Blog

  • Punjab : तेज रफ्तार Bus ने बाइक को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल

    Punjab : तेज रफ्तार Bus ने बाइक को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल

    लुधियाना : बरनाला-मोगा रोड पर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ओरबिट बस ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें पहले बरनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। इनमें एक व्यक्ति की टांग टूट गई जबकि दूसरे व्यक्ति को फ्रैक्चर हो गया।

    बरनाला-मोगा हाईवे पर खुड्डी रोड चुंगी के पास बने ओवरब्रिज के पास एक ओरबिट बस जो रविवार को सवारियों को लेकर जालंधर की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस ने आगे जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। हादसे के दौरान बस के अगले पहिए के नीचे बाइक आ गई। बस की टक्कर से बाइक सवार जगसीर सिंह और बुटा सिंह दोनों नीचे गिर पड़े। तुरंत आसपास के दुकानदारों ने दोनों को बस के नीचे आने से बचा लिया। 

    जिससे उनकी जान तो बच गई। लेकिन दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गयाहादसे के दौरान बस में 35 के करीब सवारी मौजूद थी जोकि तुरंत नीचे उतर गई। कुछ सवारियों के मुताबिक बस ड्राइवर काफी तेज स्पीड से चला रहा था, जिससे हादसा हो गया। 

  • Punjab : सुअर पालने से इलाकावासी हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab : सुअर पालने से इलाकावासी हुए परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसर : नगली गांव के लोग में सुरों को लेकर काफी परेशान है। उनका कहना है कि सुअरों के कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और सीवरेज जाम हुए है। दुर्गंध इतनी आ रही है कि वहां से गुजरना संभव नहीं है। जिस कारण गांववासी परेशान है। उन्होंने कहा कि हमने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मीडिया टीम ने गांववासियों से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे गांव के बलदेव सिंह ने सूअर पाले हुए है। जिसका वह कारोबार करता है।

    जिस कारण गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। सुअर यहां गंदगी डालते है और इसके साथ ही हमारे सीवर भी ब्लॉक हो जाते हैं। इस गंदगी के कारण इतनी दुर्गंध फैल रही है कि बीमारियाँ फैलने का भी डर है और हमारे बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह को भी कई बार कहा और उन्होंने भी कहा कि मैं सुअरों को यहां से ले जाऊंगा। लेकिन अभी तक इन्हें नहीं हटाया गया है। गांववासियों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

    इस बारे में बलदेव सिंह ने मीडिया को बताया कि वह 19 साल तक बोरिंग का काम करते थे और उसके बाद उनकी पीठ के निचले हिस्से में तीन बड़े ऑपरेशन हुए। जिसके कारण वह कोई भारी काम नहीं कर सकता। उसने कहा कि परिवार का पेट भरने के लिए सूअरों का यह काम शुरू किया। जब गांव वालों को सूअरों की समस्या महसूस हुई तो मैंने गांव के बाहर एक जगह ले ली और वहां सूअर पालना शुरू कर दिया।

     उन्होंने कहा कि अब मुझे अपने परिवार के लिए रोटी कमाने के लिए कुछ व्यवसाय करना होगा उन्होंने कहा कि मैं कोई गलत काम नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शिकायत हो तो मुझे बताएं। उन्होंने कहा कि यहां से सारे सूअर यहां ले हटा दिए है। गांव में एक या दो सूअर ही है, मैं उन्हें भी यहां से हटा दूंगा।

  • बाढ़ से हाहाकार, पानी में डूबे कई शहर!

    बाढ़ से हाहाकार, पानी में डूबे कई शहर!

    नई दिल्लीः चीन में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखी है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी चीन इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहा है। कई जगह ड्रोन से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। खासकर पूर्वी चीन का फ़ुज़ियान प्रांत इन दिनों बाढ़ की खतरनाक मार झेल रहा है। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित गांवों में आपातकालीन हालात से निपटने के लिए 100 किलोग्राम भार उठाने वाले ड्रोन तैनात किए गए हैं। अस्थायी लैंडिंग पॉइंट से उड़ान भरने के बाद, ये ड्रोन 3 किलोमीटर की दूरी तय करके प्रभावित गांव में पहुंचे और 4 मिनट बाद ही ड्रॉप-ऑफ पॉइंट पर पहुंच गए।

    fallback

    चीन के कई प्रांतों में भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर का सामना करने के बाद, राहत के काम के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दक्षिण-पूर्वी चीन में भी भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है।

    सड़कें पानी में डूब गई हैं। नदियां उफान पर हैं, लगातार बारिश की वजह से दक्षिणी चीन में झिजियांग नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे गुआंग्शी के वुझोउ शहर में बाढ़ आ गई।

    दक्षिणी चीन में 9 जून से लगातार भारी बारिश हो रही है, चीन के मौसम विभाग ने आने वालों हफ्ते में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। नदियों में बढ़े जलस्तर ने दक्षिणी चीन के कई इलाकों को पानी में डुबा दिया है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

  • Phagwara : शराब पीने से रोकने पर ढाबे पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Phagwara : शराब पीने से रोकने पर ढाबे पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    हथियारों से लैस 5-6 युवकों ने किया हमला

     फगवाड़ा : होशियारपुर रोड पर खुरमपुर गांव के निकट देर रात्रि शराब पीने को रोकने से हथियारबंद युवकों द्वारा एक ढाबे में हमला करके तोड़फोड़ की गई। होशियारपुर रोड पर गांव खुरमपुर के निकट कमल वैष्णो ढाबा के मुलाजिम विक्की ने बताया के गत रात्रि कुछ युवक उनके ढाबे पर आए और वहां बैठकर शराब पीने की बात कहने लगे।

    उन्होंने बताया कि उनका ढाबा शुद्ध वैष्णो है इसलिए आप यहां शराब नहीं पी सकते। उन्होंने बताया कि उस समय तो यह युवक ढाबे से चले गए परंतु देर रात्रि करीब 1 बजे 5-6 युवक हथियारों से लैस होकर उनके ढाबे पर आए और आते ही सामान की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। 

    युवकों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सदर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है 

  • Punjab : Golden Temple में योग करने वाली लड़की पर FIR दर्ज

    Punjab : Golden Temple में योग करने वाली लड़की पर FIR दर्ज

    अमृतसर :  21 जून देशभर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने योग करके लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 

     अर्चना मकवाना नाम की लड़की ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में योगासन करते हुए अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें युवती अर्चना मकवाना श्री दरबार साहिब अमृतसर में योगा करती हुई दिखाई दे रही थी। 

    वीडियो में वह शीर्षासन करती हुई नजर आ रही थी। युवती की इस हरकत ने काफी बवाल मचाया। लोगों ने युवती की इस हरकत पर काफी निंदा भी जताई। इसी के चलते युवती अर्चना मकवाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा धारा 295-ए के तहत कार्रवाई की गई है। 

     

  • Stunt करते समय हुआ हादसा, युवक की दर्दनाक मौ’त

    Stunt करते समय हुआ हादसा, युवक की दर्दनाक मौ’त

    नई दिल्ली : लखनऊ में ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे युवक की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवक शर्त लगाकर ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया और उस पर सवार युवक की कुचलकर मौत हो गई। उस वक्त यह स्टंट का तमाशा देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। 

     

    घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर अटरिया की है। शनिवार को नीरज किसी काम से लखनऊ जनपद के इटौंजा अपने ट्रैक्टर से गया हुआ था, जहां पर वह एक ट्रैक्टर को दूसरे में बंधकर खींचने का स्टंट कर रहा था। 

    नीरज के इस स्टंट को देखने के लिए लोगो की काफी भीड़ भी लगी हुई थी। नीरज अपने ट्रैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर को खींच रहा था तभी उसका ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया, जिसके नीचे नीरज दब गया। गंभीर रूप से घायल नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। वहीं सूचना पाकर पहुंचे परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

  • Punjab : युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, जाने मामला

    Punjab : युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या, जाने मामला

    खन्ना :  नई आबादी इलाके में एक युवक ने ससुरालियों से तंग होकर जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय करणवीर भट्टी के तौर पर हुई। करणवीर का अपनी पत्नी के साथ तलाक के केस चल रहा था। फैसले के लिए ससुराल वाले पैसे मांग रहे थे। इसी के चलते करणवीर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सिटी थाना में करणवीर की पत्नी, ससुर और सास खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    मृतक करणवीर के पिता राज कुमार ने बताया कि उसके बेटे करणवीर भट्टी की शादी वर्ष 2018 में अमनप्रीत कौर के साथ हुई थी। वर्ष 2019 में इनके घर बेटी पैदा हुई। कुछ समय बाद पढ़ाई का बहाना बनाकर अमनप्रीत कौर अपने मायके खुडा लुहारा (चंडीगढ़) चली गई। जब उसका बेटा अपनी पत्नी को लेने गया तो ससुराल वालों ने लड़की भेजने से मना कर दिया। चंडीगढ़ वूमेन सेल में केस लगाया गया। अदालत में भी केस लगाया गया।

    राज कुमार ने अपने बयानों में आरोप लगाया है कि उसका बेटा करणवीर परेशान रहता था। जब उसने अपने बेटे से पूछा तो उसके बेटे ने बताया कि ससुराल वाले अदालती तलाक के लिए ज्यादा पैसे मांग रहे हैं। वे पैसे देने में असमर्थ है। ससुराल वाले उसे तंग कर रहे हैं। इसी वजह से उसके बेटे ने घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। एएसआई मुख्तयार सिंह ने बताया कि सिटी थाना में मृतक करणवीर की पत्नी अमनप्रीत कौर, ससुर बलविंदर सिंह और सास के खिलाफ केस दर्ज किया।

