Blog

  • पंजाबः इस गैंगस्टर करीबी की हुई मौत

    पंजाबः इस गैंगस्टर करीबी की हुई मौत

    पटियाला: तलवंडी सबो से पूर्व प्रेजिडेंट नगर काउंसिल अजीज खान की गत रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजीज खान गैंगस्टर कुलबीर नरवाना का पक्का यार था।

    अजीज खान अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे कि संगरूर के कालाझाड़ टोल प्लाजा पर धुंध के कारण हादसे का शिकार हो गए। नगर कौसिंल तलवंडी साबो के प्रधान अजीज खान अपने एक साथी शमशेर खान और गनमैन के साथ भवानीगढ़ से पटियाला को जाते हाईवे पर कहीं जा रहे थे। कालाझाड़ टोल प्लाजा को जैसे गी क्रास करने लगे तो घनी धुंध में उन्हें टोल प्लाजा पर बना पैराफिट दिखाई नहीं दिया। उनकी स्कॉरपियो गाड़ी पैराफिट से जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।

    हादसे के बाद टोल प्लाजा पर तैनात लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल रूम पर दी। कंट्रोल रूम ने इसके बारे में जानकारी पुलिस चौकी कालाझाड़ के प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को लेकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अजीज खान को मृत घोषित कर दिया जबकि गनमैन व अन्य शमशेर खान की हालत गंभीर बनी हुई है।

    नगर कौंसिल तलवंडी साबो के प्रधान अजीज खान के परिजनों ने बताया कि वह रात को अपने एक दोस्त के पास गांव हींरों में गए हुए थे। वहां से उन्हें पटियाला जाना था। परिजनों ने कहा कि अजीज खान ने दोस्त के घर पर खाया खाया और रात करीब डेढ़-दो बजे वहां से पटियाला की तरफ निकल पड़े। रात को धुंध बहुत गहरी थी। दृश्यता शून्य होने के कारण उन्हें टोल प्लाजा का भी पता नहीं चला और गाड़ी वहां पर बने पैराफिट से जा टकराई।

  • आज का राशिफल, 3 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 3 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपके अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, लेकिन उसमें आप मामले को धैर्य से सुलझाएं, नहीं तो लड़ाई लंबी चल सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में आज मधुरता बनाए रखनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

    वृष राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है और आप किसी मामले में समझौता बहुत ही सोच विचारकर करें, उसके नीति व नियमों को अवश्य जाने। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको आज किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको आज संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    कर्क राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस संबंधी कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस ना आने से आपको निराशा हाथ लगेगी और आप किसी से अपने मन की समस्या भी नहीं बता पाएंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। राजनीति के कामों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं और आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप संतान को भी कुछ अच्छे कामों का पाठ पढ़ाएंगे। आपको यदि कोई चोट या दर्द आदि चल रहा था, तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज अपने परिजनों से किसी भी वैचारिक मतभेद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता पिता से आज अपने मन की कुछ बातों पर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपके कामों का फायदा उठा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको अपने साथी के ऊपर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर विरोध ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आप भाईचारे को पूरा बढ़ावा देंगे। आपकी अपने भाइयों से खूब जमेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात के लिए अधिकारियों के सामने हां कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपका स्वास्थ्य आज कुछ ढीला रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज को भी उतार सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप मन सें लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बात को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिससे आप घबराइए नहीं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग भागदौड़ में लगे रहेंगे, फिर भी वह मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन आप अपने घर में आज किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी किसी गलती के लिए आज कार्यक्षेत्र में आपको दंड मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हे कोई बड़ा पद मिल सकता है और आप बिजनेस के लिए कोई सर्च कर सकते हैं, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करें, नहीं तो वह लंबी चल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें शिक्षा से संबंधित कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में सब कुछ नया सीखने की होड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता से आप किसी जरुरी बात के लिए बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको से किसी गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से संतान से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका  समाधान आप मिलकर खोजेंगे।

  • पंजाब: मौत के बाद महिला निकली कोरोना संक्रमित, ऐसे हुआ खुलासा 

    पंजाब: मौत के बाद महिला निकली कोरोना संक्रमित, ऐसे हुआ खुलासा 

    बठिंडाः शहर के लाल सिंह बस्ती में एक महिला की मौत के 4 दिन बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मृतक महिला का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत किया। लाल सिंह बस्ती निवासी व 59 वर्षीय महिला गुलावती कुछ दिन पहले बीमार हो गई थी। परिवार ने इलाज उन्हें बठिंडा एम्स में दाखिल करवाया था। एम्स में करीब नौ दिन दाखिल रहने के बाद महिला की हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले महिला को घर ले आए और सेवा करते रहे। घर में 15 दिन के बाद महिला की 28 दिसंबर को मौत हो गई। इस दौरान परिजनों को महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना नहीं थी। परिवार डेरे से जुड़ा था। इस कारण महिला का शव दान करने संतोष मेडिकल कॉलेज (गाजियाबाद) लेकर पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज में बीती 31 दिसंबर को मृतक महिला के शव का कोरोना टेस्ट किया गया।

