Blog

  • पंजाबः बंद कमरे में महिला का श+व बरामद होने से मचा हड़कंप

    होशियारपुरः टांडा उड़मुड के गांव हरसीपिंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में बंद कमरे से महिला का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, गांव हरसीपिंड निवासी बलजिंदर कौर पत्नी स्वर्गीय बलजिंदर सिंह घर पर अकेली रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की दो बेटियां और एक बेटा विदेश में रहते हैं। बलजिंदर कौर की दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोसी महिला से फोन पर बातचीत हुई थी।

    जिसके बाद देर शाम तक घर में कोई हलचल नहीं हुई। इस बीच, कनाडा में रहने वाले महिला के बेटे ने गांव के नवजोत को फोन किया और चिंता व्यक्त की कि उसकी मां का मोबाइल फोन नहीं मिल रहा है। इसी बीच जब नवजोत अपने घर पहुंचा तो घर का गेट बंद था और अंदर लाइट जल रही थी। महिला की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। शक के हलातों में सूचना मिलने पर टांडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के सामने वाले गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे में बलजिंदर कौर का शव बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी एचएस रंधावा और ​​​​​​​थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि, यह पता लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें मिली थी कि हरसीपिंड में हत्या हुई है। महिला के शव को कब्जे में लिया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग सुकाइड की टीम को बुलाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • किसानों के बाद अब Khalsa Aid के अकाउंट हुए बैन

    नई दिल्लीः एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने किसान आंदोलन से जुड़े कई अकाउंट्स और संबंधित फैन पेज या अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है। जिन खातों को निलंबित किया गया है उसमें से कई प्रमुख किसान नेताओं और उनके समर्थन वालों के अकाउंट हैं। वहीं किसानों के बाद अब भारत में खालसा एड और खालसा एड इंडिया के एक्स अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दे कि किसान आंदोलन में खालसा एड की टीम द्वारा लंगर लगाया जा रहे है। खालसा एड एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया के हर कोने में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आता है।

    बता दें, भारत सरकार ने एक्स को निर्देश दिया था कि किसानों के विरोध से संबंधित अकाउंट्स और पोस्ट को निलंबित कर दिया जाए। केंद्र सरकार ने किसानों के ‘दिल्ली चलो प्रदर्शन’ से जुड़े मामले के बारे में ये आदेश निकाला था। सोशल मीडिया कंपनी ने एक सार्वजनिक पोस्ट कर कहा कि उसे भारत सरकार के कार्यकारी आदेशों के बाद विशिष्ट खातों और पोस्ट पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था, जिसका अनुपालन न करने पर जुर्माना और कारावास सहित संभावित दंड की धमकी दी गई थी।

    एक्स के आधिकारिक वैश्विक सरकारी मामलों के खाते में कहा गया है कि हालांकि वे भारत के भीतर पहचाने गए खातों और पोस्ट को रोक देंगे, वे सरकार के आदेशों से सहमत नहीं हैं और प्रभावित पोस्ट के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने में विश्वास करते हैं। सूत्रों की मानें तो इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर आईटी एक्ट की धारा 69ए के तहत 14 और 19 फरवरी को आदेश जारी किए थे कि 177 सोशल मीडिया खातों और वेब लिंक को अस्थायी रूप से बंद किया जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय के अनुरोध पर ये आदेश निकाल गया था।

  • पंजाब : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : गणेश नगर इलाके में फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि गोदाम का सारा सामान राख हो गया। तेल के टीन गोदाम में पड़े होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में लेबर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर से कुछ दूरी पर धमाका हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। आग लगने के कारण आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसा इतना भयावक था कि कई दूर के इलाकों से भी धुंआ के गुबार नजर आए। फैक्टरी के मालिक दिलशाद अंसारी ने कहा कि उसके गोदाम के बाहर उसकी दुकान है। गोदाम में लेबर खाना बना रही थी। अचानक से धमाके की आवाज आई। इतने में आग की लपटें निकलने लगी।

    जिस जगह फैक्ट्री चल रही है वहां अंदर कोई कारीगर मौजूद नहीं था। हादसे के तुरंत बाद आस-पास के लोगों एकत्र हुए लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक आग काफी फैल गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। घटना स्थल पर फायर अधिकारी राजिंद्र कुमार ने करीब पौने घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल किया। फैक्ट्री के अंदर से फायर कर्मियों ने करीब 3 सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले। लोगों ने इलाका पुलिस को भी सूचना दी लेकिन इलाके पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। बातचीत करते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी राजिंद्र कुमार ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला लेकिन आग पर काबू पा लिया है। एक वाहन जल कर राख हो गया है। तेल अधिक पड़ा होने के कारण आग फैली है।

