Blog

  • पंजाब: पूर्व उपमुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने कसा शिकंजा

    पंजाब: पूर्व उपमुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने कसा शिकंजा

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में विजिलेंस ने ओपी सोनी को एक मामले के हिरासत में लिया था। लेकिन अब विजिलेंस कार्रवाई के बाद ओपी सोनी ईडी के शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, ईडी ने पंजाब विजिलेंस को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने  ओपी सोनी के खिलाफ की गई कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट मांगी है और संबंधित दस्तावेज भी जल्द देने के लिए कहा है।

    बता दें कि ईडी ने ओपी सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले में ईडी ने ओपी सोनी को अपने शिकंजे में लिया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में पंजाब विजिलेंस ने आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले के आरोप लगे थे जिसके चलते पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ओपी सोनी पर शिकंजा कसा था और मामला दर्ज किया था। विजिलेंस ने दावा किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी ने 9 जायदादें बनाई हैं।

    जांच के दौरान पाया गया कि ओपी सोनी ने 2017 में एक सवा करोड़ रुपए में एक मकान खरीदा था। इसके अलावा 2019 में अपनी अपने और अपने पत्नी के नाम पर जायदाद खरीदी थी। अपने बेटे राघव के नाम पर जायदाद बनाई थी जिस पर 4 करोड़ से भी अधिक का खर्चा आया था। उक्त मामले के चलते विजिलेंस ने ओपी सोनी को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि ओपी सोनी पहले कैप्टन अमरेंदर और फिर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के रहते पंजाब के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस में शव कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डिबाई थाना क्षेत्र के दानपुर गांव के पास नोएडा से संभल जा रही मंगलवार की सुबह ईको कार में अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

    खाई में गिरने से इनको सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल भर्ती कराया है। वहीं इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सीओ मौके पर पहुंचे मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी जनपद संभल के धनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डिबाई सीओ ने जानकारी देते हो बताया कि नीरज नाम का व्यक्ति संभल जिले के रहने वाले हैं। अपनी पत्नी को छोड़कर ससुराल से घर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कि हादसा हो गया।

  • पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टरों ने फोन कर दुकानदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी

    पंजाबः जेल में बंद गैंगस्टरों ने फोन कर दुकानदार से मांगी 50 लाख की रंगदारी

    फरीदकोटः जेल में बंद 2 गैंगस्टरों ने बठिंडा की भुच्चो मंडी से संबंधित दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति को जेल से फोन कर 50 और 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस संदर्भ में पुलिस ने दोनों आरोपियों खान मालेरकोटले वाला और तारी रायखाना के खिलाफ थाना नथाना में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को केंद्रीय जेल फरीदकोट में बंद आरोपियों से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस या जेल अधिकारी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार तक बठिंडा पुलिस दोनों आरोपियों को प्रोडंक्शन वारंट पर ला सकती है। 

    भुच्चो मंडी में स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति ने थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर 5 अगस्त दोपहर के समय एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम खान मालेरकोटले वाला बताकर उससे पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने दुकानदार को धमकी दी थी कि तुम्हारे पास एक घंटे तक का समय है। जब उसने पैसा देने से इंकार किया तो गैंगस्टर ने उसे मारने की धमकियां दी।

    पीड़ित ने बताया कि उसी दिन कुछ समय बाद मंडी निवासी एक ओर व्यक्ति को उसी मोबाइल नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को तारी रायखाना वाला बताते हुए उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। तारी ने भी पैसा न देने पर जान से मारने की धमकियां दी। थाना नथाना पुलिस ने उक्त शिकायत मिलने के बाद फरीदकोट जेल में बंद आरोपी खान मालेरकोटले वाला और तारी रायखाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच कर रही सीआईए पुलिस ने सोमवार को फरीदकोट जेल के अधिकारियों को उक्त मामले के बारे में सूचित किया तो जेल अधिकारियों ने चैकिंग कर आरोपी खान और तारी से एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

  • पंजाबः भाई ने दी बहन को निर्मम सजा, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर भी रह गए हैरान

    पंजाबः भाई ने दी बहन को निर्मम सजा, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर भी रह गए हैरान

