Blog

  • पटरी से ट्रेन की उतरी 8 बोगियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एक मालगाड़ी शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। जखीरा फ्लाईओवर के पास यह हादसा हुआ है। इस हादसे को लेकर रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिए है। मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। हादसे में अभी किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना सुबह 11.52 मिनट की बताई जा रही है।

    बता दें कि इससे पहले पिछले साल 6 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन ट्रेनों की आवाजाही काफी समय के लिए बाधित रही थी। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। इसके साथ ही कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया था। हादसे को लेकर एक जांच समिति भी गठित की गई थी।

    वहीं इससे पहले दिल्ली से लगते गाजियाबाद में भी मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना सामने आई थी। सितंबर 2023 में रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड से गजरौला जा रही मालगाड़ी मेनलाइन पर पहुंचते ही पटरी से उतर गई थी। जिसके वजह से 15 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चली थी। इसके साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था वहीं करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर चढ़ाकर उसे रवाना किया गया था। वहीं इससे पहले 27 जून 2023 में ईएमयू पटरी से उतर गई थी।

  • पंजाबः शादी में ऊंट पर दूल्हा और हाथी पर बैठकर आए बाराती, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की सड़कों पर अनोखी बारात देखने को मिली। दरअसल, शादी के दिन दूल्हा घोड़ी पर नहीं, बल्कि ऊंट पर बैठकर आया। वहीं दूसरी ओर बाराती भी हाथी पर बैठकर आए। इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर परिवार और रिश्तेदार भी झूम रहे थे। दरअसल, अजनाला के सारजूर गांव के रहने वाले सतनाम सिंह अपनी शादी में महंगी गाड़ियों की बजाय ऊंट और हाथी की सवारी करने का फैसला लिया। सतनाम सिंह ने कहा कि उनकी शुरू से ही इच्छा थी कि वह अपनी शादी में ऐसे ही जाएं। इसीलिए, उन्होंने पूरे सभ्याचारक तरीके से बारात को लड़की के घर पहुंचाया। सतनाम की शादी में केवल हाथी और ऊंट आकर्षण का केंद्र नहीं थे। अजनाला की सड़कों पर पूरी बारात सभ्याचारक गीतों पर झूम रही थी और पीछे शान से दूल्हे और उसके अन्य रिश्तेदारों की सवारी चल रही थी।

    लोग रुक-रुक कर इस अनोखी बारात को देख रहे थे। दूल्हे के पिता राज कुमार ने बताया कि गाड़ियां तो अब आम हो गई हैं, लेकिन हाथी और ऊंट की सवारी राजा महाराज करते थे। उनका जो पिछला इतिहास है, उसके मुताबिक भी ऊंट-हाथी की सवारी कर ही शादी के घर तक पहुंचा जाता था। इसीलिए, उन्होंने राजा-महाराजा स्टाइल में एक बार फिर उसी रिवाज को अपनाने की कोशिश की है। दूल्हे के कजन हैप्पी के मुताबिक, यह आने वाली जेनरेशन के लिए भी एक प्रेरणा है। उनका इतिहास तो यही है। गाड़ियां तो विदेशों की परंपरा है। इसीलिए, वह फिर से उसी इतिहास को दोहराना चाहते हैं।

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    2 दिन तक टोल रहेंगे FREE

    लुधियानाः संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में फसलों पर एमएसपी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन एकता उहराहां ने आज से 2 दिनों के लिए दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा सहित पंजाब के सभी टोल प्लाजों पर धरने लगाकर दिया है। इस दौरान आज से 2 दिन तक पंजाब भर में टोल फ्री रहेंगे। इस दौरान सबसे मंहगा टोल प्लाजा भी बंद कर दिय गया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा है कि किसानों पर सरकार द्वारा बॉर्डर पर किए जा रहे अत्याचार को लेकर किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां के आदेश पर यह धरना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरना दिन-रात चलेगा। किसान नेता ने कहा कि पिछला धरना भी 13 महीने तक उनका चला था। ऐसे में एक बार फिर से धरना लगाकर प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी अगली 18 फरवरी की मीटिंग के दौरान अगली रणनीति तय की जाएगी। 

  • पंजाबः घर का ताला तोड़कर कीमती सामान और नकदी लेकर चोर हुए फरार

    अबोहरः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला नई आबादी गली नंबर 20 से सामने आया है। जहां चोरों ने घर में वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, चोर विधवा औरत के घर का ताला तोड़कर घर से कीमती सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राधा देवी ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और वह घर पर अकेली ही रहती है और लोगो के घरों में काम कर अपना जीवन बसर कर रही है।

    कल रात वह अपने घर को ताला लगाकर शहर में ही रहने वाली अपनी बहन के घर जागरण पर गई थी। इस दौरान चोर घर के मेन गेट का तोड़कर घर में घुसे। चोर घर से सारा घरेलू सामान व बर्तन और उसकी पेंशन चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे जब वह घर आई तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था कमरों में भी सारा सामान बिखरा हुआ था। जहां से खाना बनाने वाले बर्तन भी गायब थे। महिला ने बताया कि गत दिवस ही वह अपनी बुढ़ापा पेंशन के 1500 रुपए लेकर आई थी जो कि चोर उसे भी चुरा ले गए।मामले की सूचना सिटी टू की पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद डॉ. मुकेश ने बताया कि नई आबादी और राजीव नगर में पिछले छह माह में करीब 8-10 चोरी की घटनाएं हो चुकी है इस क्षेत्र में क्राइम दिनों दिन बढ रहा है क्योंकि असामाजिक तत्वों में दिल में पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। वह कई बार पुलिस अधिकारियों को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब वे शीघ्र ही एसएसपी से मिलकर इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग करेंगें।

  • पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील के घर का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    अबोहरः बीकेयू किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने बीते दिन भाजपा के 3 नेताओं की कोठी के घेराव करने का ऐलान किया था। इसी के चलते आज किसानों ने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की कोठी का घेराव किया है। इस मौके पर किसानों ने कहा कि जाखड़ परिवार खुद किसान होने का दावा करते है। ऐसे में उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर एक नारा तक नहीं लगाया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा सरकार बॉर्डर और किसानों पर अत्याचार कर रही है, जिसे किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पंचकोसी स्थित घर का घेराव करने पहुंच गए है। 

  • होशियारपुरः  आप विधायक की इनोवा और I- 20 कार में हुई भीषण टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियापुर/सोनू थापर: आप पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप विधायक की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस  हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार दसूहा में आज सुबह करीब 11 बजे  विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी।

    इसी बीच विधायक की इनोवा गाड़ी और आई 20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके सहयोगी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • स्टेडियम में पंडाल गिरने से मची अफरातफरी, कई घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो पर बड़ा पंडाल गिर गया। पंडाल गिरने के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के तत्काल बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत कार्य जारी है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की घटना के घायलों को पास स्थित सफदरजंग अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। पंडाल गिरने की घटना पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का कहा, “यह घटना तब हुई जब मजदूर दोपहर के भोजन पर थे। पंडाल गिरने से कोई भारी प्रभाव या बडऋ़ा नुकसान नहीं हुआ है।”

    घटनास्थल पर दमकलकर्मियों, दिल्ली पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बचाव कार्य जारी है। इस घटना में अभी पंडज्ञल के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है। बता दें कि दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजधानी के लुटियन जोन के अति व्यस्ततम इलाके में है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज और लोकप्रिय साईं मंदिर है। दिल्ली का वीआईपी खान मार्केट भी इसके पास ही है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। ट्रक की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस प्रशासन ने ट्रक को कब्जे में  ले लिया है। परिजनों का कहना है कि उनके पिता सुबह घरेलू सामान लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन तभी एक ट्रक चालक द्वारा एकदम से ट्रक की खिड़की खोली गई।

    इस घटना के दौरान ट्रक की खिड़की उनके चेहरे पर लगने के कारण वह नीचे गिर गए। जिसके बाद वह दूसरे ट्रक की चपेट में आ गए। परिजनों की हमारी मांग है कि जिसने भी हमारे पिता का एक्सीडेंट कर उनकी हत्या की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उनका कहना है कि ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन का कानून ड्राइवर के लिए बनाया गया था ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर ड्राइवर को ही जिम्मेदार ठहराया जा सके, लेकिन उस वक्त हिट एंड रन का काफी विरोध हुआ था और ड्राइवरों द्वारा चक्का जाम भी किया गया था। इसके बाद सरकार ने पुनर्विचार करते हुए इस कानून को वापस ले लिया था। वहीं अब परिवार उन ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, जिन्होंने हादसे में उनके पिता की जान ले ली। अब देखना होगा कि पुलिस अधिकारी आरोपी ट्रक ड्राइवर को कब तक गिरफ्तार करते हैं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

  • जालंधरः चाईना डोर से बच्चे की मौ+त के बाद परिजनों ने दान की आंखें, देखें वीडियो

    चाईना डोर को लेकर अकाली दल के पूर्व विधायक का आया बयान

    जालंधर, ENS:  आदमपुर में चाइना डोर की चपेट में आने से 2 दिन पहले 14 वर्षीय जयवीर सिंह की मौत हो गई। जिसका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के दौरान कुछ ऐसे दृश्य थे जिन्हें देखकर हर किसी की छाती फट गई। बेशक, जयवीर सिंह की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी मां ने कल रात लाइंस क्लब हॉस्पिटल आदमपुर में मृतक युवक की आंखें दान कर दी हैं, ताकि कोई और बच्चा उन आंखों से दुनिया देख सके। लेकिन प्रशासन द्वारा चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है और आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और कीमती जानें भी जा रही हैं।

    दूसरी ओर आदमपुर हलके से अकाली दल से पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने प्रेस वार्ता करते हुए आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार चाइना डोर को बंद नहीं कर सकती वह नशे को क्या बंद करेगी। उन्होंने कहा कि इसी हालातों में जयवीर सिंह की मौत इस चाइना डोर की चपेट में आने से हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी ओर से प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। 

  • बड़ी खबरः सुबह-सुबह BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट 

    फतेहाबादः हरियाणा में फतेहाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह-सुबह भाजपा विधायक दुड़ाराम की फॉर्च्यूनर कार का शनिवार सुबह हिसार के पास एक्सीडेंट हो गया। गनीमत यह रही है कि हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके निजी सचिव (PA) राजबीर को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद फतेहाबाद से दूसरी गाड़ी मंगाकर विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विधायक दुड़ाराम सुबह फतेहाबाद से दिल्ली के लिए निकले थे।

    हिसार एयरपोर्ट के पास अचानक उनकी फॉर्च्यूनर कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। विधायक को लोगों ने संभाला तो वह बिल्कुल ठीक थे। उनके PA राजबीर को हल्की चोटें आई थी। मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद विधायक दूसरी गाड़ी में दिल्ली के लिए निकल गए। एक्सीडेंट को लेकर दुड़ाराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी सामने जा रही गाड़ी से हल्की टच हुई थी। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। उन्हें कोई चोटें नहीं लगी।