Blog

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री ने इ.टी.ओ के अधिकारियों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री ने इ.टी.ओ के अधिकारियों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को हरा भरा रंगीला पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार हर तरह के कदम उठा रही है। और अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश भी दिए जा रहे है। ताकि पंजाब को और खुशहाली की और ले जाया जाये। वही अधिकारियों के साथ रेविऊ मीटिंग के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह इ. टी ओ ने जिला मोगा के अधिकारियों से रिवेयु मीटिंग की जिसमे जिले भर के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए वही उन्होंने इस मीटिंग में ख़ास तोर पर बिजली विभाग, सेहत विभाग और एजुकेशन के विभागों के साथ गहराई से बात चीत की ताकि पंजाब की जनता को इन विभागों से जो शिकायते रहती है उन सभी पर ध्यान दिया जाए।

    मीडिया से बात करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ने कहा की पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान दुवारा सभी विभगो को सख्ती से दिशा निर्देश दिए गए है की सभी विभाग अपने कामो को सही ढंग से करे ताकि किसी को परेशानी न आए।

  • एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

    एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय  एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। उन्होंने कहा कि शिविर का आरंभ एनएसएस के गीत से किया गया और तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने ड्रिल किया। इसके बाद  स्वयंसेवियों ने परस्पर सहयोग के भाव के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और छात्रों को स्वच्छता का संदेश दिया । दूसरे सत्र में नए स्वयंसेवियों के लिए एक इंटरएक्टिव सेशन रखा गया। इस इंटरएक्टिव सेशन में एनएसएस के कार्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक केन्द्रीय योजना है।
    जिसका उदेश्य सभी युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अवसर प्रदान करना है चाहे वह +2 बोर्ड स्तर का छात्र हो, तकनीकी संस्थान, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट या विश्वविद्यालय का छात्र हो। राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा देने में अनुभव प्रदान करना है। इसके बाद वर्ष  2022 में हुए एनएसएस के द्वारा आयोजित गतिविधियों से संबंधित एक शॉर्ट वीडियो स्वयंसेवियों दिखाया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर सीनियर मोस्ट प्रोफेसर रेखा शर्मा प्रोफेसर अनु लखन पाल अत्रि ,एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ,एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंदलाल, प्रोफेसर अनिल शर्मा, कॉलेज सुप्रिडेंट राकेश पाठक और स्वयंसेवी विशाल सोनी ,कामना, सविता , तीक्ष्ण इंदुबाला और पलक, रोहित आदि मौजूद रहे।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घालुवाल और बडसाला पुल का किया निरीक्षण

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घालुवाल और बडसाला पुल का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय ऊना में आपदा राहत व पुनर्वास समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत गत दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घालुवाल पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि घालूवाल पुल को न्यूनतम समयावधि में तैयार करके पुनः यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इसके उपरांत उन्होंने बडसाला पुल का भी निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी एस राणा सहित सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਤੀਜੇ ਆਣ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਤੀਜੇ ਆਣ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ: ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਤੀਜੇ ਤੇ ਦੱਸਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਦਰਜ ਕਰਨ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਅੰਕਿਤਾ, ਅਤੇ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੂੰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕ੍ਮਵਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਚੋਥਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਹਲਕਾ ਦਸੂਹਾ ਵਿਧਾਇਕ ਕਰਮਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁਮੰਣ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਰਾਮ ਭਜਨ ਨੇਸਕੂਲ ਦੀਆਂ ਉਪਲੱਬਧੀਆਂ ਤੋਂ ਵੀ, ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਮੈਂਜਮੇਨਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੈਰਮੇਨ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ, ਵਾਇਸ ਚੈਰਮੇਨ ਨੀਰਜਾ,ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਸਮੂਹ ਸਕੂਲ ਮੈਂਜਮੇਨਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਬਰ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਮੂਹ ਅਧਿਆਪਕ ਮੋਜੂਦ ਸਨ।

  • जिला में भारी बारिश से 186.83 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन

    जिला में भारी बारिश से 186.83 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन

    सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करें पुनर्वास कार्य – मुकेश अग्निहोत्री

