Blog

  • Punjab: BJP सांसद नवीन जिंदल परिवार सहित पहुंचे श्री दरबार साहिब, देखें वीडियो

    Punjab: BJP सांसद नवीन जिंदल परिवार सहित पहुंचे श्री दरबार साहिब, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीजेपी सांसद नवीन जिंदल अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। इस मौके सूचना अधिकारियों ने उन्हें पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया। नवीन जिंदा ने कहा कि गुरु घर आकर मुझे बहुत अच्छा लगा, आज मैं अपनी पत्नी के साथ 20 साल बाद गुरु घर में माथा टेकने आया हूं।

    उन्होंने कहा कि अटारी बाघा सीमा यहां से बहुत करीब है और हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध हों, ताकि व्यापार बढ़े और हम एक-दूसरे के देश में जा सकें। भारत सरकार ने कुछ मजबूरियों के कारण इस सीमा को बंद कर दिया है, लेकिन मैं भविष्य में इस सीमा को खोलना चाहूंगा।

  • 1.5 Crore की लागत से बना निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिरा

    1.5 Crore की लागत से बना निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिरा

    नई दिल्ली : अररिया और सिवान के बाद आज मोतिहारी में भी निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया। बिहार में एक सप्ताह के अंदर यह तीसरा पुल है जो चालू होने के पहले ही गिर गया है। यह घटना जिले के घोड़ासहन प्रखंड छेत्र के अमवा से चैनपुर के रास्ते में बन रहा यह पुल भरभरा कर गिर गया है हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुई है। बताया जाता है कि लगभग डेढ़ करोड़ के लागत से इस पुल को धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा था,जो चालू होने के पहले ही गिर गया। पुल के गिरने के बाद अब लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार की भी खूब बदनामी हो रही है।

    जानकारी के मुताबिक अररिया में गिरे पुल की तरह मोतिहारी में गिरा पुल भी निर्माणाधीन था। पुल का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन रविवार को यह पुल भरभराकर गिर गया। अररिया के घोड़ासहन में गिरा निर्माणाधीन पुल का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हो रहा था और मोतिहारी में भी गिरे इस निर्माणाधीन पुल का निर्माण धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही कर रही थी।

    अररिया के सिकटी इलाके में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही धवस्त हो गया था। बता दें कि सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया था। पहले बने पुल का एप्रोच कट जाने के बाद इस पुल का निर्माण कराया गया था। लेकन बनते ही यह पुल ध्वस्त हो गया था। अररिया में गिरे पुल के बाद शनिवार, 22 जून को सिवान जिले के महाराजगंज में पटेढ़ा गांव स्थित एक नहर पर बना पुल अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे आसपास के दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया। कहा जा रहा है कि यह पुल कीफी पुराना था और मिट्टी के कटाव के कारण भरभराकर गिर गया था

  • Skin and Eyes के लिए फायदेमंद है Egg का यह हिस्सा

    Skin and Eyes के लिए फायदेमंद है Egg का यह हिस्सा

    हेल्थ टिप्सः अक्‍सर लोग मानते है कि अंडे का पीला हिस्‍सा सेहत के लिए खतरनाक है। इस चक्कर में वे जब भी अंडे का सेवन करते हैं तो उसके योक को निकालकर हटा देते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एग योक दरअसल सफेद वाले हिस्‍से से छह गुना अधिक न्‍यूट्रिशन से भरा होता है? जी हां, हेल्‍थलाइन के मुताबिक, अगर आप अंडे और इसके पीले हिस्‍से को डाइट में शामिल कर लें तो यह बैड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है, जबकि गुड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ाता है, जो हेल्‍दी रहने के लिए बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि अंडे के सफेद हिस्‍सा प्रोटीन से भरपूर होता है, जबकि पीले हिस्‍से में हर तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

    एम्‍स न्यूरोलॉजी और मेडिसिन की डॉक्‍टर प्रियंका सहरावत ने एक पोस्‍ट शेयर करते बताया कि कई लोग अंडे के पीले हिस्‍से को निकालकर अंडा खाते हैं, लेकिन इस पीले हिस्‍से में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्‍ट करता है। ये हमारी स्किन और आंखों के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। एग योक में प्रोटीन भी बड़ी मात्रा में होता है।

    अगर आप अंडे के सफेद और पीले हिस्‍से को साथ में खाते हैं तो यह प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स इंटेक का सबसे बैलेंस्‍ड तरीका है. बेहतर होगा कि आप सुबह ब्रेकफास्‍ट में समूचे अंडे का सेवन करें और हेल्‍दी रहें। हालांकि, रोज 1 या 2 अंडे ही खाना सेहत के लिए अच्‍छा माना जाता है।

  • चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    उत्तर प्रदेशः भारत में भैंस पालन काफी प्रचलन में है। लोग खेती के साथ-साथ भैंस पालन करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। भैंस पालन से बेहतर दूध उत्पादन के लिए अच्छी प्रजातियों का चुनाव भी जरूरी है, इसलिए हम भैंस की ऐसी 5 प्रमुख प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे है जों किसानों के लिए चलता-फिरता ATM है।

    मुर्रा नस्ल की भैंस किसानों के लिए बेहद लाभदायक होती है। मुर्रा भैंस का सिर छोटा और पूंछ लंबी होती है। साथ ही इसका पिछला हिस्सा सुविकसित होता है। इस भैंस का सिर, पूंछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल भी मिलते हैं। मुर्रा भैंस की गर्भावधि करीब 310 दिन की होती है। अगर इसकी अच्छी देखभाल हो तो ये भैंस हर दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    भैंस की सुरती नस्ल मुख्य रूप से गुजरात में पाई जाती है। इसका रंग भूरा और सिल्वर ग्रे होता है साथ ही त्वचा काले या भूरे रंग की होती है। इस भैंस का मध्यम आकार, नुकीला धड़, लंबा सिर, उभरी हुई आंखें और हंसिया के आकार की सींग होती है। सुरती नस्ल की भैंस एक ब्यांत में औसतन 1700 से 1800 लीटर दूध देती है. साथ ही इसके दूध में वसा की मात्रा 8-12 प्रतिशत होती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    मेहसाणा नस्ल की भैंस काले, भूरे और सलेटी रंग की पायी जाती है। यही इसकी पहचान है। यह मुर्रा भैंस की तुलना में बड़ा होता है, लेकिन वजन उससे कम होता है। दूध उत्पादन के लिए भैंस की यह नस्ल बहुत अच्छी मानी जाती है। मेहसाणा भैंस प्रतिदिन 5-8 लीटर तक दूध देती हैं। मेहसाणा भैंस की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए तक है। 

    भदावरी नस्ल की भैंसें आगरा, यमुना के चंबल की घाटी में बसे इटावा और ग्वालियर में भी पाई जाती है। इस भैंस की मुख्य पहचान तांबे जैसी लालिमा लिए बदामी रंग है। वहीं, भदावरी भैंस की शरीर का आकार मध्यम, आगे से पतला और पीछे से चौड़ा होता है। भदावरी नस्ल की भैंसें हर एक ब्यांत में लगभग 1200 से 1400 किलोग्राम तक दूध दे देती हैं। इसके दूध में 13 प्रतिशत तक फैट होता है। इसलिए ज्यादातर पशुपालक घी उत्पादन के लिए भदावरी नस्ल का पालन करते हैं।

    गुजरात के गिर के जंगलों में पाई जाने वाली जाफराबादी भैंस को गिर गाय भी कहते हैं। अपनी शारिरिक मजबूती और दूध देने की क्षमता के आधार पर इसे दुधारु पशुओं की बाहुबली के नाम से जाना जाता है। जाफराबादी भैंस के दूध में 8 फीसदी फैट होता है। भैंस की ये प्रजाति हर दिन 30 से 35 लीटर दूध देती है जबकि एक ब्यांत में 2,000 लीटर से अधिक दूध दे सकती है।

  • Punjab: बाल सुधार गृह में भिड़े कैदी, Hospital में भर्ती

    Punjab: बाल सुधार गृह में भिड़े कैदी, Hospital में भर्ती

    फरीदकोटः फरीदकोट जिले के बाल सुधार गृह में देर रात्रि दो बाल कैदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाय गया है। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। बता दें कि उक्त घटना से लगभग 10 घंटे पहले पंजाब सरकार की बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बाल सुधार गृह का दौरा किया था और बाल कैदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। हालांकि, मंत्री के दौरे के कुछ घंटे बाद ही बैरक 1 और 2 के बीच बंद दो कैदी आपस में भिड़ गए। फिलहाल लड़ाई के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