    जहां एक जनवरी को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज ने शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद परिवार ने समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर से संपर्क किया। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि जब मृतक महिला के परिजनों ने संपर्क किया तो संस्था के सदस्य सुखप्रीत सिंह, साहिब सिंह, भरत सिंगला और राजविंदर धालीवाल ने पीपीई किट्स पहनकर मृतक महिला का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत दाना मंडी स्थित श्मशान भूमि में किया। हालांकि महिला की मौत के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई।

    वहीं स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार जिले में सोमवार को कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। दो मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या महज पांच है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 7 लाख 58 हजार 402 लोगों का कोविड टेस्ट किया जा चुका है। इनमें 54 हजार 457 लोग पॉजिटिव मिले हैं जबकि अब तक एक हजार 561 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. तेजवंत सिंह ढिल्लो ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट से बचाव के लिए एहतियाति कदम उठाने बेहद जरूरी है। उन्होंने बठिंडा वासियों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी व बूस्टर डोज का टीका जरूर लगवाने के अलावा भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की।

  • पंजाबः गाड़ी में नशा करते दो कांस्टेबल काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः गाड़ी में नशा करते दो कांस्टेबल काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के ढींगरा कालोनी में नशा करते हुए दो कांस्टेबलों की वीडियों सामने आई है। उक्त कांस्टेबलों को लोगों ने गाड़ी में नशा करते हुए पकड़ा है। स्थानीय लोगों ने दोनों कांस्टेबलों को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों कांस्टेबलों के मेडिकल करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। कालोनी में रहने वाले कुलजीत सिंह ने बताया कि यहां बीते कुछ दिनों से एक कार में कुछ पुलिस वाले नशा करते थे। पास ही दुकान पर एक कैमरा लगा था। जिसमें उनकी यह हरकत रिकार्ड हो रही थी।

    सोमवार जैसे ही वह कार दोबारा इलाके में पहुंची, इलाका निवासियों ने कार को घेर लिया और पुलिस मुलाजिमों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कुलजीत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस मुलाजिमों ने नशा करने के बात उनके सामने कबूल की है। उनकी गाड़ी में एक सिरिंज भी मिली है, जिससे वे नशा कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आस है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी।

    इसी दौरान जब पकड़े गए दोनों कांस्टेबलों ने कैमरा देखा तो अपने बयान बदल लिए। उन्होंने उन पर लगाए जा रहे बयान बदल दिए। यह भी कहा कि वह तो यहां दूसरे कांस्टेबल को पैसे देने आए थे। वहीं दूसरी तरफ गाड़ी में पड़ी सिरिंज के बारे में पूछा तो दोनों ही मुकर गए कि वह उनकी है ही नहीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • बिग बॉस से बाहर होते ही फूटा विकास का फूटा गुस्सा, कंटेस्टेंट पर लगाए आरोप

    बिग बॉस से बाहर होते ही फूटा विकास का फूटा गुस्सा, कंटेस्टेंट पर लगाए आरोप

    मुबंईः ‘बिग बॉस 16’ में एक और जहां नए साल का जश्न मनाया गया, तो एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो गया। शो में वाइल्ड कार्ड बनकर हिस्सा लेने वाले विकास मनकतला को सलमान खान ने घर से बाहर कर दिया है। ऐसे में शो से बाहर आते ही विकास का कंटेस्टेंट्स पर गुस्सा फूटा और उन्होंने कई आरोप लगाए। खासकर विकास ने अर्चना गौतम के रवैये पर खुलकर बात की। शो में दोनों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला था।  
     
    बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विकास मनकतला ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में सभी कंटेस्टेंट को लेकर खुलकर बात की। विकास ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्हें घर में परेशानी का सामना करना पड़ा था। विकास ने कहा, ‘घर में ग्रुप बन गए हैं और उन लोगों ने मुझे अपने साथ मिक्स होने का मौका ही नहीं दिया। मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता था, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मेरा सफर अच्छा रहा।’

