Blog

  • इस मामले में टॉप 3 देशों में हुआ शामिल भारत

    इस मामले में टॉप 3 देशों में हुआ शामिल भारत

    नई दिल्‍ली: 108वें साइंस कांग्रेस को औपचारिक रूप से शुरू करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज अपना देश भारत स्‍टार्टअप्‍स के मामले में शीर्ष 3 देशों में शामिल हो गया है। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये साइंस कांग्रेस में शामिल हुए । ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स में साल 2015 तक भारत 130 देशों की सूची में 81वें स्‍थान पर था, लेकिन वर्ष 2022 में हमलोग 40वें स्‍थान पर पहुंच चुके हैं।’

    इस साल के इंडियन साइंस कांग्रेस का मुख्य विषय ‘महिला सशक्‍तीकरण के साथ सतत विकास के लिए है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। विज्ञान में जोश के साथ जब देश की सेवा का संकल्प जुड़ जाता है तो नतीजे भी अभूतपूर्ण आते हैं। मुझे विश्वास है कि भारत का वैज्ञानिक समुदाय भारत को 21वीं सदी में वह मुकाम हासिल कराएगा जिसका वह हमेशा हकदार रहा है। ’ पीएम ने आगे कहा, ’21वीं सदी के आज के भारत में हमारे पास दो चीज़े हैं- पहला डेटा और दूसरा तकनीक। इन दोनों में भारत के विज्ञान को नई बुलंदियों में पहुंचाने की ताकत है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी के भ्रष्टाचार मामले में राजबिंदर ने विजीलेंस को चिट्ठी लिख किया खुलासा

    पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी के भ्रष्टाचार मामले में राजबिंदर ने विजीलेंस को चिट्ठी लिख किया खुलासा

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। जब से वह भारत वापिस आए हैं, तभी से विजिलेंस की राडार पर हैं। बीते दिन पूर्व सीएम चन्नी पर अब आरोप लग हैं कि उन्होंने सरकारी मींटिग के दौरान 3 महीने में 60 लाख का खाना खाया हैं। इस बात का खुलासा शिकायतकर्ता द्वारा जारी की आरटीआई के दौरान हुआ था। पूर्व सीएम चन्नी पर आरोप लगे हैं कि वह ताज होटल में स्पेशल थाली मंगवाते थे।

    3 महीने तक 70 लोगों के लिए प्रति थली 3900 रुपए, 2500 रुपए का जूस पीने यानी 3 महीने में 60 लाख रुपए का खाना खाने के आरोप लगे थे। लेकिन अब एक बार फिर से इस मामले को लेकर नया खुलासा हुआ है। शिकायतकर्ता बठिंडा निवासी राजबिंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं की है। मेरे नाम का दुरूपयोग किया जा रहा है, जिससे मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है।


    वहीं दूसरी ओर पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दास्तान-ए-शहादत के 1.47 करोड़ रुपए बेटे की शादी में एडजेस्टमेंट करने के आरोप को नकारा हैं। उन्होंने कहा कि वह घर में बना सादा खाना खाते हैं। उन्होंने न तो  कभी मीट खाया और न ही कभी शराब पी है न ही किसी को पिलाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझ कर फंसाने और सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश है। वहीं विरोधिया का कहना है कि पूर्व सीएम चन्नी पर लगे आरोपों का गहनता से जांच की जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी किया जा सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके। 

  • iPhone 14 सीरीज़ पर मिल रहा बंपर ऑफर, यहां पर मिलेगी बेस्ट डील

    iPhone 14 सीरीज़ पर मिल रहा बंपर ऑफर, यहां पर मिलेगी बेस्ट डील

    गैजेट: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लेटेस्ट आईफोन्स पर आकर्षक ऑफर मिलने वाला है। हम iPhone 14 और iPhone 14 Plus की बात कर रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को आप अब तक सबसे कम कीमत पर खरीद सकेंगे। यह ऑफर Flipkart नए साल के मौके पर लेकर आ रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट से अभी सेल डेट का ऐलान नहीं किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 14 और iPhone 14 Plus को Craziest Price Drop Ever ऑफर के तहत लिस्ट किया है। कंपनी ने अपने ऐप पर एक पोस्ट भी टीज किया है, जिसमें मुताबिक हैंडसेट अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा । इसमें कईं प्रकार के आफॅर शामिल हैं। 

    ये कोई पहला मौका नहीं है, जब फ्लिपकार्ट किसी आईफोन को लोएस्ट प्राइस पर बेच रहा है। इससे पहले  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 13 को 50 हजार रुपये से कम कीमत पर बेचा था। इसके इलावो अमेज़न
     पर भी iPhone 14 सीरीज़ को लेकर कई सारे आफॅर मिल रहें हैं।

  • जालंधरः सांबर आने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः सांबर आने से इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गोराया में सांबर आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद इलाका निवासी दहशत में आ गए। इलाके में सांबर आने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को दी। वन की टीम ने मौके पर पहुंच कर सांबर को काबू कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमें गोराया में सांबर आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर उसे काबू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 

  • पंजाब: SSP दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    पंजाब: SSP दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    मुक्तसर: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर में एसएसपी दफ्तर के बाहर दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। सिख फॉर जस्टिस के जर्नल कौंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर बम की और मुक्तसर साहिब के एस एस पी उपिंदरजीत सिंह घुमन के कार्यालय की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के लिए छापेमारी की गई है, वही ऑस्ट्रेलिया में 29 जनवरी को होने वाले खालिस्तान रेफरेंडम की वोटों पर भी छापेमारी की गई है।

    इतना ही नहीं साथ में गांधी परिवार को लेकर भी धमकी लिखी गई है। साथ में धमकी देते यह भी लिखा गया कि जिस तरह से 1984 में इंदिरा गांधी और 1991 में राजीव गांधी को मारा गया था अब उनके द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोका जाएगा। लिखा गया कि 11 जनवरी, 2023 को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोक दी जाएगी। 

  • पंजाबः शून्य के करीब पहुंचा पारा, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम 

    पंजाबः शून्य के करीब पहुंचा पारा, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम 

    बठिंडाः पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। पारा लुढ़ककर शून्य के करीब पहुंच आ गया है। बठिंडा में 0.4 डिग्री, होशियारपुर में 0.6 और गुरदासपुर में 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। हवाओं की गति धीमी पड़ने से सोमवार दोपहर तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात जनवरी तक लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। लगभग सभी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा।

    पश्चिम मालवा (फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा) के इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी। रात के साथ दिन का तापमान भी गिरेगा। पंजाब के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से ज्यादा दर्ज नहीं किया गया है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान मोहाली में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अमृतसर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 25 मीटर और पटियाला व चंडीगढ़ 50 मीटर दर्ज की गई है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पांचों दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। 

  • पंजाबः BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    पंजाबः BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    अमृतसरः नए साल के मौके पर घुसपैठ की पहली कोशिश पंजाब भारत-पाकिस्तान सीमा पर की गई, जिसे सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया। अमृतसर बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिए के पास से एक इम्पोर्टेड बंदूक भी बरामद की गई है। फिलहाल बीएसएफ ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत बीओपी सीमा सुरक्षा बल की 73 बटालियन के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच घने कोहरे में बीएसएफ को किसी के आने का आभास हुआ। घुसपैठिए भारतीय सीमा से 500 मीटर अंदर बने सुरक्षा बाड़ तक पहुंच गए थे। बीएसएफ जवानों ने आवाज लगाई तो घुसपैठिए ने छिपने की कोशिश की। जिसके बाद जवानों को फायरिंग करनी पड़ी।

    बता दें कि मारे गए घुसपैठिए के पास से बीएसएफ के जवानों ने एक पंप गन भी बरामद की है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि घुसपैठिए ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की या नहीं। अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है कि वह तस्करी के मकसद से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • कनाडा में होशियारपुर के युवक का बेरहमी से कत्ल

    कनाडा में होशियारपुर के युवक का बेरहमी से कत्ल

    होशियारपुरः माहिलपुर शहर के साथ लगते गांव चंदेली के 5 साल पहले कनाडा गए नौजवान का 31 दिसंबर की रात को लूट की नीयत से कत्ल कर दिया गया। लुटेरे जाते हुए उसके सारा सोना, मोबाइल, पर्स, एटीएम और पैसे भी साथ ले गए। पीड़ित परिवार ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मांग की है कि उनके इकलौते बेटे के कनाडा में हुए कत्ल के दोषियों का पता लगाकर सजा दी जाए। 

    जानकारी के अनुसार तरकोल नाथ शर्मा निवासी चंदेली ने बताया कि 5 साल पहले उनका बेटा मोहित शर्मा (28) पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और वहीं पक्का हो गया था। 2 दिन पहले मोहित का चचेरा भाई अरमान शर्मा भी कनाडा गया था। उसने बताया कि उनके कनाडा पहुंचे भतीजे अमरमान शर्मा ने फोन पर अपने ताए तरलोक नाथ शर्मा को रविवार  सुबह फोन पर बताया कि मोहित उन्हें नहीं मिल रहा, पता नहीं कहा चला गया। एक जनवरी की सुबह शहर से बाहर उसकी कार एक सुनसान इलाके में मिली और पिछली सीट पर उनके बेटे की लाश पड़ी थी।

  • पंजाबः इस गैंगस्टर करीबी की हुई मौत

    पंजाबः इस गैंगस्टर करीबी की हुई मौत

    पटियाला: तलवंडी सबो से पूर्व प्रेजिडेंट नगर काउंसिल अजीज खान की गत रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अजीज खान गैंगस्टर कुलबीर नरवाना का पक्का यार था।

    अजीज खान अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे कि संगरूर के कालाझाड़ टोल प्लाजा पर धुंध के कारण हादसे का शिकार हो गए। नगर कौसिंल तलवंडी साबो के प्रधान अजीज खान अपने एक साथी शमशेर खान और गनमैन के साथ भवानीगढ़ से पटियाला को जाते हाईवे पर कहीं जा रहे थे। कालाझाड़ टोल प्लाजा को जैसे गी क्रास करने लगे तो घनी धुंध में उन्हें टोल प्लाजा पर बना पैराफिट दिखाई नहीं दिया। उनकी स्कॉरपियो गाड़ी पैराफिट से जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।

    हादसे के बाद टोल प्लाजा पर तैनात लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल रूम पर दी। कंट्रोल रूम ने इसके बारे में जानकारी पुलिस चौकी कालाझाड़ के प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को लेकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने अजीज खान को मृत घोषित कर दिया जबकि गनमैन व अन्य शमशेर खान की हालत गंभीर बनी हुई है।

    नगर कौंसिल तलवंडी साबो के प्रधान अजीज खान के परिजनों ने बताया कि वह रात को अपने एक दोस्त के पास गांव हींरों में गए हुए थे। वहां से उन्हें पटियाला जाना था। परिजनों ने कहा कि अजीज खान ने दोस्त के घर पर खाया खाया और रात करीब डेढ़-दो बजे वहां से पटियाला की तरफ निकल पड़े। रात को धुंध बहुत गहरी थी। दृश्यता शून्य होने के कारण उन्हें टोल प्लाजा का भी पता नहीं चला और गाड़ी वहां पर बने पैराफिट से जा टकराई।

  • आज का राशिफल, 3 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 3 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपके अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, लेकिन उसमें आप मामले को धैर्य से सुलझाएं, नहीं तो लड़ाई लंबी चल सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में आज मधुरता बनाए रखनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

    वृष राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है और आप किसी मामले में समझौता बहुत ही सोच विचारकर करें, उसके नीति व नियमों को अवश्य जाने। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको आज किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको आज संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    कर्क राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस संबंधी कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस ना आने से आपको निराशा हाथ लगेगी और आप किसी से अपने मन की समस्या भी नहीं बता पाएंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। राजनीति के कामों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं और आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप संतान को भी कुछ अच्छे कामों का पाठ पढ़ाएंगे। आपको यदि कोई चोट या दर्द आदि चल रहा था, तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज अपने परिजनों से किसी भी वैचारिक मतभेद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता पिता से आज अपने मन की कुछ बातों पर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज लोग आपके कामों का फायदा उठा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको अपने साथी के ऊपर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर विरोध ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आप भाईचारे को पूरा बढ़ावा देंगे। आपकी अपने भाइयों से खूब जमेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात के लिए अधिकारियों के सामने हां कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपका स्वास्थ्य आज कुछ ढीला रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज को भी उतार सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप मन सें लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बात को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिससे आप घबराइए नहीं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग भागदौड़ में लगे रहेंगे, फिर भी वह मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन आप अपने घर में आज किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी किसी गलती के लिए आज कार्यक्षेत्र में आपको दंड मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हे कोई बड़ा पद मिल सकता है और आप बिजनेस के लिए कोई सर्च कर सकते हैं, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करें, नहीं तो वह लंबी चल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें शिक्षा से संबंधित कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में सब कुछ नया सीखने की होड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता से आप किसी जरुरी बात के लिए बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको से किसी गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से संतान से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका  समाधान आप मिलकर खोजेंगे।