Blog

  • इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, बनें पहले भारतीय खिलाड़ी

    रांचीः भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है। अश्विन ने पिछले ही मैच में टेस्ट क्रिकेट का 500वां विकेट लिया था। यह कारनामा करने वाले वह दूसरे भारतीय जबकि दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने थे। अब रांची टेस्ट मैच में अश्विन ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जो कि आज तक एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाए थे। चलिए आपको बताते हैं अश्विन ने क्या बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

    रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विकटों के शतक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के साथ ही यह रिकॉर्ड भी बना दिया है। अश्विन के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भागवत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर हैं। उन्होंने 38 इनिंग में 95 विकेट चटकाए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले हैं, उन्होंने 36 इनिंग में 85 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अश्विन इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। खिलाड़ी ने 43 इनिंग में यह कारनामा कर दिखाया है।

    आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज तो बन गए हैं, लेकिन अन्य टीम के कई गेंदबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया है। अश्विन के अलावा 19 अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। कंगारू टीम के 13 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा यह कारनामा करने वाले 5 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं।

    वहीं, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न हैं। उन्होंने 36 मैचों के 72 इनिंग में 195 विकेट लिए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व खिलाड़ी डेनिस लिली का नाम आता है। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 57 इनिंग में 167 विकेट लिए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ। ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਬੂ ਬੈਨ ਡਰਗੀ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਫਿਲਮ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ ਦਿਲ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਫਿਲਮ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਰੋਸ਼ਨ ਪ੍ਰਿੰਸ ਨਿਸ਼ਾ ਬਾਨੋ ਅਨੀਤਾ ਦੇਵਗਨ ਤੇ ਯੋਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਉਹ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।

    ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਫਿਰ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰ ਯੋਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਇੱਕ ਬਿਆਨ ਸੁਣਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਖਾਤਿਰ ਕੁਰਸੀ ਕੁਰਬਾਨ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਕੈਰੋਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਹਿਲਾਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇਖਿਆ ਹੈ, ਜਿਸਨੇ ਪੰਜਾਬ ਖਾਤਰ ਆਪਣੀ ਕੁਰਸੀ ਛੱਡਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 2020 ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਉਹ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੇ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਉਹ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਾਰਡਰ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦੇ। ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਦਾ ਬਾਰਡਰ ਬਣਿਆ ਹੈ ਅਜਿਹਾ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ।

  • पंजाबः 6 किलो हेरोइन और 1.70 लाख की ड्रग मनी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि तस्करों से उनकी टीम ने 2 बाइक, 6 किलो हेरोइन और 1 लाख 70 हजार की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि देहात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह, हरतेज सिंह और लखबीर के रूप में हुई है। 

    डीएसपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 3 आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करते हैं और अब तक 7 से 8 बार हेरोइन की खेप लेकर आगे पहुंचा चुके हैं। सूचना के आधार पर अजनाला थाना की पुलिस और सीआईए स्टाफ की ओर से गांव कोटली आंब में नाका लगाया गया। जहां नाके के दौरान ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी मनदीप सिंह निवासी चौगावां, हरदेव सिंह निवासी चौगावां और लखबीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गुरु का कोठा, थाना दियालपुर जिला बठिंडा हैं जो कि पिछले दो से तीन सालों से हेरोइन सप्लाई करने का काम करते हैं।

    आरोपी लखबीर सिंह पिछले एक साल से किराए के मकान में यहां रह रहा था। वह बठिंडा का निवासी है और हेरोइन सप्लाई का काम कर रहा था। पुलिस की ओर से आरोपियों से फॉरवेड ओर बैकवर्ड लिंक भी चेक किए जा रहे हैं जिससे कि इस नेटवर्क को तोड़ा जा सके। आरोपियों के खिलाफ थाना अजनाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर रिमांड हासिल की गई है और गहराई से पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधरः Guru Ravidas Dham पहुंचे पूर्व CM चरणजीत चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बूटा मंडी में स्थित गुरु रविदास धाम पर नतमस्त होने के लिए कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिहं चन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज सिर्फ पवित्र धाम पर गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर दर्शन करने के लिए आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज गुरु रविदास जी की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे है। ऐसे में आज वह राजनीति पर कोई बात नहीं करना चाहते। उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर भी कोई बात नहीं की। वहीं आज गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर को लेकर आज शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसको लेकर शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट भी किया गया है। 

  • पंजाबः किसान मोर्चा के दौरान SP रैंक के अधिकारी घायल, टूटी हड्डी 

    चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इसे दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं किसानों के धरने के दौरान कुछ किसान और हरियाणा पुलिस के कर्मियों के घायल होने की सूचना सामने आई है। इस दौरान अब सूचना मिली है। शंभू किसान मोर्चे के दौरान ड्यूटी करते समय पंजाब पुलिस के एक एसपी रैंक के अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनकी कलाई की हड्डी टूट गई और कंधे की हड्डी में भी गहरी चोट आई है। वह मोहाली में तैनात चौथी कमांडो बटालियन के कमांडेंट जगविंदर सिंह चीमा उर्फ ​​चीमा है।

    जिन्हें उपचार के लिए लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। उनकी कलाई पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। पता चला है कि यह घटना 20 फरवरी की है जब किसान पोकलेन और जेसीबी मशीन आदि लेकर आ रहे थे, ड्यूटी देते समय जगविंदर चीमा घायल हो गए। एक खिलाड़ी होने और तेज़ स्वभाव के होने के बावजूद, वह गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं। यह भी पता चला है कि इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।

  • पंजाब : अयोध्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, देखें वीडियो

    पठानकोट : अयोध्या के लिए पठानकोट से आज तीसरी विशेष आस्था एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की गई। जिसमें पठानकोट के करीब 1346 श्रद्धालु अयोध्या के दर्शनों के लिए रवाना हुए। जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर रेलवे विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर रेलवे पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए। करीब 1500 रुपये किराया देकर श्रदालु अयोध्या दर्शनों के लिए रवाना हुए।

    जिसमे उन्हें खाने पीने की व्यवस्था भी है। चारों ओर जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे थे। श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। जिसके चलते जहां उन्होंने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया वहीं रेलवे विभाग की ओर से किए इन प्रयासों की भी सरहाना की। इस बारे में बात करते हुए श्रद्धालुओं व अश्विनी शर्मा ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। जिससे पूरा देश एक कड़ी में जुड़ेगा और अयोध्या के दर्शन के लिए जाएगा।

  • पंजाबः टोल प्लाजा धरने को लेकर आई नई अपडेट, किसानों की ये कार्रवाई

    लुधियानाः किसानों ने 3 दिन के लिए टोल प्लाजा पर धरना लगाने का ऐलान किया था। जिसको लेकर बीते 2 दिन से किसान टोल प्लाजा पर धरना लगाए बैठे है और टोल फ्री किया हुआ है। वहीं आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा लगाया धरना उठा लिया गया है। किसान संगठनों ने पिछले 6 दिन से टोल प्लाजा पर धरना लगाया हुआ था। इस दौरान किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला जा रहा था। लेकिन अब किसानों ने टोल प्लाजा से अपना धरना उठा लिया है जिसके चलते लाडोवाल टोल प्लाजा पर फिर से टोल वसूल करना शुरू कर दिया गया है। 

  • पंजाबः बॉर्डर पर एक और किसान की हुई मौ+त

    बठिंडाः खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय किसान दर्शन सिंह पुत्र जरनैल सिंह गांव अमरगढ़ जिला बठिंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खनौरी बॉर्डर पर खाना खाने के बाद दर्शन सिंह की सेहत खराब हो गई। जिन्हें अन्य किसान अस्पताल लेकर जा रहे थे कि इस दौरान रास्ते में दर्शन सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दर्शन के 2 बच्चे है, जिसमें एक लड़का और लड़की शामिल है। वहीं 15 दिन पहले दर्शन सिंह के एक बच्चे की शादी हुई है। दर्शन सिंह की जमीन 8 एकड़ है और उस पर करीब 8 लाख का कर्ज है।

  • पंजाब : किसानों के समर्थन में उतरे पम्मी बाई, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाबी गायक पम्मी बाई श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों का संघर्ष उनका अपना संघर्ष है, जिसमें वो पूरी तरह से साथ हैं। सिंगर पम्मी बाई बीते दिन अमृतसर पहुंचे थे जहां उन्होंने खालसा कॉलेज में चल रहे साहित्य और पुस्तक मेले में शिरकत की। उसके बाद श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने कहा की श्री दरबार साहिब माथा टेके बिना अमृतसर का दौरा अधूरा लगता है। पम्मी बाई ने श्री गुरु हरराय जी के प्रकाश पर्व के मौके पर श्री दरबार साहिब में दीप माला भी की।

    उन्होंने परिक्रमा में दिया जलाकर सरबत्त के भले के लिए अरदास की और कहा कि वो किसानों का पूर्ण समर्थन करते हैं। किसानों का संघर्ष सिर्फ उनका नहीं बल्कि सबका संघर्ष है। किसानों को हरियाणा सरकार की ओर से रोका जाना भी निंदनीय है। उन्हें दिल्ली जाने देना चाहिए। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का हक है ऐसे में किसानों के साथ भी सही व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की किसान दिल्ली पहुंच जाएं तो वो अवश्य ही जायेंगे और उनके लिए समर्थन करेंगे।

  • 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बचने के लिए कूद गए लोगों की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः स्पेन के वैलेंसिया में एक 14 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग लापता हैं और उनकी भी जान जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार आग गुरुवार की शाम 5.30 बजे के आसपास (स्थानीय समयानुसार) लगी थी। इस दौरान करीब 350 लोग अपने घरों में फंस गए थे। कई लोगों ने आग से बचने के लिए कई मंजिल ऊपर से छलांग तक लगा दी। हालांकि, इसके लिए नीचे मैट बिछाई गई थी।

    आग लगने के बाद इसके कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें एक शख्स को कई फ्लोर से नीचे कूदते हुए देखा गया। उसे बचाने के लिए नीचे मैट बिछाई गई थी। वहीं, कई लोगों को उनके फ्लैट की बालकनी से मदद की अपील करते हुए देखा गया। घटना में इमारत पूरी तरह से खंडहर में बदल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके लिए फायरफाइटर्स ने पूरी रात कड़ी मेहनत की। उनका मानना है कि लापता हुए लोगों के जिंदा बचने की संभावना इस समय न के बराबर दिख रही है।