Blog

  • पंजाबी गायक पर FIR दर्ज

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा के खिलाफ फतेहगढ़ साहिब में मामला दर्ज हो गया है।उनका भाई के साथ जमीनी विवाद चला आ रहा है।23 दिसंबर 2023 को बुग्गा की भाभी की मौत हो गई थी। इसी मामले में उन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ है। FIR में बुग्गा के साथी हजारा सिंह और हरविंदर सिंह का भी नाम है।

    भाई दविंदर सिंह भोला ने आरोप लगाया था कि सतविंदर ने झगड़े में उसकी पत्नी अमरजीत कौर को धक्का दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अमरजीत को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृतक घोषित कर दिया।

  • स्कूलों को लेकर अब 20 जनवरी तक नए आदेश हुए जारी

    चंडीगढ़: कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर स्कूल टाइमिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 20 जनवरी तक यू.टी. चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त नीजि स्कूलों में 8 कक्षा तक फिजिकल मोड में कोई कक्षा नहीं होगी। स्कूल इन कक्षाओं के अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

    यू.टी. चंडीगढ़ के सभी सरकारी व सरकारी एडिड और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 20 जनवरी 2024 तक स्कूल विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 9.30 से पहले नहीं खुलेंगे और शाम 4.00 बजे से पहले बंद नहीं होंगे। स्कूलों को इन कक्षाओं के लिए समय निर्धारित करते समय विशेष रूप से सुबह और देर शाम को होने वाली ठंड और बच्चों द्वारा स्कूल आने-जाने में लगने वाले समय को ध्यान में रखना चाहिए। स्कूल अपने कर्मचारियों के लिए समय को तदनुसार नियंत्रित कर सकते हैं और सभी संबंधितों को सूचित करना होगा।

  • बददी अस्पताल में  मरीजों को चाय -ब्रेड की सेवा की प्रतिदिन की सौगात

    सर्व सहायता संगठन ने जनता के सहयोग से मिलकर किया सेवा कार्य प्रारंभ

    बददी/सचिन बैंसल: सर्व सहायता संगठन ने ठंड को देखते हुए बददी के सरकारी अस्पताल में चाय व ब्रैड की व्यवस्था की है।बददी सरकारी अस्पताल मे सुबह मरीजों की लाइन लग जाती है उनके लिए हर वर्ष सर्व सहायता संगठन शीतकालीन सत्र में चाय बिस्किट ब्रेड की सेवा प्रदान करता है ।शनिवार को संगठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में भी चाय की सेवा का शुभारंभ हुआ।संगठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा व सेवादार मदन गोपाल गुप्ता ने कहा ठंड के कारण काफी मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको ध्यान में रखते हुए हमारी पूरी टीम इस कार्य के लिए हर वर्ष सभी के सहयोग से चाय बिस्किट ब्रेड की सेवा का आयोजन करती है। इस आयोजन में क्षेत्रीय निवासी भी अपना भाग लेते हैं और अपनी शादी का सालगिरह जन्मदिन आदि खुशियों के मौके पर इस सेवा के इंस्टॉल पर जाकर अपनी सेवा देते हैं जिससे प्रतिदिन 300 से 350 मरीजों व उनके तीमारदारों को इसका लाभ मिलता है ।वहां पर एक सेवा का पात्र भी लगाया गया है अगर कोई अपनी स्वेच्छा से सेवा करना चाहता है तो वह भी सेवा दे सकता है । इस कार्य का संचालन मदन गोपाल गुप्ता के देख रेखा मे किया जाएगा। अगर कोई अपना सहयोग देना चाहते हैं तो सरकारी अस्पताल के निकट मदन गोपाल गुप्ता जी से संपर्क कर सकते हैं हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक सहयोग पहुंचा जा सके इस अवसर पर मौजूद रहे । इस अवसर पर डॉ भजन, हितेश बिंदल, मदन गोपाल गुप्ता, विंध्याचल चौरसिया, विक्की जैन, कुलभूषण, करमचंद, मल्ली, विवेक कुमार, कुलभूषण, परमजीत, धमेंद्र सरकारी हॉस्पिटल बददी समस्त स्टॉप आदि सदस्य मौजूद रहे।

  • खड़ोल से तलमेहड़ा सड़क का भूमिपूजन संपन्न

    2.20 करोड़ रूपए खर्च होंगे निर्माण पर


    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा की करमाली पंचायत से रौणखर तलमेहड़ा सड़क का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लोहड़ी पर्व पर कुटलैहड़ से विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बहु प्रतीक्षित सड़क का भूमि पूजन किया। इस उपलक्ष पर भुट्टो ने कहा कि जैसे ही सड़क के लिए जरूरी 2 करोड़ 20 लाख का प्रावधान पूरा हुआ हमने कार्य शुरू करवा दिया। उन्होंने दावा किया कि यह सड़क अगले एक वर्ष में पूरी हो जाएगी और पिछले 25 सालों से जनता की ठहरी हुई मांग पूरी हो जाएगी। इस मौके पर बही करमाली, अरलु, खरयालता, चराड़ा व दर्जनों पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को सम्मानित भी किया। भुट्टो ने कहा कि मैने चुनाव के दौरान वादा किया था कि यह मार्ग बनाकर ही अगली बार चुनाव में आउंगा। इस सड़क से कुटलैहड़ और चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र एक हो जाएंगे। हटली, अरलू और तलमेहड़ा के समाज के बीच सदियों से एक रिश्ता रहा है। जब दुनिया पैदल चलती थी तब ये दोनों इलाके एक जैसे लगते थे लेकिन जैसे ही सड़कों के जाल बिछे तब से इन इलाकों में दूरी उत्पन हो गई थी। यह सड़क सदियों के रिश्तों को फिर से एकसूत्र में पिरोने का कार्य करेगा। भुट्टो ने कहा कि करमाली अरलू जसाना हटली आदि दर्जनों पंचायतों के हजारों परिवारों को इस सड़क का सीधा लाभ मिलेगा। और जनता तलमेहड़ा जोल बडूही सोहारी अंब से सीधी जुड़ेगी। इस मौके पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा,कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, अजय शर्मा, रेंज ऑफिसर अंकुश, डिप्टी रेंजर बाल किशन शर्मा, ठाकुर किशोरी, प्रधान महिंद्र राणा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, चमन लाल फोरमैन के अलावा असंख्य लोग मौजूद रहे।

  • जालंधरः  VJ Gas Agency में हुई लाखों रुपए की लूट की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वही गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा की व्यवस्था बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे। ताजा मामला लंबा पिंड के पास विजय गैस एजेंसी से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक चोर एजेंसी से 2 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि एजेंसी के कर्मियों का कहना है कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है।

  • वसोली में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित : नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी संतोखगढ़ की और से शनिवार को वसोली में नेहरू युवा केंद्र ऊना युवा सेवा एबंम खेल मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के बसन ने उपस्थिति दर्ज करवाई उन्होंने अपने संबोधन में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की और से रत्न चंद,नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी की फिल्ड ऑफिसर ललिता शर्मा, सुनीता मरोल,वलविंद्र कौर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे

  • जालंधरः VJ Gas Agency में हुई लाखों रुपए की लूट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वही गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा की व्यवस्था बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे। ताजा मामला लंबा पिंड के पास विजय गैस एजेंसी से सामने आया है।

    जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोर एजेंसी से 2 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

  • पंजाब: घर में घुसी I-20 कार, गाड़ी के खुले एयर बैग

    लुधियाना: नीला झंडा रोड के नजदीक गंदा नाला पुली पर बने एक घर में तेज रफ्तार I-20 कार घुस गई। हादसे का कारण कार चालक के सामने रिक्शा चालक आना रहा। पहले कार रिक्शा से टकराई, जिससे स्टीयरिंग का संतुलन बिगड़ा गया। इस बीच कार घर में जा घुसी। घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसा के दौरान गाड़ी के एयर बैग खुल गए। घायल युवक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। शुभम खन्ना का रहने वाला है। यहां वह राम नगर अपने रिश्तेदार के घर लोहड़ी का त्योहार मनाने आया था। शुभम को लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। खून से लथपथ युवक को लोगों की मदद से सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। युवक का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है।

  • फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष चिरंजीव ने किया शुभारंभ

    एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने बताया त्यौहारों का महत्व

    बददी मोतिया प्लाजा में धूमधाम से मनाई गई लोहडी


    बददी/सचिन बैंसल: लोहडी का त्यौहार बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाया गया। बददी के मोतिया प्लाजा में लघु उद्योग संघ कार्यालय के बाहर लोहडी जलाकर पूरे विश्व सहित भारत और हिमाचल की मंगल कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ फेडरेशन आफ इंडिायन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर ने किया जबकि लघु उद्योग संघ के महामंत्री संगठन अनिल मलिक व एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा मुसाफरु विशेष तौर पर उपथित रहे। चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि आज बी.बी.एन का नाम उद्योग जगत के कारण है और लाखों लोगों को यहां रोजगार मिला हुआ है। हमने इस नाम को बरकरार रखना है और इसको आगे बढ़ाने में हर छोटे बडे व्यक्ति का बराबर का योगदान है। अनिल मलिक ने लोहडी के कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को त्यौहारों का महत्व बताया और कहा कि हमें हर त्यौहार मिलजुल कर आपसी सौहार्द से मनाना चाहिए। त्यौहार का अर्थ ही यही होता है कि वर्ष भर की पुरानी बातों को भूलकर सबसे प्यार से रहना और अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति सजग होना। इस अवसर पर रोड सेफटी कलब के प्रधान सुरेंद्र अत्री, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष सतीश ढूंढवा, अजय कुमार, सपना रावत, अमर सिंह ठाकुर, रमन ढिंढोरा, मनजीत सिंह, आशीष गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    कैपशन-बददी में आयोजित लोहडी कार्यक्रम का आगाज करते उद्योग संघ के पदाधिकारी।

  • दीपक यादव को मिला ओवरआल बैस्ट छात्र का खिताब

    शिवालिक सांइस स्कूल खरूणी ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह


    समारोह में मुख्य अतिथि ने नवाजे मेधावी छात्र


    बददी/सचिन बैंसल: शिवालिक सांइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी ने शुक्रवार को अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक श्रवण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की उसके बाद अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किए गए। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने साल्सा, जर्मन डांस, रशियन डांस, फलावर डांस, अंबरेला डांस, भारत नाट्यम, ओनम डांस, स्पेनिश, पीकाक डांस, नाटी, डांडिया, बंगाली डांस व पंजाबी भांगडा आदि प्रस्ततुत कर अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण, सेव द एनिमल एवं चंद्रयान-3 पर बेहतर प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्या समेंथा सैनी ने विद्यार्थियों को शिक्षा से जुडी अहम जानकारी प्रदान करते हुए उनका पालन करने की अपील की।


    इस अवसर पर दीपक यादव को ओवलआल बैस्ट स्टुडेंट आफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। जबकि अनुज और विनय को बैस्ट वालिंटियर का खिताब दिया गया। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता, शिक्षा एवं चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ठ छात्रों को भी सम्मानित किया गया।नालागढ खंड शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह व यूडाईज के जिला समन्वयक गोविन्द ठाकुर ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया। इसके अलावा रामशहर ब्लाक एमआईएस शिवेंद्र कौशल व पटा ब्लाक एमआईएस हरीश कुमार, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैनी, स्थानीय पंचायत उप प्रधान हरदेव सिंह,  स्कूल की एमडी नवजोत सैनी, उप प्रधानाचार्या बिक्रम चंद, आशा ठाकुर, हेमराज शर्मा, कपिल ठाकुर, गणेश शर्मा, नरेश ठाकुर, तरसेम कुमार, दीपचंद, सुनैना, किरण बाला, बबीता चंदेल, सामनाए स्वाति, परमजीत कौर, अश्वनी कुमार, दीप पाठक, सतीश कुमार सहित अन्य कई अध्यापक गण मौजूद रहे।