Blog

  • कोर्ट से बरी होने पर समर्थकों ने निकाला जलूस, 36 पर FIR

    कोर्ट से बरी होने पर समर्थकों ने निकाला जलूस, 36 पर FIR

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लागू धारा 144 के बीच अपनी रिहाई का जश्न मनाने के लिए एक व्यक्ति ने जुलूस निकाला इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। पुलिस का कहना है कि मकोका के तहत एक मामले में बरी किए गए व्यक्ति सहित 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 8 मई को जब वह जेल से बाहर आए तो उनके समर्थकों ने ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में नई बस्ती में एक जुलूस निकाला जुलूस में शामिल होने वालों ने क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया पुलिस ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों ने धमकी भरे नारों के साथ जुलूस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए

    इसके बाद जब ये वीडियो वायरल हुए तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर रिहा किए गए व्यक्ति और 36 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 149 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और आपराधिक कानून अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया

  • जालंधर: तेज रफ़्तार गाड़ी ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर: तेज रफ़्तार गाड़ी ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर (ENS): रामामंडी  चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया गया जहा उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

    मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। थाना कैंट की पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर गाड़ी चालाक पंकज निवासी मोहाली पर मामला दर्ज कर उसे  गिरफ्तार कर लिया है। जाँच अधिकारी एएसआई गुरदीप चंद सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बताया कि मलकीत सिंह किसी काम के लिए रामामंडी की तरफ गया हुआ था। 

    जब वह घर लौट रहा था तो उक्त चालक ने सड़क पार करते समय उसे टक्कर मार दी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  इलाज के लिए जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • खनन माफिया ने फॉरेस्ट विभाग की टीम पर किया हमला, JCB और ट्रैक्टर लेकर हुए फरार

    खनन माफिया ने फॉरेस्ट विभाग की टीम पर किया हमला, JCB और ट्रैक्टर लेकर हुए फरार

    नई दिल्ली : अलवर में अवैध खनन माफिया बेखौफ हो चुके है। रेणी में अवैध खनन रुकवाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अवैध खनन माफिया ने हमला बोल दिया। इस दौरान वन विभाग से पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली और JCB मशीन को खनन माफिया छुड़ाकर ले गए। इस घटना के बाद वनकर्मियों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू की है 

    वन विभाग की टीम पर हमले के बाद पुलिस एक्शन में नजर आई पुलिस ने अवैध खनन क्षेत्र में खाई खोदकर रास्तों को बंद किया।  वन विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं इस शिकायत पर वन कर्मियों की एक टीम रेणी के उकेरी क्षेत्र में पहुंची वहां अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन को पकड़ा गया इस दौरान अवैध खनन करने वाले लोग मौके से फरार हो गए

    वन कर्मी ट्रैक्टर ट्राली और JCB मशीन को लेकर वन चौकी पर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में 15 से ज्यादा लोगों ने लाठी डंडों से वन कर्मियों पर हमला बोल दिया लोगों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट की साथ ही पकड़े गए वाहनों को छुड़ा कर ले गए मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया कई थानों की पुलिस व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे 

  • बठिंडा: i Device Fixer का संचालक साथी सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: i Device Fixer का संचालक साथी सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    i Phone के पार्ट्स बदल कर बेचने के स्कैंडल का हुआ खुलासा, चोरी के फोन बरमाद

    बठिंडा: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोरी के महंगे i Phone खरीदने हुए बेचने वाले दुकानदार और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदार की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ़ भंगु और उसके साथी साहिल उर्फ़ बिल्ला के रूप मे हुई है। 

    जानकारी देते डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को  सूचना मिली थी कि बठिंडा ओल्ड सिटी के धोबी बाजार मे i Device Fixer नाम का   दुकानदार चोरी के मोबाइल खरीदता है। जिसके बाद वह मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स  बदलकर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेच रहा है। 

    जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने 65 i PHONE और 3 अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।  उक्त आरोपी इस फोनो की न तो खरीद दिखा पाया और न ही कोई पुख्ता दस्तावेज दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: सड़क पर किसानो से डिबेट मे फंसे विधायक, देखे वीडियो

    पंजाब: सड़क पर किसानो से डिबेट मे फंसे विधायक, देखे वीडियो

    मोगा: जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव माचिके में मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान निहाल सिंह वाला के एमएलए मंजीत सिंह अपने कार्यकर्ताओ के साथ वह से गुजर रहे थे। 

    किसानो की ओर से विधायक मंजीत सिंह का विरोध करना शुरू कर दिया गया। जिसे देख विधायक रुक गए और किसानो के बीच चले गए। जब उन्होंने किसानो के साथ सवाल जवाब किए  तो उस समय माहोल काफी गर्म हो गया। 

    मौके पर पुलिस प्रशासन की ने दोनो को अलग अलग किया। जिसके बाद लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्मजीत अनमोल और विधायक मंजीत सिंह का काफिला आगे बड़ गया। इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • सुअर की किडनी लगवाने से व्यक्ति की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका के बोस्टन में आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी प्रतिरोपित कराने वाले पहले व्यक्ति की इस प्रक्रिया से गुजरने के लगभग 2 महीने बाद मौत हो गई। उसके परिवार और अस्पताल ने यह जानकारी दी। रिचर्ड रिक स्लेमैन (62) नामक व्यक्ति में मार्च में ‘मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल’ में किडनी प्रतिरोपित की गई थी। चिकित्सकों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि किडनी कम से कम 2 साल तक ठीक रहेगी।