    इसके अलावा विकास ने अर्चना गौतम को लेकर बात की। विकास ने कहा, ‘अर्चना की बदतमीजी को हमेशा ही नजरअंदाज किया जाता है। कई बार उसे टोका जाता है, लेकिन उसे जिस तरह से डांट लगानी चाहिए, वैसे नहीं किया जाता। इस खेल में एंटरटेन करना, सही मुद्दों पर लड़ना सभी सही है, लेकिन घटिया सोच रखना और लोगों के इमोशंस का फायदा उठाना गलत है। इसी वजह से शो का लेवल डाउन हो जाता है।’

    विकास का कहना है कि वह शो में एक बार फिर जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह कभी अर्चना और शिव ठाकरे से मिलना नहीं चाहते। वहीं, बात दें कि इस बार वीकएंड का वार पर सलमान खान ने अर्चना गौतम को समझाया था। वहीं, नए साल का जश्न मनाने के लिए शो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा और राजीव अदातिया पहुंचे थे।

  • लोगों ने सेब लूटने के बाद मुर्गियों से भरी पिकअप लूटी, देखें वीडियो

    लोगों ने सेब लूटने के बाद मुर्गियों से भरी पिकअप लूटी, देखें वीडियो

    महराजगंजः पंजाब में सेबों से भरे ट्रक को लूटने के बाद अब महराजगंज में मुर्गियों से भरी पिकअप गाड़ी लूटने का मामला सामने आया है। इसकी वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें लोग पंजाब हैशटैग के सेबों के मामले की वीडियो के साथ हैशटैग करके शेयर कर रहे है। दरअसल, जिले के कोल्हुई क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास सुबह कोहरे के वजह से एक मुर्गी लोड पिकअप पलट गई। जानकारी के अनुसार मुर्गी लोड पिकअप कोल्हुई से नौतनवा की तरफ जा रही थी। जैसे ही गुलरिहा गांव के पास पहुंची तो कोहरे की वजह से गड्ढे में चली गयी। पिकअप पलटते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हर कोई मुर्गी पकड़ने में जुट गया। जिसके हाथ जितनी मुर्गी आयी लेकर मौके से निकल लिया। कुछ तो बोरी लेकर पहुंच गए थे। बहरहाल इस हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई।

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। मुर्गियों से भरी पिकअप नौतनवा की तरफ जा रही थी। घने कोहरे की वजह से चालक जब तक कुछ समझता पिकअप गहरे गड्ढे में पलट गई। गाड़ी पलटने से मुर्गियों की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इधर, बिखरी मुर्गियों को लोगों ने उठाया और चलते बने। चालक ने बताया कि हजारों रुपये की मुर्गियां गायब हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा और ग्रामीणों को मुर्गी वापस करने की चेतावनी दी।

    गौर हो कि 4 दिसम्बर को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सेबों से भरे ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया था। वहीं, पटियाला के राजविंदर सिंह और मोहाली के गुरप्रीत सिंह ने कश्मीर के बारामुला जिला के सेब व्यापारी को 9 लाख 12 हजार 543 रुपये का चेक दिया। उन्होंने व्यापारी को ये चेक फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. रवजोत ग्रेवाल की मौजूदगी में सौंपा था, लेकिन अब देखना यह होगा क्या बेचारे पिकअप चालक की मुर्गियां लूटने के मामले में पुलिस लूटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर उसे इंसाफ दिला पाएंगी या कोई इस बेचारे चालक की मदद करने के लिए आगे आएगा।

  • ट्रक चालक का आरोप, मालिक ने वीडियो बनाकर किया कुकर्म

    ट्रक चालक का आरोप, मालिक ने वीडियो बनाकर किया कुकर्म

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब निवासी एक ट्रक चालक कुलविंद्र सिंह निवासी गांव भैरा तहसील अम्ब जिला ऊना ने ट्रक मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस को सौंपी शिकायत में चालक ने आरोप लगाया था कि कुछ दिन पूर्व वह गगरेट से ट्रक में सामान लोड कर यूपी गया था,वहां उसका ट्रक खराब हो गया। इसके बाद यूपी पहुंच कर मालिक ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसके साथ कुकर्म कर वीडियो भी बनाया।


    इसी मामले को लेकर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ना किए जाने पर ट्रक चालक द्वारा अपने परिजनों सहित एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर से मिले और न्याय की गुहार लगाई। वहीं ट्रक चालक का यह भी आरोप है कि मालिक ने सिर और आंखो व बालों के साथ- साथ दाढ़ी मूंछ पर भी उस्तरे से उसके बाल भी काट दिए।  चालक ने बताया कि  बनारस से पहले ही अचानक ट्रक खराब हो गया था, जिसे ठीक करवाने के बाद ट्रक मालिक से पेटीएम के माध्यम से खर्च भेजने का आग्रह किया था।  

    ट्रक चालक ने कहा कि मालिक ने उसे (चालक) को मैकेनिक के खाते में राशि ट्रांसफर करने की बात बताई। लेकिन मैकेनिक पैसे न मिलने पर अड़ा रहा, इसके बाद मैकेनिक ने चालक का मोबाइल रख लिया। शिकायतकर्ता चालक  ने बताया कि अगले दिन ट्रक मालिक अपने कुछ साथियों सहित बनारस पहुंच गए। यहां ट्रक मालिक ने मुझ पर अधिक खर्च करने की बात करते हुए साथियों  की मौजूदगी में निर्वस्त्र कर मारपीट की। इतना ही नहीं, ट्रक मालिक ने मेरे साथ कुकर्म किया तथा वीडियो भी बनाया।

    पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर सिर, आंखो, दाढ़ी व मुंछो पर उस्तरा चला दिया और उसे वहीं फैंक आए। चालक ने मामले की जानकारी भाई को दी, जिसके बाद उसका भाई  भी वहां पहुंचा, इसके बाद उसे लेकर ऊना आया। इसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
      
    वही इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि थाना अम्ब में पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जिसके आधार पर एमएलसी प्राप्त की गई है। अगर इसमें कोई भी दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

  • जालंधरः इस इलाके में तेंदुआ आने से मची दहशत!, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में तेंदुआ आने से मची दहशत!, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के न्यू देओल नगर से एक अजीब की घटना होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वहां पर आज सुबह 5 बजे तेंदुआ जैसा जानवर आने की खबर मिली है। इस सूचना के मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए जैसा जानवर इलाके में घूमने की वीडियो दिखाई दी।

    सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ सड़क किनारे घूमता नजर आ रहा है। मगर वह अब कहां गया इस बात की पुष्टि इलाकावासियों को नहीं हो पा रही है। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों में दहशत भरा माहौल बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई कि क्या यह सच में तेंदुआ ही था या अन्य कोई जानवर है।

  • दुकानों के आगे सड़क से ऊंचे बनाए जा रहे फुटपाथों को लेकर स्थानीय कारोबारियों में पनपा रोष

    दुकानों के आगे सड़क से ऊंचे बनाए जा रहे फुटपाथों को लेकर स्थानीय कारोबारियों में पनपा रोष

    मुख्य सड़क में बने स्पीड ब्रेकर भी वाहन चालकों और मरीजों के लिए बने सरदर्द

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना अंब सड़क पर बडूही से भैरा तक बनाए जा रहे फुटपाथों को लेकर स्थानीय कारोबारियों में रोष उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दुकानों के आगे सड़क से तकरीबन एक फीट ऊंचा फुटपाथ बनने के कारण उनका व्यवसाय चौपट हो सकता है। स्थानीय लोगों ने फुटपाथ बनाने में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि उक्त ठेकेदार द्वारा फुटपाथ में निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

    इस बारे जब एनएचए प्रशासन/संबंधित विभाग से बात की गई तो उनका कहना है कि उनकी इस पर पूरी नजर है। परंतु इन फुटपाथों की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग ये चाहता ही नहीं की भारत में अच्छी सड़क व्यवस्था हो। दूसरी तरफ इन फुटपाथों के बनने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी श्याम सुंदर का कहना है की इन फुटपाथों के बनने की वजह से यातायात को सुचारू रूप से चलाने में पहले से ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जहां इन फुटपाथों का निर्माण हुआ है वहीं इनके बनने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई। वहीं दयाडा चौंक के दुकानदार दलजीत सिंह का कहना हैं कि हम फुटपाथ निर्माण का विरोध नहीं कर रहे बल्कि विरोध इस बात को लेकर किया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा  दुकानों के आगे जिस तरह फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है उससे उनका कारोबार खत्म हो जाएगा। क्योंकि फुटपाथ सड़क से ऊंचा होने की वजह से कोई भी गाड़ी चालक सड़क के बीच गाड़ी खड़ी करने का जोखिम नहीं लेगा और कोई भी गाड़ी न खड़ी होने के कारण हमारा व्यापार खतरे में पड़ गया है।

    स्थानीय दुकानदार नीलम और कमलेश कुमारी का कहना है की पहले जब फुटपाथ का निर्माण नहीं हुआ था तब ग्राहक गाड़ी या अपने दोपहिया वाहन को मुख्य सड़क से नीचे आसानी से पार्क कर अपना रोजमर्रा का सामान खरीद कर आसानी से चला जाता था। लेकिन जब से यह फुटपाथ निर्माण में ये रेलिंग विभाग द्वारा लगाई गई है, तब से ग्राहक गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा करने से कतरा रहे है जिस कारण हमारी दुकानदारी पर काफी असर पड़ रहा है। वही मनीष संधु का कहना है कि हमने कई बार ठेकेदार, एसडीएम अंब, बीडीओ अंब और नवनिर्वाचित विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से भी गुहार लगाई कि कम से कम दुकानों के आगे फुटपाथ को सड़क से ऊंचा करके ना बनाए जाए। उसकी जगह पेवर लगाकर फुटपाथ का निर्माण किया जाए। लेकिन ना तो प्रशासन द्वारा और ना ही ठेकेदार द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया। सभी स्थानीय व्यापारियों और गांववासियों ने गुहार लगाई है की कम से कम दुकानों के आगे से फुटपाथ को समतल किया जाए ताकि उनके रोजगार पर कोई असर ना पड़े। लोगों ने पत्रकारों को अपनी ऊंचे फुटपाथ बनने के कारण आने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि ऊना से मुबारकपुर रोड पर बहुत ज्यादा स्पीड ब्रेकर्स का निर्माण विभाग द्वारा करवाया गया है। स्पीड ब्रेकर्स की वजह से टू व्हीलर को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों का कहना हैं की जो स्पीड ब्रेकर्स प्रशासन द्वारा गाड़ी की गति को धीमा करने के लिए लगाए जाते हैं,उनसे कोई गति धीमी नहीं होती, सभी हाई सेंसर वाहन फुल स्पीड में इन ब्रेकर्स को क्रॉस करते हैं। देखा जाए तो इन स्पीड ब्रेकर्स की वजह से ज्यादा परेशानी एंबुलेंस चालकों एवम् उसमें बैठे मरीजों को होती है, गर्भवती महिलाओं के लिए ये ब्रेकर्स बहुत मुश्किल पैदा करते हैं, क्योंकि इन ब्रेकर की ऊंचाई ज्यादा है,और रात के समय में जाने वालों को हमेशा खतरा रहता है क्योंकि इन स्पीड ब्रेकर्स में कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया गया है, जिससे बहुत सी सड़क दुर्घटनाएं भी हो जाती है। लोगों का कहना है रेडियम येलो पेंट वाले स्पीड ब्रेकर टायरिंग  वाले स्पीड ब्रेकरों की तुलना में ज्यादा अच्छे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने महज दिखावा के लिए इतना पैसा बर्बाद किया है। क्योंकि इनसे सुविधा कम और नुकसान ज्यादा होता है।

    हमने फोन के माध्यम से एनएचए एक्सियन हमीरपुर लखनपाल से संपर्क साधा उन्होंने कहा की एनएच ऊना से अंब के बीच में 3 जगहों पर बीजापुर से कुठियाड़ी, बडूही से भैरा,बसाल से झलेड़ा बन रहे फुटपाथों का कार्य प्रगति पर है। जल्दी ही ये फुटपाथ बनकर तैयार होंगे, जिससे आम जनता को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा की अगर इस कार्य में अनियमितताऐं पाई जाती है तो ठेकेदार को विभाग द्वारा दिशा निर्देश दिया जाएंगे ताकि इनको लेकर किसी भी प्रकार की अनिमित्ताएं ना बरती जाए।  एसडीओ अम्ब का कहना है कि कार्य प्रगति पर है, पूरे मापदड़ों के साथ इन फुटपाथों को तैयार किया जा रहा है, इसमे मिश्रण और समान को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही।

  • कांग्रेस पर बरसे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप 

    कांग्रेस पर बरसे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप 

    मंत्रिमंडल गठन की देरी को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल 

    बोले जनता को कही गई 10 गारंटी को पूर्ण करें सुक्खू सरकार 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बीजेपी ऑफिस ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सैकड़ों दफ्तर और स्वास्थ्य केंद्र डिनोटिफाइड कर दिए जबकि यह दफ्तर और स्वास्थ्य केंद्र जनता की सहूलियत के लिए उनकी मांग को लेकर खोले गए थे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कहा है कि हम इन तमाम फैसलों का रिव्यु करेंगे लेकिन जो दफ्तर और स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिए गए हैं उनको अब वह कैसे रिव्यु करेंगे।  उन्होंने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और गुटबाजी की वजह बताया।

    सुरेश कश्यप ने कहा कि जो लोग भर्ती घोटाले को लेकर सवाल उठा रहे हैं भर्ती घोटाला होते ही हिमाचल सरकार ने उस पर एफआईआर दर्ज की और तुरंत इस मामले में गिरफ्तारियां कीं। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता में आने से पहले जो वायदे  लोगों से किए है  सुक्खू सरकार जल्द उनको पूरा करने में पहल करे।