पंजाबः किसान मोर्चा के दौरान SP रैंक के अधिकारी घायल, टूटी हड्डी 

चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इसे दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं किसानों के धरने के दौरान कुछ किसान और हरियाणा पुलिस के कर्मियों के घायल होने की सूचना सामने आई है। इस दौरान अब सूचना मिली है। शंभू किसान मोर्चे के दौरान ड्यूटी करते समय पंजाब पुलिस के एक एसपी रैंक के अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनकी कलाई की हड्डी टूट गई और कंधे की हड्डी में भी गहरी चोट आई है। वह मोहाली में तैनात चौथी कमांडो बटालियन के कमांडेंट जगविंदर सिंह चीमा उर्फ ​​चीमा है।

जिन्हें उपचार के लिए लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। उनकी कलाई पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। पता चला है कि यह घटना 20 फरवरी की है जब किसान पोकलेन और जेसीबी मशीन आदि लेकर आ रहे थे, ड्यूटी देते समय जगविंदर चीमा घायल हो गए। एक खिलाड़ी होने और तेज़ स्वभाव के होने के बावजूद, वह गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं। यह भी पता चला है कि इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *