कपूरथला: IELTS सेंटर के संचालक को मिली धमकी, 50 लाख फिरौती की हुई मांग

कपूरथला : पंजाब मे विदेशी नंबरों से फिरौती और रंगदारी की कॉल आने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हल ही मे सुल्तानपुर लोधी मे एक IELTS सेंटर  के मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। जानकरी के मुताबिक यह कॉल इंग्लैंड के नंबर से आया था।

कॉलर ने रकम न देने पर उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है। पुलिस को सुल्तानपुर लोधी के गांव पिथोराहल निवासी अमितोज सिंह उर्फ कंबोज ने शिकायत दी है कि उसका सुल्तानपुर लोधी में Akal Educational Services & Visa Advisor का दफ्तर है। 8 मई को दोपहर 2.30 बजे उसके मोबाइल पर इंग्लैंड के नंबर से अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई।

जिसके बाद कालर ने उसे धमकाते हुए 50 लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को शिकायत दी है।  पुलिस ने अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *