Blog

  • Jio का धमाकेदार ऑफर! 200 से कम में नया प्लान लॉन्च

    Jio का धमाकेदार ऑफर! 200 से कम में नया प्लान लॉन्च

    नई दिल्लीः बीते दिन सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें हाल ही में बढ़ाई हैं। ऐसे में हर को सस्ते प्लान की ओर देख रहा है। हर दूसरे यूजर की चाहत है कि कम पैसों में ही कुछ समय के लिए बात बन जाए। वहीं, अगर आप जियो कंपनी के यूजर हैं तो अपके लिए एक खुशी वाली खबर है। कंपनी ने अपने यूजर्स को 200 रुपये से कम में एक नया मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स की डेटा जरूरत को ध्यान में रखा गया है।

    जानें नये प्लान के फायदे

    कंपनी ने अपने नये 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनिफिट्स के साथ ग्राहकों को 28GB डेटा ऑफर कर रही है। इसके अलावा, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी रहेगा।

  • Bank लूट मामले में पुलिस ने 36 घंटे में पकड़े 5 आरोपी, 9 लाख किए बरामद

    Bank लूट मामले में पुलिस ने 36 घंटे में पकड़े 5 आरोपी, 9 लाख किए बरामद

    सारणः बैंक लूट मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमें पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मधुबनी जिला निवासी रमेश चौधरी, सोनपुर निवासी देवानंद राय, धीरज कुमार, चुन्नू कुमार और गोलू कुमार के रूप में की गई है।

    पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर लूट में शामिल आरोपियों को सोनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर 9,31,200 रुपये कैश के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    अरोपियों के पास से 2 देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम के 4 जिंदा कारतूस और .315 बोर के 2 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एक अपाची मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट मारुति कार और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इसके साथ नकाब, जूते, सैंडल, जींस, टी-शर्ट, शर्ट आदि भी बरामद किए हैं। बता दें कि बुधवार को अपराधियों ने सोनपुर में गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक में तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की थी। अपराधी 19,75,850 रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

  • Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने मारी 12.84 लाख की ठगी, महिला सहित 2 के खिलाफ केस दर्ज

    Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने मारी 12.84 लाख की ठगी, महिला सहित 2 के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं पीड़ित ने ट्रैवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 12.84 लाख ठग लिए। पीड़ित हरचंद ने मामले की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दे दी है। जांच के बाद पुलिस ने महिला सहित 2 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान काकी पिंड निवासी जतिंदर सिंह और दकोहा निवासी रोजी के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में नकोदर निवासी हरचंद ने बताया कि उसने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए आरोपियों के पास फाइल लगवाई थी। जिसकी फीस 12.84 हजार रुपए भी जमा करवा दिए थे। लेकिन फिर भी आरोपियों ने ना तो वीजा लगवाकर दिया और ना ही फीस के पैसे वापिस किए। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Punjab : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कतर के पुलिस थाने में रखे जाने पर शिरोमणि कमेटी ने जताया रोष, देखें वीडियो

    Punjab : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कतर के पुलिस थाने में रखे जाने पर शिरोमणि कमेटी ने जताया रोष, देखें वीडियो

    अमृतसर – कतर देश में एक ऐसी घटना सुनने को मिली जो पहली बार सामने आई है। वह यह है कि गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरुप लंबे समय से पुलिस स्टेशन में रखे हुए है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कतर के पुलिस थाने में रखे जाने पर शिरोमणि कमेटी ने आपत्ति जताई है।

    यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से इंग्लैंड तक पहुंची। कुछ संगठनों के माध्यम से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी इस पर ध्यान दिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने एक पत्र और एक बयान के माध्यम से विदेश मंत्रालय से बात की। कतर की राजधानी दोहा में पुलिस की तरफ से कब्जे में लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो पवित्र स्वरूपों में से एक को सम्मान सहित लौटा दिया गया है।

     गुरचरण सिंह गरेवाल ने कहा कि हम सिख समुदाय से भी अपील करते हैं कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो उन्हें इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि देश का विदेश मंत्रालय कतर के अधिकारियों और सरकार से बात कर दूसरे गुरु ग्रंथ साहिब को पवित्र स्थान पर मंगवाएगा जाए।

  • ‘खेड्डां वतन पंजाब दीयां’ मशाल लेकर Jalandhar पहुंचे युवाओं का DC ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    ‘खेड्डां वतन पंजाब दीयां’ मशाल लेकर Jalandhar पहुंचे युवाओं का DC ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की तरफ से खेड्डां वतन पंजाब दीयां-2024 सीजन-3 शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर आज मशाल लेकर जालंधर पहुंचे युवाओं का डॉक्टर डीसी हिमांशु अग्रवाल ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस दौरान डीसी ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिताए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

    डीसी ने बताया कि जल्द ही इस खेल का आगाज संगरूर में होगा। डीसी ने कहाकि पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक खास उपराला किया गया था। उन्होंने कहा कि काफी खुशी होती है जब खिलाड़ी भारी उत्साह के साथ साल भर खेल के लिए तैयारी करते है। उन्होंने जब खेल का आगाज शुरू होगा तो कई खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। इस दौरान खेल ना सिर्फ भावना बढ़ती है, बल्कि नशे से युवाओं को दूर रखने का मैसेज भी लोगों में जाता है।

    उन्होंने कहा कि जालंधर के बच्चे भी इस खेल में हिस्सा लेंगे और भारत का आगे जाकर नाम रोशन करेंगे। डीसी ने कहाकि यह खेल में तीन लैवल में खेला जाता है। जिसमें पहले ब्लॉक लैवल, फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल और अंत में स्टेट लैवल पर खिलाड़ी खेलते है। इसमें हजारों की गिनती में बच्चे हिस्सा लेते है। डीसी ने कहा कि इस खेल में 15 वर्ष से अधिक बच्चे हिस्सा ले सकते है।

    वहीं बच्चों को डीसी ने अपील की है कि वह नशे से दूर रहकर खेल में हिस्सा लें और फिट रहे। बता दें कि यह मशाल अमृतसर और गुरदासपुर, 23 को पठानकोट और होशियारपुर, 24 को जालंधर और कपूरथला, 25 को रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर, 26 को पटियाला, मलेरकोटला, बरनाला, 27 को फरीदकोट, फाजिल्का, 28 अगस्त को श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और 29 अगस्त को मानसा और संगरूर पहुंचेगी।

     

  • Punjab: नशे की भेंट चढ़ा एक और नौजवान, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की भेंट चढ़ा एक और नौजवान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में नशा इस कदर फैल चुका है कि आए दिन नौजवान इसका शिकार हो रहे है। फिरोजपुर में नशे से एक और युवक की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी मुताबिक 35 साल का युवक माना जिसकी नशे की ओवरडोज़ के चलते मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह काफी समय से नशा करने का आदी था।

    गत दिन भी उसने नशे का इंजेक्शन लगाया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वे कई बार डीसी साहब से गुहार लगा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी नशा बिकना बंद नहीं हो रहा है। जिसके कारण बड़े पैमाने पर युवा नशे का शिकार हो रहे है और आए दिन नशे की भेंट चढ़ रहे है। परिवार ने प्रशासन मांग करते नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े America की PR  मिले NRI का हमलावारों ने घर में घुसकर मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े America की PR मिले NRI का हमलावारों ने घर में घुसकर मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर-जालंधर जीटी रोड़ के पास गांव दरबुर्जी में दिन दहाड़े घर में घुसकर एनआरआई का गोलियां मारकर जख्मी कर दिया गया। घायल नौजवान की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ रिंकू पुत्र शर्म सिंह के रूप में हुई है। घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई के पास अमेरिका की पीआर है। हैरानी की बात यह है कि जिल में 24 घंटे के भीतर की दूसरी घटना है। इससे पहले महिला का घर में घुसकर तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया था। जिसके बाद अब एनआरआई का मामला सामने आया है। दरअसल, दो हमलावारों ने घर में घुसकर एनआरआई पर गोलियां चला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोबुर्जी में अमेरिकी नागरिक रिंकू के घर पर 2 व्यक्ति आए, जिन्होंने रिंकू को 3 गोलियां मारी और फरार हो गए। युवक रिंकू को गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर बताई जा रही है। सुखचैन की पत्नी ने बताया कि जब हथियार अटक गया तो आरोपी घर से फरार हो गए। वे तुरंत सुखचैन को अस्पताल में ले आए। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुखचैन की पत्नी ने बताया कि वे उनकी दूसरी पत्नी हैं और उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। पारिवारिक सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का उनकी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड किया था। इसके बाद मृतक पत्नी के मायका पक्ष की तरफ से एफआईआर भी करवाई गई थी और मामला कोर्ट में चला था। उनके दो बच्चे हैं, जो सुखचैन के साथ ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि तकरीबन 5 महीने पहले उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थी। इस संबंध में मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि 3 हमलावर कार की आरसी मांगने के बहाने घर में घुसे और उसके बाद उन्होंने व्यक्ति सुखचैन सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी बीच परिवार के सदस्य हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी और व्यक्ति सुखचैन सिंह के सिर और गर्दन में गोली मार दी। जिसके बाद उनकी पिस्तौल से फायर अड़ गया और युवक वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है और उसके परिजन भी अस्पताल में हैं। और फिलहाल घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की गहन जांच की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, फैन्स हुए इमोशनल

    इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, फैन्स हुए इमोशनल

    नई दिल्लीः भारतीय दीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से ने संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्हें सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा भी कर दी है। शिखर धवन टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक है। दिसंबर 2022 में, शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अपना अंतिम मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अब तक वह टीम इंडिया में नहीं थे।

    शिखर धवन के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन जल्द ही टीम में वापसी करेंगे, लेकिन अब शिखर धवन ने खुद ही संन्यास का फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है। शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 2315, वनडे में 6793 और टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं। शिखर धवन का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 190 रन है, जबकि वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 143 रन है। टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन है।

     

  • Punjab: नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक का वीडियो वायरल

    Punjab: नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक का वीडियो वायरल

    बठिंडाः बरनाला के चंडीगढ़ रोड पर नशे में धुत नौजवान द्वारा थार चलाने की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नौजवान नशे में धुत होकर बरनाला-चंडीगड़ रोड़ पर काले रंग की थार को तेज़ रफ्तार से चला रहा है। नौजवान का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं है, यह गाड़ी रोड़ पर किसी बड़ी घटना का कारण भी बन सकती है। कुछ लोगों ने इस गाड़ी का पीछा कर इसे रोककर देखा कि इसमें बेठा नौजवान पूरी तरह नशे में धुत था, उसकी जेब से नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। नशे में धुत नौजवान की थार गाड़ी एक साईड से पूरी तरह टूटी हुई थी, लोगों द्वारा एक्सीडेंट किए जाने की बात भी कहीं जा रही है।  
  • Jalandhar News: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Jalandhar News: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: कैंट स्टेशन और रामामंडी ओवरब्रिज के पास के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंदर सिंह पुत्र स्व. कृष्ण सिंह निवासी मोहल्ला कोट रामदास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टर्माटम के लिए रखवा दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी कैंट चौकी के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला है। जिसके बाद तुरंत टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया था। पुलिस का कहना हैकि मृतक ने सुसाइड किया या फिर ये हादसा था, इस मामले की जांच जारी है।