    फरीदकोट सिटी-2 थाने के प्रभारी सुखदर्शन सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि दोनों बच्चों के बीच लड़ाई क्यों हुई है। दोनों काे उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

    उधर, बाल सुधार गृह के अधीक्षक राज कुमार ने घटना को मामूली बताते कहा कि शुक्रवार को मंत्री डॉ. बलजीत कौर दौरे पर आई थी और उन्होंने बच्चों को बेडशीट देने को कहा, ऐसे में यदि वह बेडशीट बच्चों को देते हैं, तो ऐसे में यदि कोई बच्चा फंदा लगा लेगा तो कौन जिम्मेदार होगा।

  • Adobe Use करने वालों के लिए अहम खबर! जारी किया अलर्ट

    Adobe Use करने वालों के लिए अहम खबर! जारी किया अलर्ट

    टेक न्यूज़ः Adobe के सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक अहम खबर सामने आई है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने Adobe के 29 सॉफ्टवेयर और सेवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें Adobe Photoshop, ColdFusion, और Creative Cloud जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं। CERT-In ने इन प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले खतरों को हाई रिस्क में रखा है।

    जानकारी के मुताबिक Adobe के सॉफ्टवेयर और सेवाओं में कई गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर या फोन का डेटा चोरी कर सकते हैं, हैकर्स आपके डेटा को एक्सेस कर सकते हैं और आपको इसकी भनक तक नहीं लगेगी। 

    इससे बचने के लिए आपको हमेशा अपने सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें। यह सुनिश्चित करता है कि आप किसी भी नई खामी से सुरक्षित हैं, आर नियमित अंतराल पर अपने डिवाइस के सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करें और देखे कि कोई एक्सेस नहीं है।

  • 83KM की दूरी होगी अब मिनटों में तय

    83KM की दूरी होगी अब मिनटों में तय

    जमशेदपुरः जमशेदपुर से बोकारो, धनबाद, गिरीडीह, दुर्गापुर, बांकुड़ा, आसनसोल, चितरंजन और उसके आस-पास के इलाके में जाने वालों के लिए दिसंबर से सफर आसान हो जाएगा। चांडिल के घोड़ालेंगी से चास मोड़ तक निर्माणाधीन टू लेन ये फोर लेन की सड़क का निर्माण होगा।

    फिलहाल 83 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां 5 आरओबी का 70 से 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस सड़क से गुजरने वालों को दो स्थानों पर टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। चांडिल बाजार के समीप बनाई गई बाइपास सड़क पर उकडीह व भालूकोचा गांव के बीच और पुरुलिया बाइपास के करीब टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

    कंपनी के सीनियर इंजीनियर राजेंद्र ठाकुर के अनुसार दिसंबर तक इस सड़क पर आवागमन शुरू हो जाएगा। टू लेन 10 मीटर चौड़ी है। उसके दोनों किनारे पर 2-2 फीट फुटपाथ बनाया गया है। फोर लेन की चौड़ाई 15.50 मीटर है। 73 किलोमीटर लंबी सड़क पर 5 माइनर व 3 बड़े ब्रिज का निर्माण कराया गया है। एनएचएआई ने जनवरी 2025 तक आवागमन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। सड़क निर्माण हो चुका है।

  • Jalandhar : फगवाड़ा गेट में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें 4 दिन रहेंगी बंद

    Jalandhar : फगवाड़ा गेट में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें 4 दिन रहेंगी बंद

    जालंधर, ENS: शहर की प्रमुख फगवाड़ा गेट मार्केट में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदारों के प्रधान अमित सहगल और बलजीत सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में संयुक्त रूप से बैठक हुई। इस बैठक में पिछले लगभग 12 सालों की तरह इस साल भी गर्मियों की छुट्टियों के चलते इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के समान की सभी दुकानें 4 दिनों तक बंद करने का फैसला किया। जिले की सबसे बड़ी मार्केट 4 दिनों तक बंद रहेगी। 