    जिला में सड़क, पानी व बिजली की सभी योजनाएं बहाल – उप मुख्यमंत्री

     
    ऊना/सुशील पंडित : लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर कर रही है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तीव्र गति से चलाया जा रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डीआरडीए सभागार में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुए नुक्सान का आंकलन करने के लिए सभी जिलों में राहत पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय राहत एवं पुनर्वास समितियों का गठन किया गया है। उन्हांेने कहा कि प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास के कार्यों को सभी अधिकारी आपसी तालमेल और तत्परता के साथ करेें ताकि लोगों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। 
    उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे पानी की गुणवत्ता युक्त आपूर्ति बनाए रखना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन ऑन मोड पर रखने को कहा। उन्होंने भारी बारिश के कारण स्वां नदी में आई बाढ़ के कारण जहां नुक्सान हुआ है उसकी वीडियोग्राफी करवाने को कहा। उन्हांेने कहा कि स्वां नदी एक धरोहर है और इसको होने वाले नुक्सान से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश से हुई भंयकर त्रासदी हुई है और इससे राज्य भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति में राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भीषण परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर धरातल पर बेहतरीन कार्य किया और सड़क, पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल की जिसके चलते जीवन पुनः पटरी पर लौटा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मॉनसून अभी खत्म नही हुआ है भविष्य में भी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकारी तैयार रहें। उन्होंने जिलावासियों से भी आग्रह किया कि वे धैर्य से काम से लें। जिला के सभी अधिकारी व कर्मचारी मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए दिन-रात तत्परता के साथ कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में सभी सड़कें, पेयजल योजनाएं व बिजली की सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं।
    मॉनसून के कारण 186.83 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन न्होंने बताया कि भारी मॉनसून के कारण जिला में 186.83 करोड़ रूपये का आंकलन किया गया है। उन्होंने जिला में भारी बारिश से हुए नुक्सान की विभागवार जानकारी ली तथा पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला में 78.20 करोड़ रूपये का नुक्सान जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं को पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की सड़कों व पुलों को 48.82 करोड़ रूपये, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को 23.29 करोड़ रूपये, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकारण को अत्याधिक वर्षा के कारण 2.33 करोड़, स्वां नदी बाढ नियंत्रण सर्कल ऊना को भारी बारिश के कारण 2.90 करोड़, शिक्षा विभाग के 13 स्कूलों को 34.40 लाख रूपये, स्वास्थ्य विभाग की 13.23 करोड़ रूपये की 62 स्वास्थ्य सुविधाओं को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को को बारिश के कारण 4.91 करोड़ रूपये की हानि पहुंची है जिसमें 4606.7 हैक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस भीषण परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अपने संसाधनों से धन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को हर संभव सहयोग देने का आग्रह किया है।उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुए 231 परिवारों को अब तक 66.48 लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया किआपदा से प्रभावित हुए कार्यों की पुनः मुरम्मत हेतू पीडब्ल्यूडी को 7.66 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1.35 करोड़, रूरल रोड़/मार्गों के लिए 1.55 करोड़ रूपये की राशि सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। 
    उनहोंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के कारण 7 से 15 जुलाई तक जिन भी कच्चे व पक्के घरों को नुक्सान पहुंचा है उनके मामलें शीघ्र राहत शाखा में भेजें ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी भीषण परिस्थितियां उत्पन्न होती है तो उससे निपटने के लिए राहत समितियों का गठित कर पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं। इस मौके पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, समस्त एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • जालंधरः आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को पूरे सत्र के लिए संसद से किया निलंबित

    जालंधरः आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को पूरे सत्र के लिए संसद से किया निलंबित

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू को संसद के पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। उनपर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। रिंकू को निलंबित करने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री ने दिया‌। आप’ सांसद पर आरोप है कि उन्होंने कागज फाड़कर चेयर की तरफ फेंका। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू को सस्पेंड किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने चेयर का अपमान किया है। इसके बाद ‘आप’ सांसद को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

    ऐसे में वह सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को निलंबित करने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी लाए थे। उनपर वेल में दिल्ली सेवा बिल की कॉपी फाड़ने का आरोप था। स्पीकर ओम बिरला ने सुशील कुमार रिंकू को बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। 

    सुशील कुमार रिंकू पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहले वो कांग्रेस में थे। लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने इसी साल 5 अप्रैल को उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके ठीक अगले दिन यानी 6 अप्रैल को रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और उन्हें टिकट भी मिल गया। 10 मई को जालंधर में लोकसभा का उपचुनाव हुआ। 13 मई को नतीजे आए और 38 दिन के अंदर रिंकू सांसद बन गए। रिंकू 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीते। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी रहीं। तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के सुखविंदर सुखी और चौथे पर बीजेपी के इंदर इकबाल अटवाल रहे।