  • Property Dealer की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

    Property Dealer की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

    पटना: राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। मलिया महादेव मंदिर स्तिथ जल्ला रोड इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार रविवार सुबह अपने घर से निकले थे। घर से निकलते ही घात लगाए अपराधियों ने तीन-चार गोलियां चला मौके से फरार हो गए। गोली लगने से अरुण की घटनास्थल पर गिर गए। आनन-फानन में परिजन उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद एएसपी सारथ एसआर पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल हत्या का कारण अबतक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि अरुण जमीन के खरीद बिक्री का काम करता था, इसलिय जमीन विवाद में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    इस संबंधी एएसपी सारथ एसआर ने बताया कि पुलिस की ओर से परिजनों से पूछताछ की जा रही है। लोगों का कहना है कि युवक प्रॉपर्टी डीलर था और जमीन विवाद में उसकी हत्या की गई है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।

  • Punjab: नगर निगम के कर्मचारी की संदिग्ध हालत में डंप से मिली लाश

    Punjab: नगर निगम के कर्मचारी की संदिग्ध हालत में डंप से मिली लाश

    पटियाला : नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी रवि प्रकाश ने निगम के डंप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनको पता था कि वह थोड़ा बहुत नशा करता था, लेकिन फिर भी वह फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं कर सकता है। इसलिए मामले की जांच करके दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। मौके पर पहुंचे लाहौरी गेट थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और परिवार के बयान लेकर आगे की कारवाई की। 

    मृतक की बहन व जीजा दीपक कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह वह घर से काम पर गया था। उसके कुछ ही समय बाद उनको फोन के जरिए सूचना मिली कि उसके भाई की तबीतय बिगड़ गई है। जब वह डंप पर पहुंचे तो पता लगा कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तब तक वहां पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और पुलिस के आने तक उनको शव के पास नही जाने दिया।

     परिवार का यह भी कहना है कि मृतक का किसी से लेनदेन नहीं था और न ही किसी तरह की व्यक्ति के साथ रंजिश थी। वह कुंवारा था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना स्थल पर थाना लाहौरी गेट के एसएचओ इंस्पेक्टर शिवराज सिंह ढिल्लों ने कहा कि पुलिस थाने में करीब 12 बजे इस हादसे की सूचना आई थी। 

    जिसके बाद वह मौके पर आए और देखा कि मृतक फंदे पर झूल रहा है। शव को नीचे उतार लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लगेगा।

  • अगले महीने बंद होगा Paytm Wallet!

    अगले महीने बंद होगा Paytm Wallet!

    अगर आप भी Paytm Wallet यूज करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। प‍िछले ही द‍िनों RBI ने केवाईसी न‍ियमों का पालन नहीं करने पर Paytm Payments Bank पर रोक लगा दी थी। अब पेटीएम बैंक की तरफ से कुछ पेटीएम वॉलेट को बंद करने की बात कही है। इस अनुमान के अनुसार पेटीएम की तरफ से की गई इस घोषणा का असर हजारों कस्‍टमर पर पड़ सकता है। पेटीएम की तरफ से कहा गया गया है क‍ि जीरो बैलेंस और एक साल से ज्‍यादा समय से क‍िसी तरह का लेनदेन नहीं करने वाले वॉलेट 20 जुलाई, 2024 को बंद कर दिए जाएंगे।

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इनएक्‍ट‍िव पेटीएम वॉलेट यूजर्स को वॉलेट बंद क‍िये जाने से 30 दिन पहले नोटिस जारी क‍िया जाएगा। इस जानकारी में बताया गया क‍ि वे सभी वॉलेट ज‍िनमें पिछले एक साल या इससे ज्‍यादा समय से क‍िसी तरह का लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस जीरो है, उन्हें 20 जुलाई, 2024 से बंद कर दिया जाएगा।

    इससे पहले मार्च के महीने में भारतीय र‍िजर्व बैंक ने PPBL को नए डिपॉजिट स्वीकार करने या क्रेडिट लेन-देन की मंजूरी देने से मना कर दिया था। बैंक की तरफ से यह साफ क‍िया गया क‍ि आप अपने वॉलेट के बैलेंस को बिना किसी परेशानी के यूज कर सकते हैं या फ‍िर निकाल भी सकते हैं। पेटीएम के इन निर्देश के बाद आपके अकाउंट या वॉलेट में जमा पैसे की सेफ्टी किसी तरह से प्रभावित नहीं होगी।

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक की तरफ से ग्राहकों को सलाह दी गई क‍ि वे अपने इनएक्‍ट‍िव अकाउंट और वॉलेट को एक्‍ट‍िव करा लें या बंद करा दें। अंत‍िम त‍िथ‍ि तक ऐसा नहीं करने पर अकाउंट और वॉलेट को ऑटोमेट‍िक बंद कर द‍िया जाएगा।