Home Himachal>Una चायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित

चायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित

0
चायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित

ऊना/सुशील पंडित: पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला ऊना में आवश्यक निर्वाचन सामग्री की आपूर्ति हेतु अनुभवी एवं पात्र आपूर्तिकर्ताओं से सीलबंद लिफाफों में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिला पंचायत अधिकारी ऊना, श्रवण कुमार ने जानकारी दी कि निर्वाचन सामग्री के लिए आवेदनकर्ता अपनी निविदाएं 18 मार्च सुबह 11 बजे तक ज़िला पंचायत अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। प्राप्त निविदाएं 18 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे जिला पंचायत अधिकारी, ऊना के कार्यालय में गठित समिति द्वारा खोली जाएंगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आर.ओ. मेटल सील – 132 नंबर, पी.ओ. मेटल सील – 152 नंबर, एरो क्रॉस मार्क सील – 628 नंबर, मतपत्र पृथक्करण हेतु धातु स्केल – 94 नंबर, सुई – 291 नंबर, अमिट स्याही रखने हेतु कप – 138 नंबर, मतपेटियों की सीलिंग हेतु कैनवास/कपड़े के बैग – 1860 नंबर, ब्लेड – 603 नंबर, नोटा स्टाम्प – 221 नंबर, स्टेशनरी सामग्री हेतु कपड़े के बैग – 430 नंबर, गन्नी बैग – 285 नंबर और डिस्टिंग्विशिंग मार्क सील – 994 नंबर आवश्यक सामग्री की जरूरत है।

इच्छुक आपूर्तिकर्ता निर्धारित शर्तों सहित निविदा प्रपत्र कार्यालय से 500 रुपये शुल्क अदा कर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिला पंचायत अधिकारी, ऊना के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है अथवा दूरभाष नंबर 7876450280 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा ज़िला पंचायत अधिकारी ने बताया कि पूर्व में संबंधित सामग्री की आपूर्ति का अनुभव रखने वाले तथा समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता युक्त सामग्री उपलब्ध करवाने में सक्षम आपूर्तिकर्ताओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here