    लुधियानाः प्रेम विवाह करने के लिए संदीप कौर को उसके भाई ने बेहद निर्ममता से मौत के घाट उतारा था। ताबड़तोड़ चलाई गोलियों में से संदीप कौर को चार गोलियां लगीं थी। इनमें से दो गोलियां उसके सिर और दो मुंह पर लगीं। चारों गोलियां आर-पार हो गईं थी, जिस कारण संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। लुधियाना के पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में एक युवक ने अपनी बहन को गोलियों से भून डाला था। युवती ने सवा महीने पहले भागकर शादी की थी, जिससे उसका भाई नाराज था। वहीं आरोपी ने अपने जीजा रवि कुमार पर भी फायरिंग की थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अवैध हथियार से इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी जब फरार हो रहा था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

    सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चरणकंवल, डॉ. हरप्रीत और डॉ. आदित्य पर आधारित एक बोर्ड ने संदीप कौर का पोस्टमार्टम किया। इसमें खुलासा हुआ कि चार गोलियां लगीं और चारों की चारों गोलियां नजदीक से मारी गई थीं। इस कारण चारों गोलियां आर-पार हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रवि के परिवार ने संदीप के शव का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सूरज को कड़ी सुरक्षा में सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस जांच करने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी भारी मात्रा में हथियार कहां से आए और गोली सिक्का कहां से आया।

    पुलिस आरोपी से लगातार यही पूछताछ करने में जुटी है कि उसने हथियार कब और किस व्यक्ति से खरीदें, गोलियां कहां से खरीदी और कब खरीदी। पुलिस आरोपी सूरज के जरिये हथियार सप्लाई करने वाले का पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही आरोपी से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। एडीसीपी 3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि रिशी नगर जैड ब्लाक में सोमा प्रापर्टी डीलर है, जहां पर रवि कुमार फाइनांस का काम करता था। इसी दौरान उसकी सोमा प्रापर्टी डीलर के मालिक भूपिंदर सिंह की बेटी संदीप कौर से दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला।

    रवि और संदीप कौर ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन संदीप के परिवार वालों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 23 जून को दोनों घर से भाग गए और 29 जून को शादी कर ली। इसके बाद से आरोपी सूरज काफी गुस्से में था। शनिवार रात को रवि और उसकी पत्नी संदीप कौर बाइक से घर के पास रुके ही थे कि पीछे हेलमेट पहने आरोपी सूरज भी था। उसने दोनों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रवि के मुंह के पास लगी जबकि दूसरी कंधे के पास जा लगी। इसके बाद रवि ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचानी चाही। आरोपी सूरज भी घर के अंदर ही घुस गया। हेलमेट पहने अंदर घुसने के बाद आरोपी ने वहां भी ताबड़तोड़ गोलियां चलानी जारी रखी। इसी दौरान आगे संदीप कौर आ गई तो आरोपी ने उस पर करीब चार से पांच गोलियां चला दीं और बाहर निकल गया। जब रवि की मां ने शोर मचाया तो आरोपी ने कहा कि संदीप उसकी बहन है। उसने घर से भाग कर शादी कर परिवार की इज्जत खराब की है।

  • पंजाबः सेहत विभाग ने नकली Energy Drink की बोतलों से भरा ट्रक किया काबू

    पंजाबः सेहत विभाग ने नकली Energy Drink की बोतलों से भरा ट्रक किया काबू

    बठिंडा: जिले में सेहत विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने नकली एनर्जी ड्रिंक से भरा एक ट्रक काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक कमिश्नर फूड सेफ्टी विभाग अमृतपाल सिंह सोढी ने बताया कि पैप्सी कंपनी के एरिया मैनेजर परमिंदर सिंह के अनुसार कंपनी को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उनकी कंपनी की तरफ से ओर से तैयार किया जाने वाला एनर्जी ड्रिंक का नकली प्रोडक्ट बाजार में कम दामों में बेच जा रहा है।