  • जालंधरः बस वाली कोठी के नाम से मशूहर यह घर, छत पर बनाई PRTC बस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कंग साबू में पीआरटीसी से रिटायर्ड हुए रेशम सिंह ने अपने घर की छत पर ही पीआरटीसी की बस बनाई हुई है। मामले की जानकारी देते हुए रेशम सिंह ने बताया कि उसपीआरटीसी से रिटायर्ड हुए रेशम सिंह ने अपने घर की छत पर ही पीआरटीसी की बस बनाई हुई है।रेशम सिंह ने बस में जितने भी गांव के लोग पंजाब रोडवेज और पीएसटीसी की बस में काम करते थे, उन सबकी सीटें बस में बनाई हुई है। रेशम सिंह ने बताया कि बस में उन सबके सीटों पर नाम भी लिखे हुए हैं।

    किशन सिंह का कहना है कि यह सब उसने इसलिए किया है कि इसके जरिए गांव के सभी लोगों की यादें इसमें कैद रहे। उन्होंने कहा कि गांव की युवा पीढ़ी को भी यह पता लग सके कि इस गांव में कितने सदस्य ट्रांसपोर्ट में काम कर चुके हैं। रेशम सिंह ने बताया कि बस में अभी और भी काम करना बाकी है, जैसे कि बस में फूल सहित अन्य छोटी-छोटी चीजें लगानी है। उनके दिमाग में जैसे जैसे चीज आ रही है वैसे वैसे वह बस में जोड़ रहे हैं। रेशम सिंह ने बताया कि बस को देखने के लिए कई एनआरआई और गांव के लोग भी आते रहते हैं और वह बस की यादें अपने कमरे में कैद कर लेते हैं। रेशम सिंह ने बताया कि उन्होंने स्टेरिंग से लेकर सीट तक को सारी पीआरटीसी बस की तरह बनाया है।

    बस में एलसीडी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बस में मीटिंग के लिए भी सीट बनाई गई है। रेशम सिंह ने बताया कि इस बस को लेकर अभी उन्होंने पीआरटीसी के किसी कर्मी को नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि वह जब भी उन्हें बताएंगे तो उसे दौरान पीआरटीसी के सेक्रेटरी सहित अन्य यूनियन के कर्मी भी देखने के लिए जरूर आएंगे। वहीं दूसरी और हर्षदीप ने बताया कि उसके नाना ना एक ड्रीम था कि उन्होंने रिटायर होने के बाद एक बस बनानी है, जिसे उन्होंने पूरा करके दिखाया है।

    उन्होंने कहा कि आज उनके ड्रीम को पूरा हुआ देख कर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। हर्षदीप ने कहा कि जब बस बनने के लिए तैयार हो रही थी तब गांव के लोगों ने आकर देखा उन्होंने काफी अच्छा महसूस हुआ। इस दौरान उन्होंने बताया कि गांव मेरे में वह बस वाले घर के नाम से काफी मशहूर है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई हमारे घर के लिए आता है तो आप गांव के बाहर के लोगों से जब भी रेशम सिंह के घर का पता पूछोगें तभी वहीं से आपको बस वाले घर का कहकर हमारे घर का पता बता देंगे।

  • पंजाबः DJ पर डांस को लेकर हुआ टकराव, चलें ईंट-पत्थर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के गांव दुबली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलाए गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्शदीप सिंह की शादी पर डीजे पर गाना बदलने को लेकर मामे के लड़के के साथ दूसरे पक्ष का विवाद हो गया था। जहां विवाद बढ़ने के दौरान ईंट और पत्थरों से हमला किया है।

    वहीं पड़ोस में रहते चाचे के लड़के 34 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र काला सिंह दोनों पक्षों को छुड़वाने के लिए गया। जहां छुड़वाने के दौरान उसके सिर पर ईंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सतनाम सिंह के 2 बच्चे हैं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः किसानों ने किया नेशनल हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने आज देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का बीते दिन ऐलान किया था। जिसको लेकर आज किसाने ने दकोहा फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर लगाकर नेशनल हाईवे के किनारे खड़े कर दिए है। हालांकि उन्होंने आम जनता के लिए रास्ता खोल रखा है। लेकिन उसके बावजूद हाईवे पर जाम लग गया है। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बीकेयू राजेवाल के किसान नेता मुकेशचंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले 13 फरवरी से किसान बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान बॉर्डर पर पुलिस और प्रशासन ने दिल्ली में कूच करने से मना किया है। जिसके चलते आज देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसान हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही जब उनका दिल्ली कूच करने का ऐलान हुआ तो वह दिल्ली की ओर भी ट्रैक्टर लेकर कूच करेंगे। 

    मुकेश ने कहा कि आज WTO को लेकर यूनियन के नेताओं की मीटिंग होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग दुबई के आबुदाबी में हो रही है, यह मीटिंग 2 दिन चलेगी। मुकेश ने कहा कि वह चाहते है कि जब किसान WTO से बाहर आए। उन्होंने कहा कि जब तक हम WTO में रहेंगे तो हमें एमएसपी मिलने की उम्मीद नहीं है। WTO के अधीन हम काम करते रहेंगे तो हमें फसलों का पूरा मुआवजा नहीं मिल पाएगा, जिससे किसानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि किसानों पर किए गए प्रदर्शन के रोष में आज उन्होंने नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करके दिल्ली की ओर उसका मुंह किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जब चाहे दिल्ली की ओर कूच करना चाहते है।

    वहीं दूसरी ओर जत्थेदार कशमीरा सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार डबल इंजन की सरकार कहकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर बैठे किसानों पर उनकी हरियाणा सरकार के द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। इस हादसे में 4 किसानों की मौत हो चुकी है, जिसमें 2 नौजवान शामिल है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एमएसपी को लेकर कानून बनाने की गांरटी की थी। कशमीरा सिंह ने कहा कि आज केंद्र सरकार की किसानों को दी गई वह गारंटी कहां है। इसी के रोष में वह आज ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रहे है। 

  • इंस्टा इन्फ्लुएंसर की दिनदहाड़े गोली मारकर ह’त्या, देखें CCTV

    नई दिल्ली : राजस्थान के फलोदी में इंस्टा इन्फ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीवीटी फुटेज खंगाले तो पता चला कि इस वारदात को अनामिका के पति ने ही अंजाम दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बीते दिनों राजस्थान के फलोदी जिले के शहर में स्थित एक नारी कलेक्शन दुकान में मौजूद महिला दुकानदार को पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी में पता चला कि वारदात से पहले पति दुकान पर पहुंचा और इस दौरान पत्नी से उसकी बहस हुई थी।

    इसके बाद पति ने गुस्से में महिला दुकानदार को गोली मार दी। जिसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना फलौदी पुलिस थाना क्षेत्र के नागौर रोड स्थित सिटी पॉइंट के पास रविवार दोपहर की बताई जा रही है। फलोदी के सिटी प्वाइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलने वाली मृतका महिला अनामिका बिश्नोई (33 वर्षीय) है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामकरण सिंह व सीआई भंवर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर खून से लथपथ अनामिका बिश्नोई की बॉडी फर्श पर पड़ी थी। जिसे अस्पताल ले जाने के बाद  डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • जालंधरः सरकार ने चंदन ग्रेवाल सहित 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व मेंबर किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की तरफ से चंदन ग्रेवाल सहित 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और मेंबरों की नियुक्ति की है। CM भगवंत मान की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर सारी नियुक्तियां गई हैं। वहीं, CM भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि टीम रंगला पंजाब में शामिल हुए नए साथियों को बधाई..आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करें।

  • कपूरथला : होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सुचना दे दी है उनके आने के बाद बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जानकारी अनुसार थाना सिटी पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि युवक को होटल कर्मचारी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए थे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आनंद किशोर हाल वासी सुल्तानपुर लोधी रोड मूल वासी गांव हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    सिटी थाना पुलिस के जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल के सर्वेंट क्वार्टर में एक कर्मी के बेहोश होने पर साथी कर्मचारियों द्वारा सिविल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक आनंद किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर उनके बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। 

  • जालंधरः 2 सगे भाईयों में हुई खूनी झड़प, देखें Live 

    जालंधर, ENS: थाना पतारा के अधीन आते गांव कोटली में 2 सगे भाईयों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गगन पुत्र बलविंदर कुमार ने आरोप लगाए है कि उसके भाई ने मामे के लड़कों को बुलाकर देर रात उस पर डंडों से हमला कर दिया। इस हादसे में वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसके सिर पर 6 टांके लगे है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके छोटे भाई ने मानसा जिले के शेरा नामक युवक को घर पर रखा हुआ है। आरोप है कि वह किसी लड़की के चक्कर के बाद यहां पर आ गया है। जिसके कारण घर में दोनों में विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर देर रात दोनों में खूनी झड़प हो गई।