Blog

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने मां को घर से निकाला बाहर, देखें वीडियो

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने मां को घर से निकाला बाहर, देखें वीडियो

    गहनों सहित पैसों पर किया कब्जा

    फिरोजपुरः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, फिरोज़पुर कैंट के बाजार नंबर दो की रहने वाली मधु अग्रवाल उनके पति की मौत हो चुकी है, जोकि बैंक में कार्यत थे। पति की मौत के बाद पीड़ित अपने इकलौते बेटे के साथ घर पर रह रही है। वह अक्सर बीमार रहती है, बीमार रहने के कारण वह अपनी पेंशन और बैंक के कामकाज के लिए अपने बेटे को ही बैंक भेजती है। इसी बात का फायदा उठाते हुए उनके बेटे ने बैंक के सभी अकॉउंट साफ कर दिए और बैंक लॉकर में रखे सोने के और चांदी के सारे जेवरात भी निकलवा कर एक दिन जब वह अपनी दवाई लेने डॉक्टर के पास गई। लौटने पर उनके बेटे ने उनकी पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि बेटे ने घर का सारा सामान लेकर कब्जे में कर लिया और घर पर ताला लगाकर सिटी से बाहर चला गया। पीड़ित महिला ने इस मामले को लेकर पुलिस को कंप्लेंट दी है लेकिन पीड़ित महिला का आरोप है कि इस मामले पर पुलिस ने आज तक कुछ नहीं किया। 

    महिला ने रोते हुए कहा कि मेरे बेटे ने मुझे घर से निकाल दिया है। वह सारा सामान जैसे सोना चांदी छीन कर दिल्ली चला गया है। मैं अपनी बेटी के घर रह रही हूं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला की बेटी ने कहा कि मेरी मां के साथ मेरे भाई ने धक्का किया है। उसको घर से निकाल दिया वह सारा सामान अपने साथ ले गया।

    वहीं एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि मुझे यह जानकारी अभी मिली है। जल्द इस मामले की जांच कर इंसाफ दिलाया जाएगा।

  • पंजाबः बाढ़ आने के बाद धारा 144 लागू

    पंजाबः बाढ़ आने के बाद धारा 144 लागू

    मानसाः जिले में बाढ़ में डूबने की घटनाओं को देखते हुए जलभराव वाली जगहों पर सेल्फी लेने पर रोक लगा दी गई है। मानसा के जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत यह पाबंदी लगाई। आदेश में कहा गया है कि किसी भी जलभराव वाले क्षेत्र, टूटे बांध, पुल और नदी-नालों पर मोबाइल से सेल्फी नहीं ली जाएगी। यह आदेश 31 जुलाई तक लागू रहेगा।

    वहीं मानसा के सरदूलगढ़ का घग्गर से डूबने का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए अब मानसा-सिरसा नेशनल हाईवे पर ही बांध बनाया जा रहा है। प्रशासन के साथ मिलकर लोगों ने भी यहां ट्र्रैक्टर के जरिए मिट्‌टी डालनी शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कार और बाइक की भयानक टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो 

    पंजाबः कार और बाइक की भयानक टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो 

    मोगाः गांव घलकला के नजदीक मोगा फिरोजपुर रोड पर कार और मोटरसाइकिल में भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कार सवार अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। मृतक युवक की पहचान सादा सिंह गांव वासी के रूप में हुई है।

    वहीं घटना मोगा के साथ लगते गांव घर कला के पास का बताई जा रही है। फिलहाल मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि एंबुलेंस लगभग घटनास्थल पर 1 घंटा देरी से पहुंची है।

  • पंजाबः बदमाशों तेजधार हथियारों के बल पर ठेके में हुई लूट, बोतलों सहित लूटे 90 हजार रुपए, देखें CCTV

    पंजाबः बदमाशों तेजधार हथियारों के बल पर ठेके में हुई लूट, बोतलों सहित लूटे 90 हजार रुपए, देखें CCTV

    लुधियानाः लोहारा पुल पर 25 से 30 बदमाशों द्वारा गंगा नगर कंपनी का शराब का ठेका लूटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने शराब के ठेके पर हमला करके 90 हजार रुपए और शराब की बोतलें लूट ली। इस दौरान हमलावारों ने तेजधार हथियारों के साथ ठेके और अहाते के करिंदों से मारपीट की।

    घटना की जानकारी देते हुए अहाता मालिक संदीप ने बताया कि दिन के समय कुछ युवक शराब पीने के लिए उनके अहाते में आए थे। उनके कर्मचारी ज्ञानू ने उन लोगों को अहाते के एसी वाले कमरे में फ्रेश होने से रोका था। संदीप के मुताबिक, उसके पिता और करिंदे से युवकों ने गाली गलौज की और धमकियां देने लगे।