    इसका फैसला मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया है। पदाधिकारियों ने गर्मी की छुट्टी को लेकर फगवाड़ा गेट और साथ में लगती लगभग 300 के करीब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के समान की दुकानें संयुक्त रूप से गर्मियों की छुट्टियों के कारण 27, 28, 29 एवं 30 जून को बंद रहेंगी। मार्केट के दोनों एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सहगल और बलजीत सिंह अहलूवालिया ने कहा कि 26 तारीख़ बुधवार तक लोग सामान खरीद सकते हैं। 

    इसके बाद दुकानें बंद हो जाएंगी, जो 1 जुलाई खुलेंगी। अमित सहगल और बलजीत सिंह अहलूवालिया ने बताया कि फगवाड़ा गेट में बिजली के स्विच तारें, लाइटिंग, लैंटर के पाइप, लोहे के बाक्स, पंखे, कूलर, गीजर इनवर्टर बैटरी, एयरकंडीशनर, LED TV रेफ्रिजरेटर, होम अप्लायंसेस, सोलर सिस्टम, टुलू पम्प, समरसीबल पंप, समरसीबल फिटिंग का समान, इलेक्ट्रॉनिक स्पेयर पार्ट, इलेक्ट्रिकल मोटरों के समान की की सभी दुकानें इस अवधि में बंद रहेगी।

  • अगर आपके पास भी है E-Scooter तो यह गलतियां करने से बचें

    अगर आपके पास भी है E-Scooter तो यह गलतियां करने से बचें

    नई दिल्लीः इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के मामले थम नहीं रहे हैं। अब एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोविलेज-2 सोसायटी से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां के एक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में चार्ज हो रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। 

    बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के ज्यादातर मामले गर्मियों में आते हैं। इन दिनों देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है। बैटरी का टेम्प्रेचर हद से अधिक बढ़ने पर उसमें आग लगने का खतरा रहता है। इसके अलावा लूज कनेक्शन या खराब वायरिंग के चलते स्पार्क और शार्ट-सर्किट से भी आग लग जाती है। 

    अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हैं तो इस मौसम में आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ओवरचार्जिंग से बचें, इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फुल चार्ज होने पर प्लग निकाल दें। वहीं लगातार चार्ज न करें। अगर आप लंबे सफर से लौटे है तो तुरंत बैटरी को चार्ज करने से बचें, बैटरी को ठंडा होने का समय दें उसके बाद चार्जिंग पर लगाएं। धूप में इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्क करने से बचना चाहिए। इनमें लगी लिथियम आयन बैटरी धूप से गर्म हो जाती है। ऐसे में चार्जिंग पर लगाना खतरनाक हो सकता है।

  • Jalandhar में पावरकॉम की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी के 14 केस पकड़े

    Jalandhar में पावरकॉम की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी के 14 केस पकड़े

    जालंधर : बिजली चोरी रोकने के लिए पावरकॉम की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत इंफोर्समैंट विंग की ओर से सुबह तड़के नोर्थ जोन के अन्तर्गत आते होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और नवांशहर सर्कलों में छापेमारी की गई। इस दौरान बिजली चोरी के कुल 14 केस पकड़े गए हैं और संबंधित उपभोक्ताओं को 7 लाख रुपए के करीब जुर्माना किया गया है। वहीं विभाग ने मौके पर ही बिजली कनैक्शन काट दिए।

    अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न टीमों ने गुप्त सूचना पर सूर्या एन्क्लेव सहित दर्जनों स्थानों में छापेमारी करवाई गई। वहीं, सुभानपुर सहित आसपास के इलाकों में भी दबिश दी गई। इस कार्रवाई में बिजली चोरी के 3 केस पकड़े गए हैं। 
    वहीं नवांशहर के बलाचौर इलाके में 2 केस सामने आए हैं, इनमें मीटर को बाइपास करके सीधे तौर पर बिजली चोरी की जा रही थी। 

    इसी तरह से फगवाड़ा के नजदीक पड़ते गांव पुआदड़ा में बड़ा केस पकड़ा गया है। इस उपभोक्ता का सैंशन लोड 7.5 किलोवाट था, लेकिन मीटर के साथ आ रही सप्लाई को क्रैक करके बिजली चोरी की जा रही थी। इस उपभोक्ता को 1.26 लाख जुर्माना किया गया है।