    कंपनी ने दुकानदारों की शिकायत के आधार पर सोमवार को सेहत विभाग की फूड सेफ्टी टीम को साथ लेकर स्थानीय गोनियाना रोड से नकली एनर्जी ड्रिंक ‘स्टिंग’ से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा। सोढी ने बताया कि कंपनी के एरिया मैनेजर परमिंदर सिंह ने बताया कि उक्त बोतलें कंपनी की नहीं हैं, इन्हें किसी व्यक्ति द्वारा लोकल स्तर पर तैयार करके उसे कंपनी की बताकर बेचा जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पकड़े ड्रिंक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उक्त ड्रिंक कौन बनाकर बेच रहा है, उसकी जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बाइक सवार व्यक्तियों ने फैक्ट्री कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, हुई मौत 

    पंजाबः बाइक सवार व्यक्तियों ने फैक्ट्री कर्मचारी पर चाकू से किया हमला, हुई मौत 

    लुधियानाः जिले में फोकल पॉइंट इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार व्यक्तियों ने लूट की नीयत से चाकूओं से गोद कर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया। प्राथमिक जांच में मामला लूट कर लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी चैक किए जा रहे हैं। देर रात फोकल पॉइंट फेस-8 में BH इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने वाला सिद्धार्थ यादव किसी काम से फैक्ट्री से बाहर जा रहा था।

    अचानक एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर लिया। खून से लथपथ सिद्धार्थ को देख लोगों ने शोर मचाया। शोर मचने पर आरोपी भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घायल सिद्धार्थ यादव को लोग ही सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, चाकू के घाव इतने गहरे थे कि वह उसे सह न सका।

    मृतक सिद्धार्थ मूलरूप से गांव गुनपूर पूरवा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। एसएचओ अमनदीप बराड़ के मुताबिक, पुलिस कातिल की तलाश कर रही है। उसने लूटपाट के इरादे से हमला किया। कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री ने स्कूल में दी दबिश, Principal पर की कार्रवाई, Teachers को किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः शिक्षा मंत्री ने स्कूल में दी दबिश, Principal पर की कार्रवाई, Teachers को किया नोटिस जारी, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सुबह सुबह स्कूल में अचनाक चैकिंग करने पहुंचे। इस दौरान स्कूल में प्रिंसीपल सहित अध्यापकों में हड़कंप मच गया।  दरअसरल, शिक्षा मंत्री रोपड़ के सरकारी कन्या स्कूल में चैकिंग करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने चैकिंग के दौरान स्कूल प्रिंसिपल को कुलदीप सिंह सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि प्रिंसिपल शराब पीकर ड्यूटी करता था। गुस्साएं शिक्षा मंत्र ने अध्यापकों को फटकार लगाते कहा कि स्कूल के स्टाफ में 22 लोग शामिल है,

    जिन्होंने कभी नहीं बताया कि प्रिंसिपल शराब पीकर आता है। लड़कियों का स्कूल है, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं दी। स्कूली बच्चों की शिकायत पर चैकिंग की तो सच सामने आया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की गलती के कारण सभी स्कूलों पर विश्वास टूट जाएगा। वहीं  शिक्षा मंत्री ने उक्त स्कूल को 1 करोड़ की ग्रांट देने का ऐलान किया। साथ ही अन्य टीचर्स को शो कॉज नोटिस जारी किया है। 

  • जालंधरः 3 दिन नहीं चलेगी सरकारी बसें, कर्मचारियों ने किया चक्का जाम का ऐलान

    जालंधरः 3 दिन नहीं चलेगी सरकारी बसें, कर्मचारियों ने किया चक्का जाम का ऐलान

    जालंधर, ENS: पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है। दरअसल, यूनियन के द्वारा 14 से 16 अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम करने के संबंध में राज्य स्तरीय कमेटी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग के दौरान संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। मामले की जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, प्रदेश इकाई के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह चन्ना, दलजीत सिंह जल्लेवाल, सतपाल सिंह की उपस्थिति में हुई मीटिंग के दौरान ठेकेदारी सिस्टम का विरोध किया।

    चानण सिंह ने कहा कि 6600 के करीब ठेका कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से पक्का किया जाए व कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी कंडीशनों में सुधार करके अधिकारियों की मनमर्जी पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे केसों में सस्पैंड हुए 400 के करीब कर्मचारियों की लिस्टें विभाग को मुहैया करवाई गई थीं व इन्हें बहाल करने की मांग रखी गई थी, जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त कर्मचारियों को अभी तक बहाल नहीं किया गया है जिससे यूनियन में रोष पनप रहा है।

    प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के मंतव्य के साथ सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम की बसें डाली जा रही हैं, जिससे विभाग को बड़ा नुक्सान होगा व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी आएगी। गिल ने कहा कि लम्बित मांगों को लेकर 14 से 16 तक सरकारी बसों का चक्का जाम करके कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे व 15 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने कहा कि आऊटसोर्स पर होने वाली भर्ती किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • इस इलाके में धारा 144 लागू 

    इस इलाके में धारा 144 लागू 

    इस्लामाबादः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ रावलपिंडी में सड़कों को अवरुद्ध करने और विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में कम से कम आठ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया। डॉन ने सोमवार को यह जानकारी दी। एएसआई मोहम्मद लतीफ ने कोटली सत्तियन पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और कहा कि पीटीआई कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और सड़कें अवरुद्ध कर दीं।

    उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कर्मचारी भागने में सफल रहे थे। एक अन्य घटना में, शनिवार को ज़मान पार्क में अपने पार्टी प्रमुख की गिरफ्तारी के दौरान प्रतिरोध करने के लिए रेसकोर्स पुलिस ने पार्टी अध्यक्ष इमरान खान के एक सहयोगी सहित 13 पीटीआई कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया था। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर रेहान अनवर ने आरोप लगाया कि जब पुलिसकर्मी इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके ज़मान पार्क आवास पर पहुंचे तो कुछ संदिग्धों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस को धमकाया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी सरकारी बंदूकें छीन लीं। बाद में पुलिस ने उन पर काबू पा लिया और सभी हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया गया और सभी के खिलाफ मामले भी दर्ज किये गये। 

  • जालंधरः BMS Fashion के मालिक ने चलाई गोलियां, देखें, CCTV

    जालंधरः BMS Fashion के मालिक ने चलाई गोलियां, देखें, CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना 8 के अंतगर्त आते संतोखपुरा में देर रात गोलियां चलने के मामले में हड़कंप मच गया। गोलियां चलने के बाद उक्त पीड़ित परिवार ने खूब हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 गोलियों के खोल बरामद किए है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार संतोखपुरा निवासी विषु साहनी और हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका रिश्तेदार व BMS Fashion का मालिक लक्ष्य वर्मा अपने साथ रूबी और प्रथम सहित 3 से 4 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उनके घर के बाद रात करीब डेढ बजे आया और आते ही उसने उनके दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया।

    घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    जिसके बाद पीछे से आए रूबी और लक्ष्य पिस्तौल निकाली और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि घटना के दौरान पहले रूबी पिस्तौल निकालता और उसके बाद लक्ष्य अपनी पिस्तौल निकालकर लोड करता है। इस दौरान सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि वह कैमरे से थोड़ा पीछे जाता है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है। कैमरे में घटना कैद होने के डर से BMS Fashion के मालिक लक्ष्य कैमरे से थोड़ा पीछे जाकर करीब 5 राउंड फायर करता है। इस घटना के बाद BMS Fashion का मालिक साथियों सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि गोलियां चलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाने में दी।

    घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

    उक्त परिवार ने आरोप लगाए घटना की शिकायत देने के बावजूद पुलिस एक घंटे के बाद पहुंची। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को मौके से 2 खोल बरामद हुए है। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मॉडल टाउन के एसीपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से गोलियां चलाने की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है।

    पीड़ित परिवार का आरोपः 7 दिन पहले भी हुआ था हमला

    हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर 7 दिन पहले भी हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि BMS Fashion का मालिक लक्ष्य शराब पीकर अपने साथियों सहित आया था और उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना 8 की पुलिस को दी थी। उन्होंने कहा कि उस समय पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। इस घटना को बीते कुछ दिन ही हुए थे कि देर रात फिर BMS Fashion के मालिक लक्ष्य ने साथियों सहित आकर गोलियां चला दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य को पुलिस का भी कोई डर नहीं है। पीड़ित परिवार का कहना है कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य को राजनीतिक पार्टियों का सरंक्षण है। जिसके चलते वह सरेआम गुडांगर्दी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण पुलिस भी उस पर कार्रवाई करने से गुरेज कर रही है।