    सूचना मिलने पर वह जब अहाते पर पहुंचा तो दुकान के बाहर ही उन बदमाशों ने उसकी कार पर हमला किया और फ्रंट का शीशा तोड़ दिया। फ्लाइंग टीम ठेके पर अचानक आई हुई थी, जिन्होंने उन युवकों को खदेड़ा।

    संदीप के मुताबिक, दिन के समय हुई बहसबाजी की रंजिश रख कर देर रात 25 से 30 युवकों ने ठेके पर हमला कर दिया। वह अहाते पर अपने दोस्त सन्नी को बैठाकर दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास गया था। इतने में बदमाशों ने अहाते और ठेके पर धावा बोल दिया। कुछ युवकों ने चेहरे छिपाए हुए थे। हमलावरों के पास पिस्टल, तेजधार हथियार और डंडे थे। मारपीट में उनके करीब 3 से 4 लोग घायल हो गए।

    हमलावरों ने ठेके पर ईंटें भी बरसाईं और महंगी शराब की बोतलें तोड़ दीं। गल्ले में पड़ी दिन की नकदी करीब 90 हजार और शराब की बोतलें लुटेरों ने लूट लीं। घायल हालत में कर्मचारियों तो तुरंत अस्पताल में भेजा गया। थाना डाबा की पुलिस ने मौक पर पहुंच कर जांच की। घटना स्थल पर पहुंचे ASI सुखदेव सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • पंजाबः सिनेमा चौक स्थित बैकरी में लगी भीषण आग 

    पंजाबः सिनेमा चौक स्थित बैकरी में लगी भीषण आग 

    लुधियानाः जिले के क्लास सिनेमा चौक स्थित सिंधी बैकरी की पहली मंजिल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद वहां पर भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार सिंधी बैकरी की पहली मंजिल में केक-ब्रेड बनाने का काम चलता है। आज सुबह करीब 6.20 पर कर्मचारी ओवन में कुछ बनने के लिए रख गया। इसी बीच आग की लपटे उठ गई, जैसे ही अन्य कर्मचारियों ने आग को भड़कते देखा तो तुरंत उन्होंने बेकरी मालिक सतिश को सूचित किया।

    इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में केक ब्रेड बनाने वाला ओवन जल कर राख हो गया, जिसकी कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਨਾਲ 22 ਸਾਲ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਨਾਲ 22 ਸਾਲ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡੀਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਸੁਰਗਾਪੁਰੀ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਜਿਥੇ ਇੱਕ  ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਕਰੰਟ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਧਨਪ੍ਰੀਤ (22) ਸਪੁੱਤਰ ਨਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੀਲੂ ਪਸ਼ੂ ਵਾਲੇ ਵਾੜੇ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਬੀਤੇ  ਦਿਨੀ ਹੋਈ ਬਰਸਾਤ ਨਾਲ  ਕੂਲਰ ਸ਼ੌਟ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਕੂਲਰ ਵਿਚ ਕਰੰਟ ਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕੂਲਰ ਨਾਲ ਟੱਚ ਹੋਣ ਨਾਲ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤਰ ਸੀ।  

  • पंजाबः निलंबित AIG आशीष कपूर के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    पंजाबः निलंबित AIG आशीष कपूर के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने निलंबित एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 डीएसपी – समरपाल सिंह, पवन कुमार और तरलोचन सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर पंजाब पुलिस की हिरासत में एआईजी कपूर द्वारा महिला की पिटाई की जा रही थी।

  • जालंधरः गोबिंदगढ़ में गोलियां चलने की CCTV आई सामने 

    जालंधरः गोबिंदगढ़ में गोलियां चलने की CCTV आई सामने 

    जालंधर,ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ में देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह फायरिंग सागर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से की है। बताया जा रहा कि यह झगड़ा गली में किक्रेट खेलने के दौरान शुरू हुआ था। जिसके बाद इस विवाद ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस मामले में 3 लोग गंभीर घायल हुए है। जिनको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावारों ने पहले घर के बाहर झगड़ा किया, उसके बाद वह घर के अंदर चले गए। इस दौरान पहले घर के बाहर महिला हमलावारों को रोक रही थी। जिसके बाद अंदर से सागर रिवाल्वर लेकर निकला और उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं गोबिंदगढ़ मोहल्ला निवासी पीड़ित सागर ने बताया कि वह केबल का काम करता है, उसका किसी से पुराना लेन देन कि वजह से रंजिश चल रही थी।

    जिसको लेकर कुछ युवक देर रात को उसके घर मे घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करते ही हमलावर फरार हो गए  मौके पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। थाना बारादरी के सब इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है, इलाके और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही पीड़ितों के बयान पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने दिया इस्तीफा