  • आज की दौड़ भरी जिंदगी में सभी को योग अपनाना चाहिए 

    आज की दौड़ भरी जिंदगी में सभी को योग अपनाना चाहिए 

     अपने बच्चों के  और चारित्रिक विकास के लिए  अवश्य योग कक्षा में भेजें-मोहितव्यक्तित्व, मानसिक

     एसएसपी मोहित चावला ने बताई योग की विशेषताएं।

    पत्नि रिद्धि चावला संग पहुंचे किशोर योग एकेडेमी


    बददी/सचिन बैंसल : बीबीएन जिला के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मंगलवार को धर्म पत्नी रिद्धि चावला सहित किशोर योग अकेडमी का भ्रमण किया तथा योग के प्रचार-प्रसार के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की प्रशंसा की। सायं कालीन मातृ शक्ति योग कक्षा में पहुंचने पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज की दौड़ भरी जिंदगी में सभी को योग अपनाना चाहिए। क्योंकि योग ही वह शुद्ध विज्ञान है जो मनुष्य को स्वयं से – शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा से जोड़ना सिखाता है। उस परम शक्ति के दर्शन करवाता है, जिसे मानव जीवन भर भौतिक दुनिया में ढूंढता रहता है।

    उन्होंने सभी योग साधकों को प्रेरित करते हुए जीवन में तीन आसन धारण करने का संकल्प दिलवाया, जिसमें पहला दृढ़ विश्वास दूसरा पक्का इरादा और तीसरा ईश्वरीय प्रार्थना। क्योंकि बिना ईश्वरीय शक्ति के हम एक सांस भी अधिक नहीं ले सकते और यदि किसी भी कार्य को करने का दृढ़ विश्वास के साथ पक्का इरादा बना लिया है फिर मनुष्य को दुनिया में कोई भी चीज पराजित नहीं कर सकती है। हम सबके रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, कर्म करने के ढंग अलग हो सकते हैं लेकिन मंजिल सभी की एक होती है। इसलिए हमें हर समय उस पारमार्थिक शक्ति को अपने अंग संग महसूस करते हुए कर्म योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बद्दी वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनके अपने शहर में आवासीय कालोनी के बीच योग एकडेमी का शुभारंभ हुआ है। आशा है सभी बद्दी निवासियों के लिए यह स्वास्थ्य का तीर्थ स्थान बनकर उभरेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।
    सर्व प्रथम श्रीहरि ओम योगा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर श्रीकांत शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि किशोर योग एकेडेमी के संचालक डॉक्टर किशोर ठाकुर पिछले 12 वर्षों से पूरे हिमाचल में योग के प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे हैं। और बद्दी में खोली गई योग अकादमी से बच्चों को योग में भविष्य तलाश रहे छात्रों को योग प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाई जाएगी। जिससे आने वाले समय में युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जगत में आगे निकलकर गुणवत्तापूर्वक आदर्श जीवन प्रस्तुत कर सके। उन्होंने सभी बीबीएन वासियों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों के व्यक्तित्व, मानसिक और चारित्रिक विकास के लिए एक घंटा अवश्य योग कक्षा में भेजें। जिससे मोबाइल आदि के दुष्परिणामों से भी बचा जा सके। कार्यक्रम के समापन समरोह में रेकी मास्टर पंकज गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर महीने भर में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने पर योगी ऑफ द मंथ चुने गए लाल बाबू यादव तथा कमलेश कुमारी को एसपी के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तीन दर्जन से अधिक मातृ शक्ति जिनमें ज्योति जिंदल, कमलेश कौर, जशोदा देवी, पूनम भंडारी, अलका नारायण, पूजा बंसल, सोनिया गुप्ता, मनदीप कौर, रीमा गुप्ता, सुनीता कुमारी, रंजना शर्मा, शशि संजीव, ऋचा राणा, सुनीता शर्मा, पूजा कुमारी, नीतू पाल, गीता शर्मा, अर्चना मिश्रा, ज्योति जैन, नवजीत कौर, स्वास्तिका सहित सोनू बंसल, सोमनाथ पाल, सुनील शर्मा, पंकज गुप्ता, राजकुमार चौधरी, वरिंदर जैन, लाल बाबू यादव, हंसा नंद झा, विपुल ठाकुर, जसवंत सिंह, गुरचरण सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  •   राजकीय मिडल स्कूल मलपुर एक सिर्फ अध्यापिका के सहारे, 150 बच्चों को पढ़ाने के लिए है मात्र एक अध्यापिका

      राजकीय मिडल स्कूल मलपुर एक सिर्फ अध्यापिका के सहारे, 150 बच्चों को पढ़ाने के लिए है मात्र एक अध्यापिका

    शास्त्री और टीजीटी आर्टस का पद है लंबे से खाली

    शिक्षा का यह है कैसा विकास न सुविधाएं न पूरा है स्टाफ


    बददी/सचिन बैंसल : एक तरफ तो प्रदेश सरकार शिक्षा का स्तर उपर उठाने के बडे बडे दावे करती है लेकिन बीबीएन के स्कूलों में हालात कुछ और ही है। यहां पर छात्रों की संख्या के मुताबिक टीचर बहुत ही कम है। औद्योगिक क्षेत्र बददी से सटे राजकीय माध्यमिक पाठशाला मलपुर में पढ़ाई के नाम पर सरकार ने मात्र एक अध्यापक दे रखा है और उसको भी सारा दिन बच्चों को घेर कर रखने में ही समय बीत जाता है। यहां पर कुल मिलाकर 6टी, सातवीं व आठवीं कक्षा में 150 छात्र अध्यनरत हैं जबकि टीचर ले देकर एक ही है। अब वो एक कक्षा को पढ़ाए तो दूसरी दो कलासें हल्ला करती रहती है और खाली बैठे रहते हैं। इस कारण से न तो उनकी पढ़ाई हो पा रही है और न ही पठन पाठन का माहौल बन रहा है।
    द्यालय में टीजीटी आर्टस व शास्त्री का पद लंबे समय से खाली चला आ रहा है। यहां पर सिर्फ टीजीटी साईंस की एक प्राध्यापिका के सहारे ही विद्यालय चल रहा है। इसके कारण बच्चे सिर्फ औपचारिकता के तौर पर स्कूल आते हैं और बिना पढ़े ही चले जाते हैं। एकमात्र अध्यापिका की कोशिश रहती है कि वो किसी ने किसी तरीके से सबको कुछ न कुछ पढाए ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे लेकिन इस अध्यापिका पर पढ़ाई के साथ साथ कलर्क का बोझ भी पड़ा हुआ है। उसको शिक्षा विभाग को भी बच्चों के समस्त रिकार्ड संबधी रिटन वर्क भी करना पड़ता है। वहीं इस संदर्भ में पंचायत प्रधान सरोज देवी ने कहा कि यहां पर अधिकांश प्रवासियों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। हमने कई बार प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग व उप निदेशक शिक्षा विभाग को अवगत कराया है कि यहा पर शिक्षक भेजो वरना शिक्षा नाश हो जाएगा। लेकिन हमें दुख से कहना पड़ रहा है कि हमारी बात कोई नहीं सुन रहा और नौनिहालों का भविष्य खराब हो रहा है।
  • जालंधरः Sweety Juice Baar के नूडल्स में से निकला बिच्छू, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधरः Sweety Juice Baar के नूडल्स में से निकला बिच्छू, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर,ENS: Sweety Juice Baar के नूडल्स में बिच्छू निकलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां पर हंगामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसने जोमैटो के द्वारा स्वीटी जूस बार से न्यूडल्स का आर्डर दिया था। जब उनकी बेटी के न्यूडल खाए। तो उनकी बेटी ने दो-तीन चम्मच नूडल के खाने के बाद कुछ अजीब सी चीज न्यूडल में देखी।

    इसके बाद उसने अपनी मम्मी को बताया कि न्यूडल्स में कुछ अजीब सी चीज उसे दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने उस चीज को चेक किया तो वह बिच्छू था। इस घटना के बाद उसने दुकानदार से बात करनी चाही तो दुकानदार ने यह कहकर बात को खत्म करना चाहती उनके स्टाफ से गलती हो गई होगी। महिला का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही इस दुकानदार के वर्करों से जो हुई है। ऐसे में उनकी बेटी को कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल उनकी बेटी के साथ ही नहीं किसी और के साथ भी हो सकता था जिसके लिए प्रशासन को उक्त दुकानदार के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। हालांकि जब इस मामले को लेकर दुकान मालिक से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा हमारे यहां से आर्डर ठीक भेजा गया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है ग्राहक द्वारा शरारत की गई है।

  • होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

    होशियारपुरः 8 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, होशियारपुर में एक किशोर ने 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। दसूहा डीएसपी बलबीर सिंह ने कहा कि यह घटना बुधवार की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस दौरान घटी है जब 16 वर्षीय आरोपी लड़की के घर आया।

    जानकारी के मुताबिक, मासूम लड़की उस दौरान अपने घर पर अकेली थी। मौका पाकर उसने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। सिंह ने कहा कि लड़की ने घर लौटने के बाद अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    डीएसपी ने कहा कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर, किशोर पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी आरोपी फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।