    प्रतिरोपण करने वाली टीम ने एक बयान में कहा कि स्लेमैन के निधन से वे बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। टीम ने हालांकि कहा कि उनके पास ऐसा कोई संकेत नहीं है कि प्रतिरोपण के कारण उनकी मौत हुई है। रिचर्ड रिक स्लेमैन इस प्रक्रिया को अपनाने वाले पहले जीवित व्यक्ति थे। स्लेमैन का 2018 में किडनी प्रतिरोपण किया गया था। लेकिन पिछले साल कुछ दिक्कतों के कारण उन्हें ‘डायलिसिस’ कराना पड़ा था।

  • कपूरथला: IELTS सेंटर के संचालक को मिली धमकी, 50 लाख फिरौती की हुई मांग

    कपूरथला: IELTS सेंटर के संचालक को मिली धमकी, 50 लाख फिरौती की हुई मांग

    कपूरथला : पंजाब मे विदेशी नंबरों से फिरौती और रंगदारी की कॉल आने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हल ही मे सुल्तानपुर लोधी मे एक IELTS सेंटर  के मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। जानकरी के मुताबिक यह कॉल इंग्लैंड के नंबर से आया था।

    कॉलर ने रकम न देने पर उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है। पुलिस को सुल्तानपुर लोधी के गांव पिथोराहल निवासी अमितोज सिंह उर्फ कंबोज ने शिकायत दी है कि उसका सुल्तानपुर लोधी में Akal Educational Services & Visa Advisor का दफ्तर है। 8 मई को दोपहर 2.30 बजे उसके मोबाइल पर इंग्लैंड के नंबर से अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई।

    जिसके बाद कालर ने उसे धमकाते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को शिकायत दी है।  पुलिस ने अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 3 नाबालिग लड़कियां हुई लापता , देखे वीडियो 

    पंजाब : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 3 नाबालिग लड़कियां हुई लापता , देखे वीडियो 

    तरनतारन :  खालड़ा के निकटवर्ती गांव भैणी मस्सा सिंह में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खालड़ा थाने के प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खालड़ा थाने में उक्त नाबालिग लड़कियों के माता-पिता द्वारा शिकायत दी है। 

    पुलिस दिए गए बयान के अनुसार लड़की गीता पुत्री स्व. सुखदेव सिंह, बलबीर सिंह की बेटी जैस्मीन कौर और जतिंदर सिंह की बेटी बेबी कौर ये तीनों बहनें मस्सा सिंह की रहने वाली हैं। जिनकी उम्र करीब 12 से 13 साल है और आज दिनांक 10 मई को वे रोजाना की तरह सरकारी स्कूल भैणी मस्सा सिंह गई थीं।  जिसके बाद उन्होंने स्कूल से लिखित में छुट्टी ले ली और आज तक ये लड़कियां घर नहीं लौटीं। 

    इस संबंध में जानकारी देने के लिए थाना खालड़ा पुलिस ने  हेल्प लाइन नंबर 8447276769, 9592546398 जारी कर विभिन्न पुलिस स्टेशनों और संबंधित विभागों को सूचित किया है। यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह संबंधित पुलिस थाना खालड़ा में सूचित कर सकता है।

  • निर्माण स्थल से गिरे 3 श्रमिकों की मौ’त

    नई दिल्ली : नोएडा और नोएडा एक्सेंशन में निर्माण स्थल पर अलग-अलग घटनाओं में 3 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। ये तीनों बिहार के रहने वाले थे। जिसके बाद निर्माण स्थलों पर अपनाए जाने वाले सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को लेकर सवाल उठने लगे है। मृतकों में 2 नाजिल अली (35) और राजाबुल रहमान (35 )की नोएडा एक्सटेंशन में मौत हो गई।

    ये दुर्घटनावश बिसरख इलाके के निर्माणाधीन वेरोना हाइट्स सोसायटी की 10वीं मंजिल से गिर गए। पुलिस ने बताया कि दोनों बिहार के कटिहार के रहने वाले थे। वहीं रात को ही नोएडा सेक्टर 58 के निर्माण स्थल पर आंधी के कारण स्कैफोल्डिंग के गिर जाने से 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    इनमें से एक श्रमिक जय गोविंद झा (50) की मौत हो गई। जय गोविंद बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे और नोएडा में श्रमिक के रूप में काम करते थे। बाकी तीन का इलाज चल रहा है। नोएडा पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः अकाली दल को झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देखें Live

    पंजाबः अकाली दल को झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देखें Live

    पठानकोट: लोकसभा चुनाव में नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के सीनियर अकाली नेता  जत्थेदार गुरमिंदर सिंह चावला ने अकाली दल को छोड़ने का एलान कर दिया है। जानकारी देते हुए चावला ने बताया कि शिरोमणी अकाली की स्थापना 1920  में सिख कौम को होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई थी।लेकिन आज के समय में पार्टी की पंथक सोच