Punjab: नशे की हालत में गाड़ी चला रहे युवक का वीडियो वायरल

बठिंडाः बरनाला के चंडीगढ़ रोड पर नशे में धुत नौजवान द्वारा थार चलाने की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नौजवान नशे में धुत होकर बरनाला-चंडीगड़ रोड़ पर काले रंग की थार को तेज़ रफ्तार से चला रहा है। नौजवान का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं है, यह गाड़ी रोड़ पर किसी बड़ी घटना का कारण भी बन सकती है। कुछ लोगों ने इस गाड़ी का पीछा कर इसे रोककर देखा कि इसमें बेठा नौजवान पूरी तरह नशे में धुत था, उसकी जेब से नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। नशे में धुत नौजवान की थार गाड़ी एक साईड से पूरी तरह टूटी हुई थी, लोगों द्वारा एक्सीडेंट किए जाने की बात भी कहीं जा रही है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *