहे वाहन चालकों से भी बातचीत की। डीजीपी यादव के साथ लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल, डीसीपी ग्रामीण जसकिरनजीत सिंह तेजा भी मौजूद थे। डीजीपी गौरव यादव के औचक निरीक्षण की जानकारी जैसे ही जिला पुलिस प्रशासन को मिली, तुरंत सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हर चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने नाकेबंदी कर दी। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ रोड पर स्पेशल नाके पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। DGP यादव का काफिला वहां रुका। उन्होंने वाहन चालकों से बातचीत करते हुए उनसे पूछा कि चैकिंग करवाते समय नाके पर कभी किसी पुलिस कर्मी ने गलत व्यवहार तो नहीं किया। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर एक विशेष चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। डीजीपी यादव का काफिला वहां रुका। वाहनों से बात करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या चेकिंग के दौरान कभी किसी पुलिस एजेंसी ने चेक पोस्ट पर बदसलूकी की है। गौरव यादव ने लोगों से बातचीत कर पुलिस की जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को भी परखा। लोगों ने डीजीपी यादव को यह भी बताया कि पुलिस की वजह से ही वे शहर में सुरक्षित महसूस करते हैं। डीजीपी यादव ने वाहनों की भी जांच की और पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए लगाए गए रजिस्टर को भी चेक किया। पुलिस कर्मचारियों ने अपराधियों पर लगाम लगाने वाले ऐप के बारे में भी डीजीपी यादव को जानकारी दी। डीजीपी यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में भी विशेष चेकिंग जारी रहेगी। वही पुलिस ने स्पेशल नाके के दौरान 5 टू व्हीलर वाहनों के ट्रिपलिंग के चालान किये। वहीं दो युवकों को हिरासत में लिया, जो ड्राइविंग के दौरान शराब के नशे में धुत थे।

    विशेष नाकों का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता Bank Manager का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता Bank Manager का शव बरामद, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः सरहद फीडर नहर में से गाड़ी समेत गोताखोरों की टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बैंक मैनेजर का शव बरामद किया। मृतक बैंक मैनेजर की पहचान सिमरनजीत सिंह बराड़ पुत्र दर्शन सिंह बराड़ निवासी श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। सिमरनजीत सिंह मुक्तसर की नजदीकी गांव लखेवाली में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर की पोस्ट पर तैनात था। मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर बुधवार की रात को अपने दोस्तों के साथ वरना कार में सवार हो पार्टी के लिए घर से गया था। जहां वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद पहले तो परिवार की तरफ से उस बैंक मैनेजर को अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जब उसे बैंक मैनेजर का कोई पता नहीं चला तो परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ की टीमों को बुलाकर मुक्तसर के नजदीकी गांव भुल्लर के पास से गुजरती राजस्थान और सरहद फीडर नहर में उस बैंक मैनेजर की तलाश शुरू की गई। गोताखोरों द्वारा तालाश करने के 2 दिन बाद गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की सहायता से लापता हुए बैंक मैनेजर को मृतक अवस्था में उसकी कार समेत सरहिंद फीडर नहर से बाहर निकल गया। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिमरन दीप सिंह नाम का व्यक्ति दो दिन से लापता था और पूछताछ करने पर सामने आया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव भुल्लर के पास से गुजराती नहरों पर आया था और वह लोग यहां पर काफी देर तक बैठे रहे थे। पुलिस ने कहा कि उसके बाद लोग वापस घर चले गए थे लेकिन सिमरन दीप सिंह बराड़ घर नहीं पहुंचा था। जिसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा और परिवार की शिकायत पर पुलिस द्वारा सिमरन दीप के सभी दोस्तों से पूछताछ की गई और पुलिस द्वारा नहर पर आकर बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की गई। नहर के पास गाड़ी के टायरों के निशान मिलने से गाड़ी के नहर में गिरने का संदेह हुआ और इसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ की टीम की सहायता से सरहिंद फीडर नहर में से सिमरन दीप सिंह का शव और गाड़ी बरामद करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया है ताकि इस घटना का पता लगाया जा सके कि यह हादसा है या साजिश और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी।

    लापता Bank Manager का शव बरामद, देखें वीडियो