    जालंधरः SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने दिया इस्तीफा

    जालंधर,ENS: नेशनल SC आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिया गया है। वे चुनाव लड़ सकते हैं। होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है। केंद्र में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश छुट्टी पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए हाईकमान ने विजय सांपला को संवैधानिक पद से मुक्त कर दिया है।

    गृहमंत्री अमित शाह की गुरदासपुर रैली के समय भी सांपला उनके काफी करीब दिखे थे। होशियारपुर में तो उनके पोस्टर भी देखे जा सकते हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि विजय सांपला को होशियारपुर से मैदान में उतारने की है। पंजाब भाजपा में चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के समय बदला जा सकता है। उनके छुट्‌टी पर जाने से लगभग तय है कि उनसे उनका पद लिया जा सकता है। उनकी जगह किसी अन्य को मंत्रिमंडल में जगह देने पर भी विचार चल रहा है।

  • पंजाबः जाली डिग्री पर नियुक्त प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद 12 टीचर्स विजिलेंस के रडार पर

    पंजाबः जाली डिग्री पर नियुक्त प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद 12 टीचर्स विजिलेंस के रडार पर

    मोहालीः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बीते दिन सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, फेज़- 11, एसएएस नगर ( मोहाली) में तैनात प्रिंसिपल परमजीत कौर को जाली डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी लेने और तरक्की हासिल करने के दोष में गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि परमजीत कौर ने बिहार की मगध यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी एम. कॉम की डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की थी। डिग्री की तस्दीक न होने के उपरांत उसके खि़लाफ़ विजीलैंस इनक्वारी दर्ज की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान विजलैंस ब्यूरो ने पाया कि उक्त प्रिंसिपल की तरफ से सरकारी नौकरी लेने के लिए इस्तेमाल की गई डिग्री फ़र्ज़ी है। सरकारी नौकरी और तरक्की के लिए जाली डिग्री सर्टिफिकेट का सहारा लेने के दोष अधीन मुलजिम प्रिंसिपल के खि़लाफ़ केस दर्ज करके उसे विजीलैंस की तरफ से आज गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    वहीं अब बीते दिन प्रिंसिपल को जाली डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी लेने व तरक्की हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अब 12 अन्य अध्यापकों के नाम सामने आए है। इन सभी अध्यापकों ने भी मगध विश्व विद्यालय और बुंदेलखंड से डिग्रियां प्राप्त की है। ये सभी डिग्री होल्डर पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह के समय तैनात हुए है। पंजाब अगेंस्ट करप्शन के सदस्य सतनाम सिंह ने बताया कि 2004 में उस समय के शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजमेर सिंह ने सिर्फ मगध विश्व विद्यालय से अध्यापकों को मिली डिग्रियों पर जांच के लिए कमेटी बनाई थी। अजमेर सिंह उस कमेटी के चेयरपर्सन थे। उन्होंने 6 साल तक इन जाली डिग्रियों पर जांच की।

    कुल 69 डिग्रियों का मगध विश्व विद्यालय से रिकार्ड मांगा गया। 69 डिग्रियों में 13 डिग्रियों का रिकार्ड यूनिवर्सिटी ने देने से मना कर दिया क्योंकि ये सभी डिग्रियां राजनीतिक प्रभाव के कारण बाहर नहीं निकल पाई। यूनिवर्सिटी ने जिन 56 डिग्रियों का उस समय रिकार्ड मुहैया करवाया था वह सभी जाली पाई गई थी। उस समय की सरकार ने इन जाली डिग्रियां हासिल करने वाले अध्यापकों पर कोई एक्शन नहीं लिया। 2009 में अजमेर सिंह रिटायर हो गए। जिसके बाद फाइल को मिलीभगत से दबा दिया गया था।

    अब जब आरटीआई में उन सभी अध्यापकों का रिकार्ड मांगा गया तो यूनिवर्सिटी अब रिकार्ड खो जाने का हवाला दे रही है। इस बीच प्रिंसिपल परमजीत कौर की पड़ताल लगातार विजिलेंस करती रही जिसके बाद जाली डिग्री लेकर सरकारी नौकरी लेने का खुलासा हुआ है। सतनाम सिंह ने बताया कि उस समय जिन 13 डिग्रियों का रिकार्ड नहीं मिला था आज उनके नाम भी सामने आए। उन्हीं 13 डिग्री होल्डरों में परमजीत कौर भी शामिल है। इसलिए अब जरुरी बन गया है कि इन 12 अध्यापकों की भी पंजाब सरकार गहनता से जांच करवा मामला उजागर करे। उधर, RTI विभाग ने भी पंजाब सरकार और विजिलेंस को सुझाव दिया है कि वह बाकी बचे 12 डिग्री होल्डर अध्यापकों की भी जांच करें तांकि सच्चाई सामने आ सके।